slndigital.in

Filters

Channels
Topics
Other Filters

जयपुर के प्राइवेट हॉस्पिटल में युवती से छेड़छाड़:पेट दर्द की शिकायत पर हुई थी एडमिट, आरोपी नर्सिंगकर्मी गिरफ्तार

जयपुर के एक हॉस्पिटल में एक युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। वह पेट दर्द की शिकायत पर हॉस्पिटल में एडमिट हुई थी। आरोप है कि इलाज के दौरान नर्सिंगकर्मी ने एनेस्थिसिया देकर उसके साथ गलत हरकत की। मामला शुक्रवार (4 सितंबर) रात का है। पीड़ित के पिता ने रविवार (6 ) सुबह थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने हॉस्पिटल का सीसीटीवी चेक किया। इसके बाद आरोपी नर्सिंगकर्मी को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। सबसे पहले- AI इमेज से समझिए पूरा घटनाक्रम एंडोस्कोपी करवाने गए थे हॉस्पिटल पीड़िता के पिता ने बताया- बेटी के पेट में दर्द होने पर एंडोस्कोपी करवाने हॉस्पिटल गए थे। आरोपी नर्सिंगकर्मी ने एक रूम में ले जाकर पहले इंजेक्शन दिया। बेहोश होने पर बेटी को गलत तरीके से छुआ। घर जाने के बाद बेटी ने मुझसे घटना के बारे में बताया तो मैं हॉस्पिटल पहुंचा। हॉस्पिटल स्टाफ ने आरोपी नर्सिंगकर्मी को छिपा दिया। इसके बाद मैंने थाने में FIR दर्ज करवाई। पुलिस के हॉस्पिटल में पहुंचते ही छेड़छाड़ का आरोपी नर्सिंगकर्मी बाहर आ गया। परिजनों ने थाने पर किया प्रदर्शन रविवार दोपहर परिजन और बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंचे। लोगों ने न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली, लेकिन कोर्ट में ऐसी हजारों FIR पड़ी हुई है,आरोपी को गिरफ्तार किया जाए। पुलिस ने कहा- शांतिभंग में किया अरेस्ट थानाधिकारी का कहना है- पीड़िता के पिता की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली है। हॉस्पिटल में लगे CCTV फुटेजों को देखा है,साथ ही वहां मौजूद स्टाफ से पूछताछ की है। पुलिस ने आरोपी नर्सिंगकर्मी को शांतिभंग में अरेस्ट किया है। जांच में आरोपी के खिलाफ जुर्म प्रमाणित होने पर गिरफ्तार किया जाएगा। --------- ये खबर भी पढ़िए… जयपुर के प्राइवेट हॉस्पिटल में युवती से रेप:ड्यूटी ऑफिसर ने काम के बहाने बुलाया, अश्लील वीडियो से किया ब्लैकमेल जयपुर के प्राइवेट हॉस्पिटल में एक युवती से रेप का मामला सामने आया है। हॉस्पिटल में ड्यूटी ऑफिसर ने युवती केयर टेकर को काम के बहाने धोखे से बुलाकर रेप किया। अश्लील वीडिया बनाकर ब्लैकमेल कर धमकाया। जयपुर पुलिस स्टेशन में पीड़ित युवती की ओर से रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। ( पढ़िए पूरी खबर)

गोगामेड़ी मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम:एसपी ने संभाली व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों से रखी जा रही कड़ी निगरानी

