slndigital.in

Filters

Channels
Topics
Other Filters

जॉइंट डायरेक्टर के लॉकर में 1.46-करोड़ की ज्वेलरी मिली:9 बैंक खातों में मिले 64 लाख रुपए; एसीबी ने अजमेर में 3 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा था

अजमेर में रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिकता विभाग के जॉइंट डायरेक्टर के परिवार के लॉकर की एसीबी टीम ने तलाशी ली। जांच में लॉकर से करीब 1.46 करोड़ के सोने-चांदी के ज्वेलरी मिली। इसके अलावा परिवार के 9 बैंक खातों में करीब 64 लाख रुपए मिले हैं। एसीबी अब बरामद संपत्ति और बैंक खातों में जमा रकम के स्रोत की पड़ताल कर रही है। शुक्रवार को एसीबी ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था जो दूसरे दिन शनिवार को भी जारी था। पहले आरोपी के घर और अन्य ठिकानों पर दबिश दी गई। फिर उसके और परिवार के बैंक लॉकरों की तलाशी ली गई। दरअसल, जयपुर एसीबी टीम ने 3 सितंबर को जॉइंट डायरेक्टर जयप्रकाश चारण के अजमेर के कृष्णगंज थाना क्षेत्र के विनायक नगर स्थित घर पर गुरुवार रात को रेड डाली थी। 3 लाख रुपए रिश्वत लेते पकड़ा था। उन्होंने बिल पास करने की एवज में 5 लाख रुपए मांगे थे। बैंक लॉकर्स से 1.46 करोड़ के सोने-चांदी के गहने मिले एसीबी के अनुसार- लॉकर से करीब 945 ग्राम सोना और 1.027 किलोग्राम चांदी के आभूषण बरामद हुए हैं। इनकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 46 लाख 43 हजार रुपए आंकी गई है। डीआईजी एसीबी डॉ. रामेश्वर सिंह ने बताया-आरोपी जयप्रकाश चारण और परिजनों से संबंधित दो बैंको में संचालित कुल 9 बैंक खातों की जांच की गई। जिनमें कुल 64 लाख 26 हजार 780 रुपए की राशि शेष पाई गई। इनमें तीन खाते खुद जयप्रकाश चारण के हैं, तीन खाते उनकी मां के नाम हैं और तीन खाते उनकी पत्नी के नाम हैं। जिनमें अलग-अलग खातों से 13 लाख, 27 लाख, 17 लाख, 4 लाख, 1 लाख 3 हजार और अन्य खातों से बड़ी राशि पाई गई। एक बैंक खाते की राशि अभी सामने आना बाकी है, जिसकी जानकारी एसीबी को सोमवार को मिल पाएगी। आभूषण और रकम के स्रोत की जांच एसीबी के मुताबिक, लॉकर में मिले आभूषणों और बैंक खातों में उपलब्ध राशि से संबंधित डॉक्यूमेंट और रिकॉर्ड जुटाए जा रहे हैं। इन संपत्तियों और रकम के स्रोत, स्वामित्व और ज्ञात आय के स्रोतों से संबंध की जांच नियमानुसार की जा रही है। यह तलाशी कार्रवाई 3 सितंबर को की गई ट्रैप कार्रवाई के क्रम में जांच और सर्च के दौरान की गई। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे का अनुसंधान और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जारी है। ----------- मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग का जॉइंट-डायरेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार:अजमेर में घर पर 3 लाख लेते पकड़ा; बिल पास करने की एवज में मांगी थी घूस अजमेर में जयपुर एसीबी टीम ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिकता विभाग के जॉइंट डायरेक्टर जयप्रकाश चारण को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने बिल पास करने की एवज में 5 लाख रुपए मांगे थे। (पूरी खबर पढ़ें…)

नगर निकाय चुनावों में राष्ट्रीय नेताओं की एंट्री:बीजेपी राष्ट्रीय मंत्री राज्यसभा सांसद संगीता यादव बोली टोंक में कचरे के ढेर और नालियों का सड़क पर पानी बहता दिखा

