slndigital.in

Filters

Channels
Topics
Other Filters

खेत में मेड़-जाेतने को लेकर महिलाओं को लाठियों से पीटा:चार लोग घायल; पहले से चल रहा था विवाद

भरतपुर के भुतौली गांव में खेत की मेड़ को लेकर विवाद हो गया। गांव के ही पड़ोस के कुछ लोगों ने महिलाओं समेत एक परिवार के लोगों पर जमकर लाठियां चला दी। जिसमे तीन महिलाओं सहित 4 लोगों के चोटें आई हैं। झगड़े का एक लाइव वीडियो भी सामने आया है। जिसमें कुछ लोगो महिलाओं पर लाठियों से हमला करते हुए नजर आ रहे हैं। मामला हलैना थाना क्षेत्र का है। खेत की मेड़ जोतने को लेकर हुआ विवाद नरेश निवासी भुतौली गांव, थाना हलैना ने बताया- शुक्रवार सुबह 8 बजे परिवार के लोग खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान गांव के ही दिनेश, नारायण, ब्रजेश, साहब सिंह, राजवीर और भगवान सिंह ने उनके खेत की मेड जोत दी। नरेश के परिवार के लोगों ने जब इसका विरोध किया तो दिनेश पक्ष के लोगों ने लाठियों से नरेश के परिवार पर हमला कर दिया। परिवार को बचाने आई महिलाओं से भी मारपीट महिलाएं जब परिवार के लोगों को बचाने के लिए आगे आईं तो दिनेश पक्ष के लोगों ने उनके साथ भी लाठियों से मारपीट की। घटना की जानकारी मिलने पर नरेश के परिवार के अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे। आरोप है कि दिनेश पक्ष के लोगों ने उनके साथ भी मारपीट की। घटना में नरेश पक्ष के विवेक, धर्मेंद्र, पवन, हाकिम, मंजू, जयश्री और सपना के चोटें आई हैं। लंबे समय से चल रहा खेत को लेकर विवाद घटना को लेकर हाकिम ने हलैना थाने में शिकायत दी है। नरेश पक्ष का आरोप है कि दूसरा पक्ष लगातार उन्हें जान से मारने की धमकियां दे रहा है। उनका यह भी आरोप है कि दिनेश पक्ष नरेश के खेत पर कब्जा करना चाहता है। दोनों पक्षों के बीच खेत को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तस्वीरों में देखें घटनाक्रम…

चित्तौड़गढ़ के रायशामंगरी वनखंड में दिखा जरख:वन विभाग ने शुरू की मॉनिटरिंग, विजयपुर रेंजर बोले- वन्यजीव सप्ताह के दौरान खास निगरानी

चित्तौड़गढ़ की विजयपुर रेंज में रायशामंगरी वनखंड में एक नर जरख दिखाई दिया है। वनकर्मियों ने उसे गांव की तरफ से जंगल में आते और फिर पहाड़ी की ओर जाते हुए देखा। वन्यजीव सप्ताह की शुरुआत के साथ विजयपुर रेंज में वन विभाग ने जंगलों में निगरानी बढ़ा दी है। जरख की गतिविधियों पर नजर रखी गई और फोटो भी लिए गए हैं। वन विभाग का कहना है कि यह जरख पिछले कुछ समय से इसी इलाके में अलग-अलग जगहों पर नजर आ रहा है। उसके लगातार दिखाई देने से माना जा रहा है कि उसने इस वन क्षेत्र को अपना ठिकाना बना रखा है। विभाग अब उसकी हर गतिविधि पर नजर रख रहा है ताकि यह पता चलता रहे कि वह किस इलाके में घूम रहा है और उसे किसी तरह की परेशानी तो नहीं है। वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी वन्यजीव सप्ताह के दौरान विजयपुर रेंज के सभी बीट प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। वनकर्मियों से कहा गया है कि जहां भी कोई वन्यजीव दिखाई दे, उसकी जानकारी दर्ज करें, साफ फोटो लें और उसकी गतिविधियों पर नजर रखें। फिलहाल रायशामंगरी क्षेत्र में दिख रहे नर जरख पर विशेष नजर रखी जा रही है ताकि उसकी आवाजाही पर लगातार जानकारी मिलती रहे और जरूरत पड़ने पर समय पर जरूरी कदम उठाए जा सकें। जरख इंसानों से दूर रहता है विजयपुर रेंजर भूपेंद्र सिंह ने बताया- जरख ऐसा वन्यजीव है जो आमतौर पर इंसानों से दूरी बनाकर रखता है। यह ज्यादातर रात के समय सक्रिय रहता है और दिन में झाड़ियों, चट्टानों या पहाड़ी इलाकों में छिपकर आराम करता है। जरख बिना वजह किसी पर हमला भी नहीं करता है। यही वजह है कि जंगल में उसके लिए पर्याप्त भोजन और पानी उपलब्ध रहना जरूरी माना जाता है। रेंजर भूपेंद्र ने बताया कि किसी वन क्षेत्र में जरख जैसे वन्यजीव का लगातार दिखाई देना इस बात का संकेत है कि वहां का प्राकृतिक माहौल उसके रहने के लिए अनुकूल है। जंगल में पानी, भोजन और सुरक्षित जगह मिलने पर ऐसे वन्यजीव लंबे समय तक उसी इलाके में रहते हैं।