हनुमानगढ़ जिले के भादरा क्षेत्र में हर साल की तरह इस बार भी गोगामेड़ी मेला लग रहा है। यह मेला पूरे महीने चलता है। इसमें राजस्थान समेत देश के अलग-अलग हिस्सों से लाखों श्रद्धालु आते हैं। सप्तमी, अष्टमी और नवमी के खास दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या बहुत बढ़ जाती है। इसे देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और ट्रैफिक के लिए खास इंतजाम किए हैं। मेले में भारी भीड़ को देखते हुए कानून-व्यवस्था और सुरक्षा मजबूत करने के लिए राजस्थान के कई जिलों से पुलिसकर्मी गोगामेड़ी पहुंचे हैं। ये सभी स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर मेला क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा का ध्यान रख रहे हैं। मेले में सुरक्षा के लिए खास जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इनकी निगरानी के लिए मेला चौकी में एक कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां से पूरे मेला क्षेत्र पर नजर रखी जा रही है। इसके अलावा, मुख्य रास्तों और चेकपोस्ट पर नाकेबंदी और बैरिकेडिंग भी की गई है। भीड़ वाली जगहों पर ज्यादा पुलिस बल तैनात है, ताकि श्रद्धालुओं की आवाजाही सही रहे और कोई दिक्कत न हो। एसपी ने इंतजामों का लिया जायजा सप्तमी, अष्टमी और नवमी के खास दिनों में बहुत ज्यादा भीड़ होने पर जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य समेत बड़े पुलिस अधिकारी खुद मैदान में उतरे। उन्होंने मुख्य चेकपोस्ट, आने-जाने के रास्तों और भीड़ वाली जगहों पर जाकर इंतजाम देखे। एसपी ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से जानकारी ली और खुद भीड़ व ट्रैफिक व्यवस्था को संभाला। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मुस्तैदी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए। इस दौरान अरविंद अन्य पुलिस अधिकारी भी महत्वपूर्ण चेकपोस्ट एवं ड्यूटी प्वाइंट पर पहुंचकर व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी करते रहे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता अधिकारियों द्वारा मौके पर तैनात पुलिस बल को भीड़ को व्यवस्थित रूप से नियंत्रित करने, यातायात को सुचारू बनाए रखने, श्रद्धालुओं के साथ सहयोगात्मक व्यवहार करने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। गोगामेड़ी मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हनुमानगढ़ पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ मैदान में तैनात है। पीक डेज़ के दौरान भीड़ प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार फील्ड में रहकर व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग की जा रही है।

मुख्यमंत्री आज बीकानेर में करेंगे रोड शो:शहर के अंदरुनी क्षेत्र से होते हुए जूनागढ़ पहुंचेंगे, डेढ़ घंटे तक शहर की सड़कों पर

बीकानेर नगर निगम चुनाव के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज रोड शो करेंगे। वो गोकुल सर्किल से रोड शो शुरू करेंगे और नत्थूसर गेट से शहर के भीतरी क्षेत्रों में होते हुए जूनागढ़ तक पहुंचेंगे। उनके साथ विधायक जेठानन्द व्यास भी होंगे। अपने रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री आधा दर्जन वार्डों से होते हुए प्रचार करेंगे। भाजपा प्रवक्ता के अनुसार मुख्यमंत्री करीब पौने तीन बजे बीकानेर पहुंचेंगे। वो नाल हवाई अड्‌डे पर रहेंगे, जहां चुनाव आचार संहिता नहीं होने के कारण प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहेंगे। नाल से सड़क मार्ग से होते हुए करमीसर तिराहे से डूडी पेट्रोल पंप तक आएंगे। यहां से वो नत्थूसर गेट की तरफ मुड़ेंगे। जहां से पुष्करणा स्टेडियम पहुंचेंगे। यहीं से दूसरे वाहन में शिफ्ट होकर रोड शो शुरू करेंगे। इस दौरान क्षेत्र के पार्षद प्रत्याशी भी उनके साथ वाहन में हो सकते हैं। इन वार्डों से गुजरेंगे मुख्यमंत्री शर्मा करीब छह वार्डों से होते हुए रोड शो करेंगे। इस दौरान पुष्करणा स्टेडियम के वार्ड 57, बारह गुवाड़ के वार्ड 58, हर्षों के चौक के वार्ड 74, तेलीवाड़ा के वार्ड 79 और 80, सार्दुल सिंह सर्किल के वार्ड 51 से निकलेंगे। हालांकि नाल से सार्दुल सिंह सर्किल के बीच तक मुख्यमंत्री कुछ और वार्डों से भी निकलेंगे लेकिन वहां वो रोड शो नहीं करेंगे। कुल मिलाकर मुख्यमंत्री का काफिला वार्ड संख्या 23, 24, 57, 58, 66, 67, 73, 74, 75, 79 और 80 से होकर गुजरने की संभावना है। जूनागढ़ में होगी महत्वपूर्ण मीटिंग रोड शो खत्म होने के बाद जूनागढ़ में भाजपा के सीनियर नेताओं के साथ मुख्यमंत्री चुनाव को लेकर खास चर्चा करेंगे। करीब दो घंटे के मुख्यमंत्री के दौरे में रोड शो भी काफी स्पीड से होने की संभावना जताई जा रही है। प्रशासन तैयारी में जुटा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए रोड शो वाले स्थानों के साथ ही रास्ते में भी बेरिकेड्स लगाए गए हैं ताकि कोई काफिले में प्रवेश नहीं कर सके। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया जा रहा है। हर गली के आगे एक पुलिसकर्मी के साथ ही बेरिकेड्स लगा दिए गए हैं।

जोधपुर में 11 सितंबर तक बारिश का कोई अलर्ट नहीं:न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री बढ़ा, अब तक सामान्य से 72 प्रतिशत कम हुई बरसात

जोधपुर में रविवार को मौसम साफ रहने और हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 11 सितंबर तक बारिश का अलर्ट नहीं है। शहर में अगस्त के शुरुआती कुछ दिनों के बाद से बारिश नहीं हुई है। करीब महीनेभर से शहर सूखा है। तापमान में भी पिछले कुछ दिनों से बढ़ोतरी हुई है। शनिवार को हल्के बादलों के साथ हवा चली, जिससे मौसम कुछ समय खुशनुमा हुआ। अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक है। शहर में करीब महीनेभर से बारिश नहीं हुई है। मानसून सीजन की 72 फीसदी कम बारिश मौसम विभाग के अनुसार 1 सितंबर तक जोधपुर में सामान्य से 72 प्रतिशत कम बारिश हुई है। सामान्य बारिश 261.9 एमएम होनी चाहिए थी,जबकि इस बार केवल 189.2 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। जो कि मानसून सीजन के सामान्य से 72.7 फीसदी कम है। 11 सितंबर तक बारिश का अलर्ट नहीं मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों के लिए जोधपुर शहर में किसी भी तरह का कोई बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि इस दौरान बादल छाए रहेंगे। 11 सितंबर तक मौसम सामान्य रहेगा। इस दौरान तापमान में भी करीब 1 से 2 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है।

ट्रक-ट्रेलरों से डीजल-बैटरी चोरी करने वाली गैंग का खुलासा:2 बदमाश गिरफ्तार, 30 लीटर डीजल, स्टार्टर बैटरी बरामद

ब्यावर जिले में आनंदपुर कालू थाना क्षेत्र में अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट के पास एक होटल की पार्किंग में खड़े ट्रक-ट्रेलरों से डीजल और बैटरी चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 30 लीटर चोरी का डीजल और एक स्टार्टर बैटरी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में थाना क्षेत्र में हुई सोलर प्लेटों सहित अन्य चोरी की घटनाओं के बारे में भी जानकारी मिली है। पुलिस अब इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

कोटा संभाग में आज बारिश का अलर्ट:अब तक सामान्य से 39% कम बरसात, तापमान में गिरावट; जानिएं बाधों की स्थिति

मौसम विभाग ने कोटा संभाग में आज बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिले में पिछले दो दिन से रुकरुक कर रिमझिम बारिश हो रही है। जिसके चलते तापमान में गिरावट होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। रविवार को भी सुबह जिले में बादल छाए रहे हालांकि बाद में धूप खिल गई। इधर, तापमान में गिरावट होने से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। जिले में अब तक औसत से 39 प्रतिशत कम बारिश हुई है। कोटा में अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री है। जिले में इस सीजन में अब तक 403.2 एमएम बारिश हुई है। इस मानसून सीजन में अब तक 39.85% कम बारिश हुई है। सामान्यतया जिले में अब तक औसत 670 मिमी बारिश होती है। इस सीजन में अभी तक 461.2 मिमी बारिश हुई है। जानिए बांधों की स्थिति गांधी सागर बांध में वर्तमान में 1300.38 फीट, राणा प्रताप सागर में 1143.06 फीट, जवाहर सागर बांध में 972.4 फीट पानी भरा है। वहीं कोटा बैराज में 852.70 फीट पानी भरा हुआ है।

कोटा में दिनभर धूप के बाद हुई बारिश:मौसम में हुआ बदलाव; अब तक सामान्य से 39% कम हुई बरसात

कोटा में रविवार देर शाम को बारिश शुरू हो गई। इससे पहले सुबह से दिनभर कभी धूप कभी बादल छाए रहे। एकाएक शाम को मौसम बदला और बरसात हुई। वहीं कोटा में अधिकतम तापमान में फिर बढ़ोतरी हुई है। कोटा में अधिकतम तापमान 32 डिग्री पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री रहा। इस सीजन में अब तक सिर्फ 403.3 एमएम बारिश हुई है। इससे पहले कोटा में शुक्रवार को हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई थी। हालांकि शनिवार को बारिश नहीं होने के चलते उमस बढ़ गई थी। जिले में अब तक औसत से 39 प्रतिशत कम बारिश हुई है। जिले में इस सीजन में अब तक 403.3 एमएम बारिश हुई है। इस मानसून सीजन में अब तक 39.85% कम बारिश हुई है। सामान्यतया जिले में अब तक औसत 670 मिमी बारिश होती है। जानिए बांधों की स्थिति गांधी सागर बांध में वर्तमान में 1300.38 फीट, राणा प्रताप सागर में 1143.06 फीट, जवाहर सागर बांध में 972.4 फीट पानी भरा है। वहीं कोटा बैराज में 852.70 फीट पानी भरा हुआ है।

तलाक की सलाह लेने पहुंचे युवक-महिला मित्र पर हमला:सुसराल वालों ने कोर्ट परिसर में अपहरण का किया प्रयास; वकील की आंख में लगी चोट

अलवर शहर के कचहरी परिसर में शनिवार दोपहर करीब 2 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पत्नी से तलाक की कानूनी सलाह लेने पहुंचे युवक और उसकी महिला मित्र पर ससुराल पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि दोनों को घसीटकर बाहर खड़ी कार में जबरन डालकर ले जाने का प्रयास किया गया। शोर सुनकर आसपास मौजूद अधिवक्ता मौके पर पहुंचे और दोनों को छुड़ाने की कोशिश की। इस दौरान ससुराल पक्ष के लोगों ने वकीलों के साथ भी मारपीट की और पथराव कर दिया। पथराव में अधिवक्ता हितेश मोखरी की आंख पर गंभीर चोट आई, जबकि अधिवक्ता पंकज सांवरिया का मोबाइल छीनकर फेंक दिया गया। वकीलों ने तीन आरोपियों को पकड़ा हंगामे के दौरान अधिवक्ताओं ने हिम्मत दिखाते हुए तीन लोगों को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। अखैपुरा थाना इंचार्ज संजय शर्मा के अनुसार पुलिस ने मौके से सुरेंद्र, अंकित और कृष्णकुमार निवासी रसवाड़ा, साड़ा, नौगांवा को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। फिलहाल मामले में किसी पक्ष की ओर से लिखित रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। तलाक की अर्जी लगाने आया था युवक पीड़ित सोनू वर्मा पुत्र जोरमल वर्मा निवासी भजीट ने बताया कि वह अपनी महिला मित्र माही निवासी देहरादून के साथ अधिवक्ता कृष्ण कुमार शर्मा के पास पत्नी से तलाक की अर्जी और कानूनी सलाह लेने आया था। इसी दौरान ससुर राकेश कुमार, सास कविता, पत्नी मधु, चाचा ससुर मनोज व कृष्ण, मामा ससुर लच्छी राम, ताऊ ससुर और पप्पू सहित अन्य लोग वहां पहुंच गए। आरोप है कि आते ही गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी और दोनों को वकील की सीट से घसीटकर बाहर खड़ी ब्रेजा कार में डालने का प्रयास किया। देहरादून से महिला मित्र के साथ आया था अलवर जानकारी के अनुसार सोनू शादीशुदा है और एक बच्चे का पिता है। वह पिछले कुछ महीनों से देहरादून में काम कर रहा था। शुक्रवार को वह माही के साथ देहरादून से अलवर आया था और होटल में ठहरा था। बताया गया कि सोनू ने फोन कर परिजनों और ससुराल पक्ष को कचहरी में तलाक की अर्जी दाखिल करने की जानकारी दी थी। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोग कचहरी पहुंचे। वहां सोनू को दूसरी महिला के साथ देखने के बाद विवाद बढ़ गया और मारपीट की स्थिति बन गई। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