नगर निकायों चुनाव में मतदान के दिन नजदीक आने के साथ ही अब चुनाव प्रचार प्रसार कर पकड़ रहा है। अब प्रदेश ही नहीं राष्ट्रीय नेताओं की एंट्री हो रही है। आज बीजेपी की राष्ट्रीय मंत्री एवं राज्य सभा सांसद संगीता यादव टोंक पहुंची और नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा कार्यालय में निकाय कोर कमेटी की बैठक में भाग लिया। इसकी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने की। बैठक में बीजेपी का चेयरमैन बनाने को लेकर चर्चा की गई। घर घर संपर्क तेज करने पर जोर दिया गया। पार्टी में नाराज नेताओं को डेमेज कंट्रोल करने पर भी फोकस किया गया। मीटिंग के बाद बीजेपी राष्ट्रीय मंत्री संगीता यादव ने पत्रकार वार्ता में कहा कि भाजपा हर चुनाव को गंभीरता से लड़ती है। भारतीय जनता पार्टी किसी भी चुनाव को छोटा या बड़ा नहीं मानती और हर चुनाव पूरी गंभीरता के साथ लड़ती है। शहर की समस्याओं पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि टोंक में प्रवेश करते ही जगह-जगह कचरे के ढेर और चौक नालियों का पानी सडक़ों पर बहता दिखा। पार्टी ने सीवरेज और आवारा पशुओं की समस्याओं को अपने संकल्प पत्र में प्राथमिकता दी है। पूर्ववर्ती सरकार और स्थानीय नेतृत्व पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के प्रस्तावों पर विधानसभा या जिला देखकर भेदभाव नहीं होता, इसके लिए स्थानीय विधायक को भी मेहनत करनी होती है। टिकट पर उन्होंने स्पष्ट किया कि दावेदारी सबका अधिकार है, लेकिन टिकट किसी एक को मिलता है और सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर उसे जिताते हैं। बैठक में ये भी रहे मौजूद: पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया, जिला प्रभारी रामानंद गुर्जर, सहप्रभारी शक्ति सिंह, निकाय प्रभारी प्रकाश लाडवा, प्रीति शर्मा, केदार मीणा, देवेंद्र राठौड़, प्रदीप मोरण, अनमोल तोमर, रतन तिवारी, संजीव भारद्वाज, महेंद्र खेड़ला, कमल मीणा, रानू पाराशर, जिला महामंत्री प्रभु बाड़ोलिया, विष्णु शर्मा, उपाध्यक्ष व निकाय संयोजक शैलेंद्र चौधरी एवं मीडिया प्रभारी कमलेश यादव सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

पाली में 30 GEN-Z चुनावी मैदान में:एक ही नाम के 2 उम्मीदवार, वार्ड 54 में 6 महिलाएं आमने-सामने; पढ़ें, निकाय चुनाव के रोचक फैक्ट्स