जोधपुर में पारा 35 डिग्री के पार पहुंचा:जिले में सामान्य से 33 प्रतिशत कम बारिश हुई, कायलाना-तख्तसागर में पिछले साल से कम पानी

अक्टूबर में जोधपुर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री के पार चल रहा है, जिससे गर्मी का असर बना हुआ है। जिले में इस बार मानसून सीजन सूखा ही बीता है। इस सीजन में अब तक सामान्य से 33 प्रतिशत कम बारिश हुई है। मौसम विभाग ने 8 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। वहीं, शुक्रवार को जोधपुर का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार करीब एक सप्ताह तक बारिश की संभावना नहीं है। मानसून सीजन में 33 फीसदी कम बारिश जोधपुर में मानसून सीजन में 30 सितंबर तक 292.6 एमएम बारिश होती है। जो इस बार 195.5 एमएम रिकॉर्ड की गई। ऐसे में मानसून में अब तक सामान्य से 33 प्रतिशत कम बारिश हुई है। कायलाना-तख्तसागर में भी इस बार पानी कम शहर में पेयजल सप्लाई के मुख्य स्त्रोत कायलाना-तख्तसागर झील में 160 एमसीएफटी (मिलियन क्यूबिक फीट) पानी है। जबकि पिछले साल सितंबर में यह 200 एमसीएफटी था। जो कि पिछले साल की तुलना में 20 फीसदी कम है।, फुल स्टोरेज क्षमता 340 एमसीएफटी है। यदि हाइट के हिसाब से देखा जाए तो कायलाना की 58 फीट की स्टोरेज क्षमता है जिसमें 47.50 फीट पानी तक पानी है। वहीं तख्तसागर की स्टोरेज क्षमता 64 फीट की है और अभी 37.50 फीट तक पानी भरा है। 8 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने का अनुमान मौसम विभाग के अनुसार आगामी कुछ दिन शहर में बारिश की संभावना नहीं है। 8 अक्टूबर तक मौसम साफ बना रहने का अनुमान जताया गया है। तापमान में भी बदलाव हो सकता है।

EWS आरक्षण नियमों में बदलाव की मांग:कुंवर हरिशचंद्र सिंह जसोल ने रक्षा मंत्री को भेजा पत्र, सरलीकरण की मांग

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के युवा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष कुंवर हरिशचंद्र सिंह जसोल ने EWS आरक्षण के नियमों में बदलाव की मांग की है। उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को पत्र भेजा है। जरूरी कदम उठाने की अपील यह मांग आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों और युवाओं को EWS आरक्षण का सही लाभ दिलाने के लिए उठाई गई है। जसोल ने उनसे इस मामले को केंद्र सरकार तक पहुंचाने और जरूरी कदम उठाने का आग्रह किया है। कमजोर वर्ग को लाभ देने की मांग जसोल ने बताया कि देश के कई राज्यों में परिवारों के पास कृषि भूमि ज्यादा होने के बाद भी, भूमि रेगिस्तानी, बंजर या कम उपजाऊ होने के कारण वास्तविक आय बहुत कम रहती है। ऐसे में भूमि संबंधी मानदंडों के कारण कई आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थी और युवा EWS आरक्षण का लाभ नहीं मिल पाता है। उन्होंने कहा कि EWS पात्रता तय करते समय केवल कृषि भूमि के क्षेत्रफल के बजाय उसकी वास्तविक उत्पादकता और आर्थिक उपयोगिता को भी महत्व देना चाहिए। भूमि की प्रकृति, सिंचाई की उपलब्धता और उससे मिलने वाली आय को पात्रता का आधार बनाना चाहिए। उन्होंने आग्रह किया कि केंद्र स्तर पर EWS पात्रता प्रावधानों की समीक्षा करते समय राजस्थान के साथ देश के विभिन्न राज्यों की अलग-अलग भौगोलिक, कृषि एवं आर्थिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए व्यावहारिक संशोधन पर विचार किया जाए, जिससे वास्तविक आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के परिवारों को EWS व्यवस्था का समुचित लाभ प्राप्त हो सके। आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिलेंगे कुंवर हरिशचंद्र सिंह जसोल ने कहा-अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के युवा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में वे देशभर के समाज, युवाओं एवं आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के हितों से जुड़े विषयों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाते रहेंगे। EWS पात्रता नियमों में व्यावहारिक सुधार से देश के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों के विद्यार्थियों एवं युवाओं को शिक्षा, रोजगार और आगे बढ़ने के बेहतर अवसर प्राप्त हो सकेंगे।

परिचित युवक ने युवती को होटल बुलाकर किया रेप:खाने के सामान में नशीला पदार्थ मिलाकर किया था बेहोश; जान से मारने की दी धमकी