अलवर में बीजेपी-कांग्रेस की 56 महिला प्रत्याशी मैदान में:79 निर्दलीय, सभी महिला दावेदार बेदाग; जानिए किसका-किससे है सीधा मुकाबला

अलवर नगर निगम चुनाव में पहली मेयर महिला बनेगी। जिसके कारण बीजेपी व कांग्रेस ने 56 प्रत्याशी महिला उतारी हैं। खास बात यह है कि 56 में से एक भी महिला दागदार नहीं है। यानी उन पर कोई आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं है। महिलाओं के अलावा भी अलवर निगम से चुनाव लड़ रहे बीजेपी व कांग्रेस के 129 प्रत्याशियों में से अधिकतर पाक-साफ हैं। किसी पर कोई बड़ा मुकदमा नहीं है। दो-तीन प्रत्याशियों पर रास्ता रोकने जैसे छोटे मोटे मुकदमें हैं। एक भी प्रत्याशी ऐसा नहीं है जिस पर हत्या, लूट, डकैती या अन्य कोई बड़ा मुकदमा दर्ज हो। हालांकि इससे पहले नगर परिषद के चुनावों में ऐसे कई चेहरे होते थे जिनपर कुछ मुकदमें रहे हैं। पार्टी के अलावा 79 निर्दलीय महिला प्रत्याशी पर एक भी आपराधिक मुकदमा या केस दर्ज नहीं है। राजनीति के जानकारों का मानना है कि दागदार रिकॉर्ड वाली राजनीति से दूर, महिलाओं के हाथों में निगम की कमान जाना शहर के राजनीतिक इतिहास में एक अनूठा और नया अध्याय होगा।

सरमथुरा में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च:प्रमुख बाजारों और गली-मोहल्लों में पैदल मार्च कर भयमुक्त मतदान का दिया संदेश

धौलपुर जिले की सरमथुरा नगर पालिका में 11 सितंबर को निकाय चुनाव होने वाले हैं। इन चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में कराने के लिए धौलपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी है। रविवार को पुलिस ने कस्बे के मुख्य बाजारों, मार्गों और गली-मोहल्लों में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। थानाधिकारी सरमथुरा कैलाश सामरी ने पुलिस टीम का नेतृत्व किया। पुलिस जवानों ने पैदल मार्च करते हुए लोगों से बिना डरे मतदान करने की अपील की। पुलिस ने असामाजिक तत्वों को साफ संदेश दिया है कि चुनाव प्रक्रिया में किसी भी तरह की बाधा, अशांति या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों को पहचान कर वहां खास निगरानी रखी जा रही है। चुनाव को प्रभावित करने वाले संभावित उपद्रवियों और असामाजिक तत्वों को भी पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

