slndigital.in

पूर्व खेल मंत्री चांदना की माताजी का निधन:जयपुर के एसएमएस अस्पताल में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस

1 month ago

पूर्व खेल मंत्री अशोक चांदना की माताजी का सोमवार को निधन हो गया। सीने में दर्द की शिकायत के बाद परिजन उन्हें सवाई मानसिंह हॉस्पिटल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे, जहां उन्हे डॉक्टरों ने सीपीआर और अन्य ट्रीटमेंट देकर बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे बच नहीं सकी। डॉक्टरों के मुताबिक- सोहनी देवी करीब 70 वर्ष की थी और उन्हें पहले से शुगर, बीपी की समस्या थी। परिजनों ने बताया- वे रेगुलर इन बीमारियों का ट्रीटमेंट ले रहे थे और दवाइयां चल रही थी। अचानक सीने में दर्द की शिकायत के बाद बेहोश हो गईं। इसके बाद उन्हें परिजन जयपुर स्थित आवास से सवाई मानसिंह लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने इलाज किया और उन्हे बचाने का खूब प्रयास किया, लेकिन बचा नहीं सके। यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष भी रहे चांदना आपको बता दें कि अशोक चांदना कांग्रेस के लीडर हैं और वे यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष रह चुके हैं। वे साल 2013 से 2023 तक दो बार विधानसभा के सदस्य भी निर्वाचत हुए। पिछली गहलोत सरकार में वे खेल मंत्री भी रहे। चांदना ने मंत्री रहते हुए ही प्रदेश के ग्रामीण युवाओं में खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए राजस्थान ग्रामीण ओलंपिक की शुरुआत की थी।
Click here to Read More
Previous Article
दोस्त को गोली मारी, पसलियों में लगी:हायर ट्रीटमेंट के लिए रेफर, मोहर्रम पर कहासुनी के बाद फिर हुआ विवाद
Next Article
श्रीगंगानगर नगर परिषद चेयरमैन की दौड़ में 3 नाम:मूंदड़ा, दावड़ा और डॉ. मैय्यर में टक्कर, जानिए- किसे मिलेगी कुर्सी

Related Rajasthan Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment