slndigital.in

साइकिल क्लब ने मतदान का संदेश दिया

1 month ago

भरतपुर| भरतपुर साइकिल क्लब द्वारा रविवार को मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान आमजन को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक किया तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदान के महत्व का संदेश दिया। रैली की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष दिलीप संगतानी ने की। इस अवसर पर क्लब के सचिव मनीष भारद्वाज ने बताया कि रैली के माध्यम से नागरिकों को मतदान के महत्व से अवगत कराने, मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा अधिक से अधिक लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया गया। साथ ही, साइकिल चलाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया गया। रैली के दौरान साइकिल सवारों ने मतदान जागरूकता से संबंधित स्लोगनों के माध्यम से आमजन को मतदान के लिए प्रेरित किया। क्लब की यह पहल सामाजिक जागरूकता के साथ-साथ स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी का संदेश भी देती है। क्लब के कोषाध्यक्ष निकेश सिंघल ने आभार जताया।