slndigital.in

Filters

Channels
Topics
Other Filters

राजस्थान हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बने संजय के. अग्रवाल:न्यायाधीश पुष्पेंद्र भाटी को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का सीजे बनाया

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के न्यायाधीश संजय के. अग्रवाल को राजस्थान हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश (सीजे) नियुक्त किया गया है। राजस्थान हाईकोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा को लेकर हुए विवाद के बाद यह फैसला लिया है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 31 अगस्त को संजय के. अग्रवाल को सीजे बनाने की सिफारिश की थी। इसके बाद रविवार को राष्ट्रपति भवन ने उनके नियुक्ति ऑर्डर जारी कर दिए। इसके साथ ही राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस पुष्पेंद्र भाटी को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है। जस्टिस पुष्पेंद्र भाटी का प्रमोशन राजस्थान हाईकोर्ट के जस्टिस पुष्पेंद्र भाटी को प्रमोट करते हुए जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। जस्टिस भाटी की पत्नी नूपुर भाटी भी राजस्थान हाईकोर्ट में न्यायाधीश हैं। सुप्रीम कोर्ट जस्टिस ने की थी हाईकोर्ट के एक्टिंग सीजे को हटाने की मांग सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संदीप मेहता ने राजस्थान हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा को हटाने की मांग की थी। जस्टिस मेहता ने CJI सूर्यकांत को लेटर लिखे थे। इनमें कहा गया कि जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा अपने अधिकारों का दुरुपयोग कर रहे हैं। जस्टिस मेहता ने लिखा कि जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा अक्सर साथी जजों को ट्रांसफर की धमकी देते हैं। खुद को CJI का करीबी बताते हैं। उन्होंने मांग की कि राजस्थान हाईकोर्ट में स्थायी मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया जाए। जस्टिस मेहता ने CJI को लिखा कि स्थायी न्यायाधीश की नियुक्ति के विचार की लगातार अनदेखी संस्था के हित के पूरी तरह से खिलाफ है। जस्टिस संदीप मेहता ने जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा को हटाने के लिए 2, 10 और 17 अगस्त को CJI को लेटर लिखे थे। (पूरी खबर पढ़ें) … ये खबर भी पढ़ें… छत्तीसगढ़ के न्यायाधीश संजय के.अग्रवाल राजस्थान-हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश होंगे:जस्टिस पुष्पेंद्र भाटी को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का सीजे बनाने की सिफारिश छत्तीसगढ़ के न्यायाधीश संजय के. अग्रवाल राजस्थान हाईकोर्ट मुख्य न्यायाधीश होंगे। जस्टिस एसपी शर्मा अब कार्यवाहक न्यायाधीश नहीं रहेंगे। (पूरी खबर पढ़ें)

बीजेपी से 47, कांग्रेस से 45 उम्मीदवार पहली बार लड़ेंगे:कईयों को बदलना पड़ा वार्ड; बेटी की जगह पिता लड़ रहे चुनाव

नगरीय निकाय चुनाव में इस बार भाजपा और कांग्रेस ने पारंपरिक चेहरों के बजाय बड़ी संख्या में नएक प्रत्याशियों पर भरोसा जताया है। बाड़मेर नगर परिषद के 55 वार्डो में भाजपा ने 47 और कांग्रेस ने 45 ऐसे उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है जो पहली बार पार्षद का चुनाव लड़ रहे है। दोनों दलों ने अपने अधिकांश वार्डो में नए चेहरों को प्राथमिकता दी है। वहीं इस चुनाव में पहली बार आरएलपी के 18 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे है। भाजपा ओर कांग्रेस ने इस चुनाव में बड़े स्तर पर नए प्रत्याशियों पर दांव लगाया है। इसका असर चुनावी रणनीती वार्ड स्तर के समीकरण और भविष्य की स्थानीय राजनीति पर भी पड़ सकता है। कई जगह तो युवाओं के बीच ही मुकाबला नजर आ रहा है तो कई वार्ड ऐसे है जहां अनुभवी उम्मीदवारों से इन युवाओं की सीधी टक्कर होती दिख रही है। कांग्रेसी और बीजेपी पार्षद एक बार फिर मैदान में पूर्व सभापति दीपक माली अपने गृह वार्ड 19 में चुनाव लड़ रहे है। इससे पहले वार्ड 8 से चुनाव लड़ा था। पूर्व उपसभापति सुरतानसिह कांग्रेस से बागी होकर वार्ड संख्या 1 से फिर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे है। बीजेपी के दमाराम माली एक बार फिर वार्ड बदलकर 19 से चुनाव लड़ रहे है। कांग्रेस से टिकट कटी पूर्व पार्षद भूरी देवी एक बार वार्ड संख्या 17 से निर्दलीय चुनाव लड़ रही है। बीजेपी से पार्षद रहे बांकाराम, सुनील सिंघवी एक बार फिर से वार्ड बदलकर चुनावी मैदान में है। कांग्रेस से पार्षद रहे प्रीतमदास जीनगर एक फिर से चुनाव लड़ रहे है।, वार्ड संख्या 44 से पार्षद रहे नींबसिह वार्ड संख्या 43 से चुनाव लड़ रहे है। वार्ड संख्या 53 से निर्दलीय पार्षद रहे अशोक कुमार दर्जी एक बार फिर इसी वार्ड से चुनाव लड़ रहे है। बेटी की जगह पिता, पति की जगह पत्नी लड़ रही है चुनाव वार्ड संख्या 12 में कांग्रेस के पूर्व पार्षद महावीर बोहरा की जगह उनकी पत्नी मधुलता चुनाव लड़ रही है। वार्ड संख्या 16 में बीजेपी से पार्षद रही उषा कुमारी की जगह उनके पिता किशोर कुमार भार्गव चुनाव लड़ रहे है। वार्ड संख्या 31 कांग्रेस से पार्षद रही पंकज सेठिया की जगह उनके पति प्रवीण सेठिया वार्ड संख्या 30 से चुनाव लड़ रहे है। पूर्व प्रतिपक्ष नेता पृथ्वीराज चंडक की जगह उनकी पत्नी अर्चना वार्ड संख्या 34 से चुनावी मैदान में है। वार्ड संख्या 43 से पार्षद रहे रूस्तम खान की जगह उनकी पत्नी गुलशन बानू वार्ड संख्या 41 चुनाव लड़ रही है। वार्ड संख्या 50 से पार्षद रहे ठाकराराम माली ने अपने भाई पारस को वार्ड 48 से चुनाव लड़ रहे है।