पाली के निकाय चुनाव में में इस बार जेन-जी की पॉलिटिकल की एंट्री हो गई है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने इस बार इस जनरेशन को टिकट दिया है। जहां भाजपा ने 9, कांग्रेस ने 8 जेन-जी को टिकट दिया है। वहीं 13 निर्दलीय जेन-जी इस बार चुनावी मैदान में हैं। युवा उम्मीदवारों में 30 से 40 साल तक की उम्र के 21 प्रत्याशी बीजेपी से, 13 प्रत्याशी कांग्रेस से तो इसी एज ग्रुप से 39 निर्दलीय मैदान में उतरे हैं। इसमें 1 आरएलपी का भी उम्मीदवार है। युवाओं पर दांव क्यों? 18 से 25 साल (जेन-जी वर्ग) के पाली नगर निगम क्षेत्र में 25 हजार 102 वोटर हैं। जो कुल वोटर 181704 का 13.81% है। इसके साथ ही 26 से 35 आयु वर्ग के 48 हजार 464 वोटर है। जो कुल वोटर का 26.67% है। 13.81% जेन-जी वोटर ऐसे हैं जो पार्टी या केवल लुभावने वादों के बजाय सटीक मुद्दों, प्रत्याशी के जमीनी काम और प्रमाणिकता पर भरोसा करते है। इसी जेन-जीन को फैक्टर को साधने के लिए दोनों ही पार्टियों ने युवाओं पर भरोसा जताया। कुल वोटर्स के 40 प्रतिशत युवा पाली नगर निकाय क्षेत्र में 18 से 25 साल के 25,102 और 26 से 35 साल के 48,464 वोटर हैं। जो कुल वोटर 1,81,704 का 40.58% प्रतिशत हैं। स्थानीय निकाय चुनाव में जीत-हार का अंतर बहुत कम होता है। यही कारण है कि इतने बड़े वोट बैंक को अपने पक्ष में करने के लिए दोनों ही दल जुटे हुए हैं। पढ़िए निकाय चुनाव का दिलचस्प समीकरण सबसे बुजुर्ग उम्मीदवार: वार्ड 10 के रामदयाल (BJP) इस चुनाव के सबसे बुजुर्ग उम्मीदवार हैं, जिनकी उम्र 74 साल हैं। इसके बाद वार्ड 15 के ललित प्रितमानी (BJP) हैं, जिनकी उम्र 72 वर्ष है। सबसे युवा उम्मीदवार: वार्ड 29 की सुल्ताना बानो (BJP) सबसे युवा उम्मीदवार हैं, जिनकी उम्र मात्र 23 साल है। 24 साल की उम्र के तीन युवा उम्मीदवार मैदान में हैं अब पढ़िए कुल कितने GEN Z मैदान में 25 साल के 6 प्रत्याशी मैदान में कुल कितने प्रत्याशी है चुनावी मैदान में

अजमेर में वार्ड-3-4 में भाजपा बागी का समर्थन करेगी कांग्रेस:जिलाध्यक्ष बोले-प्रत्याशी घोषित नहीं करना हमारी रणनीति; कहा-भाजपा में घबराहट, इसलिए वोट मांगने CM आ रहे

