slndigital.in

Filters

Channels
Topics
Other Filters

गड्ढों और बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या पर एक्शन:घोराना रोड जेजेएन बाइपास और वार्ड नंबर 2 में हुआ समाधान, JEN दीपिका बनीं 'स्टार ऑफिसर'

सीकर में 'भास्कर समाधान' पर शहर के अलग-अलग इलाकों से सड़क, रोड लाइट, नाली और कचरा व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं सामने आ रही हैं। राधा किशनपुरा के चिड़िया टिब्बा क्षेत्र में खराब सड़क से आवागमन में परेशानी है। पैराडाइज सिटी में बंद रोड लाइट और पिपराली रोड पर नाली नहीं होने से लोग परेशान हैं। वहीं सुभाष चौक के सोदानिया मोहल्ले में कचरा गाड़ी के घरों के पास नहीं रुकने की शिकायत सामने आई है। दूसरी ओर, घोराना रोड जेजेएन बाइपास पर खराब सड़क की समस्या का समाधान हुआ है। वार्ड नंबर 2 में बंद स्ट्रीट लाइट भी ठीक करवाई गई। इस कार्रवाई पर JEN दीपिका 'स्टार ऑफिसर' बनीं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… राधा किशनपुरा में खराब सड़क की समस्या सीकर शहर के राधा किशनपुरा के चिड़िया टिब्बा क्षेत्र के रहने वाले महेंद्र सिंह गढ़वाल ने दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर सड़क की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि 3 नंबर फाटक से रेलवे लाइन तक पैदल चलने का रास्ता भी नहीं है। सड़क इतनी खराब है कि वाहन चलाने में भी डर लगता है। कॉलोनी की रोड लाइट हुई खराब शहर के पैराडाइड सिटी के रहने वाले राजेंद्र कुमार मीणा ने बंद रोड लाइट की समस्या साझा की है। उन्होंने बताया कि कॉलोनी में लगी हुई लाइट खराब होकर बंद हो गई है, जिसके कारण कॉलोनी के लोगों को समस्या आ रही है। रात के समय काफी ज्यादा अंधेरा रहता है। ओम रेजीडेंसी सोसाइटी के पास नाली की समस्या पिपराली रोड के ओम रेजीडेंसी सोसाइटी की रहने वालीं शशि ने गंदे पानी की निकासी की समस्या पोस्ट की है। शशि ने बताया कि सड़क को छोटा कर दिया गया है और नाली भी नहीं बनाई गई है। नगर निगम की कचरा गाड़ी से परेशान लोग सुभाष चौक के सोदानिया मोहल्ला निवासी सुनील ने कचरे वाली गाड़ी की समस्या के बारे में लिखा है। उन्होंने बताया कि नगर निगम की कचरे वाली गाड़ी घर के सामने या आस-पास नहीं रुकती है। एक क्लिक पर दुरुस्त हुई सड़क सीकर के घोराना रोड जेजेएन बाइपास निवासी गोपाल ने कुछ समय पहले गड्ढों की समस्या पोस्ट की थी। गोपाल ने लिखा था कि कई महीने से रोड खराब थी। इस समस्या के पोस्ट होने पर संबंधित विभाग ने कार्रवाई कर समाधान कर दिया है। बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या का समाधान शहर के वार्ड नंबर 2, हसनैन मस्जिद के पीछे कॉलोनी के रहने वाले जावेद बागोली की समस्या का भी समाधान हो गया है। दरअसल, उन्होंने बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या पोस्ट की थी। जिसपर नगर परिषद की इलेक्ट्रिक सेक्शन की JEN ने समाधान करवा दिया है। दीपिका बनीं 'स्टार ऑफिसर' सीकर शहर के वार्ड नंबर 2, हसनैन मस्जिद के पीछे कॉलोनी से खराब रोड लाइट की समस्या सामने आई थी। जिसमें क्षेत्रवासी जावेद बागोली ने लिखा था कि लाइट बंद होने से गली के लोगों को परेशानी आ रही थी। इसपर नगर परिषद की इलेक्ट्रिक सेक्शन की JEN दीपिका ने समाधान करवा दिया है। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.एक महीने से बंद हाईमास्ट लाइट हुई ठीक:टूटे सीवरेज चैंबर, पानी जमा होने, सड़क पर गहरे गड्ढों की समस्याएं सामने आई 2.शिव कॉलोनी में नालियों से जुड़ी समस्याओं का समाधान:बंद स्ट्रीट लाइट, स्पीड ब्रेकर नहीं होने और सड़क पर जगह-जगह गड्ढों जैसी समस्याएं सामने आई 3.डेढ़ महीने से बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या का समाधान:सड़क, बिजली से जुड़ी समस्याएं आई सामनें, जेईएन दीपिका बनी आज की 'स्टार ऑफिसर' 4.एईएन विकास मिश्रा बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, बिजली, जलभराव और सफाई से जुड़ी शिकायतें आई सामनें 5.नाली की सफाई और जल निकासी की समस्या का समाधान:कचरा, बंद स्ट्रीट लाइट और जाम नालियों से लोग परेशान 6.एईएन अमित स्वामी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':जाट कॉलोनी में तीन साल से टूटी सड़क की समस्या का हुआ समाधान 7. सीकर में जनसमस्याओं पर एक्शन:'भास्कर समाधान' से मिली राहत, प्रशासन की कार्रवाई से बदल रही शहर की तस्वीर 8.कायस्थ कॉलोनी में हफ्तों से फैला कचरा:चारियान गांव में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सड़क, तो न्यू जनता कॉलोनी में गहराया पेयजल संकट 9.जनसमस्याओं पर 'भास्कर समाधान' का असर:खाटूश्यामजी-खंडेला रोडवेज बस शुरू, शहर की स्ट्रीट लाइटें भी हुईं दुरुस्त 10.एईएन विकास मिश्रा बने आज के 'स्टार ऑफिसर':बिजली के तार, रोड लाइट, खराब स्ट्रीट लाइट और अधूरी सड़क से जुड़ी समस्याएं शामिल

‘भास्कर समाधान’ ला रहा बदलाव:क्रिश्चियनगंज पुलिया की टूटी रोड और क्षतिग्रस्त हुई पेयजल पाइपलाइन की समस्या का हुआ निपटारा, जेईएन प्रतिभा बनीं ‘स्टार ऑफिसर’

अजमेर में ‘भास्कर समाधान’ ने लोगों को अपने गांव, गली, मोहल्ले और वार्ड की समस्याओं को खुलकर उठाने की ताकत दी है। अब लोग प्रशासन से न केवल सवाल पूछ रहे हैं बल्कि फोटो–वीडियो शेयर कर अधिकारियों को जमीनी हकीकत भी दिखा रहे हैं। इसने विभागों को भी सक्रिय होकर लोगों की परेशानी दूर करने के लिए प्रेरित किया है। पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली… 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट के बाद हुआ एक्शन क्रिश्चियनगंज पुलिया, लाजरस लेन, शंकर मंडल रोड से प्रफुल्ल ने टूटी रोड की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने पोस्ट में जानकारी देते हुए लिखा था कि क्रिश्चियनगंज पुलिया, लाजरस लेन के आस–पास सड़क टूटी हुई है। गड्‌ढे हो गए हैं जिससे सात दिनों में दो एक्सीडेंट हो चुके हैं। इस पुलिया का निर्माण भी ठीक नहीं हुआ है। इसके बीच में ही सीवरेज चैम्बर बना दिया है जिससे यह हिस्सा बाकी रोड की तुलना में काफी ऊंचा हो गया है। इस समस्या के पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने समाधान कर दिया है। इससे स्थानीय लोगों को भी राहत मिली है। जेईएन प्रतिभा बनीं ‘स्टार ऑफिसर’ अजमेर की चौधरी कॉलोनी से महेश ने क्षतिग्रस्त हुई पेयजल पाइपलाइन की समस्या 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि इंदिरा गांधी रोड स्थित नाले की मरम्मत के दौरान हमारे एरिया की पानी की पाइपलाइन टूट गई थी। इससे पानी का प्रेशर कम हो गया और कुछ गलियों में तो पानी ही नहीं आ रहा है। समस्या पोस्ट होने के बाद जेईएन प्रतिभा ने फूटी पाइपलाइन की मरम्मत करवाई। इससे पानी का रिसाव रुका और जलापूर्ति सुचारु हुई। समाधान होने से स्थानीय लोग भी खुश हैं। एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान पर काम जारी है… लाइब्रेरी से सटा ट्रांसफॉर्मर, हादसे का रहता डर 'भास्कर समाधान' पर ढोला भाटा रोड, नागबाई से यशराज ने लाइब्रेरी के साथ सटकर लगे ट्रांसफॉर्मर की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि ढोला भाटा के वार्ड 47 में सिद्धार्थ नगर में बाउंड लाइब्रेरी की इमारत से सटा हुआ एक बड़ा ट्रांसफॉर्मर लगा हुआ है। बारिश में इससे लाइब्रेरी आने वाले लोगों को हमेशा खतरे का अंदेशा रहता है। इसे यहां से शिफ्ट कर अन्यत्र लगाने के लिए भी कई बार कह चुके हैं लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हो सका है। इस संबंध में भी विभाग समाधान की राह निकाले। 4 दिन में एक बार पानी, 300 रुपए से बुझा रहे प्यास फायसागर रोड, राज कॉलोनी, हाथी खेड़ा से कमलेश कुमार ने पीने के पानी से जुड़ी समस्या पोस्ट की है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि राज कॉलोनी, वरुण सागर रोड और होटल ग्रैंड एक्जिमा के आसपास के एरिया में लगातार पानी की समस्या बनी हुई है। चार दिन में एक बार पानी आता है। प्रेशर भी 10 से 15 मिनट ही रहता है उसके बाद बूंद–बूंद पानी टपकता रहता है। बड़ी मुश्किल से जरूरत भर का पानी भर पाते हैं। फिर अगले तीन दिन की जरुरत का पानी हमें 300 रुपए टैंकर देकर मंगाना पड़ता है। दिग्गी बाजार का बारिश में हाल बेहाल सोनू ने दिग्गी बाजार रोड, उत्तर घसेटी से एरिया की खराब रोड की शिकायत पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि निकाय चुनाव आ गए लेकिन अभी तक उनके एरिया में खराब पड़ी रोड और उनके गड्‌ढों की मरम्मत तक नहीं की गई है। जब से निकाय भंग हुए हैं न तो पैच वर्क ही हुआ न ही कोई सुधार कार्य ही निगम ने करवाया। इस समस्या का समाधन करवाने की अपील है। नाला बने एक साल हुआ, कनेक्शन नहीं होने से गंदगी जमा जवाहर कॉलोनी पर्वतपुरा से दीपक चंद शर्मा ने कॉलोनी के नाले और गंदगी की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि चरनाल पेट्रोल पंप से लेकर तोषनीवाल फैक्ट्री तक नाला बने एक साल हो गया है। लेकिन कॉलोनियों के घरों का कनेक्शन न किए जाने के कारण घरों का गंदा पानी इसके किनारे जमा हो रहा है। इससे यहां मच्छर और मक्खियां पनप रहे हैं। निगम से अपील है कि कॉलोनी के घरों का सीवरेज पाइप कनेक्शन इस नाले में कर समस्या का समाधान करें। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.कृष्णा कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति हुई सुचारु:पानी, सफाई और कचरे की समस्याएं आई सामने, एईएन पूजा मौर्य आज बनी ‘स्टार ऑफिसर’ 2.केसरगंज में पेयजल आपुर्ति की समस्या का हुआ समाधान:सड़क पर जलभराव, जर्जर भवन, बिजली की तारों से टकराते पेड़ और खुले सीवरेज चैंबर की समस्याएं आई सामने 3. पंचशील नगर में सीवर टैंक की समस्या का हुआ समाधान:सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, सफाई और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी परेशानी आई सामने 4.अजमेर में पृथ्वीराज पुरी से हाथीभाटा तक समस्याओं की तस्वीर:बिजली कनेक्शन में देरी से रुका निर्माण कार्य, कार्रवाई के बाद बदली कई इलाकों की स्थिति 5.एक्सईएन राकेश गहलोत बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में एक साल से खुले चैम्बर की समस्या हुई हल, आना सागर की रोड लाइट भी सुधरीं, चूहों और बिजली के तारों की समस्या 6.चीफ हैल्थ इंस्पेक्टर रमेश बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में 20 साल पुरानी पेयजल समस्या का समाधान, महीनों बाद सफाई होने से लोग खुश 7.‘भास्कर समाधान’: अधिकारियों तक सीधे पहुंच रही समस्या:नलों से आ रहा बदबूदार पानी, सीवर ओवरफ्लो, आश्रम क्षेत्र में बच्चों को काट रहे बेसहारा कुत्ते 8.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 9.‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप 10.कब होगी पानी की सप्लाई, मोबाइल पर मिलेगा अपडेट:‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट में समस्या सामने आने के बाद SE ने दिए निर्देश