कोटा में वोटर की जगह हनुमानजी की फोटो:जयपुर में लोगों ने MLA की गाड़ी को घेरा, काले झंडे दिखाए, कांग्रेस प्रत्याशी का विरोध

कोटा नगर निगम के वार्ड नंबर 29 की वोटर लिस्ट में लापरवाही सामने आई है। इस वार्ड में भाग संख्या-12 में वोटर जगदीश के पिता, मकान नंबर और अन्य डिटेल तो सही है, लेकिन फोटो की जगह हनुमानजी की तस्वीर लगी है। वहीं, जयपुर में शनिवार शाम को आमेर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 149 में कांग्रेस प्रत्याशी अंजलि ब्रह्मभट्ट का स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं। हांडीपुरा इलाके में अंजलि के समर्थन में पहुंचे आमेर विधायक प्रशांत सहदेव शर्मा की गाड़ी को लोगों ने घेर लिया। उन्हें काले झंडे दिखाए। पहले देखिए- निकाय चुनाव से जुड़ी फोटोज… … यह खबर भी पढ़ें… भीलवाड़ा के बाद सीएम का उदयपुर में रोड शो:निकाय चुनाव में भाजपा के सबसे ज्यादा निर्विरोध प्रत्याशी जीते; पूर्व विधायक बोले- कोई कुंवारा नहीं रहेगा

नाथद्वारा-भाजपा प्रत्याशी ने कांग्रेस उम्मीदवार को दिया समर्थन:सीकर में कांग्रेस प्रत्याशी ने बीजेपी कैंडिडेट को दिया आशीर्वाद; जोधपुर में कांग्रेस ने 25-कार्यकर्ताओं को निकाला

राजसमंद के नाथद्वारा में निकाय चुनाव की वोटिंग से 3 दिन पहले वार्ड 23 में भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रजापत ने कांग्रेस प्रत्याशी अजय गुर्जर को समर्थन देने का ऐलान किया है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि वे भाजपा के हैं और भाजपा के ही रहेंगे। उधर, सीकर के वार्ड 15 में पूर्व सभापति व कांग्रेस प्रत्याशी जीवण खां ने प्रचार के दौरान बीजेपी कैंडिडेट सिमरन के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। कोटा के वार्ड 54 से बीजेपी प्रत्याशी विवेक राजवंशी और कांग्रेस के मनीष शर्मा ने प्रचार के दौरान एक दूसरे से हाथ मिलाया। कोटा के वार्ड 64 से बीजेपी प्रत्याशी प्रतिभा सुमन ने ठेले पर मूंगफली सेंकी। कोटा के वार्ड नंबर 33 में रॉयल सनसिटी कॉलोनी के लोगों ने चुनाव में वोटिंग का बहिष्कार कर दिया है। लोगों का आरोप है कि वार्ड में काम नहीं हो रहे हैं। जोधपुर में कांग्रेस ने चुनाव में खड़े हुए बागी और पार्टी के खिलाफ काम करने वाले 25 कार्यकर्ताओं को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया। पहले देखिए- निकाय चुनाव से जुड़ी फोटोज… निर्दलीय प्रत्याशी के ऑफिस के सामने छोड़े कुत्ते डूंगरपुर के वार्ड 31 में न्यू कॉलोनी स्थित बीजेपी के बागी और निर्दलीय प्रत्याशी सुनील जैन के ऑफिस के सामने शुक्रवार को नगर परिषद के शेल्टर होम की गाड़ी ने करीब 15 कुत्ते छोड़ दिए। सुनील जैन का आरोप है कि यह सत्ता का खुला दुरुपयोग है। मुझे कमजोर करने की नीयत से यह हथकंडा अपनाया गया है। कोटा में वोटर की जगह हनुमानजी की फोटो कोटा नगर निगम के वार्ड नंबर 29 की वोटर लिस्ट में लापरवाही सामने आई है। इस वार्ड में भाग संख्या-12 में वोटर जगदीश के पिता, मकान नंबर और अन्य डिटेल तो सही है, लेकिन फोटो की जगह हनुमानजी की तस्वीर लगी है। जयपुर में लोगों ने MLA की गाड़ी को घेरा जयपुर में शनिवार शाम को आमेर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 149 में कांग्रेस प्रत्याशी अंजलि ब्रह्मभट्ट का स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं। हांडीपुरा इलाके में अंजलि के समर्थन में पहुंचे आमेर विधायक प्रशांत सहदेव शर्मा की गाड़ी को लोगों ने घेर लिया। उन्हें काले झंडे दिखाए। … यह खबर भी पढ़ें… भीलवाड़ा में पूर्व मंत्री सहित 2 नेता चुनाव से गायब:अजमेर में वासुदेव देवनानी को चुनौती, कोटा में बिरला और धारीवाल-गुंजल की प्रतिष्ठा दांव पर … पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

