slndigital.in

नानी बाई का मायरा कथा का शुभारंभ

1 month ago

शहर के रणुजा धाम के पीछे स्थित आईनाथ गोशाला में मंगलवार से पांच दिवसीय संगीतमय धार्मिक कथा नानी बाई का मायरा का आयोजन किया जाएगा।संस्थापक करनाराम प्रजापत ने बताया कि इस पांच दिवसीय कथा में कथावाचक रेवत महाराज की ओर से कथा का वाचन किया जाएगा। वहीं गायक शंकर विश्नोई की ओर से भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।महाराज नानी बाई के मायरे से जुड़े भक्तिमय एवं प्रेरक प्रसंगों का सजीव वर्णन करेंगे। कथा दोपहर 1 बजे से सायं 4 बजे तक चलेगी।