'भास्कर समाधान' बना लोगों की ‘उम्मीद’:पोस्ट के बाद जागा रेलवे प्रशासन, हुआ एक्शन, सूर सागर में कचरे की समस्या सुलझी, सफाई प्रभारी राजकुमार बने 'पब्लिक के स्टार'

जोधपुर में शहर के वार्डों से लेकर गांवों तक लगातार मिल रहा लोगों का भरोसा बता रहा है कि ‘भास्कर समाधान’ अब सिर्फ शिकायत का मंच नहीं, समाधान की उम्मीद बन चुका है। जाम नालियां, सड़कों पर फैला कचरा, बंद रोड लाइट, पानी की किल्लत या सफाई की परेशानी हो, लोग अपनी रोजमर्रा की दिक्कतें ‘भास्कर समाधान’ के जरिए उठा रहे हैं। शिकायत सामने आते ही संबंधित विभाग भी समाधान करवा रहे हैं। आज की समस्याएं जानने से पहले एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत दी… पोस्ट के बाद रेलवे प्रशासन ने की प्रभावी कार्रवाई जोधपुर की न्यू प्रजापत कॉलोनी रातानाड़ा से विष्णु प्रजापत ने दैनिक भास्कर एप के 'भास्कर समाधान' पर ट्रेन की सफाई व्यवस्था से जुड़ी समस्या पोस्ट की थी। अपनी पोस्ट में उन्होंने बताया था कि गाड़ी संख्या 14864 मरुधर एक्सप्रेस शाम को जोधपुर आ जाती है लेकिन सुबह जब प्लेटफॉर्म पर जाती है तो सीटों पर इस्तेमाल तकिया और चद्दरें मिलते हैं। इससे आने वाले नए यात्री को बहुत असुविधा होती है। इस पर एक्शन लेते हुए रेलवे प्रशासन ने व्यवस्था में सुधार करते हुए प्लेटफॉर्म पर जाने से पहले इस्तेमाल तकिया–चादरें हटाने की प्रक्रिया शुरू की है। वार्ड 5 के सफाई प्रभारी राजकुमार बने ‘पब्लिक के स्टार’ 'भास्कर समाधान' पर न्यू भाकरी बास, सूर सागर से मनीष बालानी ने गंदगी और कचरा नियमित रूप से न उठने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि भुजावतों का बास, टाक उद्योग वाली गली में घर के बाहर काफी कचरा पड़ा रहता है। सारी गली यहीं आकर कचरा डाल रही है। पहले की गई दो पोस्ट पर भी समाधान होना बताया गया लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। इस समस्या के पोस्ट होने के बाद वार्ड 5 के सफाई प्रभारी राजकुमार ने कचरा उठवाकर वहां सफाई करवा दी है। साथ ही लोगों को भी यहां कचरा न डालने के लिए पाबंद किया है। एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… अब उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान होना अभी बाकी हैं… 60 फीट की रोड अतिक्रमण के कारण 10 फीट बची 'भास्कर समाधान' पर मंडोर रोड, पावटा से कुलदीप सिंह चौहान ने सड़क पर ट्रैवल एजेंसी की बसों से हो रहे अतिक्रमण की ओर प्रशासन का ध्यान दिलाया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में बताया कि मानजी का हत्था में यूं तो रोड 60 फुट का है, लेकिन निजी ट्रैवल एजेंसियों की बसों के यहां खड़ा होने से रोड इतना संकरा हो जाता है कि 10 फुट भी जगह नहीं बचती। रोड पर जाम लगना और झगड़ा होना आम बात है। आज मेरा भी एक्सीडेंट होते बचा क्योंकि बसें गली के मोड़ पर खड़ी रहती हैं जिससे सामने से आ रहा वाहन दिखाई ही नहीं देता। अवैध डम्पिंग जोन में जलाते कचरा, कॉलोनी परेशान जोधपुर के रीको इण्डस्ट्रियल एरिया, भगत की कोठी से रामजी ने अपनी समस्या पोस्ट कर समाधान की अपील की है। उन्होंने बताया कि रीको इण्डस्ट्रियल एरिया के एचआई फेज–II, बासनी के प्लॉट संख्या 29, 30, 31 में बीते 10 सालों से अस्थायी डम्पिंग जोन बन गए हैं। यहां रोज अवैध रूप से कचरा और औद्योगिक वेस्ट जलाया जाता है। पूरा इलाका धुंआ–धुंआ रहता है। पास ही हमारी रिहायशी कॉलोनी है, सरकारी स्कूल है और मार्केट एरिया है। बारिश के दिनों में पूरी रोड इस कचरे के कारण जाम हो जाती है। स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है वो अलग है। समाधान करवाएं। टूटी रोड से आमजन परेशान, ठीक कराने की अपील विष्णु प्रजापत ने टूटी रोड की तस्वीरें भेजकर इनके समाधान की अपील की है। उन्होंने बताया कि रेलवे हॉस्पिटल से लेकर पुलिया तक पूरी रोड टूटी हुई है। उन्होंने कहा कि आमजन जो बाइक और रिक्शे में चलता है उनके लिए इस रोड का सफर बहुत परेशानी भरा है। जन प्रतिनिधियों से अपील है कि इस परेशानी का समाधान करवाएं। खराब रोड लाइट का नहीं हो रहा कोई समाधान, अंधेरे में लोग कुड़ी भगतासनी के सेक्टर 3 यू से नरेश डऊकिया ने रोड लाइट खराब होने की समस्या पोस्ट कर समाधान की अपील की है। उन्होंने बताया कि हामरे एरिया में बीते कई दिन से रोड लाइट खराब है। शिकायत के बावजूद इसका समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। बारिश के इस मौसम में लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। जहरीले जीवों का डर सताता है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। 'भास्कर समाधान' से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… 1.'भास्कर समाधान' पर जोधपुर का भरोसा कायम:जोधपुर में एक ही दिन में सफाई और पॉवर कट की पांच समस्याओं का हुआ समाधान, डिस्कॉम के सौरभ बने 'पब्लिक के स्टार' 2.'भास्कर समाधान': एक पोस्ट में समस्या का हल:जोधपुर में सीवरेज, लो पॉवर और कचरा उठाने की समस्या हुईं हल, डिस्कॉम के महिपाल सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’ 3.भास्कर समाधान: लो वोल्टेज की समस्या का हुआ समाधान:सीवर ओवरफ्लो, झुके ट्रांसफॉर्मर, गंदगी से भरी नहर और जर्जर सड़कों की समस्याएं आई सामने 4.नांदड़ा कलां में तीन साल पुरानी बिजली समस्या का समाधान:जर्जर सड़क, क्षतिग्रस्त सीवरेज लाइन और कचरे के ढेर से लोग परेशान 5.भास्कर समाधान : सीवरेज पाइपलाइन की रुकावट हुई दूर:गंदगी और जलभराव से राहत की उम्मीद, भास्कर समाधान पर उठी जनता की आवाज 6.जोधपुर में बिजली विभाग और डिस्कॉम का एक्शन:दो बड़ी समस्याओं का हुआ स्थाई समाधान, एग्जीक्यूटिव कुंदन बने 'पब्लिक के स्टार 7.जोधपुर के लक्ष्मण नगर में सीवर ब्लॉकेज खुला:जुनावो की ढाणी को मिली बिजली-पानी के संकट से मुक्ति, डिस्कॉम के सूर्यभान बने ‘पब्लिक के स्टार’ 8.भास्कर समाधान: कचरा हटा, रोड लाइट चालू; लोगों को राहत:गंदे पानी, जाम सीवर और खुले चैंबर की समस्या, दिव्या दैया बनी आज की ‘स्टार ऑफिसर’ 9.'भास्कर समाधान' पर एक पोस्ट से हल:3 साल से 500 घर जी रहे अंधेरे में, सरकारी पाइपलाइन पर लगाए अवैध वॉल्व, सप्लाई में आ रहा गंदा पानी 10.भास्कर समाधान, कई दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाईट चालू:अजमेर में कहीं गंदा पानी, कही पेयजल संकट, सड़क और सीवरेज समस्याओं से जूझ रहे लोग