जयसमंद बांध में इस सीजन पहली बार पानी की आवक:आज भी बारिश के आसार, अब तक औसत से 7 प्रतिशत कम बरसात

अलवर में शनिवार को कई घंटे हुई तेज बारिश के बाद पहली बार इस सीजन जयसमंद बांध में पानी की आवक हुई है। बारिश के चलते आज भी शहर का मौसम सुहवना बना हुआ है। सुबह अरावली की पहाड़ी बादलों से घिरी नजर आई,जिससे शहर से पाड़ियों का नजारा आकर्षक दिखाई दिया। जिले में आज भी बारिश की संभावना है। आज भी बारिश के आसार मौसम विभाग के 7 दिन के पूर्वानुमान के अनुसार 6 सितंबर को अलवर में सामान्यत: बादल छाए रहने के साथ मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। रविवार को न्यूनतम तापमान 24 और अधिकतम 34 डिग्री रहने का अनुमान है। इसके बाद 7 से 9 सितंबर तक आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। 10 सितंबर को अधिकतम तापमान 34 और 11 सितंबर को 36 डिग्री तक पहुंच सकता है। सामान्य से 7% कम बारिश अलवर में अब तक 450.3 मिमी बारिश हुई है, जबकि इस अवधि तक 480.7 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। ऐसे में जिले में अब तक सामान्य से करीब 30.4 मिमी यानी 7% कम बारिश हुई है। शनिवार की बारिश और रविवार को संभावित बारिश से बारिश की कमी कुछ कम होने की उम्मीद है।

घर में घुसकर 22 साल की विवाहिता से रेप:विरोध करने पर बदनाम करने और जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज

सीकर में 22 साल की विवाहिता के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने रात के समय घर में घुसकर विवाहिता के साथ दरिंदगी की। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने विवाहिता को जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत के अनुसार 3 सितंबर की रात वह अपने कमरे में अकेली थी और बेड पर सो रही थी। अचानक जब उसकी आंख खुली तो एक युवक उसके पास खड़ा था। युवती ने बताया कि वह उसी गांव का रहने वाला है। युवती ने बताया कि वह कुछ बोल पाती उसके पहले ही आरोपी युवक ने उसका मुंह बंद कर दिया और उसके साथ रेप किया। महिला ने विरोध किया और चिल्लाने की कोशिश की तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि आरोपी ने युवती को गांव में बदनाम करने की भी धमकी दी। बदनामी के डर से पहले तो महिला चुप रही, लेकिन पति के आने पर उसने आपबीती बताई और पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खूनी संघर्ष में शामिल 3 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा:अवैध बजरी खनन से जुड़ी गैंगवार में शामिल थे, अन्य फरार गुर्गों की तलाश में जुटी पुलिस

भीलवाड़ा के सदर थाना क्षेत्र में अवैध बजरी खनन और परिवहन को लेकर सुवाणा-कोटा बाइपास पर खूनी संघर्ष करने वाले माफियाओं पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।इस वारदात में शामिल 6 आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। यह था मामला सदर सीआई प्रहलाद सहाय ने बताया कि 19 अगस्त को सुवाणा-कोटा बाइपास स्थित पूर्व सरपंच अमित जाट के फार्म हाउस के सामने अवैध बजरी कारोबार से जुड़े दो गुट रंजिश के चलते आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों ने अपनी स्कॉर्पियो और बोलेरो कैंपर गाड़ियां आमने-सामने भिड़ा दीं।इसके बाद आरोपी हथियारों से लैस होकर मारपीट कर मौके से फरार हो गए थे। गाड़ी में मिले चाकू, लोहे के पाईप ओर हथियार सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से दो स्कॉर्पियो और एक कैंपर जब्त की थी। तलाशी में वाहनों के अंदर से हमले के लिए रखे गए लोहे व लकड़ी के बेसबॉल बैट, धारदार चाकू, लोहे के पाइप और रॉड बरामद हुए थे। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। इनको किया गिरफ्तार पुलिस टीम ने दबिश देकर तीन आरोपियों राहुल शर्मा पुत्र मोतीलाल शर्मा, पंकज चौधरी पुत्र भंवर चौधरी और महेश सुथार पुत्र लादूलाल सुथार को गिरफ्तार किया।इस मामले में पहले ही सुवाणा निवासी सुनील पुत्र घनश्याम चौधरी, राधेश्याम पुत्र हीरालाल जाट और नई ईंरास निवासी नारायणलाल उर्फ मामा पुत्र देवबक्ष जाट सहित 6 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं। पुलिस अब गिरोह के अन्य फरार गुर्गों की तलाश में जुटी है।