सीकर जिले में 23 साल की युवती से रेप का मामला सामने आया है। युवती के परिचित युवक ने उसे मिलने के लिए होटल बुलाया था। वहां नशीला पदार्थ देकर उसके साथ रेप किया। अब आरोपी युवक धमकी दे रहा है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। खाने-पीने के सामान में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश किया था पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसकी परिचित युवक से बातचीत होती थी। युवक लंबे समय से सोशल मीडिया पर उससे बातचीत करता था। एक दिन युवक के कहने में आकर उससे मिलने होटल में गई। वहां खाने-पीने की किसी चीज में आरोपी युवक ने नशीला पदार्थ मिला दिया। इसके बाद उसे होश नहीं रहा। इस बीच युवक उसे होटल के एक कमरे में ले गया और रेप किया। होश में आने पर उसे अपने साथ हुए रेप होने का पता चला। आरोपी युवक ने धमकी दी कि, इस बारे में किसी को बताया तो जान से मार देगा और बदनामी करेगा। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। कॉलेज गई युवती लापता सीकर जिले में 23 साल की युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में युवती के चाचा ने पुलिस में रिपोर्ट देकर बताया कि 1 अक्टूबर की सुबह करीब 7:30 बजे उनकी भतीजी कॉलेज जाने के लिए गांव से निकली थी। इसके बाद वापस नहीं लौटी। अब पुलिस युवती की तलाश कर रही है।

किसान बोले- जब तक पानी नहीं मिलेगा आंदोलन करेंगे:नहर का पानी अंतिम छोर तक नहीं पहुंचे से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे

जैसलमेर में सिंचाई पानी की मांग को लेकर नहरी क्षेत्र के किसानों का आक्रोश शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। नहर विभाग के अधिकारियों के जरिए पूर्व में दिए गए आश्वासनों और तय शिड्यूल के अनुसार पानी न मिलने के कारण आंदोलन स्थगित किया गया था। जिसे शुक्रवार को जीरो हेड पर दुबारा अनिश्चितकालीन धरने के रूप में शुरू हो गया। इसी बीच किसानों ने चेतावनी दी है कि समाधान नहीं निकाला तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। लिखित आश्वासन मिलने पर भी कार्रवाई नहीं किसानों का कहना है कि जैसलमेर जोन के हिस्से का कुल सिंचाई पानी करीब 1800 क्यूसेक बनता है, लेकिन वर्तमान में काफी ज्यादा कम आपूर्ति होने के कारण नहर का पानी अंतिम छोर तक बिल्कुल नहीं पहुंच पा रहा है। पिछले रविवार को सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ हुई वार्ता में तय शिड्यूल के अनुसार नहर चलाने का लिखित और मौखिक भरोसा मिलने पर किसानों ने बुधवार तक अपना धरना स्थगित किया था। हालांकि, जमीनी स्तर पर स्थिति में कोई सुधार न होने और पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसने की मजबूरी के चलते किसानों को दोबारा सड़कों पर उतरना पड़ा है। प्रशासन पर सुध नहीं लेने के लगाए आरोप शनिवार को दूसरे दिन भी जारी इस धरने के दौरान प्रशासन और नहर विभाग की कार्यशैली को लेकर किसानों में गहरा असंतोष देखा गया। विभाग के कोई जिम्मेदार अधिकारी और न ही प्रशासनिक अमला मौके पर किसानों की सुध लेने पहुंचा। इससे आक्रोशित किसानों ने अब आर-पार की लड़ाई का बड़ा ऐलान कर दिया है। किसान नेताओं ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने तुरंत कोई सकारात्मक समाधान नहीं निकाला, तो आंदोलन को और अधिक तीव्र किया जाएगा। नहर का पानी अंतिम छोर तक नहीं पहुंच पा रहा किसानों का स्पष्ट आरोप है कि विभागीय वादों के बावजूद जैसलमेर जोन को उसके हिस्से का पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। जिसके कारण खेतों में खड़ी हरी-भरी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच चुकी हैं और अन्नदाताओं की महीनों की मेहनत बर्बाद होने की कगार पर है। ये रहे मौजूद धरना स्थल पर साहबान खान, पूनम सिंह, मोहनसिंह राजपुरोहित, राजू सिंह, भंवर राम बिश्नोई, हनुमानराम बिश्नोई, ईशान भाटी, नजीर खान, अली खान, एडवोकेट हसन खान सांवरा, कादर खान, प्रकाश, गिरधारी, सुरेश, राजू पूनिया, नारायण, मांगीलाल, साबिर खान, असगर खान, मामराज बिश्नोई, थानाराम चौधरी, लालाराम चौधरी, चतुरसिंह, मुबारक खान, हुकमाराम और हरजीराम भांभू सहित क्षेत्र के सैकड़ों किसान मौजूद रहे। किसानों ने एक स्वर में हुंकार भरी है कि जब तक उनके खेतों तक पर्याप्त सिंचाई पानी नहीं पहुंच जाता, तब तक यह अनिश्चितकालीन आंदोलन किसी भी कीमत पर समाप्त नहीं होगा।