कोटा में 'भास्कर समाधान' बना प्रभावी मंच:ओवर ब्रिज की रोड लाइट्स चमकीं, पानी की क्षतिग्रस्त पाइपलाइन भी सुधारी, जेईएन सुनीता बनीं 'स्टार ऑफिसर'

कोटा में ‘भास्कर समाधान’ के जरिए लोगों को उनके वार्ड की सड़क, सफाई, बिजली और पानी जैसी शिकायतों के समाधान एक पोस्ट करने से मिल रहे हैं। शहर के वार्ड से गांव के गलियारों तक जनसमस्याओं पर लगातार मिल रहे फीडबैक से ‘भास्कर समाधान’ अब शिकायतों का मंच नहीं बल्कि समाधानों का प्लेटफॉर्म बन गया है। आज की समस्याओं पर नजर डालने से पहले एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत दी… ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट के बाद 24 घंटे में सुलझी समस्या कोटा के रंगपुर रोड ओवर ब्रिज पर तिराहे से पहले बाजार की तरफ जाने वाले रास्ते पर लगे तीन खम्भों की रोड लाइट्स बंद पड़ी हैं। यह समस्या हमें राजीव लोचन ठाकुर ने भेजी थी। उन्होंने अपनी पोस्ट में बताया था कि सड़क पर तीनों सड़कों पर एक एक हैलोजन लाइट अलग से भी लगी हैं लेकिन वह भी बंद पड़ी हैं। रात के समय अक्सर इन सड़कों के किनारे या बीच में बेसहारा पशु गाय, भैंसे बैठ जाती हैं। इससे बड़ी दुघर्टना हो सकती है। ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने इस समस्या का 24 घंटे में ही समाधान करवा दिया। पीएचईडी की जेईएन सुनीता नाग्रवाल बनीं ‘स्टार ऑफिसर’ बारां रोड, सरस्वती कॉलोनी की गली नंबर 9 से पानी की पाइपलाइन के क्षतिग्रस्त होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया कि गली में गैस लाइन डालने के दौरान पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इससे हमारी और आसपास की कई गलियों में पानी की परेशानी चल रही है। न तो प्रेशर ही आता है न ही पूरा पानी मिल पाता है। इस समस्या के पोस्ट होने के बाद पीएचईडी की जेईएन सुनीता नाग्रवाल ने समाधान करवा दिया है। अब पर्याप्त पानी और पूरे प्रेशर से मिल रहा है। एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… अब उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान अभी विभागीय प्रक्रिया में हैं… गली के खाली प्लॉट में पड़ा मलबा बना समस्या कोटा के गायत्री विहार, बजरंग नगर से रितेश शर्मा ने उनके घर के सामने खाली प्लॉट में कचरे और मलबे के ढेर की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि सी–20, गायत्री विहार में खाली प्लॉट है जहां लंबे वक्त से कचरा और मलबा पड़ा हुआ है। हवा चलने पर कचरा और बारीक धूल–मिट्‌टी उड़कर घर में आती है। इसमें चूहे, जहरीले जीव और मच्छर भी पनप रहे हैं। 25 सालों से इस प्लॉट का निर्माण नहीं हुआ है। समस्या का समाधान करें। नालियों की सफाई नहीं, रोड पर गड्‌ढा बना परेशानी कोटा स्टेशन एरिया, सोगारिया से योगेन्द्र कुमार ने रोड पर बने गड्‌ढे की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने पोस्ट में बताया कि रामदास नगर, गली नंबर 2, गुरु गोबिंद सिंह रेजिडेंसी के सामने वाली गली में सीसी रोड के बीच में कवर टूट जाने से एक बड़ा और गहरा गड्‌ढा हो गया है। इससे गाड़ियों के टायर गड्‌ढे में फंस जाते हैं जिससे दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। वहीं सभी नालियां भी भरी हुई हैं। कचरे की सफाई न होने से पानी की निकासी नहीं हो रही है। इससे नालियों में मच्छर पनप रहे हैं। चोक नाले से पानी की निकासी नहीं, गंदगी से परेशान कोटा स्टेशन रोड एरिया, सोगारिया से एस.डी. शर्मा ने नालियां चोक होने की समस्या पोस्ट कर समाधान की अपील की है। उन्होंने लिखा है कि रेलवे कॉलोनी में नाला चोक होने से गंदे पानी की निकासी नहीं हो रही है। इसकी शिकायत पहले भी कोटा प्रशासन और कोटा कलेक्टर तक को की जा चुकी है लेकिन अब तक इस पर कोई एक्शन नहीं लिया गया है। नाले में कचरा जमा है। नियमित सफाई नहीं होने से नालियां और नाले चोक हो गए हैं। इस पर नगर निगम कोटा को इस पर एक्शन लेना चाहिए ताकि बारिश में लोगों को परेशान न होना पड़े। चोक नाले से पानी की निकासी नहीं, गंदगी से परेशान बालिता रोड, कुन्हाड़ी से अर्पित ने नाले की सफाई न होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया की उनके एरिया कुन्हाड़ी सर्किल, राजस्थान स्टेट इलेक्ट्रसिटी बोर्ड एरिया, बालिता रोड पर बने नाले की सफाई बीते 8 सालों से नहीं हुई है। यहां सीसी रोड बनाते समय लोगों और दुकानदारों ने सीमेंटेड कर के रैम्प बना लिए जिससे इसकी सफाई नहीं हो पाती। आए दिन इसमें से जहरीले जीव–जंतु निकलते हैं। इस समस्या का समाधान करवाएं। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.*'भास्कर समाधान' में सुरेन्द्र बने 'पब्लिक के स्टार':* निगम को मृत गाय उठाने की फुर्सत नहीं, जाम ड्रेनेज सिस्टम से कॉलोनी परेशान 2.*'भास्कर समाधान': आपकी समस्या एक पोस्ट में हल:* कोटा में टूटी सड़क, बिजली और गड्‌ढे बड़ी समस्या, 15 दिन पुराना गड्‌ढा भरा, प्लॉट का कचरा उठा 3.*'भास्कर समाधान' पर प्रेमचंद बने 'पब्लिक के स्टार':* जिस नाले में गिरा बछड़ा, उसे अब तक नहीं ढका, पार्किंग में स्टॉल लगाई, गाड़ी भी नहीं खड़ी करने देते 4.*पार्षद तबस्सुम बनीं 'पब्लिक की स्टार':* पार्क में टूटे झूले, ग्राउंड पर कचरा, कहां खेलें नौनिहाल, 15 दिन से नहीं हटाया रास्ते पर गिरा पेड़ 5. *कोटा में रोड लाइट और नाली की समस्या का समाधान:* जर्जर मकान, कचरा और अधूरी नाली से बढ़ी परेशानी, अरुण झावा बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 6. *भास्कर समाधान: बंद स्ट्रीट लाइट का हुआ समाधान:* झूलते बिजली के तार, अधूरी सड़क-नाली जैसी समस्याओं से परेशान लोग, धर्मेंद्र कुमार बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 7. *हैल्थ इंस्पेक्टर मनोज बने 'स्टार ऑफिसर':* नयागांव में लगी रोड लाइट, बोरखेड़ा में साफ हुई नालियां; मगरमच्छ और बंद वॉटर कूलर जैसी समस्या अब भी लंबित

ट्रांसपोर्ट कारोबारी बनकर साइबर ठगी, सीकर से 2 गिरफ्तार:दो कारें भी जब्त; रकम को म्यूल खातों में डलवाते और फिर नकद करते थे ट्रांजेक्शन

साइबर थाना पुलिस अजमेर ने ट्रांसपोर्ट व्यवसायी से साइबर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से साइबर ठगी में उपयोग की गई दो कार भी जब्त की हैं। आरोपी ट्रांसपोर्ट कंपनी का संचालक बनकर लोगों को झांसे में लेते और ट्रक उपलब्ध करवाने के नाम पर एडवांस राशि मंगवाकर उसे म्यूल खातों में ट्रांजेक्शन कराते थे। इसके बाद रकम को अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कर नकद निकासी कर लेते थे। गिरफ्तार दोनों आरोपी सीकर जिले के हैं। पुलिस इनकी कई दिनों से तलाश कर रही थी। डीवाईएसपी शमशेर खान ने बताया - 18 अगस्त को अज्ञात कॉलर्स ने खुद को सांवरिया ट्रांसपोर्ट कंपनी, नागौर का संचालक बताकर परिवादी नारायण जाट को माल ढुलाई के लिए गणेश रोड लाइंस, पावटा कोटपूतली से ट्रक उपलब्ध करवाने का झांसा दिया। आरोपियों ने एडवांस के तौर पर 2 लाख रुपए म्यूल खाते में ट्रांसफर करा लिए यह राशि मूल ट्रांसपोर्ट संचालक को नहीं दी। मामला दर्ज करने के बाद साइबर क्राइम थाना अजमेर की टीम ने जांच शुरू की और आरोपियों की तलाश शुरू की। टीम ने साइबर पोर्टल 1930 की रिपोर्ट से संदिग्ध बैंक खातों की पहचान की। संबंधित बैंक से बैंक स्टेटमेंट, एओएफ और केवाईसी विवरण हासिल किए। सवारी बनकर टैक्सी चालक ठगों के लिए बिछाया जाल जांच के दौरान हैड कांस्टेबल जितेंद्र सिंह व कांस्टेबल सोहनलाल ने साइबर ठगी को अंजाम देने वाले संदिग्धों की पहचान टैक्सी चालकों के रूप में की। आरोपियों की पहचान होने के बाद इन्हें पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। दोनों ने सवारी बनकर टैक्सी चालक मनीष मीणा व अभिलाष मीणा, निवासी मीणों की ढाणी गांव कल्याणपुरा जिला सीकर से संपर्क किया। दोनों झांसे में आ गए। इसके बाद दोनों ठगों को हिरासत में ले लिया। दिल्ली के ठगों से लिंक की की जा रही है जांच इन दोनों साइबर ठगों और इससे पहले पकड़े गए दिल्ली के चार साइबर ठगों के बीच कड़ी को खंगाला जा रहा है। दिल्ली निवासी विकास कुमार, अमृतराज, सूर्यांश और आसिफ को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस अब सीकर और दिल्ली के इन ठगों के बीच कनेक्शन की जांच कर रही है। ………… पढें ये खबर भी…. अजमेर में वार्ड-3-4 में भाजपा बागी का समर्थन करेगी कांग्रेस:जिलाध्यक्ष बोले-प्रत्याशी घोषित नहीं करना हमारी रणनीति; कहा-भाजपा में घबराहट, इसलिए वोट मांगने CM आ रहे अजमेर नगर निगम के वार्ड संख्या 3 और 4 में भाजपा के बागी निर्दलीय का कांग्रेस समर्थन करेगी। इसके लिए पूर्व में बनाई गई रणनीति के अनुसार ही कांग्रेस ने पार्टी प्रत्याशी घोषित नहीं किए। इस बात का खुलासा शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल ने दैनिक भास्कर ऐप से की बातचीत में किया। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है और इस बार कांग्रेस बोर्ड बनाएगी। जयपाल ने कहा कि भाजपा के सीनियर लीडर ही भाजपा के खिलाफ हैं और घबराहट हो रही है। यही कारण है कि नगर निकाय जैसे चुनाव में भी वोट मांगने के लिए मुख्यमंत्री को आना पड़ रहा है। (पूरी खबर पढें)

कोटा में आज 3 से 4 घंटे तक बिजली कटौती:रोड नंबर 5, 6, 7, गोमती सर्कल, हरियाली किसान मार्केट में रहेगा पावर कट

कोटा शहर में बिजली की लाइनों के मेंटेनेंस कार्य के चलते आज सुबह से शाम तक कई इलाकों में निर्धारित समय तक बिजली कटौती रहेगी। निजी बिजली कंपनी की ओर से यह शटडाउन लिया गया है ताकि लाइनों और ट्रांसफॉर्मरों का रखरखाव किया जा सके। इस दौरान तकनीकी टीमों द्वारा वायरिंग, पोल और फीडर की जांच का कार्य किया जा रहा है। कंपनी ने नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और सहयोग बनाए रखें। मेंटेनेंस पूरा होते ही प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। इन इलाकों में की जाएगी बिजली कटौती सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक: रोड नंबर 5, ऑटोमोबाइल जोन, गौतम इलेक्ट्रिकल वाली गली, सीएनजी पेट्रोल पंप के आसपास, प्रमोद इलेक्ट्रिकल वाली गली, राजेंद्र इंजीनियरिंग, कैलोरी ब्रेड, मूंदड़ा ट्रैक्टर्स के आसपास, निमोदिया स्टोन्स एसएस आनंद के आसपास, प्रकाश ट्रांसफार्मर, होटल जी-20 के आसपास, बीएसएनएल कार्यालय, श्रीराम सर्किल, ओम मेटल, कैप्टन मोहन वाली गली, मिल्की वे, मधुश्री चाय वाली गली, अशोक चॉकलेट व आसपास के इलाकों की चार घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 10:30 से दोपहर 2:30 बजे तक: राजेश मोटर्स, आरटीएल, राठी वाली गली, आरटीएल के आसपास, झंवर स्टोन के पास, पाषाण भवन, हरियाली किसान मार्केट के आसपास, गोमती सर्किल इलाकों की चार घंटे बिजली कटौती की जाएगी। दोपहर 12 से 3 बजे तक: रोड नंबर 6, चांवला इंडस्ट्री, स्टोन शिपर, गणेश उद्योग, अशोक बोतल इंडस्ट्री, अग्रवाल स्टोन, उत्तम इंडस्ट्री, जम्बू इंडस्ट्री, देवेंद्र स्टोन, अग्रवाल मार्बल, मंगल दाल एंड आॅयल मिल, ढाका इंडस्ट्री, एनके इंडस्ट्री के आसपास के इलाकों की 3 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक: रोड नं. 7, रोड नं. 6 का कुछ भाग, रूंग्टा इंडस्ट्रीज, ट्रॉली मार्केट के आसपास, मजार के पास, गंभीर उद्योग के पास, बुरहानी वाली गली, भामाशाह मंडी क्षेत्र के सामने, प्रदूषण नियंत्रण कार्यालय के आसपास 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी।

अजमेर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज रोड शो करेंगे:भाजपा प्रत्याशियों के लिए मांगेंगे वोट, ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा, सीएम दो घंटे तक शहर में रहेंगे

अजमेर नगर निगम चुनाव में 11 सितंबर को होने वाली वोटिंग से पहले चुनाव प्रचार अब चरम पर है। भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी मतदाताओं को साधने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार को अजमेर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री करीब 2 घंटे अजमेर में रहेंगे और भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो करेंगे। इसके बाद वे मेरवाड़ा स्टेट में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। अंतरराष्ट्रीय नगाड़ा वादक नाथूराम सोलंकी की टीम की ओर से विशेष प्रस्तुति दी जा रही है। भाजपा नेता अरूण चतुर्वेदी ने कहा कि कांग्रेस हारती है तो आरोप लगाती है। ये उनकी बौखलाहट है। दक्षिण विधायक अनिता भदेल ने कहा कि सीएम को लेकर लोगों में उत्साह है। मुख्यमंत्री के रोड शो को लेकर प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के साथ ट्रैफिक व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रोड शो के दौरान मार्ग के अनुसार वाहनों को डायवर्ट किया है। जानिए आपका घर किस वार्ड में आता है भाजपा-कांग्रेस उम्मीदवारों में 14 वकील, 3 वार्ड में सीधी टक्कर:8 केवल साक्षर; 49 पोस्ट ग्रेजुएट, 34 ग्रेजुएट कैंडिडेट्स भी चुनाव मैदान में अजमेर में भाजपा के 17-कांग्रेस के 4 उम्मीदवार करोड़पति:कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आई मोनिका सबसे अमीर; एक प्रत्याशी ने जीरो दिखाई संपत्ति

सीएम बोले-कांग्रेसी जादूगर को अपने समय का भ्रष्टाचार नहीं दिखता:वे अपनी सलाह अपने पास रखें, उनका बैंड बजाकर रहेंगे; 1.89 लाख नौकरियां दे चुके

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- कांग्रेस के कई ऐसे नेता हैं, जिनका गणित बड़ा कमजोर है। कई ऐसे जादूगर हैं, जिन्हें अपने समय का भ्रष्टाचार नहीं दिख रहा। हमें सलाह दे रहे हैं। वे अपनी सलाह अपने पास रखें। कांग्रेस के अंदर बैंड भी है। उन बैंड वालों को भी बैंड बजाना पड़ेगा। उनका बैंड बजाकर रहेंगे। सीएम भजनलाल शर्मा ने ये बातें अजमेर में रविवार को भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में हुए रोड शो के समापन पर कही। रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री का जगह-जगह स्वागत किया गया। दैनिक भास्कर से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा- राजस्थान में डबल इंजन की सरकार है। इसमें तीसरा इंजन जुड़ता है तो निश्चित तौर पर उसका फायदा होगा। जनता का सैलाब दिख रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जिस तरह राजस्थान का विकास हुआ है, ये उसी का विश्वास है। सवाल- भारी संख्या में भीड़ है, रोड शो आप कर रहे हैं, क्या कहेंगे? जवाब: ये जनता का आपको सैलाब दिख रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जिस तरह से राजस्थान में विकास हुआ है। ये उसी का दृश्य आप देख रहे हैं कि ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कितना विश्वास करते हैं। ​सवाल- Gen-Z को इस बार आपने काफी मौका दिया है। आपकी किस तरह की रणनीति है? जवाब: जब हम सरकार में आए थे, तब हमने कहा था कि 4 लाख सरकारी नौकरी देंगे और हम 6 लाख प्राइवेट नौकरी देंगे। हमने अब तक 1 लाख 89 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दी है।साथ ही साढ़े 4 लाख से ज्यादा हमने प्राइवेट क्षेत्र में रोजगार देने का काम किया है। निश्चित रूप से हम युवाओं के लिए काम कर रहे हैं। ​सवाल- ट्रिपल इंजन की सरकार से किस तरह का फायदा मिलेगा? जवाब: बिल्कुल मिलेगा। केंद्र हो, राज्य हो, वहां से आने वाली योजना तो निकाय के अंदर आएगी। निश्चित रूप से डबल इंजन की सरकार है, तीसरा इंजन जुड़ेगा। इससे और अच्छा विकास होगा। अब फोटोज में देखें भाजपा का चुनावी प्रचार… रोड शो के समापन के बाद मुख्यमंत्री मेरवाड़ा स्टेट होटल पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। चुनाव को लेकर उन्हें जीत का मूल मंत्र दिया। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में जुटने का आह्वान किया। रोड शो से जुड़ी मुख्य बातें… चुनाव से जुड़ी अहम जानकारी… ये खबरें भी पढ़ें… जानिए आपका घर किस वार्ड में आता है भाजपा-कांग्रेस उम्मीदवारों में 14 वकील, 3 वार्ड में सीधी टक्कर:8 केवल साक्षर; 49 पोस्ट ग्रेजुएट, 34 ग्रेजुएट कैंडिडेट्स भी चुनाव मैदान में अजमेर में भाजपा के 17-कांग्रेस के 4 उम्मीदवार करोड़पति:कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आई मोनिका सबसे अमीर; एक प्रत्याशी ने जीरो दिखाई संपत्ति अब पल-पल की अपडेट जानने के लिए ब्लॉग से गुजरे......

जयपुर में कांग्रेस प्रत्याशी के विरोध में भड़की जनता:MLA की गाड़ी को घेरा, काले झंडे दिखाए; कार के ऊपर चढ़े प्रदर्शनकारी

नगर निकाय चुनाव की वोटिंग की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे जयपुर में टिकट वितरण को लेकर सियासी घमासान तेज होता जा रहा है। अब आमेर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 149 में कांग्रेस प्रत्याशी अंजलि ब्रह्मभट्ट के विरोध ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। आमेर के हांडीपुरा इलाके में अंजलि ब्रह्मभट्ट के समर्थन में पहुंचे आमेर विधायक प्रशांत सहदेव शर्मा को भी लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोग अंजलि ब्रह्मभट्ट को कांग्रेस का टिकट दिए जाने से नाराज बताए जा रहे हैं। दरअसल, विधायक प्रशांत सहदेव शर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी की गाड़ी इलाके में पहुंचते ही बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। प्रदर्शनकारियों ने काले झंडे दिखाते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। विरोध इतना बढ़ गया कि कुछ लोग गाड़ी के पास पहुंच गए और वाहन को रोकने का प्रयास करने लगे। गाड़ी पर चढ़े प्रदर्शनकारी, तोड़फोड़ की कोशिश का आरोप शनिवार शाम कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचे प्रशांत शर्मा के विरोध के दौरान कुछ प्रदर्शनकारी गाड़ी पर भी चढ़ गए। वहीं, कुछ लोगों ने गाड़ी को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। मौके पर मौजूद समर्थकों और स्थानीय लोगों के बीच काफी देर तक तनाव की स्थिति बनी रही। बताया जा रहा है कि लोगों की मुख्य नाराजगी वार्ड नंबर 149 से निवर्तमान पार्षद अंजलि ब्रह्मभट्ट को कांग्रेस प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर है। स्थानीय लोग टिकट वितरण के फैसले का विरोध कर रहे थे और इसी नाराजगी का सामना विधायक प्रशांत सहदेव शर्मा को भी करना पड़ा। बढ़ते विरोध के बीच विधायक को वहां से निकाला स्थिति बिगड़ती देख विधायक प्रशांत सहदेव शर्मा को वहां से निकालने की कोशिश की गई। विरोध इतना तेज था कि लोगों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया। इसके बाद समर्थकों की मदद से विधायक की गाड़ी को वहां से बाहर निकाला गया। नगर निकाय चुनाव से पहले वार्ड 149 में कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ खुलकर सामने आया यह विरोध पार्टी के लिए नई चुनौती बन सकता है। एक तरफ कांग्रेस विपक्षी दलों से मुकाबले की तैयारी में जुटी है, वहीं दूसरी तरफ टिकट वितरण से नाराज स्थानीय लोगों का विरोध चुनावी समीकरण बिगाड़ सकता है। वहीं इस पूरे मामले पर कांग्रेस प्रत्याशी अंजलि ब्रह्मभट्ट ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा हमारी गाड़ी पर चढ़कर उसे तोड़फोड़ करने के साथ ही हमें करने की कोशिश की। बेवजह विवाद पैदा करने के लिए आज इस तरह के हालात पैदा किए गए। जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बिल्कुल भी ठीक नहीं है। इन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

भीलवाड़ा में पूर्व मंत्री सहित 2 नेता चुनाव से गायब:अजमेर में वासुदेव देवनानी को चुनौती, कोटा में बिरला और धारीवाल-गुंजल की प्रतिष्ठा दांव पर

कोटा नगर निगम में 100, अजमेर–बीकानेर में 80-80 और भीलवाड़ा में 70 वार्ड हैं। अभी तक के समीकरणों में चारों निगम में भाजपा मजबूत दिख रही है, हालांकि मुकाबला एकतरफा भी नहीं है। कोटा में भाजपा से ओम बिरला,हीरालाल नागर, मदन दिलावर और कांग्रेस से पूर्व मंत्री शांति धारीवाल, प्रहलाद गुंजल की प्रतिष्ठा दांव पर है। अजमेर में वासुदेव देवनानी के पूर्व में बड़े समर्थक माने जाने वाले दो बार अजमेर के मेयर रहे धर्मेंद्र गहलोत ने उनके वार्ड से अपनी पत्नी को निर्दलीय खड़ा कर सीधी चुनौती दे डाली है। भीलवाड़ा में अपने-अपने समर्थकों को टिकट नहीं दिलवा पाने के आपसी विवाद के चलते पूर्व मंत्री रामलाल जाट व नेता धीरज गुर्जर ने चुनावी मैदान से ही दूरी बना ली है। वहीं सिंबल नहीं दे पाने के कारण 17 वार्डों में कांग्रेस का कोई अधिकृत उम्मीदवार खड़ा नहीं हो पाया है। बीकानेर में केंद्रीय केबिनेट मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की प्रतिष्ठा दांव पर है। यहां पूर्व मंत्री डॉ.बी.डी. कल्ला ने कांग्रेस की चुनावी कमान संभाल रखी है। कोटा मुकाबला ओम बिरला-शांति धारीवाल के बीच, गुंजल भी लाइमलाइट में पार्षदों के बजाय इस चुनाव को ओम बिरला, शांति धारीवाल, प्रहलाद गुंजल के बीच सीधी टक्कर के रूप में देखा जा रहा है। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर भी ताकत लगा रहे हैं। बीजेपी में जिले से मंत्री और बीजेपी विधायकों ने भी बिरला से चर्चा के बाद ही अपने पसंदीदा को टिकट दिलवाने की पैरवी की। इधर, कांग्रेस में धारीवाल ने जिम्मा अपने कंधे पर ले रखा है। गुर्जर नेता प्रहलाद गुंजल और उनके कार्यकर्ताओं की OBC वोट बैंक पर अच्छी पकड़ दिख रही है। हाल ही में प्रियंका गांधी ने भी उनसे दिल्ली में मुलाकात की। कोटा में एक निगम पर चुनाव होने से कांग्रेस की चुनौतियां बढ़ेंगी, क्योंकि शहरी वोटर बीजेपी का माना जाता है। पिछली बार दो निगम थे। कांग्रेस सत्ता में थी और परिसीमन में वार्डों की सीमा तय करने में पक्षपात के आरोप लगे थे। जातिगत प्रभाव : कोटा नगर निगम के चुनाव में ओबीसी वर्ग 21% वार्डों में सीधा प्रभाव डालता है। इसमें जाट, माली, गुर्जर, धाकड़, कुमावत जैसी जातियां आती हैं। निगम चुनाव के लिहाज से देखें दोनों ही पार्टियों को इन जातियों से लगभग बराबर सपोर्ट मिलता है। निगम के 3 सबसे बड़े मुद्दे अजमेर देवनानी और पूर्व मेयर गहलोत की अनबन आई सामने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और दो बार बीजेपी से मेयर रहे धर्मेंद्र गहलोत के बीच कई महीनों से चल रही अनबन निकाय चुनाव से पहले खुलकर सब के सामने आ गई। देवनानी के वार्ड 4 से धर्मेंद्र गहलोत ने अपनी पत्नी हेमा गहलोत को निर्दलीय खड़ा कर के बीजेपी को सीधी चुनौती दे दी है। गहलोत इस वार्ड में रहते भी नहीं है और कांग्रेस ने भी यहां से कोई प्रत्याशी नहीं बनाया है। समर्थकों का आरोप है कि वासुदेव देवनानी ने गहलोत की पत्नी को बीजेपी से टिकट नहीं लेने दिया। टिकट देवनानी की समर्थक मोनिका जैन को मिला है। हालांकि, मोनिका जैन भी उस वार्ड की नहीं है और पिछला चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था। उनको भाजपा के जिलाध्यक्ष रमेश सोनी ने हराया था। गहलोत ने पिछले महीने देवनानी पर प्रभाव के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए बीजेपी से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि इस विवाद के बावजूद माना जा रहा है कि देवनानी और पूर्व मंत्री व विधायक अनीता भदेल के लिए ये चुनाव आसान परीक्षा है। इधर, कांग्रेस के पास यहां प्रभाव छोड़ने वाले नेताओं की कमी है। कांग्रेस की बागडोर जिला अध्यक्ष राजकुमार जयपाल, प्रदेश कांग्रेस सचिव रूबी खान, डेयरी चेयरमैन रामचंद्र चौधरी, श्रीगोपाल बाहेती जैसे नेता संभाल रहे हैं। पूर्व आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ इन चुनावों में सक्रिय हैं। जातिगत प्रभाव : ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग बड़ा है, जो एकजुट होकर वोट कर सकता है। ब्राह्मण, राजपूत, वैश्य वोटर भी हैं। मुस्लिम, सिंधी और क्रिश्चियन समाज के वोटर भी कुछ वार्डों में प्रभाव डालते हैं। हिन्दू-मुस्लिम ध्रुवीकरण भी राजनीतिक पार्टियों को फायदा देता है। निगम के सबसे बड़े मुद्दे बीकानेर दोनों पार्टियों ने पुराने चेहरों पर खेला दांव बीजेपी में संगठन स्तर पर एक-एक प्रत्याशी के पास उस क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को एकजुट किया जा रहा है, जबकि कांग्रेस में संगठनात्मक स्तर पर कोई सपोर्ट पार्षद प्रत्याशी को नहीं मिलता दिख रहा। कांग्रेस को बीजेपी सरकार और पुराने बीजेपी के बोर्ड की एंटी इनकमबेंसी का फायदा मिल सकता है। वहीं यूजीसी बिल का मुद्दा भी कुछ वार्डों पर असर डाल सकता है। बीजेपी और कांग्रेस ने पुराने चेहरों पर ज्यादा दांव खेला है। बीजेपी के पूर्व मेयर सुशीला राजपुरोहित, पार्टी महासचिव श्याम सिंह हाडला, वरिष्ठ नेता सुरेंद्र सिंह शेखावत, कोषाध्यक्ष रह चुके दीपक पारीक, जैसे नेता पूरा दमखम के साथ मैदान में हैं। इधर, कांग्रेस के पूर्व मेयर मकसूद अहमद, मंत्री रहे बीडी कल्ला के बेटे अनिल कल्ला, संजय आचार्य जैसे नेता अच्छी टक्कर दे रहे हैं। जातिगत प्रभाव : पुष्करणा ब्राह्मण और वैश्य वर्ग की आबादी ज्यादा है, जो चुनाव को सीधा प्रभावित कर सकती है। जाट, कुम्हार, सुथार, बिश्नोई समाज भी ओबीसी का अच्छा वोट बैंक बनाता है। कुछ वार्डों में मुस्लिम व एससी-एसटी का अच्छा वोट बैंक है। निगम के 3 सबसे बड़े मुद्दे भीलवाड़ा कांग्रेस के बड़े नेताओं ने बनाई चुनाव से दूरी, स्थानीय भी रूठे कांग्रेस के सिंबल बंटवारे के विवाद ने बीजेपी की राह और आसान कर दी है। पहले, भीलवाड़ा के शहरी निकायों के टिकटों को लेकर हुई बैठक में पूर्व मंत्री रामलाल जाट और पूर्व विधायक धीरज गुर्जर भिड़ गए। दोनों अनुभवी नेताओं ने चुनाव से दूरी बनाई हुई है। स्थानीय नेता भी सिंबल विवाद के कारण रूठे हुए हैं। दूसरा सिंबल समय पर नहीं दे पाने से केवल 70 में से 53 सीटों पर ही कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस शहर अध्यक्ष शिवराम खटीक ने भी माना कि पहले बड़े नेताओं की दूसरी और सिंबल बंटवारे को लेकर जो कुछ हुआ, दुर्भाग्यपूर्ण है। अब बस कांग्रेस में शहर जिला अध्यक्ष शिव राम खटीक सहित कुछ स्थानीय नेता निकाय चुनाव में सक्रिय हैं। वहीं बीजेपी में सांसद दमोदर अग्रवाल, बीजेपी को समर्थन दे रहे निर्दलीय विधायक अशोक कोठारी, पूर्व सांसद सुभाष चंद्र बहेड़िया, पूर्व विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं। बीजेपी ने भी टिकट बांटने के दौरान इन नेताओं की पूरी सुनवाई की थी। जातिगत प्रभाव : जैन, अग्रवाल, महेश्वरी सहित अन्य वर्गों से भी व्यापार से जुड़े लोग ज्यादा होने के कारण यहां ध्रुवीकरण प्रभाव डालता है, जिससे बीजेपी को फायदा मिलता है। यहां ब्राह्मण मतदाता भी कई वार्ड में प्रभाव रखते हैं। वहीं, कई वार्डों में जाट, गुर्जर, कुमावत, माली वोटर्स की संख्या चुनाव को प्रभावित करती है। निगम के 3 सबसे बड़े मुद्दे बीकानेर से इनपुट सहयोग: अनुराग हर्ष। …. राजस्थान निकाय चुनाव से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… एक गलती पर अगला चुनाव नहीं लड़ पाएंगे प्रत्याशी:चुनाव में सार्वजनिक स्थलों से पोस्टर बैनर नहीं उठाना पड़ सकता है भारी निकाय चुनाव में सार्वजनिक स्थलों पर लगे पोस्टर बैनर नहीं हटाना प्रत्याशियों को भारी पड़ सकता है। आयोग इनका खर्च प्रत्याशी के कुल चुनावी खर्च में जोड़ेगा। पूरी खबर पढ़िए…