अजमेर नगर निगम के वार्ड संख्या 3 और 4 में भाजपा के बागी निर्दलीय का कांग्रेस समर्थन करेगी। इसके लिए पूर्व में बनाई गई रणनीति के अनुसार ही कांग्रेस ने पार्टी प्रत्याशी घोषित नहीं किए। इस बात का खुलासा शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल ने दैनिक भास्कर ऐप से की बातचीत में किया। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है और इस बार कांग्रेस बोर्ड बनाएगी। जयपाल ने कहा कि भाजपा के सीनियर लीडर ही भाजपा के खिलाफ हैं और घबराहट हो रही है। यही कारण है कि नगर निकाय जैसे चुनाव में भी वोट मांगने के लिए मुख्यमंत्री को आना पड़ रहा है। अब जानिए भास्कर से बातचीत में क्या बोले जिला अध्यक्ष सवाल- कांग्रेस ने जो वार्डों की लिस्ट जारी की, वो 78 वार्डों की थी। एक और खारिज हो गया, ऐसे में तीन वार्ड कांग्रेस के लिए खाली हो गए। दो को खाली क्यों छोड़ा और अब आगे क्या प्लान है? जवाब - ये कांग्रेस की रणनीति, स्ट्रेटेजी का एक पार्ट है। हमने जो वार्ड तीन और चार छोड़ा है, वो हमने हमारी सुविधा के हिसाब से, जिसमें हमने धर्मेंद्र गहलोत की वाइफ हेमा गहलोत हैं, उनको सपोर्ट किया है और वार्ड तीन में संध्या काबरा को सपोर्ट करेंगे। आगे इनको किस तरह से यूज करते हैं, ये हमारी सीक्रेट रणनीति है। वार्ड 41 में हमने दिनेश शर्मा जो कि निर्दलीय हैं, कांग्रेसी ही हैं, उनको हमने सपोर्ट दे दिया है। सवाल - कांग्रेस में गुटबाजी भी बार-बार देखने को मिलती है। कभी एक होते हैं, कभी दूर हो जाते हैं। इसको लेकर क्या रणनीति है और क्या प्रयास कर रहे हैं आप? जवाब - कांग्रेस बहुत बड़ा परिवार है, समुंदर की तरह। परिवार में भी भाई-भाई में भी थोड़ा-बहुत डिफरेंसेज आ जाते हैं। लेकिन आपने देखा होगा कि चाहे विजय जैन हों, हेमन्त भाटी हों, गोपाल बाहेती, महेंद्र सिंह रलावता , द्रौपदी कोली, रामचंद्र चौधरी, धर्मेंद्र राठौड़ सब मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। मिलकर इस बार पूरी लिस्ट बनाई है। हम सबने मिलके ही उसको अप्रूव किया है और जो जिताऊ कैंडिडेट हैं, उन्हीं को हमने टिकट दिया है। जहां तक महिला मोर्चा अध्यक्ष लक्ष्मी बुंदेल की बात है तो उनके लीगल प्रॉब्लम यह थी कि उनके खिलाफ एक क्रिमिनल केस था और वो पेंडिंग ही है, इसलिए नहीं दिया, नहीं तो उनका नाम था उस लिस्ट में। सवाल - जहां तक अजमेर का सवाल है, विगत 36 सालों से बीजेपी का बोर्ड बन रहा है। अब आप कह रहे हैं कि आपका बोर्ड बनेगा, तो किन उम्मीदों के भरोसे आप ऐसा कह रहे हैं? आपके कौन-कौन नेता यहां चुनाव प्रचार के लिए आ रहे हैं? जवाब - भाजपा पूरे खेमे में बिखरी हुई है। धर्मेन्द्र गहलोत अलग हुए हैं, काबरा अलग हुए हैं, जे.के. शर्मा भी इनके खिलाफ हैं। मतलब ऑल जो इनके सीनियर लीडर हैं, वो इनके खिलाफ कार्य कर रहे हैं। भाजपा में घबराहट है। घबराहट के कारण ही इनके मुख्यमंत्री को प्रचार के लिए बुलाना पड़ा। मतलब केवल एक नगर निगम के चुनाव में मुख्यमंत्री आ रहे हैं, यह शो करता है कि घबराहट है इनमें। जहां तक हमारा सवाल है, हम भी कोशिश यह करेंगे कि काउंटर करने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट या कोई सीनियर लीडर आए। सवाल - कांग्रेस में बड़ी संख्या में बागी चुनाव मैदान में डटे हुए हैं, उनके लिए क्या प्रोसेस है और क्या कर रहे हैं आप? जवाब - 3 तारीख को हमने करीबन 25 जो निर्दलीय थे, जो कांग्रेसी थे, उनको हमने बैठाया है। कुछ ऐसे हैं जो अभी भी खड़े हैं। लेकिन हम समझाइश कर रहे हैं। कुछ ने अपना सपोर्ट भी दे दिया कांग्रेस को और हमें पूर्ण विश्वास है कि ओवरऑल कांग्रेस ही जीतेगी। हमने उनको एक पत्र भी लिखा है और उसमें यही लिखा है कि जो कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी हैं, उनके सपोर्ट में रहें, अन्यथा PCC और AICC का जो रूल है, उसके तहत कार्रवाई हो सकती है। ……….. पढ़ें ये खबर भी… अजमेर में भाजपा के 17-कांग्रेस के 4 उम्मीदवार करोड़पति:कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आई मोनिका सबसे अमीर; एक प्रत्याशी ने जीरो दिखाई संपत्ति अजमेर में पार्षद का चुनाव लड़ रहे भाजपा-कांग्रेस के 156 उम्मीदवारों में से 21 उम्मीदवार करोड़पति हैं। इसमें भाजपा के 17 और कांग्रेस के 4 प्रत्याशी हैं। दोनों दलों में सबसे अमीर प्रत्याशी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुई मोनिका जैन हैं। पूरी खबर पढें

शिक्षक-संघ रेसटा प्रदेश में लगाएगा 5 हजार पौधे:सातवें स्थापना दिवस पर हुआ पौधरोपण, जिले में लगेंगे 1101 पौधे