कोटा में निलंबित 3 डॉक्टर 5 महीने बाद बहाल:4 जांच कमेटियों ने किसी को नहीं माना दोषी; 13 दिन में 5 प्रसूताओं की हुई थी मौत

कोटा मेडिकल कॉलेज से जुड़े हॉस्पिटल में प्रसूताऑ की मौत व किडनी फेल्योर के करीब 5 महीने पुराने मामले में निलंबित तीन डॉक्टरों को राहत मिली है। मामले में जांच कमेटियों ने डॉक्टर्स की लापरवाही नहीं माना है। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने तीनों निलंबित डॉक्टर को तुरंत बहाल किया है। मेडिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट की संयुक्त शासन सचिव डॉ. ज्योति चौहान ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। बता दें मई महीने में प्रसुताओं की तबीयत बिगड़ने व किडनी फेल्योर के मामले सामने आए थे। कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज और जेके लोन हॉस्पिटल में एक के बाद एक पांच प्रसूताओं की मौत और किडनी फेल्योर की घटना से हड़कम्प मच गया था। 13 दिन में 5 प्रसूताओं की मौत हो गई थी। प्रसूताओं की मौतों पर तुरंत एक्शन लगातार मौत के मामले सामने आने के बाद विभाग ने तुरंत एक्शन लिया, जिसके तहत 9 मई को मेडिकल कॉलेज डॉ.नवनीत कुमार (सहआचार्य जनरल सर्जरी विभाग) व 12 मई को डॉ. बद्री लाल (आचार्य स्त्री एंव प्रसूति रोग विभाग और डॉ. खुशबू मीना (सह आचार्य स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग) को निलंबित किया था। मामले की जांच के लिए हाई लेवल जांच कमेटी गठित की थी। अब 5 महीने बाद डॉ.नवनीत कुमार,डॉ. बद्री लाल, डॉ. खुशबू मीना को क्लीन चिट मिली है। तीनों को बहाल किया है। डॉक्टर जांच में नहीं मिले दोषी आदेश में बताया की मामला सामने आने के बाद 4 अलग-अलग कमेटी ने पूरे मामले की हड़ताल की। प्रकरण में चारों समितियां द्वारा प्रस्तुत जांच रिपोर्ट में तीनों डॉक्टर शिक्षकों को किसी भी प्रकार से दोषी नहीं माना गया है। तीनों टीचर डॉक्टर को निलंबन से बहाल किया जाकर इनका पदस्थापन मेडिकल कॉलेज कोटा में तुरंत प्रभाव से किया जाता है। ---------------- ये खबर भी पढ़िए… भास्कर एक्सक्लूसिव कोटा मेडिकल कॉलेज में हुई हर मौत की वजह अलग:सिजेरियन डिलीवरी के बाद 5 महिलाओं की जान गई थी, जांच रिपोर्ट आई

नागौर के बासनी चौराहे पर रेलिंग टूटी:सड़क पर पड़ा मलबा, लोगों ने समाधान की मांग उठाई

नागौर शहर के प्रमुख बासनी चौराहे के बीच बने रोटरी परिसर की सुरक्षा रेलिंग कई जगह से टूट चुकी है। आसपास का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त है। टूटे पत्थर और बिखरा मलबा यहां हादसे को न्यौता दे रहा है। इस मामले में स्थानीय लोगों ने नगर परिषद और संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि मौके का तत्काल निरीक्षण करवाया जाए। भीड़-भाड़ वाले चौराहे पर रेलिंग क्षतिग्रस्त बासनी चौराहा शहर के व्यस्त मार्गों में शामिल है। यहां से दिनभर बड़ी संख्या में वाहन और राहगीर गुजरते हैं। ऐसे में चौराहे की बदहाल स्थिति लोगों के लिए परेशानी के साथ सुरक्षा का भी सवाल बन गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षतिग्रस्त हिस्से की लंबे समय से मरम्मत नहीं हुई है। रोटरी परिसर की क्षतिग्रस्त रेलिंग और टूटे पत्थरों के कारण चौराहे की व्यवस्था प्रभावित हो रही है। बिखरा मलबा भी किसी दिन हादसे का कारण बन सकता है। व्यस्त यातायात के बीच यहां किसी वाहन के अनियंत्रित होने या राहगीर के चोटिल होने की आशंका बनी रहती है। जिम्मेदारों की अनदेखी पर सवाल चौराहे की यह स्थिति लंबे समय से बनी होने के बावजूद संबंधित जिम्मेदारों का ध्यान नहीं जाना सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद और संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि मौके का तत्काल निरीक्षण करवाया जाए। क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत, बिखरा मलबा हटाने और सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने की कार्रवाई की जाए, ताकि किसी संभावित हादसे से पहले समस्या का समाधान हो सके।