दुमोदा गांव में दूसरा लेपर्ड भी पकड़ा:वन विभाग के पिंजरे में हुआ कैद; तीन साल के बालक की हुई थी मौत

रणथंभौर टाईगर रिजर्व की पेरीफ़ेरी वाले इलाके से सटे गांवों की आबादी क्षेत्र में लगातार लेपर्ड का मूवमेंट बना हुआ है। जिसके चलते रणथंभौर प्रशासन द्वारा निरंतर निगरानी एंव रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में वन विभाग द्वारा दुमोदा गांव में लगाये गए पिंजरे में बीती रात एक और लेपर्ड पिंजरे में कैद हो गया। जिसे हेल्थ चेकअप के बाद रणथंभौर के दुरस्त इलाके के जंगलों में छोड़ दिया गया। लेपर्ड के हमले में तीन साल के बालक की हुई थी मौत गौरतलब है कि पिछले माह इसी दुमोदा गांव में एक लेपर्ड के हमले में घर के आंगन में परिजनों के बीच खेल रहे एक तीन साल के बालक की मौत हो गई थी। लेपर्ड के हमले से बालक की मौत की घटना के बाद वन विभाग द्वारा इलाके में लगातार निगरानी ओर रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। बालक की मौत की घटना के बाद वन विभाग द्वारा दुमोदा से एक लेपर्ड और एक भालू को रेस्क्यू किया गया था और अब एक बार फिर एक लेपर्ड वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। वन विभाग कर रहा है लगातार मॉनिटरिंग रणथंभौर के डीएफओ मानस सिंह ने बताया कि बालक की मौत की घटना के बाद से ही वन विभाग की टीम द्वारा क्षेत्र में लगातार निगरानी एवं अथक प्रयास किए जा रहे थे। इससे पूर्व भी इसी क्षेत्र से एक लेपर्ड पकड़ा जा चुका था। हालांकि, क्षेत्र में एक अन्य लेपर्ड की मौजूदगी के प्रमाण लगातार मिल रहे थे। जिसे देखते हुए वन विभाग द्वारा लेपर्ड की गतिविधियों के आधार पर निगरानी एवं रेस्क्यू प्रयास जारी रखे गए हैं। जिसके परिणामस्वरूप बीती रात दूसरे लेपर्ड को भी सुरक्षित रूप से रेस्क्यू कर लिया गया। डीएफओ ने बताया कि दुमोदा क्षेत्र में वन विभाग द्वारा लगातार कैमरा ट्रैप, केज ट्रैप एवं नियमित गश्त के माध्यम से वन्यजीवों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

बजरंगदल नेता ने भाजपा पर टिकट बेचने के आरोप लगाए:राजेश गोयल की फोटो पर लिखा दलाल, नौकरी और पट्टे दिलाने के बदले रिश्वत के आरोप

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव में भाजपा के टिकट वितरण को लेकर असंतोष लगातार सामने आ रहा है। शनिवार रात 9 बजे बजरंग दल नेता नरेश सिंधी ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर नगर परिषद चुनाव संयोजक और पूर्व उप सभापति राजेश गोयल उर्फ राजू चक्की पर कई आरोप लगाए। सिंधी ने गोयल पर भाजपा के टिकट बेचने और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए भाजपा के निर्दलीय प्रत्याशियों को ज्यादा से ज्यादा जिताने की अपील की। उन्होंने नगर परिषद के 60 वार्डों में टिकट वितरण से लेकर सड़क निर्माण, संविदा नौकरी और पट्टे दिलाने तक में कथित भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। पोस्टर पर राजेश गोयल की फोटो पर लिखा दलाल नरेश सिंधी ने सोशल मीडिया लाइव के दौरान पूर्व उप सभापति राजेश गोयल की एक फोटो दिखाई। इस फोटो पर उन्होंने ‘दलाल’ लिखा और गोयल को दलाल संबोधित किया। इसके साथ ही सिंधी ने पिछले तीन साल में राजू चक्की पर भ्रष्टाचार करने के आरोप लगाए। संविदा नौकरी और पट्टे दिलाने के बदले रिश्वत के आरोप सिंधी ने आरोप लगाया कि राजेश गोयल ने संविदा पर नौकरी दिलवाने के बदले रिश्वत ली। उन्होंने नगर परिषद से पट्टे दिलाने के बदले मोटी कमाई करने का भी आरोप लगाया। इसके अलावा वन विभाग के अधिकारियों पर दबाव बनाकर करोड़ों रुपए के आरोप भी लगाए। दो-दो महीने के लिए सभापति बनाने का भी आरोप बजरंग दल नेता ने नगर परिषद में दो-दो महीने के लिए सभापति बनाने के बदले मोटी रकम लेने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नगर परिषद में कार्यकर्ताओं को दरकिनार किया गया है। 60 वार्डों में करीब 70 लाख रुपए लेकर टिकट बेचने का आरोप नरेश सिंधी ने नगर परिषद के 60 वार्डों में टिकट बेचने का आरोप लगाया। उन्होंने नगर परिषद चुनाव प्रभारी राजेश गोयल पर करीब 70 लाख रुपए लेकर 60 वार्डों में टिकट बेचने का आरोप लगाया। साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं को टिकट वितरण में दरकिनार करने की बात भी कही। सड़क निर्माण में मोटी दलाली लेने का आरोप सिंधी ने सवाई माधोपुर नगर परिषद क्षेत्र में सड़क निर्माण के दौरान भी राजेश गोयल पर मोटी दलाली लेने का आरोप लगाया। उन्होंने नगर परिषद से जुड़े कामों में भी गोयल की भूमिका पर सवाल उठाए। महिला सफाई कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार का आरोप नरेश सिंधी ने राजेश गोयल पर वाल्मीकि समाज की महिला सफाई कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करने का भी आरोप लगाया। निर्दलीय प्रत्याशियों को जिताने की अपील शनिवार रात 9 बजे सोशल मीडिया पर लाइव आए नरेश सिंधी ने भाजपा के टिकट वितरण के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने लोगों से भाजपा के निर्दलीय प्रत्याशियों को ज्यादा से ज्यादा जिताने की अपील की।