भाजपा के दो, कांग्रेस के 5 प्रत्याशियों पर आपराधिक मामले:चेक बाउंस, मारपीट, धोखाधड़ी और जुआ एक्ट के केस, कांग्रेस के एक उम्मीदवार पर दो FIR

अजमेर में नगर निगम चुनाव में पार्षद बनने के लिए किस्मत, आजमा रहे भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशियों में सात पर आपराधिक मामलों का खुलासा हुआ है। इसमें चेक बाउंस, मारपीट, धोखाधड़ी, लापरवाही से वाहन चलाने और जुआ एक्ट तक के मामले शामिल हैं। नगर निगम चुनाव के लिए दाखिल शपथ पत्रों में इसका प्रत्याशियों ने उल्लेख किया है। इनमें कांग्रेस के एक प्रत्याशी को दोषमुक्त कर दिया गया है। वहीं कांग्रेस के एक प्रत्याशी पर दो मामले भी दर्ज है। वार्ड प्रत्याशी व केस की डिटेल इस प्रकार है… ………… पढें ये खबर भी…. अजमेर में वार्ड-3-4 में भाजपा बागी का समर्थन करेगी कांग्रेस:जिलाध्यक्ष बोले-प्रत्याशी घोषित नहीं करना हमारी रणनीति; कहा-भाजपा में घबराहट, इसलिए वोट मांगने CM आ रहे अजमेर नगर निगम के वार्ड संख्या 3 और 4 में भाजपा के बागी निर्दलीय का कांग्रेस समर्थन करेगी। इसके लिए पूर्व में बनाई गई रणनीति के अनुसार ही कांग्रेस ने पार्टी प्रत्याशी घोषित नहीं किए। इस बात का खुलासा शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल ने दैनिक भास्कर ऐप से की बातचीत में किया। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है और इस बार कांग्रेस बोर्ड बनाएगी। जयपाल ने कहा कि भाजपा के सीनियर लीडर ही भाजपा के खिलाफ हैं और घबराहट हो रही है। यही कारण है कि नगर निकाय जैसे चुनाव में भी वोट मांगने के लिए मुख्यमंत्री को आना पड़ रहा है। (पूरी खबर पढें)

पूर्व विधायक ने दी 'शादी की गारंटी':सिंबल के लिए लगाई 'कनक दंडौती'; जन्माष्टमी पर दिखी 'समरसता'