रामलाल जाट बोले-बेईमान अधिकारियों का मुंह-काला कर गधे पर घुमाओ:केस से न रामलाल डरेगा, न कांग्रेस; केंद्रीय मंत्री शेखावत ने जताया था ऐतराज

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के बयान पर पूर्व मंत्री रामलाल जाट ने शुक्रवार रात को पलटवार किया। बोले- बेईमान अधिकारियों का मुंह काला कर गधे पर घुमाओ। मुकदमों से न रामलाल डरेगा न कांग्रेस। दरअसल, भीलवाड़ा में पूर्व मंत्री रामलाल जाट की ओर से पुलिस अधिकारियों और प्रशासन को लेकर की गई टिप्पणी पर केंद्रीस मंत्री ने ऐतराज जताया था। शेखावत ने कहा कि लोकतंत्र में सरकारी नीतियों और अधिकारी-कर्मचारियों के कामकाज की आलोचना का अधिकार सभी को है, लेकिन अधिकारियों के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि एसपी को अपने अधिकारी के सम्मान की रक्षा करते हुए पूर्व मंत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। शेखावत ने शुक्रवार को भीलवाड़ा सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान यह बात कही। सार्वजनिक तौर पर अपमानित करने का संवैधानिक अधिकार नहीं शेखावत ने कहा था कि लोकतंत्र में सरकारी नीतियों और अधिकारी-कर्मचारियों के कामकाज की आलोचना का अधिकार सबको है, लेकिन किसी को भी सार्वजनिक तौर पर अपमानित करने का संवैधानिक अधिकार नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि जो नेता पुलिस अधिकारी के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, वे किसी आम नागरिक या पत्रकार के साथ भी ऐसा व्यवहार कर सकते हैं। शेखावत ने अधिकारियों के सम्मान और मनोबल का मुद्दा उठाते हुए पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। प्रशासन को कानूनी नजीर पेश करनी चाहिए शेखावत ने कहा जैसी भाषा राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री के लिए इस्तेमाल करते हैं, वैसी ही सीख नीचे तक कार्यकर्ताओं और नेताओं में आ रही है। उन्होंने कांग्रेस आलाकमान से भी इस मामले पर अपनी स्थिति स्पष्ट करने की बात कही। जाट का पलटवार- एफआईआर से नहीं डरते केंद्रीय मंत्री के बयान पर पूर्व मंत्री रामलाल जाट ने पलटवार करते हुए कहा कि उनकी मर्जी है, एफआईआर दर्ज करा दें। एफआईआर से रामलाल जाट या कांग्रेस पार्टी डरने वाली नहीं है। जाट ने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ अलग-अलग राज्यों में 36 मुकदमे दर्ज है। उन्होंने गजेंद्र सिंह शेखावत पर भी मुकदमे दर्ज होने का उल्लेख करते हुए कहा कि वे दूसरों के गिरेबान में झांकने से पहले अपनी स्थिति देखें। बेईमानों का काला मुंह करके गधे पर बैठाकर घुमाएंगे रामलाल जाट ने कहा- मैं आज भी कह रहा हूं कि जो बेईमान संविधान की शपथ लेते हैं, वे बेईमान है। चुनाव आयोग का काम वोट जोड़ने का है, लेकिन अभी ज्ञानेश कुमार ने वोट काटने का काम किया है। मैंने साफ तौर पर कहा है कि कानून और संविधान की धज्जियां उड़ाने वाले अधिकारी, चाहे पुलिस अधिकारी हों या प्रशासनिक अधिकारी, उनका काला मुंह करके गधे पर बैठाकर घुमाने का काम कांग्रेस की सत्ता आने पर हम करेंगे। इस चीज को गजेंद्र सिंह खुद भी सुन लें। बुधवार के प्रदर्शन में भी पुलिस अधिकारी को लेकर की थी टिप्पणी पूर्व मंत्री रामलाल जाट ने बुधवार को भीलवाड़ा में वोट चोर, गद्दी चोर विरोध प्रदर्शन के दौरान भी पुलिस अधिकारी को लेकर टिप्पणी की थी। जाट ने कहा था कि कोई भी अधिकारी संविधान की शपथ लेकर आया है और बेईमानी पर उतर रहा है तो सरकार को ऐसे अधिकारी को कहीं पोस्टिंग नहीं देने के बारे में सोचना चाहिए। जाट ने आरोप लगाया था कि सरकार ही मिलीभगत कर रही है, इसलिए वे जनता के बीच जा रहे हैं। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस की सरकार आने पर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जाट ने अपने भाषण में कहा था कि इन बेईमानों को गधे के ऊपर बैठाकर घुमाएंगे। जाट ने वोट चोरी के आरोपों का जिक्र करते हुए कहा था कि अधिकारी संविधान की शपथ किस बात की लेते हैं। उन्होंने कहा था कि गलती होने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए और यदि दूसरा पक्ष गलत है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।

उदयपुर में लेपर्ड ने कुत्ते का शिकार किया:रिहायशी इलाके में 20 मिनट तक घूमता रहा, लोगों में डर का माहौल