शिक्षक संघ रेसटा के सातवें स्थापना दिवस पर शनिवार को पौधारोपण कार्यक्रम हुआ। यह कार्यक्रम शिक्षक संघ एलीमेंट्री सेकेंडरी टीचर एसोसिएशन (रेसटा) राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष मोहर सिंह सलावद के प्रांतीय आह्नान पर संगठन के जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप जाट के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल टोडारायसिंह में किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में लगभग 51 पौधे लगाए गए। टोंक जिले में 1101 पौधे समेत प्रदेश भर में पांच हजार पौधे लगाने का निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया। इस अवसर पर संघ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप ने कहा कि शिक्षक समाज को दिशा देने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी जागरूकता पैदा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य सैनी ने कहा कि पौधारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का कार्य नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित भविष्य तैयार करने की जिम्मेदारी भी है। शिक्षक संघ रेसटा की और से राज्य भर में 5100 पौधे लगाएं जाएंगे। कार्यक्रम में प्राचार्य रविन्द्र कुमार सैनी शिक्षक संघ रेसटा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप जाट, रेस्टा जिला उपाध्यक्ष भू प्रेमी राजेश गंभीरा,सोनू राम माली,शिखर चंद, चौथमल जाखड़,सीता नागर,अनीता चौधरी,आकांक्षा पारीक शाकिर हुसैन सहित शाला के विद्यार्थियों लक्ष्मी सैनी, खुशबू सैनी, प्रतिज्ञा गुर्जर, कृष्ण गुर्जर सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

भीलवाड़ा के बाद सीएम का उदयपुर में रोड शो:निकाय चुनाव में भाजपा के सबसे ज्यादा निर्विरोध प्रत्याशी जीते; पूर्व विधायक बोले- कोई कुंवारा नहीं रहेगा