नमस्कार, पार्षद उम्मीदवार के समर्थन में चौमूं के पूर्व विधायक ने कुंआरे लड़कों की शादी कराने की गारंटी दे दी। जोधपुर में सिंबल पाने के लिए प्रत्याशी कनक दंडौती करते हुए रिटर्निंग अधिकारी के दफ्तर पहुंच गई। कोटपूतली में भाजपा प्रत्याशी तीन दिन तक लगातार बसों में घूमता रहा और जन्माष्टमी पर सामाजिक समरसता की तस्वीर नजर आई। राजनीति और ब्यूरोक्रेसी की ऐसी ही खरी-खरी बातें पढ़िए, आज के इस एपिसोड में… 1. पूर्व विधायक की 'शादी' वाली गारंटी नेताजी वोटर्स को कैसे-कैसे प्रलोभन दे रहे हैं। चौमूं वाले पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने बोल दिया- हमारे फलां उम्मीदवार को वोट दोगे तो मेरी गारंटी है कि कुंवारे बैठे लड़के की शादी करा दूंगा। कोई न कोई व्यवस्था कर ही दूंगा। 'व्यवस्था' की बात सुनकर कुंवारों के मन में लड्‌डू फूटा। एक स्वर में सभी ने कहा- अब तो राजकुमार जी को जिताकर ही दम लेंगे। वैसे शादी की गारंटी पूर्व विधायक जी पहली बार नहीं दे रहे थे। बीते साल भी उन्होंने कुंवारों का मुद्दा उठाया और विश्वास दिलाया था कि शादी करा दूंगा। उन पर भरोसा करके 43 साल के एक व्यक्ति ने भावभीनी चिट्‌ठी प्रार्थना पत्र के रूप में लिख दी थी। कहा था- मेरी शादी नहीं हो रही। जैसा कि आपने कहा था कि शादी करा दूंगा। तो आपसे विनम्र अनुरोध है कि मेरी शादी करा दीजिए। उम्र निकली जा रही है। पता नहीं उन भाईसाहब की शादी हुई या नहीं हुई। साल बीतने को आया। पूर्व विधायक जी ने फिर शादी कराने की गारंटी दे दी है। वैसे अगर रामलाल जी शादी कराने में कामयाब हो गए तो हलवाई की टेंशन नहीं है, वे कड़ाही कला में निपुण हैं। कई मौकों पर झर से जौहर दिखाया है। 2. सिंबल के लिए कनक दंडौती चुनाव में भी कैसे-कैसे काम करने पड़ते हैं। हालांकि नेतागण सारे काम दिल से करते हैं। उन्हें पता है कि एक बार अगर 5 साल के लिए राज कर लिया तो पीढ़ियों का इंतजाम किया जा सकता है। यही वजह है कि पार्षद जैसे छोटे चुनाव के लिए भी नेतागण जी-प्राण देने को तैयार हैं। जोधपुर में वार्ड 91 से सीता देवी निर्दलीय उम्मीदवार हैं। सिंबल लेने के लिए वे रिटर्निंग अधिकारी के दफ्तर पहुंचीं। रिटर्निंग अधिकारी न हुए, कुलदेवता हो गए। सीता देवी और उनके पति श्रवण कुमार सड़क पर कनक दंडौती लगाते हुए दफ्तर पहुंचे। एक बार तो लोगों को लगा कि मंदिर की तरफ जा रहे हैं। लेकिन कनक दंडवत की यात्रा जब रिटर्निंग अधिकारी के दफ्तर जाकर पूरी हुई तो लोग समझ गए कि सिंबल के लिए आस्था का सोता बह रहा है। जयपुर के परकोटा इलाके में बीजेपी के एक प्रत्याशी ढोल-ताशों के साथ इलाके में पहुंचे। वे घर-घर हाथ जोड़कर वोट मांग रहे थे। एक मकान की छत से ‘भरा हुआ’ वोटर यह सब देख रहा था। उसने उसी ऊंचाई से ऊंची बात कही- श्रीमानजी इलाके में यह कचरे का ढेर देख रहे हैं? जिस तरह वोट बटोरने आए हो, इस कचरे को भी बटोर ले जाओ। नागौर के कुचेरा में पूर्व विधायक रिछपाल मिर्धा और विधायक रेवंतराम डांगा तो अभी तक 33 करोड़ देवी-देवताओं का जयकारा लगाते हुए फीते काट रहे हैं। वहीं बगरू विधायक कैलाश वर्मा ने लोगों को जन्माष्टमी की दुहाई दे दी। बोले- जन्माष्टमी पर वादा करो कि फलां प्रत्याशी को वोट दोगे तो यह माला मैं उनके गले में डाल दूं। बोलो डाल दूं? बोलो डाल दूं? 3. ‘लापता कैंडिडेट’ दिल्ली में मिला कोटपूतली के वार्ड 32 के भाजपा कैंडिडेट बुधराम ने नत्था की याद दिला दी। नत्था कौन ? नत्था पीपली लाइव फिल्म में मुख्य किरदार था। सरकार से मुआवजा पाने की चाहत में नत्था आत्महत्या की घोषणा कर देता है। इसके बाद उसे रोकने के लिए सियासी तमाशा शुरू होता है। देशभर की मीडिया नत्था के गांव में डेरा डाल देती है। नत्था के अलावा हर कोई चाहता है कि वह आत्महत्या कर ले। चारों तरफ से घिरा नत्था तमाशे को वहीं छोड़कर भाग जाता है। वह दूर किसी महानगर में मजदूरी करने लगता है। बुधराम ने पता नहीं किस मुहूर्त में चुनाव के लिए फॉर्म भरा था। उन्हें भाजपा से टिकट मिल गया। इसके बाद धकड़-पकड़ लग गई। उन्होंने पहले कभी चुनाव नहीं लड़ा। जबकि दूसरे राजनीतिक दल से मैदान में उतरे लोग रसूखदार। राजनीतिक परिवार से सरोकार। प्रत्याशी का पति सरपंच। बुधराम डर गए। वे गुपचुप घर से निकल गए। जीप में बैठकर कोटपूतली पहुंच गए। कोटपूतली से सीकर की रोडवेज बस में चढ़े। सीकर पहुंचकर दिल्ली की बस में बैठे। दिल्ली पहुंचकर अलवर की बस में चढ़े। अलवर से बहरोड़। बहरोड़ से फिर दिल्ली। तीन दिन वे ऐसे ही घूमते रहे। तब तक गांव में हड़कंप मच गया था। बुधराम जी कहां गए? बात थाने तक पहुंची। दूसरे प्रत्याशी इतना डर गए कि कहीं बुधराम जी को गायब कराने का आरोप उन पर न लग जाए। ऐसे में कांग्रेस प्रत्याशी थाने के बाहर धरने पर बैठ गईं। बोली- बुधराम जी को ढूंढकर लाओ। पुलिस उन्हें दिल्ली से पकड़ लाई। घर वालों के सुपुर्द कर दिया। चुनाव लड़ने से पहले ही बुधराम ने पुलिस और विरोधियों को छका दिया। वोटिंग से पहले ये रंग हैं, जीत गए तो कहर ढाएंगे। 4. चलते-चलते… और अब चलते-चलते बात उस भारत की जिसकी जड़ों में समरसता रही है। रहीम दास ने कहा था- गही शरणागत राम के भवसागर के नाव। रहिमन जगत उद्धार को और न कछू उपाव। जन्माष्टमी पर ऐसी कई तस्वीरें आईं जिनमें मुस्लिम परिवार के बच्चे कृष्ण कन्हैया बनकर माता-पिता के साथ स्कूल के प्रोग्राम में हिस्सा लेने जा रहे हैं। माता-पिता भी उन्हें लाड़ लड़ाते हुए स्कूल छोड़ने जा रहे हैं। कई ऐसे बड़े मंदिर हैं जहां भगवान को पोशाक मुस्लिम कारीगर तैयार करते हैं। जयपुर के पन्नीगरान मोहल्ले में मुस्लिम समाज के लोग चांदी का बरक तैयार करते हैं। यह बरक भगवान गणेश और हनुमान जी की प्रतिमाओं पर चोला चढ़ाने के काम आता है। मकर संक्रांति पर पतंगें हों, होली के रंग हों या फिर दीपावली के पटाखे, मुस्लिम परिवार पीढ़ियों से हमारे त्योहारों में रंग भरते आ रहे हैं। यह समरसता एकतरफा नहीं है। तीज की सवारी हो या फिर ताजियों का जुलूस जयपुर शहर के लोग देखने को साथ-साथ उमड़ते हैं। यहां जैसी ईद वैसी दीपावली। अजमेर के दरगाह शरीफ पर मत्था टेकने वालों और चादर चढ़ाने वालों में हिंदुओं की तादाद कम नहीं। आपसी भाईचारा, एक दूसरे के रीति-रिवाज, परंपराओं का सम्मान करना हमारी जड़ों में रहा है। समाज ऐसी दरार बनने ही क्यों दे जिसमें किसी सियासी महत्वकांक्षा को घुसने की जगह मिल जाए। इनपुट सहयोग- मनोज सैनी (चौमूं, जयपुर), जयदीप पुरोहित (जोधपुर), धर्मसिंह यादव (कोटपूतली)। वीडियो देखने के लिए सबसे ऊपर फोटो पर क्लिक करें। अब मंगलवार सुबह 7 बजे मुलाकात होगाी।

राजस्थान में 'बॉस स्कैम', स्टूडेंट्स ने उड़ाए 6.80 करोड़ रुपए:हाईप्रोफाइल बिजनेसमैन टारगेट, एक मैसेज से ट्रांसफर हुआ पैसा; जानें- कैसे पकड़े गए मास्टरमाइंड