उदयपुर शहर के रिहायशी इलाके में शनिवार अलसुबह अचानक कुत्तों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर नाकोड़ा जैन तीर्थ के लिए निकल रहे परिवार ने सीसीटीवी चेक किए तो बाहर लेपर्ड खड़ा दिखा। यह देखकर इलाके के लोग डर गए। स्थानीय निवासी विक्रम कुमार जैन ने बताया कि आज सुबह करीब पौने 3 बजे शहर के न्यू आदर्श नगर-नाकोड़ा नगर, बेडवास में लेपर्ड दिखाई दिया। विक्रम ने कहा कि हमारा परिवार सुबह जल्दी नाकोड़ा जैन तीर्थ जाने के लिए तैयार हो रहा था, तभी अचानक कुत्तों का शोर सुनाई दिया तो शंका हुई। बाद में पड़ोस में लगे सीसीटीवी चेक किए, जिसमें लेपर्ड दिखाई दिया। लेपर्ड ने इलाके में एक डॉग का शिकार किया और करीब 15 से 20 मिनट तक आसपास घूमता रहा। इसके बाद वह डॉग को लेकर एक गली में स्थित मकान के सामने पहुंचा और उसे वहीं रख दिया। उसके बाद वहां से चला गया। पहले तीन तस्वीरें देखें…. परिवार के निकलने के कुछ समय पहले ही मौजूद था लेपर्ड जिस मकान के सामने लेपर्ड कुछ देर तक मौजूद रहा, वहां रहने वाला परिवार करीब आधे घंटे बाद घर से बाहर निकला। बाद में जब परिवार को जानकारी मिली कि उनके घर के आसपास कुछ समय पहले ही लेपर्ड मौजूद था, तो वे घबरा गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि रिहायशी इलाके में लेपर्ड की लगातार मूवमेंट से चिंता बढ़ गई है। इलाके के लोगों के अनुसार, गली में दिनभर छोटे बच्चे खेलते रहते हैं। ऐसे में रिहायशी क्षेत्र में लेपर्ड की मौजूदगी से पैरेंट्स में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। विक्रम कुमार जैन ने कहा कि वन विभाग की ओर से यहां पिंजरा लगाया जाए और लेपर्ड को सुरक्षित तरीके से पकड़ा जाए, ताकि स्थानीय लोगों को राहत मिल सके।

पेट्रोल डालकर दुकान में आग लगाने की कोशिश:सीसीटीवी में 3 बाइक सवार बदमाश दिखे, व्यापारियों में रोष; आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

अलवर जिले के खेड़ली कस्बे के कठूमर रोड स्थित बाजार में देर रात इलेक्ट्रिकल सामान की दुकान में पेट्रोल डालकर आग लगाने के प्रयास का मामला सामने आया है। सीसीटीवी में बाइक सवार तीन युवक वारदात को अंजाम देते नजर आए हैं। इनमें से एक युवक ने दुकान के शटर के नीचे पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग की लपटें उठती देखकर पड़ोसी ने दुकान मालिक को सूचना दी, जिससे समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। मामले में दुकान मालिक ने खेड़ली थाने में आज शिकायत दी है। दुकान मालिक सुनील गर्ग के अनुसार कठूमर रोड स्थित गर्ग इलेक्ट्रिकल की दुकान पर रात करीब 11:57 बजे बाइक सवार तीन युवक पहुंचे। बाजार में सन्नाटा होने के बाद एक युवक बाइक से उतरा और दुकान के शटर के नीचे पेट्रोल डाल दिया। इसके बाद उसने पेट्रोल में आग लगा दी और तीनों बाइक से मौके से फरार हो गए। पड़ोसी कपूर चंद जैन ने दुकान मालिक सुनील गर्ग को फोन कर आग की जानकारी दी। आग दुकान के बाहर शटर पर ही लगी थी, तभी मालिक और उसके परिजनों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया, जिससे दुकान के अंदर रखा सामान जलने से सुरक्षित बच गया। सूचना पर खेड़ली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। घटना के बाद व्यापारियों में नाराजगी है। व्यापारियों ने खेड़ली थाने पहुंचकर पुलिस से CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पावर ग्रिड सब स्टेशन से केबल चोरी करने वाला गिरफ्तार:एक सप्ताह पहले वारदात को अंजाम दिया था; अन्य आरोपियों की तलाश जारी