निकाय चुनाव में कांग्रेस आज जारी करेगी घोषणा पत्र:देहात और शहर अध्यक्ष रखेंगे उदयपुर का विकास प्लान, स्मार्ट सिटी पर रहेगा फोकस

उदयपुर में नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा का घोषणा पत्र जारी होने के ठीक 4 दिन बाद आज कांग्रेस भी अपना मास्टर प्लान जनता के सामने रखेगी। रविवार को 11:30 बजे शास्त्री सर्कल स्थित आरटीडीसी कजरी होटल में कांग्रेस का बहुप्रतीक्षित संकल्प पत्र जारी किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, इस संकल्प पत्र के केंद्र में उदयपुर का समग्र विकास, शहर को आधुनिक और व्यवस्थित बनाना व जनता से जुड़े बुनियादी मुद्दे रहेंगे। कांग्रेस के देहात जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा और शहर जिला अध्यक्ष फतेह सिंह राठौड़ संयुक्त रूप से मीडिया के सामने पार्टी का विजन रखेंगे। कांग्रेस के इस आगामी रोडमैप में मुख्य रूप से स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की कमियों को दूर करने, हर वार्ड में पानी, बिजली, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने और शहर की लाइफलाइन आयड नदी के सौंदर्यीकरण और स्वच्छता जैसे अहम मुद्दों को प्रमुखता से शामिल किए जाने की पूरी संभावना है। पार्टी इसके जरिए शहर के हर वर्ग को साधने की कोशिश करेगी।

महिला के साथ अफीम तस्करी करने वाला आरोपी गिरफ्तार:चार महीने से था फरार, 5 दिन की रिमांड पर लिया; सीकर से करता था सप्लाई

भरतपुर की हलैना थाना पुलिस गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के साथ मिलकर तस्करी करता था। पुलिस ने करीब 4 महीने पहले महिला को तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया था। तब से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। कल पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर 5 दिन की रिमांड ली है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है। 4 महीने पहले महिला को अफीम के साथ किया था गिरफ्तार थाना अधिकारी बृजेन्द्र सिंह ने बताया कि 19 मई को मुखबिर की सूचना के आधार पर एक रोडवेज बस की तलाशी ली गई थी। बस में से एक महिला से ढाई किलो अफीम बरामद की गई थी। पूछताछ में सामने आया कि महिला ने अफीम अभिषेक काजला नाम के व्यक्ति से खरीदी थी। जिसके बाद वह सप्लाई कर रही थी। आरोपी सीकर से कर रहा था अफीम की तस्करी पुलिस 4 महीने से अभिषेक की तलाश कर रही थी। कल आरोपी को गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश किया गया। जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने कोर्ट से आरोपी को 5 दिन की रिमांड ली है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। अभिषेक कहां से अफीम सप्लाई लेता था। इसका पता लगाया जा रहे है। अभिषेक सीकर का रहने वाला है।

गंगरार में 24 घंटे में 17 एमएम बारिश दर्ज:मौसम विभाग का अनुमान - 8 सितंबर से आगामी एक हफ्ते तक बारिश के आसार नहीं