अजमेर में सब्जी मंडी से आलू-प्याज चोरी, VIDEO:दुकान के सामने से एक-एक कट्टे उठाकर ले गया, रामगंज थाने में दी शिकायत

अजमेर के रामगंज स्थित सब्जी मंडी में दुकान के सामने रखे आलू और प्याज के कट्टे चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना कुछ दिन पुरानी बताई जा रही है, लेकिन इसका CCTV फुटेज शनिवार रात सोशल मीडिया पर सामने आया। फुटेज में एक व्यक्ति रात करीब 3:23 बजे दुकान के सामने पहुंचकर वहां रखे आलू और प्याज के कट्टे उठाकर ले जाता दिखाई दे रहा है। घटना के समय दुकान पर कोई मौजूद नहीं था। दुकान के सामने से एक-एक कट्टा उठाया जानकारी के अनुसार खेताराम एंड सन्स की दुकान नंबर 29 के सामने आलू और प्याज के कट्टे रखे हुए थे। रात के समय अज्ञात चोर वहां पहुंचा और मौका देखकर एक कट्टा आलू तथा एक कट्टा प्याज चोरी कर लिया। इसके बाद वह दोनों कट्टे लेकर मौके से फरार हो गया। पीड़ित को सुबह दुकान पर पहुंचने पर सामान गायब मिला। इसके बाद आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में पूरी वारदात रिकॉर्ड मिली। इसमें चोर दुकान के सामने रखे कट्टे उठाकर ले जाता नजर आ रहा है। रामगंज थाने में शिकायत, CCTV के आधार पर तलाश की मांग दुकानदार जगदीश कुमार खेताराम की ओर से मामले की सूचना रामगंज थाना पुलिस को दी गई है। दुकानदार ने पुलिस से CCTV फुटेज के आधार पर चोर की पहचान कर कार्रवाई करने और चोरी हुआ माल बरामद कराने की मांग की है।

धौलपुर रोड पर दो बाइकों की भिड़ंत:दो युवक घायल, एक गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर

धौलपुर रोड हाईवे पर अग्रसेन विद्यापीठ स्कूल के पास शनिवार रात दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार दोनों युवक घायल हो गए। हादसा शनिवार रात करीब 9 बजे हुआ। सूचना मिलने पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को बाड़ी अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों के साथ आए अहमदपुर गांव निवासी पप्पू ने बताया- राजेश और मनदीप बाइक से बाड़ी दवा लेने जा रहे थे, क्योंकि उनके घर में किसी की तबीयत खराब थी। अग्रसेन विद्यापीठ स्कूल के पास पहुंचते ही बाड़ी की तरफ से आ रही दूसरी बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। पप्पू ने यह भी बताया कि दूसरी बाइक पर सवार दो लोगों को भी मामूली चोटें आईं, लेकिन वे अपनी बाइक लेकर मौके से चले गए। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, घायलों की पहचान अहमदपुर थाना सदर निवासी राजेश पुत्र रामनिवास कुशवाह और मनदीप पुत्र भगवान लाल कुशवाह के रूप में हुई है। मनदीप की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल धौलपुर रेफर कर दिया गया, जबकि राजेश का इलाज बाड़ी अस्पताल में चल रहा है।

महिला के बाल काटने वाला भांजा सहित 13 लोग गिरफ्तार:पति सहित 7 को पहले पकड़ा था, ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता से की मारपीट