बाड़मेर ग्रामीण थाना पुलिस ने पावर ग्रिड सब स्टेशन से केबल सहित अन्य सामान चोरी करने वाली गैंग का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। निर्माणाधीन सब स्टेशन में करीब एक सप्ताह पहले 15 से 20 अज्ञात लोगों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है। 8 केबल ड्रम सहित एसी, कंप्रेसर और कुर्सियां चोरी पुलिस के अनुसार नांद निवासी सोनाराम ने 28 सितंबर को बाड़मेर ग्रामीण थाने में रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट में बताया कि उनकी कंपनी सुमन कंस्ट्रक्शन कंपनी ने बीएचईएल कंपनी के निर्माणाधीन पावर ग्रिड सब स्टेशन सोखरू में सिक्योरिटी का कांट्रेक्ट ले रखा है। रिपोर्ट के अनुसार 26 सितंबर की रात करीब 3 बजे 15 से 20 अज्ञात व्यक्ति सब स्टेशन के स्टोर से 8 नग केबल ड्रम और ऑफिस में रखा एसी, कंप्रेसर और कुर्सियां चोरी कर ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। संदिग्धों से पूछताछ के बाद आरोपी गिरफ्तार एसपी चूनाराम जाट ने बताया- पुलिस मुख्यालय और जोधपुर रेंज पुलिस के निर्देशानुसार अपराधों की रोकथाम के लिए एएसपी नितेश आर्य और डीएसपी बुद्धाराम के सुपरविजन में तथा बाड़मेर ग्रामीण थानाधिकारी जितेंद्रसिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने सूचना एकत्रित कर संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। इस दौरान जितेंद्र सिंह पुत्र देरावरसिंह, निवासी बेतीना, पुलिस थाना सांकड़ा, जिला जैसलमेर को डिटेन किया गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी जितेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। अन्य साथियों की तलाश जारी पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। साथ ही चोरी की वारदात में शामिल उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। इसके साथ ही, कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में एएसआई रामाराम, कांस्टेबल प्रेम कुमार, मगाराम, जसवंत चौधरी और रतनलाल शामिल रहे।

अलवर में रात में होने लगा सर्दी का अहसास:अक्टूबर की शुरुआत से बदला मौसम का मिजाज; अगले 7 दिन बारिश की संभावना नहीं

अलवर में अक्टूबर की शुरुआत के साथ मौसम का मिजाज बदलने लगा है। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी का असर महसूस हो रहा है, वहीं सुबह और रात के समय मौसम में ठंडक बढ़ने लगी है। दिन-रात के तापमान में अंतर के कारण लोगों को एक ही दिन में गर्मी और ठंडक दोनों का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 3 से 6 अक्टूबर तक अधिकतम तापमान 38 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान करीब 24 डिग्री रहेगा। 7 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 37 और 8 अक्टूबर को 35 डिग्री तक रहने का अनुमान है। अगले सात दिनों में बारिश की संभावना नहीं है और कोई चेतावनी भी जारी नहीं की गई है। सामान्य से करीब 7 फीसदी कम रही बारिश इस बार मानसून में अलवर में 506.9 मिमी बारिश हुई, जबकि सामान्य बारिश 546.4 मिमी है। यानी बारिश सामान्य से करीब 7 फीसदी कम रही। मानसून की विदाई के बाद अब दिन में गर्मी और रात में ठंडक का असर महसूस होने लगा है।

वैष्णवी-तनिष्का बनकर फंसाते, अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लेते थे:जॉब के नाम पर लाइक-शेयर का टास्क, भरोसा होने पर शुरू होता था गंदा खेल