रविवार सुबह चित्तौड़गढ़ में दिन की शुरुआत बादलों के साथ हुई। आसमान पूरी तरह बादलों से ढका रहा और मौसम सुहावना बना रहा, लेकिन लोगों को जिस तेज बारिश का इंतजार है, वह अब भी पूरा नहीं हो सका। मौसम विभाग ने रविवार के लिए जिले में कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। इसके बावजूद आसपास के जिलों में हो रही बारिश का असर चित्तौड़गढ़ पर भी पड़ सकता है, इसलिए दिनभर मौसम बदलने की संभावना बनी हुई है। शनिवार को भी शहर में पूरे दिन हल्की बूंदाबांदी होती रही। बादल लगातार आते-जाते रहे, लेकिन कहीं भी ऐसी बारिश नहीं हुई जिससे लोगों को राहत मिले या जलभराव जैसी स्थिति बने। पिछले कई दिनों से जिले में बारिश का दौर कमजोर बना हुआ है। ऐसे में किसानों से लेकर आम लोग तक अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि फिलहाल मौसम के संकेत यही बता रहे हैं कि अब तेज बारिश की संभावना लगातार कम होती जा रही है। गंगरार में सबसे ज्यादा 17 एमएम बारिश, कई जगह बूंदाबांदी ही हुई पिछले 24 घंटे की बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो जिले में सबसे ज्यादा 17 मिलीमीटर बारिश गंगरार में दर्ज की गई। इसके बाद राशमी में 13 मिलीमीटर और बस्सी में 11 मिलीमीटर बारिश हुई। चित्तौड़गढ़ शहर में केवल 6 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि भदेसर में 5 मिलीमीटर पानी गिरा। कपासन और निंबाहेड़ा में 3-3 मिलीमीटर, भोपालसागर में 2 मिलीमीटर और रावतभाटा में 1 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। वहीं बेगूं, डूंगला और बड़ी सादड़ी ऐसे इलाके रहे जहां पिछले 24 घंटे में एक बूंद भी बारिश नहीं हुई। अलग-अलग क्षेत्रों में हुई इस हल्की बारिश से मौसम जरूर ठंडा हुआ है, लेकिन जिले में कहीं भी ऐसी बारिश नहीं हुई जिससे जलाशयों, खेतों या भूजल स्तर को खास फायदा मिल सके। यही कारण है कि बारिश के बावजूद लोगों की नजरें अब भी अच्छी बरसात पर टिकी हुई हैं। 8 सितंबर से एक हफ्ते तक बारिश रुकने का अनुमान मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अब बारिश का दौर और कमजोर पड़ने वाला है। विभाग का कहना है कि 7 सितंबर से भारी बारिश की गतिविधियां कम हो जाएंगी और 8 सितंबर से अगले करीब एक सप्ताह तक प्रदेश के इस हिस्से में बारिश लगभग थम सकती है। यानी आने वाले दिनों में तेज बारिश की उम्मीद काफी कम रहेगी। ऐसे में जिले में फिर से गर्मी और उमस बढ़ने की संभावना भी जताई जा रही है। हालांकि मौसम विभाग लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और अगर किसी नए सिस्टम का असर बनता है तो पूर्वानुमान में बदलाव भी हो सकता है। फिलहाल चित्तौड़गढ़ में बादलों की आवाजाही बनी रहने की उम्मीद है, लेकिन अच्छी बारिश की संभावना कमजोर मानी जा रही है। किसानों और आम लोगों की नजर अब आने वाले मौसम पर टिकी है कि मानसून एक बार फिर सक्रिय होगा या इसी तरह कमजोर पड़कर विदा हो जाएगा।

बीसलपुर में तीसरे दिन भी 1 सेंटीमीटर पानी बढ़ा:जलस्तर 314.11 मीटर हुआ, भरने के लिए सवा मीटर बाकी