जयपुर की एक बड़ी कंपनी में अकाउंट संभालने वाले कर्मचारी के पास अचानक 'बॉस' का वॉट्सएप पर मैसेज आया। मैसेज में लिखा था- जल्दी से इस खाते में 6 करोड़ 80 लाख रुपए ट्रांसफर कर दो। ‘बॉस’ का मैसेज मिलते ही कर्मचारी ने तुरंत 6.80 करोड़ रुपए उस खाते में ट्रांसफर कर दिए। लेकिन कुछ मिनट बाद जब हकीकत पता पड़ी तो पैरों तले जमीन खिसक गई। पैसा ट्रांसफर करने का ऑर्डर देने वाला कोई 'बॉस' नहीं, बल्कि शातिर साइबर ठग था। प्रदेश के हाईप्रोफाइल बिजनेसमैन को टारगेट करने वाली इस गैंग का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एक मास्टरमाइंड फिजियोथेरेपी का स्टूडेंट निकला है। कोई बी-टेक पास कर ठग बना तो कोई बी.एससी है। 'बॉस' बनकर ये ठग स्कैम को कैसे अंजाम दे रहे थे? पकड़ी गई गैंग से अबतक क्या-क्या सच सामने आया है? पढ़िए- संडे बिग स्टोरी में…. सबसे पहले जानिए- पूरा मामला क्या है? जयपुर की एक निजी कंपनी के अकाउंटेंट ने साइबर क्राइम पुलिस थाने में 25 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि 24 अगस्त को साइबर ठगों ने अकाउंटेंट के कंप्यूटर को हैक कर लिया। कंप्यूटर में अकाउंटेंट का वेब वॉट्सऐप चालू था, जहां कॉन्टैक्ट लिस्ट से आरोपियों ने कंपनी के डायरेक्टर का नाम और प्रोफाइल फोटो चुराई। फिर वॉट्सएप कॉन्टेक्ट लिस्ट से कंपनी के असल डायरेक्टर का नंबर हटाकर अपने नंबर को उसी नाम और प्रोफाइल फोटो के साथ जोड़ दिया। शातिर ठगों ने कंपनी के डायरेक्टर और अकाउंट हेड के बीच पहले से हो रखी वॉट्सएप चैट की भी क्लोनिंग तैयार कर ली। यही वजह रही कि अकाउंटेंट ने उसे असली बॉस का मैसेज समझकर तुरंत ही 3 अलग-अलग खातों में 6.80 करोड़ रुपए ट्रांसफर कर दिए। कुछ देर बाद ही ठगी का पता चलते ही पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन 1930 और साइबर क्राइम पुलिस की मदद ली। समय रहते टीमों ने करीब 3 करोड़ 50 लाख रुपए खातों में होल्ड करवाए। मामले में 2, 3 और 4 सितंबर को अलग-अलग कार्रवाईयों में कुल 8 आरोपी पकड़ में आ चुके हैं। कोई B.Tech पास, कोई B.Sc पास तो कई फिजियोथेरेपी का स्टूडेंट पकड़ी गई गैंग के कई आरोपी हाई क्वालिफाइड हैं। बी.टेक, बीए.एसी करने के बाद बेरोजगार बैठे दो युवक साइबर ठगी के काम में जुट गए थे। वहीं, एक आरोपी फीजियोथेरेपी में सेकंड ईयर का स्टूडेंट है। एक बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई कर रहा है। वहीं पंजाब में बिजनेस चला रहा एक युवक भी इस गैंग से जुड़कर काम कर रहा था। जयपुर के रेनवाल के भादवा गांव का बृजमोहन द्रोण उर्फ लक्की BSC पास है। लेकिन गैंग में इसकी भूमिका बाकी आरोपियों से एक कदम आगे थी। पुलिस के मुताबिक उसने गिरोह को सिर्फ बैंक खाता नहीं दिया। बल्कि पैसों को ठिकाने लगाने का जिम्मा भी इसी के पास था। बृजमोहन ठगी का पैसा खाते में आते ही उसे एक के बाद एक दूसरे खातों में घूमाने और क्रिप्टोकरेंसी (USDT) में कन्वर्ट करने में माहिर है। पुलिस के मुताबिक द्रोण उर्फ लक्की USDT को विदेश में बैठे ठगों के बताए ऑनलाइन करेंसी एप में ट्रांसफर करता था। इस दौरान वो लगातार टेलीग्राम के जरिए ठगों के टच में रहता और पूरी मॉनिटरिंग करता कि पैसा कहां पहुंचा, आगे किसने भेजा, किसने उसे डिजिटल मुद्रा बना दिया। कुचामन-डीडवाना के सिंघाना का रहने वाला समानाराम भले ही 12वीं पास है। लेकिन ठगी के करोड़ों रुपए क्रिप्टोकरेंसी में कन्वर्ट कराने में माहिर है। समानाराम समानाराम का काम उन लोगों से मिलाना था जो बैंक के पैसे को डिजिटल मुद्रा में बदलते हैं। दरअसल, पैसों को USDT में बदलकर विदेश भेजना आसान होता है। इस करेंसी को साइबर ठग किसी भी देश की मुद्रा में कन्वर्ट करवा सकते हैं। मूल रूप से हरियाणा में हिसार के आदमपुर जिले के गांव बाना का रहने वाला संदीप एमए पास है। पुलिस के मुताबिक संदीप की पहचान एक फर्म के डायरेक्टर के तौर पर हुई है। संदीप की कंपनी के खाते में ही ठगी की सबसे ज्यादा रकम करीब 2 करोड़ रुपए ट्रांसफर हुए थे। संदीप ने करीब 15 दिन पहले नया कॉर्पोरेट खाता खुलवाया था। ठगों ने संदीप को जयपुर के रींगस में बुलाया और होटल में ठहराया था। उसने ये कॉर्पोरेट खाता ठगों को कमीशन के बदले किराए पर दे दिया। उसने ठगों को इस खाते की चेकबुक, एटीएम कार्ड, आधार, पैन और खाते से जुड़ी सिम तक दे दी। 250 बैंक खातों में घूमा पैसा पुलिस के अनुसार अकाउंट्स हेड ने कंपनी के खाते से रकम तीन प्रथम लाभार्थी खातों में ट्रांसफर कर दी थी। बाद में इन तीन खातों से ये रकम आगे करीब 250 से ज्यादा बैंक खातों में पहुंचा। पुलिस जांच में ये भी सामने आया कि रकम म्यूल बैंक खातों में पहुंचने के बाद सिंगापुर और हांगकांग में बैठे गिरोह के मास्टरमाइंड इंटरनेट बैंकिंग के जरिए उसे अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर रहे थे। 3 महीने पहले ही चर्चा में आया ठगी का ये नया तरीका नागौर डीएसटी के सायबर एक्सपर्ट नरसी किलक के अनुसार बताया ठगी ये तरीका नया है। अब साइबर ठग भरोसे और ह्यूमन बिहेवियर का फायदा भी उठा रहे हैं। कर्मचारी को लगता है कि बॉस का फोटो और नाम है तो आदेश सही होगा।

दौसा में घर-दुकानों में पानी घुसा, खेत डूबे:4 इंच से ज्यादा पानी बरसा, जयपुर में दिन में रात जैसी ठंडक, 6 डिग्री पारा गिरा

राजस्थान में मानसून फिर से एक्टिव हो गया है। आज भी 20 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट है। दौसा जिले के महवा सहित कई इलाकों में देर रात से बारिश का दौर जारी है। यहां दुकान-घरों में पानी घुस गया है। खेत भी डूबे नजर आ रहे हैं। इससे पहले शनिवार को 10 से ज्यादा जिलों में झमाझम बारिश हुई। सवाई माधोपुर के खंडार में 4 इंच तक पानी बरसा। जयपुर के भी अलग-अलग इलाकों में 2 इंच तक बारिश हुई। तेज बारिश से नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने से सवाई माधोपुर, बारां, बूंदी, कोटा के एरिया में कई जगह नदियों पर बनी रपट डूब गई। इन जिलों में तापमान 6 डिग्री गिरकर सामान्य से नीचे आ गया, जिससे यहां दिन में रात जैसी ठंडक हो गई। मौसम विभाग के अनुसार बारिश का दौर 8 सितंबर तक जारी रहा सकता है। इसके बाद एक हफ्ते बारिश की संभावना कम है। अब देखिए- राजस्थान के मौसम की PHOTOS… मानसून के बड़े अपडेट्स 4 इंच तक पानी बरसा: पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बरसात सवाई माधोपुर के खंडार में हुई। यहां 102MM पानी बरसा। करौली, भरतपुर, अलवर जिलों के अलग-अलग इलाकों में 3 इंच तक बारिश रिकॉर्ड हुई। अजमेर, बारां, बूंदी, दौसा, धौलपुर, करौली, टोंक, सीकर, कोटा, भीलवाड़ा, अजमेर के कई इलाकों में 1 से 2 इंच तक बरसात हुई। बांध ओवरफ्लो, गेट भी खोले: तेज बारिश के बाद भरतपुर बंध बारैठा बांध का गेज बढ़ने से 2 गेट, धौलपुर के पार्वती बांध के 2 गेट, झालावाड़ में कालीसिंध बांध के 3 गेट और कोटा के नवनेरा बांध के 7 गेट खोलकर पानी की निकासी की गई। जबकि धौलपुर का रामसागर डैम और सवाई माधोपुर का मानसरोवर बांध भी ओवरफ्लो होकर छलक गया। आज भी भारी बारिश की आशंका: मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- वेलमार्ग लो-प्रेशर सिस्टम अभी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान तीनों राज्यों की सीमा पर एक्टिव है। इस सिस्टम के असर से राजस्थान के जयपुर, भरतपुर संभाग के एरिया में आज भी कहीं-कहीं मध्यम से तेज और भारी बारिश हो सकती है। मानसून की पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

चित्तौड़गढ़ जिले में 3 घंटे में 2 इंच बरसात:धौलपुर-दौसा में मकान ढहे; झालावाड़ में भारी बारिश की चेतावनी, कल स्कूलों की छुट्टी

राजस्थान में मानसून फिर से एक्टिव हो गया है। चित्तौड़गढ़ जिले के बड़ी सादड़ी कस्बे में रविवार को 3 घंटे में 2 इंच पानी बरसा। दोपहर करीब 3 बजे बारिश का दौर शुरू हुआ, जो शाम 6 बजे तक चली। इस दौरान कानोड़ दरवाजा क्षेत्र में दुकानों में पानी घुस गया। दौसा जिले के महवा सहित कई इलाकों में लगातार बारिश का दौर जारी है। यहां दुकान-घरों में पानी घुस गया है। महवा क्षेत्र के धनतुरी गांव में एक मकान ढह गया। मकान खाली था जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। धौलपुर लगातार बारिश के कारण चंबल नदी का जलस्तर एक रात में 8 मीटर तक बढ़ गया है। रविवार सुबह से नदी खतरे के निशान के करीब बह रही है। जिले के मांगरोल गांव में बारिश के कारण एक मकान भी ढह गया। झालावाड़ जिले में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए सोमवार सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी कर दी है। प्रशासन ने लोगों से बेवजह जलभराव वाले इलाकों, नदी-नालों और तेज बहाव वाली जगहों पर जाने से बचने की अपील की है। जिले में हो रही लगातार बारिश के कारण खानपुर क्षेत्र में परवन नदी पर बने बांध के 2 गेट 2.9 मीटर खोलकर 297 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। इसी प्रकार छापी बांध के दो गेट आधा-आधा मीटर खोलकर 2754 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। अब देखिए- राजस्थान के मौसम की PHOTOS… मानसून के बड़े अपडेट्स 4 इंच तक पानी बरसा: पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बरसात सवाई माधोपुर के खंडार में हुई। यहां 102MM पानी बरसा। करौली, भरतपुर, अलवर जिलों के अलग-अलग इलाकों में 3 इंच तक बारिश रिकॉर्ड हुई। अजमेर, बारां, बूंदी, दौसा, धौलपुर, करौली, टोंक, सीकर, कोटा, भीलवाड़ा, अजमेर के कई इलाकों में 1 से 2 इंच तक बरसात हुई। बांध ओवरफ्लो, गेट भी खोले: तेज बारिश के बाद भरतपुर बंध बारैठा बांध का गेज बढ़ने से 2 गेट, धौलपुर के पार्वती बांध के 2 गेट, झालावाड़ में कालीसिंध बांध के 3 गेट और कोटा के नवनेरा बांध के 7 गेट खोलकर पानी की निकासी की गई। जबकि धौलपुर का रामसागर डैम और सवाई माधोपुर का मानसरोवर बांध भी ओवरफ्लो होकर छलक गया। आज भी भारी बारिश की आशंका: मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- वेलमार्ग लो-प्रेशर सिस्टम अभी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान तीनों राज्यों की सीमा पर एक्टिव है। इस सिस्टम के असर से राजस्थान के जयपुर, भरतपुर संभाग के एरिया में आज भी कहीं-कहीं मध्यम से तेज और भारी बारिश हो सकती है। मानसून की पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…