बांसवाड़ा के अरथूना थाना क्षेत्र में आपसी रंजिश के चलते विवाहिता से मारपीट और उसके बाल काटने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। 1 सितंबर को पीड़िता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के सुपरविजन में पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाकर जांच शुरू की। मामले में पति समेत पहले 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जबकि अब बाल काटने वाले भांजे समेत 13 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता से की मारपीट पुलिस के अनुसार, पीड़िता की शादी के बाद तीन संताने हैं। पति से उसका आए दिन विवाद होता रहता था। इसी वजह से वह मजदूरी करने के लिए पास के गांव के एक युवक के साथ चली गई थी। 1 सितंबर को वह युवक के घर पर थी। उसी दिन उसके ससुराल पक्ष के लोग वहां पहुंचे और उसे अपने साथ घर ले आए। कपड़े फाड़कर निर्वस्त्र किया, बाल भी काटे पीड़िता के अनुसार, घर लाने के बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ निर्दयता से मारपीट की। सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और उसके बाल काट दिए। आरोप है कि उसके कपड़े फाड़कर उसे निर्वस्त्र कर दिया गया। घटना के बाद पीड़िता ने 1 सितंबर को अरथूना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के बाद पुलिस ने टीमें बनाकर जांच शुरू की पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए विभिन्न टीमों का गठन किया और मामले में अनुसंधान शुरू किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पति सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। बाल काटने वाले भांजे समेत 13 अन्य गिरफ्तार अब पुलिस ने बाल काटने वाले बारबर यानी भांजे सहित 13 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के साथ मामले में गिरफ्तार आरोपियों की कुल संख्या 20 हो गई है। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के सुपरविजन में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। अन्य आरोपी और सरगनाओं की तलाश जारी पुलिस मामले में अन्य संलिप्त आरोपियों और सरगनाओं की तलाश में जुटी हुई है। मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

आगरा रोड से टोंक फाटक तक गंदगी का ढेर:निवारू रोड पर 1 महीने से बह रहा सीवर का पानी, सोडाला में बेसहारा पशुओं की आफत

जयपुर शहर के कई इलाकों में सीवर भराव, बदबू, सड़कों पर कीचड़, कचरे के ढेर और बेसहारा पशुओं का आतंक आम जनता के लिए आफत बना हुआ है। ‘दैनिक भास्कर’ के विशेष मंच ‘भास्कर समाधान’ के जरिए नागरिक लगातार अपनी इन नागरिक समस्याओं को प्रशासन के सामने रख रहे हैं। जहाँ एक ओर निवारू रोड, आगरा रोड और बरकत नगर जैसी कॉलोनियों में नागरिक सीवर और गंदगी से परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ मामलों में शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई भी देखने को मिली है। अधिकारियों की इस सक्रियता से सिद्धार्थ कॉलोनी में मृत पशु हटाने और गंगापोल रोड पर स्ट्रीट लाइट की समस्या का समाधान कर लोगों को राहत प्रदान की गई है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… शिव विहार कॉलोनी में सड़क पर जमा कीचड़ जयपुर के आगरा रोड के शिव विहार कॉलोनी निवासी पवन गुप्ता ने दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर खराब सड़क की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि रोहित नगर 2 में कीचड़ और जलभराव हो रहा है, जिसके कारण इस रास्ते से आने-जाने में समस्या आती है। सड़क पर 1 महीने से भरा सीवर का पानी निवारू