राजस्थान के टोंक, अजमेर और जयपुर की लाइफलाइन कहे जाने वाले बीसलपुर बांध में लगातार तीसरे दिन रविवार को पानी की आवक हुई। कैचमेंट एरिया में बीते 24 घंटे के दौरान हुई बारिश के चलते बांध का जलस्तर 1 सेंटीमीटर बढ़ गया। रविवार सुबह 6 बजे बांध का जलस्तर 314.11 आरएल मीटर दर्ज किया गया। बांध की भराव क्षमता 315.50 आरएल मीटर है। ऐसे में बांध को पूरी तरह भरने के लिए अभी सवा मीटर से ज्यादा पानी की जरूरत है। एक बार फिर बांध में पानी की आवक शुरू होने से इसके पूर्ण भराव क्षमता तक पहुंचने की उम्मीद जगी है। अभी त्रिवेणी का गेज 230 मीटर है। ऐसे में बांध में कुछ दिन और पानी की आवक बनी रहने की संभावना है। तीन दिन बाद बारिश का दौर धीमा पड़ा हालांकि जिले में पिछले तीन दिन से बना बारिश का मौसम अब बदलता नजर आ रहा है। रविवार सुबह से बारिश नहीं हुई है और घने काले बादल भी नजर नहीं आ रहे। कुछ जगह हल्के बादल हैं। फिलहाल धूप-छांव का मौसम बना हुआ है। इससे तापमान में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है। तेज बारिश हुई तो भर सकता है बांध मौसम विभाग और जल संसाधन विभाग के अनुसार, अगर बीसलपुर के कैचमेंट एरिया में बारिश का दौर जारी रहता है और तेज बारिश होती है तो आने वाले दिनों में बांध भर सकता है। बांध भरने से किसानों को रबी की फसलों के लिए भी पर्याप्त पानी आसानी से मिल सकेगा। 24 घंटे में जिले में औसत 6 MM बारिश जिले में तीन दिन बाद बारिश का दौर अब धीमा पड़ गया है। पिछले 24 घंटे में जिले में औसतन करीब 6 MM बारिश दर्ज की गई है। रविवार सुबह 8 बजे तक इस साल जिले में कुल 402.43 MM बारिश हो चुकी है। जिले की वार्षिक औसत बारिश 654.94 MM है। इस हिसाब से अब तक 61.45 प्रतिशत बारिश हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 35 MM बारिश गलवानिया रेन गेज सेंटर पर दर्ज की गई। इसके अलावा निवाई में 12 MM, पीपलू में 18 MM और चांदसेन में 10 MM बारिश हुई।

धोखाधड़ी मामले में 13 साल से फरार बदमाश गिरफ्तार:विदेश में धार्मिक यात्रा के नाम पर हड़पे थे रुपए, नाम बदलकर अलग-अलग जगह रह रहा था

उदयपुर की धानमंडी थाना पुलिस ने 13 साल से फरार और 5 हजार रुपए के ईनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी गजवीर सिंह ने बताया कि आरोपी जहीर शाह(52) पुत्र स्व.अहमदशाह निवासी मेहसाणा गुजरात को गिरफ्तार किया है। आरोपी 13 साल से अपना नाम बदलकर अलग-अलग जगह रह रहा था। इसे मुखबिर तंत्र और तकनीकी सहायता से रामोसणा चौकड़ी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। धार्मिक यात्रा करवाते आरोपी थानाधिकारी ने बताया कि 2 जुलाई 2013 को परिवादी नूर सुल्तान, मोहम्मद सिकंदर, मुमताज बानू, जेनब आदि ने थाने में एक रिपोर्ट पेश की थी। जिसमें बताया कि आरोपी जहीर शाह व अहमद शाह दोनों अलकादरी ट्यूर एंड ट्रेवल्स के नाम से यात्रियों को विदेशी धार्मिक यात्रा करतवाते हैं। साथ ही पासपोर्ट लेकर वीजा आदि भी दिलवाने का काम करते हैं। 13 साल बाद चढ़े पुलिस के हत्थे इन्होंने धार्मिक यात्रा कराने का विश्वास देकर हमारे पासपोर्ट और रुपए ले लिए थे। जिसके बाद फरार हो गए थे। इनसे सम्पर्क करने की कोशिश की गई और इनके बताए पते पर तलाश लेकिन कहीं नहीं मिले। इधर, पुलिस ने धोखाधड़ी में मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की लेकिन पुलिस के लिए इन्हें तलाशना बड़ी चुनौति बन गई। आखिरकार 13 साल बाद पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार किया।