राजस्थान में नगरीय निकायों के चुनाव में सीएम भजनलाल शर्मा ने शनिवार को भीलवाड़ा में 2 किलोमीटर का रोड शो किया। यहां के बाद सीएम ने उदयपुर में रोड शो किया। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने अलवर नगर निगम के चुनाव को लेकर घोषणा-पत्र जारी किया। इधर, निकाय चुनाव में 77 उम्मीदवार निर्विरोध जीते हैं। इनमें सबसे ज्यादा भाजपा के 44, कांग्रेस के 16 और निर्दलीय 17 शामिल है। उदयपुर में निर्दलीय प्रत्याशी ने कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन दे दिया। पूर्व विधायक रामलाल शर्मा बोले- कोई कुंवारा नहीं रहेगा चौमूं नगर परिषद में निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी बीच वार्ड 20 से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार बराला के चुनावी कार्यालय के उद्घाटन के दौरान पूर्व विधायक रामलाल शर्मा का एक बयान चर्चा में है। पूर्व विधायक शर्मा कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एक बार राजकुमार बराला को जिता दो, आपके किसी भी काम में कोई कमी नहीं आएगी। उन्होंने स्थानीय लहजे में यह भी कहा कि 'आपका एक भी लड़का कुंवारा नहीं रहेगा'। पहले देखिए- निकाय चुनाव से जुड़ी फोटोज… निकाय चुनाव से जुड़े बड़े अपडेट्स… भीलवाड़ा में सीएम का रोड शो: सीएम भजनलाल शर्मा ने रोड शो किया। रोड शो दुधाधारी गोपाल मंदिर से शुरू होकर सांगानेरी गेट, पुरानी धान मंडी, बड़ा मंदिर, फूल मंडी, होते हुए महाराणा टॉकीज पर खत्म हुआ। रोड शो करीब 2 किलोमीटर का रहा। इसके सीएम काफिले के साथ बीजेपी कार्यालय पहुंचे। नाम वापस नहीं लिया तो स्कूल सीज करने पहुंचे: कोटा में नगर निगम चुनाव में नाम वापस नहीं लेने पर 3 सितंबर को भाजपा के बागी निर्दलीय प्रत्याशी के स्कूल को सीज करने की कोशिश के आरोप लगे हैं। चीफ फायर ऑफिसर राकेश व्यास के नेतृत्व में गई टीम ने स्कूल की फायर एनओसी के संबंध में जानकारी मांगी। टीम के अचानक पहुंचने से लोग नाराज हो गए। निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थक और स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। भीड़ ने विरोध किया और हंगामा कर दिया। वोट के लिए सब्जी काटने लगे विधायक: दौसा के बांदीकुई विधायक भागचंद टांकड़ा शुक्रवार शाम को वार्ड 22 के प्रत्याशी मोतीलाल मीरवार के समर्थन में वोट मांगने निकले। इस दौरान वार्ड में एक मकान में बाहर बैठकर सब्जी काट रही बुजुर्ग महिला को देखकर विधायक उनके पास गए और लौकी की सब्जी काटना शुरू कर दिया। विधायक करीब 15 मिनट तक महिला से सब्जी के बारे में चर्चा करते रहे। प्रत्याशी को पुलिस ने पकड़ा: भीलवाड़ा नगर निगम चुनाव में वार्ड 26 से निर्दलीय प्रत्याशी सन्नी ओड़ को चित्तौड़गढ़ की सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे साल 2023 में दर्ज जानलेवा हमले और मारपीट के मामले में पकड़ा है। सन्नी दो साल से फरार चल रहा था। उसके चुनाव लड़ने की सूचना पर पुलिस यहां पहुंची। भाजपा-कांग्रेस से निर्विरोध जीते प्रत्याशियों की जिलेवार लिस्ट… …. ये खबर भी पढ़ें… दीया कुमारी ने विरोधियों को कहा-औकात है तो सामने आओ:हमारे कार्यकर्ताओं के सामने कोई टिकने वाला नहीं, जो डरा रहे उनकी नहीं सुननी जयपुर में दंगे, चोरी के आरोपी चुनावी मैदान में: 6% उम्मीदवारों पर आपराधिक केस; इनमें कांग्रेस के 9 और भाजपा के 8 राजस्थान में चुनाव लड़ने में OBC सबसे आगे:18,184 महिला-पुरुष प्रत्याशी चुनावी मैदान में; एसटी महिला सबसे कम पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

उदयपुर में BJP-कांग्रेस के 38 उम्मीदवार करोड़पति:वागरेचा सबसे अमीर, सत्येंद्र चौधरी की संपत्ति सबसे कम