रोड, शक्ति नगर के रहने वाले दिलीप कुमार मीणा ने सीवर का पानी सड़क पर भरने की समस्या पोस्ट की है। उनका कहना है कि पिछले एक महीने से रोड पर सीवर का गंदा पानी बह रहा है, जिसके कारण तेज बदबू आ रही है। साथ ही गंदे पानी से कीड़ों और बीमारियों का डर बना रहता है। कई दिनों से नहीं आए सफाईकर्मी टोंक फाटक के बरकत नगर से कचरे की समस्या सामने आई है। मामले में क्षेत्रवासी आशीष कुमार सिंघल ने लिखा कि पिछले कई दिनों से सड़क पर कचरा पड़ा हुआ है। कई दिनों से निगम की ओर से साफ-सफाई करने कोई नहीं आता है। कॉलोनी में बेसहारा पशुओं का आतंक सोडाला के जमुना डेरी के पास रहने वाले टेकचंद केसवानी ने बेसहारा पशुओं की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि उनकी कॉलोनी में पशुओं का आतंक हो रहा है। कॉलोनी में खड़ी कारों के ऊपर चढ़कर और वाहनों के पीछे भागकर पशुओं ने लोगों को परेशान कर रखा है। एक पोस्ट के बाद रोड से हटाया गया मृत पशु सोडाला की सिद्धार्थ कॉलोनी के रहने वाले ऋषि कुमार सोनी ने कुछ समय पहले रोड पर मृत पशु पड़े होने की समस्या बताई थी। उन्होंने लिखा था कि कुछ समय से रोड पर मरा हुआ जानवर पड़ा था, जिससे बदबू भी आने लगी थी। इस समस्या पर संबंधित विभाग ने कुछ ही घंटों में समाधान करवा दिया है। स्ट्रीट लाइट कंट्रोलर की समस्या का समाधान बदनपुरा, गंगापोल रोड निवासी रियाज ने भी 'भास्कर समाधान' पर समस्या पोस्ट की थी, जिसका समाधान हो गया है। दरअसल, उन्होंने लिखा था कि मोहल्ला टिक्की ग्राम में स्ट्रीट लाइट कंट्रोलर पोल पर काफी नीचे लगा हुआ था। इस समस्या का एईएन ने समाधान करवाया है। बालुराम गुर्जर बने 'स्टार ऑफिसर' जयपुर शहर के बदनपुरा, गंगापोल रोड के रहने वाले रियाज ने कुछ समय पहले स्ट्रीट लाइट कंट्रोलर से संबंधित समस्या बताई थी, जिसका समाधान हो गया है। उन्होंने लिखा था कि मोहल्ला टिक्की ग्राम में स्ट्रीट लाइट कंट्रोलर पोल पर काफी नीचे लगा हुआ था, इसके कारण बच्चों को करंट का खतरा था। इस समस्या के पोस्ट होने पर एईएन बालुराम गुर्जर ने कार्रवाई कर समाधान कर दिया है। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':बिजली, सफाई, सड़क पर जलभराव, पेयजल आपूर्ति से जुड़ी समस्याएं सामने आई 2.XEN निधि जैन की तुरंत कार्रवाई:रोड लाइट और पेयजल लाइन की समस्या पर विभाग का एक्शन, कई इलाकों में समाधान बाकी 3.मानसरोवर में सीवर की समस्या का समाधान:प्रताप नगर सेक्टर 70 में सीवर लाइन की हुई सफाई, 'भास्कर समाधान' से समस्याओं पर लगातार एक्शन 4.सेठी कॉलोनी में सीवर की समस्या का समाधान:तो वरुण पथ में पोस्ट के बाद हुई सफाई, टोंक फाटक और गोकुलपुरा में समस्याएं बाकी 5.जयपुर की जन-समस्याओं पर तुरंत एक्शन:झोटवाड़ा और सांगानेर की सुविधाओं में आया बड़ा सुधार, स्वास्थ्य उपायुक्त ओम थानवी बने 'स्टार ऑफिसर' 6.जयपुर की आज 7 समस्याओं की कहानी:2 का हुआ समाधान, सांगानेर क्षेत्र में पहुंची कचरा गाड़ी, तो ग्रीन विहार में खराब स्ट्रीट लाइट पर एक्शन 7.पूर्व पार्षद दशरथ सिंह शेखावत की कार्रवाई से सुधरी दशा:ब्रह्मपुरी में टूटा सीवर चैंबर दुरुस्त, तो निर्माण नगर में लीकेज की समस्या खत्म 8.प्रताप नगर में सड़क पर फैला गंदा पानी:धौलाई में अवैध पार्किंग से लग रहा जाम, तो कहीं समस्याओं का हुआ तुरंत समाधान 9.शास्त्री नगर में सड़क की समस्या का समाधान:कचरे की समस्या पर भी प्रशासन ने लिया एक्शन, पूर्व पार्षद शिव सोनी बने ‘पब्लिक के स्टार’ 10.गणेश नगर 2 और पुरुषार्थ नगर में गड्ढों का खतरा:तो प्रताप नगर में कचरा गाड़ी की परेशानी, पूर्व पार्षद दशरथ सिंह शेखावत बने आज के ‘स्टार’