राजस्थान की 30 से ज्यादा लड़कियों के न्यूड वीडियो रिकॉर्ड करने के आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। मुंबई से जोधपुर पुलिस के हत्थे चढ़े फैजान और आमीर ने सोशल मीडिया पर वैष्णवी-तनिष्का जैसे नाम से फर्जी ID बना रखी थी। लड़की बनकर लड़कियों से चैट करते। वर्क फ्रॉम होम के नाम पर लाखों की कमाई का झांसा देकर जाल में फंसाते। आरोपियों के मोबाइल में 200 से ज्यादा लड़कियों का डेटा मिला है। दोनों बेकरी में काम करते थे। पुलिस के अनुसार लाखों की कमाई के नाम से लड़कियों से एक एग्रीमेंट साइन करवाते थे। उसे तोड़ने पर कार्रवाई की धमकी देकर ही लड़कियों को अश्लील वीडियो के लिए मजबूर करते थे। पढ़िए ये एक्सक्लूसिव स्टोरी... वैष्णवी, तनिष्का जैसे नाम से बना रखी थी फेक ID आरोपी फैजान और आमीर ने पुलिस को बताया कि दोनों ने सोशल मीडिया पर हिन्दू नामों (वैष्णवी, तनिष्का) से फर्जी ID बना रखी थी। स्नैपचैट, इंस्टाग्राम और वॉट्सएप पर लड़की बनकर लड़कियों से चैट करते थे। वर्क फ्रॉम होम के जरिए लाखों कमाने का लालच देते थे। पहले होटलों की रेटिंग का टास्क, फिर शूट करवाते न्यूड वीडियो पहला टास्क दूसरा टास्क : रेटिंग लेवल पूरा करने के बाद किसी प्रोडक्ट की वीडियो-रील बनाकर प्रमोशन का टास्क देते। इस टास्क के पूरा होते ही पैसा होल्ड कर देते। लड़कियों से कहा जाता कि होल्ड किया पैसा तभी मिलेगा जब वो वीडियो कॉल करेंगी। साथ ही एग्रीमेंट तोड़ने पर कार्रवाई की धमकी देकर वीडियो कॉल करने को मजबूर करते। जैसे ही कोई लड़की वीडियो कॉल करती, उसे अच्छे पैसों का लालच और कार्रवाई की धमकी देकर अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करते। न्यूड वीडियो हासिल करने के बाद पर्सनल नंबर पर कॉल कर ब्लैकमेल कर होटलों में बुलाते। मोबाइल में मिली 200 लड़कियों की डिटेल जोधपुर ग्रामीण पुलिस को इनके मोबाइल से 200 लड़कियों की डिटेल मिली है। इनमें से 30 लड़कियों के साथ न्यूड वीडियो व चैटिंग मिली है। मामलें की जांच कर अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के मोबाइल से मिले डेटा का एनालिसिस कर रहे हैं। डिटेल के आधार पर अन्य लड़कियों से भी पूछताछ कर रहे हैं। जांच में यह भी पता चला है कि दोनों आरोपी साउथ मुंबई के मरीन ड्राइव इलाके में भी कई लड़कियों को शिकार बना चुके हैं। दोनों के खिलाफ मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में भी बलैकमेलिंग व फ्रॉड का मुकदमा दर्ज है। बेकरी शॉप पर करते थे काम आरोपी मुंबई हार्बर लाइन स्थित मानखुर्द में एक केक की दुकान पर काम करते थे। फैजान अहमद और आमिर हुसैन की मुलाकात भी वहीं हुई थी। फैजान ग्रेजुएट है और आमिर साक्षर है। बेकरी में खाली मिलने पर लड़कियों के नाम से बनी फेक प्रोफाइल से लड़कियों को टारगेट करते थे। दोनों के अलावा एक महिला के भी गिरोह में शामिल होने की आशंका पुलिस ने जताई है। ऐसे पकड़ में आए 31 अगस्त को जोधपुर में एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया था कि उसने स्नैपचैट पर वर्क फ्रॉम होम का विज्ञापन देखा था। विज्ञापन पर CLICK करने के बाद उसके पास घर बैठे काम दिलाने के नाम पर कॉल आया। कंपनी के नाम से पूरी डिटेल ली गई। इसके बाद सोशल मीडिया पर रील लाइक और शेयर करने जैसे छोटे-छोटे टास्क दिए गए। पुलिस के अनुसार इसी प्रक्रिया के दौरान आरोपियों ने उसके निजी फोटो और वीडियो हासिल किए। बाद में इन्हीं का इस्तेमाल कथित तौर पर ब्लैकमेल करने और न्यूड वीडियो कॉल के लिए दबाव बनाने में किया गया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी फैजान पिछले वर्ष दिसंबर में जोधपुर आया था। उसने पीड़िता को होटल में मिलने के लिए बुलाया। पुलिस के अनुसार, 11 दिसंबर 2025 को होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद भी ब्लैकमेल कर पैसे मांगता रहा। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के बाद जांच शुरू की। दोनों आरोपियों की लोकेशन मुंबई महाराष्ट्र री आई। टेक्निकल सबूतों के आधार पर पुलिस टीम मानखुर्द मुंबई पहुंची। लेकिन आरोपियों का कोई फोटो उपलब्ध नहीं था। ऐसे में टीम ने कभी डिलीवरी बॉय बनकर आरोपियों की तलाश शुरू की। 2-3 दिन में आरोपी फैजान के घर का पता चल गया। आरोपी को दबोचने के लिए उसके घर पर एलपीजी गैस डिलीवरी बॉय बनकर पहुंचे। जैसे ही आरोपी की वहां होने की पुष्टी हुई और उसे टीम ने दबोच लिया। सह आरोपी आमीर को भी पकड़कर जोधपुर लाई।

उदयपुर का मौसम बदला, रात में सर्दी का अहसास:तापमान में करीब 17 डिग्री का अंतर, न्यूनतम टेम्प्रेचर 18.6 डिग्री दर्ज हुआ

उदयपुर के मौसम में धीरे-धीरे बदलाव महसूस होने लगा है। रात में हल्की सर्दी और दिन में गर्मी का अहसास होने लगा है। शुक्रवार को शहर में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात के तापमान में कमी के चलते सुबह के समय मौसम अपेक्षाकृत ठंडा महसूस हो रहा है। खासकर खुले इलाकों और सुबह जल्दी घर से निकलने वाले लोगों को हल्की ठंड का अहसास होने लगा है। दिन और रात के तापमान में करीब 17 डिग्री का अंतर शुक्रवार के अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच करीब 16.8 डिग्री सेल्सियस का अंतर दर्ज किया गया। तापमान में यह अंतर दिन में गर्मी और रात-सुबह में ठंडक के रूप में महसूस हो रहा है। दोपहर के समय जहां लोग गर्मी महसूस कर रहे हैं, वहीं रात में मौसम सुहाना और सुबह हल्का ठंडा रहने लगा है तो दिन में गर्मी का असर बना हुआ है।