उदयपुर में पार्षद का चुनाव लड़ रहे BJP और कांग्रेस के करोड़पति उम्मीदवारों की संख्या काफी ज्यादा है। दोनों दलों के कुल 38 प्रत्याशी करोड़पति हैं। इनमें सबसे ज्यादा अमीर भाजपा उम्मीदवार उदयपुर सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष यशवंत आंचलिया हैं, जो वार्ड 53 से चुनाव लड़ रहे हैं। उदयपुर में नगर निगम चुनाव में दोनों पार्टियों के कुल 38 करोड़पति उम्मीदवारों में से भाजपा के 26 और कांग्रेस के 12 उम्मीदवार है। वहीं, वार्ड नंबर 66 से कांग्रेस प्रत्याशी सत्येंद्र चौधरी की घोषित संपत्ति दोनों दलों के करोड़पति उम्मीदवारों में सबसे कम है, उनके शपथ पत्र के अनुसार, 25 हजार रुपए ही कुल संपत्ति उनके नाम है। वहीं शैक्षणिक योग्यता की बात की जाए तो 44 उम्मीदवार हायर एजुकेटेड हैं। इनमें पीएचडी धारी से लेकर सीए तक चुनावी मैदान में हैं। नगर निगम के 80 वार्डों के लिए नामांकन के दौरान उम्मीदवारों ने शपथ पत्र में अपनी संपत्ति और शैक्षणिक योग्यता की जानकारी दी है। इसी के आधार पर सामने आया है कि चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों में करोड़पति से लेकर ऐसे उम्मीदवार भी हैं, जिनकी संपत्ति काफी कम है। इसके साथ ही 13 ऐसे उम्मीदवार है, जो सिर्फ हस्ताक्षर करना जानते हैं और उन्होंने शपथ पत्र में अपने आप को साक्षर बताया है। शहर के 80 वार्डों में यह 6 बड़े करोड़पति! वार्ड नंबर 5 के भाजपा उम्मीदवार आकाश वागरेचा ने शपथ पत्र में 31 करोड़ की कुल संपति बताई है। वागरेचा कटारिया के दामाद के भाई है। नगर निगम के वार्ड 53 के भाजपा प्रत्याशी यशवंत आंचलिया के नाम पर कुल संपत्ति करीब 15 करोड़ रुपए से ज्यादा है। आंचलिया उदयपुर सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष लंबे समय से है और वे जैन समाज के सबसे बड़े संगठन जीतो के अध्यक्ष रह चुके हैं। आंचलिया फील्ड क्लब के सचिव भी रहे हैं। वहीं वार्ड 33 से भाजपा उम्मीदवार जतिन श्रीमाली के नाम 10.51 करोड़ रुपए की संपत्ति है। अजमेर की एमडीएस यूनिवर्सिटी के कुलपति रहे स्व. प्रो. विजय श्रीमाली के बेटे जतिन श्रीमाली उदयपुर में होटल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रहे और उदयपुर में डायनिंग हॉल का संचालन करते है। वार्ड नंबर 36 से भाजपा की उम्मीदवार डिम्पल कुंवर देवड़ा के नाम करीब 9.71 करोड़ रुपए की संपत्ति है। डिंपल पूर्व पार्षद भंवर सिंह देवड़ा की पत्नी है। वार्ड नंबर 75 से भाजपा उम्मीदवार महेंद्र सिंह शेखावत 7.89 करोड़ की संपत्ति है। शेखावत उदयपुर में नगर निगम में डिप्टी मेयर रह चुके है। पूर्व सीएम वंसुधरा राजे के करीबी रहने वाले शेखावत का हैंडीक्राफ्ट का व्यवसाय है। वार्ड नंबर 66 के भाजपा प्रत्याशी उमेश मनवानी के नाम कुल संपत्ति 6.5 करोड़ रुपए दर्ज है। उमेश में फील्ड क्लब के सचिव है और उदयपुर के बिजनेसमैन होने के साथ सिंधी समाज का बड़ा चेहरा है। वार्ड नंबर 27 कांग्रेस उम्मीदवार ऋतु मेहता के नाम पर 5.93 करोड़ की संपत्ति है। ये है कम संपत्ति वाले वार्ड नंबर 66 से कांग्रेस उम्मीदवार सत्येंद्र चौधरी के नाम 25 हजार रुपए की कुल संपत्ति है। सत्येंद्र की उम्र 35 साल है। वार्ड 60 से भाजपा उम्मीदवार सुषमा राणावत की संपत्ति 36 हजार रुपए है। 44 साल की सुषमा के पति बलवीर सिंह ग्रामीण विधायक फू​लसिंह मीणा के करीबी माने जाते।

अजमेर में भाजपा के 17-कांग्रेस के 4 उम्मीदवार करोड़पति:कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आई मोनिका सबसे अमीर; एक प्रत्याशी ने जीरो दिखाई संपत्ति

