slndigital.in

पूर्व मंत्री मदन कौर की आदमकद प्रतिमा का अनावरण, उनके विकास कार्यों को याद किया

1 month ago

शहर के वीर तेजाजी जाट समाज छात्रावास में पूर्व मंत्री एवं पश्चिमी राजस्थान में शिक्षा की प्रतिमूर्ति मदन कौर की 91वीं जयंती पर उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण समारोह एवं रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। कार्यक्रम में वक्ताओं ने मदन कौर के शिक्षा, महिला सशक्तिकरण व जनसेवा के क्षेत्र में योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों को वर्तमान पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया। बाड़मेर-जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने कहा कि शिक्षा ही मानव विकास की सबसे बड़ी पूंजी है। मदन कौर ने पश्चिमी राजस्थान में शिक्षा के प्रसार के लिए अभूतपूर्व योगदान दिया। पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि मदन कौर का जीवन महिला सशक्तिकरण एवं शैक्षणिक सुधार के लिए समर्पित रहा। पचपदरा विधायक डॉ. अरुण अमराराम चौधरी ने कहा कि मदन कौर का जीवन पश्चिमी राजस्थान के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्शों व विचारों को नई पीढ़ी को अपने जीवन में अपनाने की आवश्यकता है। पूर्व विधायक मदन प्रजापत ने सार्वजनिक जीवन में मदन कौर के योगदान को अभूतपूर्व बताया, जबकि पूर्व विधायक पदमाराम मेघवाल ने उनकी आदर्श जीवनशैली को विशिष्ट पहचान बताया। शिविर में युवाओं एवं समाजबंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 1100 यूनिट रक्तदान किया। आयोजन में रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताया गया। समारोह में पूर्व प्रधान लक्ष्मणराम डेलू, उपाध्यक्ष पुरखाराम बांगड़वा, बायतु प्रधान सिमरथाराम बेनीवाल, योग विशेषज्ञ डॉ. भंवरलाल आर्य, पाटौदी प्रधान ममता प्रजापत, रशीदा बानो, गरिमा राजपुरोहित, टीकूराम लेगा, प्रमिला चौधरी, खेराजराम लेगा, डॉ. हरदानराम लॉयल, प्रहलादराम धतरवाल, भंवरलाल बेनीवाल, दौलतराम गोदारा, घेवरराम मेघवाल, मेवाराम मेहता, रोशन अली, पारसमल भंडारी, नकतसिंह कालेवा, डॉ. गणपत मंडा, खींयाराम चौधरी, बाबूलाल सऊ, खेराजराम हुड्डा, मेहराराम कालीराणा, डॉ. प्रभु आर. चौधरी, गिरधारीलाल मुंडन, गंगाराम जानी, किशोर डूडी, राजेंद्र बेनीवाल, मगाराम पूनिया, लिखमाराम सांई, लाधाराम गोदारा, पदमाराम बेरड, ठाकराराम खोथ सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।