लाइनमैन चुन्नीलाल बने 'पब्लिक के स्टार':एक क्लिक पर ठीक हुईं गायत्री नगर और हिरण मगरी की लाइटें, शहरवासियों को मिल रहा समाधान

उदयपुर में 'भास्कर समाधान' पर नागरिक शहर की अलग-अलग समस्याएं लगातार साझा कर रहे हैं। हिरण मगरी सेक्टर 14 में सड़क पर पड़ा टूटा लोहे का खंबा, पहाड़ा के हरिजन नगर में खाली प्लॉट में जमा कचरा और सेक्टर 13 के गवरी चौक में टूटी सड़क से लोग परेशान हैं। वहीं सज्जन नगर में बंद स्ट्रीट लाइट के साथ नालियों के निर्माण की मांग भी सामने आई है। दूसरी ओर, बड़गांव के गायत्री नगर में बंद रोड लाइट की समस्या का समाधान हो गया है। हिरण मगरी सेक्टर 9 में भी खराब स्ट्रीट लाइट ठीक करवाई गई। इस कार्रवाई पर नगर निगम के लाइनमैन चुन्नीलाल 'पब्लिक के स्टार' बने। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… सड़क पर लगा लोहे का टूटा खंबा उदयपुर के हिरण मगरी के सेक्टर 14 निवासी नाथूलाल ने सड़क पर लगे लोहे के आधे टूटे खंबे की समस्या दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि नेला तालाब के पास सफाई नहीं होती है और खंबा हटाने के बाद बचे हुए टूटे लोहे के टुकड़े को सड़क पर ही लगा हुआ छोड़ दिया गया है। खाली प्लॉट में पड़ा काफी सारा कचरा पहाड़ा क्षेत्र के हरिजन नगर निवासी कोमल ने कचरे से संबंधित समस्या पोस्ट की है। कोमल का कहना है कि घर के पास खाली प्लॉट में काफी सारा कचरा पड़ा हुआ है। लोगों ने खाली प्लॉट को 'कचरा पात्र' बना लिया है, जिसके कारण लोगों को बीमारियों का डर बना हुआ है। सेक्टर 13 में सड़क निर्माण की मांग हिरण मगरी के सेक्टर 13 में रहने वाले शुभम जैन ने टूटी सड़क की समस्या पोस्ट की है। उनका कहना है कि गवरी चौक में टूटी सड़क और धूल के गुबार से लोग परेशान हैं। लोगों ने सड़क निर्माण की मांग की है। सज्जन नगर के लोगों को हो रही समस्या उदयपुर के सज्जन नगर खेल मैदान के पास से नसीम बानों ने भी खराब स्ट्रीट लाइट की समस्या पोस्ट की है। नसीम ने लिखा कि कई बार स्ट्रीट लाइट की शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। साथ ही नालियों के निर्माण की भी मांग की है। बंद रोड लाइट की समस्या पर एक्शन उदयपुर के बड़गांव के गायत्री नगर के रहने वाले सौरभ शर्मा की समस्या का समाधान हो गया है। दरअसल, उन्होंने लिखा था कि इलाके की रोड लाइट बंद होने से समस्या आ रही थी। गली में अंधेरे के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। इस समस्या पर संबंधित विभाग ने कार्रवाई कर समाधान कर दिया है। सेक्टर 9 में ठीक हुई स्ट्रीट लाइट हिरण मगरी के सेक्टर 9 इलाके के रहने वाले गणपतलाल गुंजेटिया ने रोड लाइट खराब होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि लंबे समय से लाइट खराब पड़ी होने से कॉलोनी के लोग काफी परेशान थे। इस पर नगर निगम के लाइनमैन ने इसका समाधान करवाया है। चुन्नीलाल बने 'पब्लिक के स्टार' उदयपुर शहर के हिरण मगरी के सेक्टर 9 में रहने वाले गणपतलाल गुंजेटिया की समस्या का समाधान हो गया है। उन्होंने लिखा था कि कॉलोनी की रोड लाइट खराब होने से समस्या आ रही थी। इसपर नगर निगम के लाइनमैन चुन्नीलाल ने मौके पर जाकर समाधान कर दिया है। 'भास्कर समाधान' से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… 1.'भास्कर समाधान' ला रहा बदलाव:उदयपुर में एक पोस्ट से रोड लाइट से जुड़ी दो समस्याओं का समाधान, एक्सईएन रितेश बने ‘स्टार ऑफिसर’ 2.नगर निगम के XEN रितेश पाटीदार बने 'स्टार ऑफिसर':80 फीट मेन रोड पर ठीक हुई स्ट्रीट लाइट, घाटी की मंग्री में बंद रोड लाइटों की समस्या का हुआ समाधान 3.सुभाष शर्मा बने 'पब्लिक के स्टार':गायत्री नगर में सीवर लाइन की समस्या से मिली राहत, तो चित्रकूट नगर में टूटे नाले की समस्या का हुआ समाधान 4.भास्कर समाधान' का असर:गायत्री नगर में सीवर ओवरफ्लो की समस्या दूर, बंद पड़ी रोड लाइटें हुई दुरुस्त 5. उदयपुर में 'भास्कर समाधान' का असर:गायत्री नगर में हुई सफाई, तो अंबामाता में रोशनी लौटी, जीतमल डांगी बने ‘पब्लिक के स्टार’ 6.उदयपुर में 'भास्कर समाधान' से बदली तस्वीर:बंद रोड लाइटों पर हुआ एक्शन, समाधान के लिए विभागों ने बढ़ाया कदम 7.'भास्कर समाधान' ला रहा बदलाव:उदयपुर में खराब रोड लाइट से जुड़ी दो समस्याओं का निपटारा, जेईएन राजकुमार बने ‘स्टार ऑफिसर’ 8.स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा की कार्रवाई:चित्रकूट नगर को मिली अंधेरे से मुक्ति, तो मल्ला तलाई में दूर हुई कचरे की समस्या 9.1 साल पुराने कचरे के ढेर से मिली राहत:उदयपुर नगर निगम ने कराई साफ-सफाई, खराब रोड लाइटें विभाग ने करवाईं दुरुस्त 10.बेसहारा पशुओं से बच्चों की सुरक्षा का सवाल:आजाद नगर में नाले का पानी जमा होने से बढ़ी दिक्कत, पुलन और राणा प्रताप नगर में समस्याओं का हुआ समाधान

मतदान और मतगणना वाले दिन ड्राई डे घोषित:खैरथल-तिजारा जिले में नगर निकाय चुनाव के दौरान शराब बिक्री पर रहेगी रोक

खैरथल-तिजारा में नगर निकाय आम चुनाव 2026 के लिए सूखा दिवस घोषित किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी और जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने चुनाव प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए यह आदेश जारी किए हैं। पहले और दूसरे चरण में ड्राई डे घोषित पहले चरण के मतदान वाले क्षेत्रों में 7 सितंबर 2026 की शाम 6 बजे से 9 सितंबर 2026 की शाम 6 बजे तक सूखा दिवस रहेगा। दूसरे चरण के मतदान वाले क्षेत्रों में 9 सितंबर 2026 की शाम 6 बजे से 11 सितंबर 2026 की शाम 6 बजे तक यह पाबंदी लागू रहेगी। इसी तरह, मतगणना दिवस 14 सितंबर 2026 को भी सूखा दिवस घोषित किया गया है। इस दौरान संबंधित चुनाव क्षेत्रों में शराब की बिक्री, वितरण और परोसने पर पूरी तरह रोक रहेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आदेश का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि तय अवधि में सूखा दिवस प्रभावी रूप से लागू किया जाए और आदेश का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।