अजमेर में पार्षद का चुनाव लड़ रहे भाजपा-कांग्रेस के 156 उम्मीदवारों में से 21 उम्मीदवार करोड़पति हैं। इसमें भाजपा के 17 और कांग्रेस के 4 प्रत्याशी हैं। दोनों दलों में सबसे अमीर प्रत्याशी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुई मोनिका जैन हैं। मोनिका के पास कुल 16.03 करोड़, जिसमें 99 लाख 46 हजार 465 रुपए की चल और 15 करोड़ 4 लाख रुपए की अचल संपत्ति हैं। मोनिका ने पिछला चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़ा और वे हार गई थीं। वहीं 1 कांग्रेस का उम्मीदवार ऐसे भी हैं, जिसके पास एक रुपया भी नहीं है। नामांकन पत्र में दी गई जानकारी के मुताबिक वार्ड 73 के पुष्पेन्द्र ओझा के पास न चल संपत्ति है, न अचल संपत्ति। वहीं उनके बैंक अकाउंट में भी एक रुपया नहीं है। 5 सबसे अमीर उम्मीदवार सबसे कम पैसा ये प्रत्याशी भी हैं करोड़पति वार्ड 76 के भाजपा प्रत्याशी सतीश बंसल के पास 4.22 करोड़ वार्ड 75 के रमेश चेनानी के पास 3.24 करोड़ वार्ड 1 के प्रत्याशी विनोद डीडवानिया के पास 3.16 करोड़ की संपत्ति है। इसी प्रकार भाजपा में वार्ड 55 के प्रत्याशी गौरव जैन के पास 1.09 करोड़, वार्ड 66 के अजय नरूका के पास 1.27 करोड़, , वार्ड 56 के रजनीश चौहान के पास 1.02 करोड़, वार्ड 79 के कुमार लालवानी के पास 1.15 करोड़, वार्ड 78 की प्रत्याशी भारती श्रीवास्तव के पास 1.08 करोड़, वार्ड 68 में उम्मीदवार अनीष मोयल के पास 2.79 करोड़, वार्ड 16 की तरुणा गोयल के पास 1.13 करोड़, वार्ड 13 के राजू साहू के पास 1.84 करोड़, वार्ड 9 के अनिल नरवाल के पास 1.97 करोड़, वार्ड 2 की रितू मामनानी के पास 1.13 करोड़ की संपत्ति है। कांग्रेस में वार्ड 77 के दौलत खेमानी के पास 3.03 करोड़ , वार्ड 55 के प्रत्याशी विनोद आसनानी के पास 1.62 करोड़, वार्ड 70 की प्रत्याशी गीता गुर्जर के पास 1.18 करोड़ की कुल संपत्ति है। निर्दलीय उम्मीदवार भी करोड़पति वार्ड 4 से चुनाव मैदान में उतरी भाजपा से दो बार मेयर रहे धर्मेन्द्र गहलोत की पत्नी हेमा गहलोत के पास कुल संपत्ति 3.80 करोड़ रुपए है। वहीं वार्ड 3 से निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ रहीं संध्या काबरा की संपत्ति 2 करोड़ 84 लाख रुपए है। पढ़िए, उम्मीदवारों की पूरी डिटेल... नोट-प्रोफाइल अपडेट हो रही है….. ………….. पढें ये खबर भी… नाम वापसी के बाद अजमेर में साफ हुई चुनावी तस्वीर:3 वार्ड में कांग्रेस और 1 वार्ड में भाजपा प्रत्याशी नहीं; जानिए अब किसके बीच होगा मुकाबला

जानिए आपका घर किस वार्ड में आता है:अजमेर नगर निगम में 11 सितंबर को वोटिंग, महिला के लिए रिजर्व है मेयर पद

अजमेर नगर निगम क्षेत्र में 80 वार्ड है। वार्ड पार्षद चुनने के लिए मतदान 11 सितम्बर को दूसरे चरण में होगा। मतगणना 14 सितम्बर को होगी। मेयर पद के लिए चुनाव 21 सितम्बर व डिप्टी मेयर पद के लिए चुनाव 22 सितम्बर को होंगे। अजमेर में मेयर पद अनारक्षित महिला के लिए रिजर्व है। अब जानिए-किस क्षेत्र को किस वार्ड में रखा……. अब जानिए चुनाव का पूरा कार्यक्रम ---- ये खबर भी पढ़ें… अजमेर में भाजपा और कांग्रेस ने सिंबल दिए:भाजपा नेता ने कलेक्ट्रेट पर सर मुंडवाया; नाराज होकर निर्दलीय मैदान में उतरे भाजपा ने अजमेर में पार्षदों के टिकट जारी किए:80 वार्डों में प्रत्याशी घोषित किए, जानिए किसे मिला किस वार्ड से मौका