slndigital.in

Filters

Channels
Topics
Other Filters

राजस्थान में FMG इंटर्न्स के मानदेय का मामला गरमाया, सुप्रीम कोर्ट के आदेश का दिया हवाला

राजस्थान में FMG इंटर्न्स के मानदेय का मामला गरमाया, सुप्रीम कोर्ट के आदेश का दिया हवाला जयपुर। राजस्थान में विदेश से चिकित्सा शिक्षा प्राप्त कर लाइसेंसिंग परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विदेशी मेडिकल स्नातकों (FMG) के इंटर्नशिप मानदेय का मामला गरमा गया है। प्रदर्शन कर रहे FMG इंटर्न डॉक्टरों का कहना है कि वे राज्य के 22-24 मेडिकल कॉलेजों में अनिवार्य रोटेटिंग मेडिकल इंटर्नशिप (CRMI) कर रहे हैं, लेकिन उन्हें निर्धारित मानदेय नहीं दिया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों के अनुसार, उनका विरोध लगातार 12वें दिन जारी है और पिछले चार दिनों से कुछ डॉक्टर भूख हड़ताल पर हैं। उनकी मांग है कि भारतीय मेडिकल स्नातकों (IMG) की तरह FMG इंटर्न्स को भी नियमानुसार मानदेय दिया जाए। FMG डॉक्टरों ने राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) के 4 मार्च और 19 मई 2022 के निर्देशों का हवाला देते हुए कहा कि FMG इंटर्न्स को IMG के समान मानदेय और सुविधाएं दिए जाने का प्रावधान है। डॉक्टरों ने 17 सितंबर 2026 को सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई का भी हवाला दिया है। उनके अनुसार, न्यायालय ने FMG और IMG इंटर्न्स के बीच मानदेय को लेकर समानता पर सख्त रुख अपनाया है और बकाया भुगतान के संबंध में राज्य सरकार को निर्देश दिए हैं। प्रदर्शनकारी डॉक्टरों की मांग है कि इंटर्नशिप शुरू होने की तारीख से उनका पूरा बकाया मानदेय दिया जाए, सभी मेडिकल कॉलेजों के लिए स्पष्ट सरकारी आदेश जारी हो और भविष्य में बजट के अभाव में भुगतान बाधित न हो। साथ ही, मानदेय नहीं लेने संबंधी किसी भी अंडरटेकिंग को अमान्य माना जाए। अब FMG इंटर्न्स की नजर राज्य सरकार और चिकित्सा शिक्षा विभाग की अगली कार्रवाई पर है। इस मामले में सरकार और संबंधित चिकित्सा विभाग का आधिकारिक पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा

सलूंबर में नगर भ्रमण पर निकले जिनेंद्र देव:चांदी के रथ और ढोल-नगाड़ो के साथ निकली शोभायात्रा, जगह-जगह पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

सलूंबर दिगंबर जैन समाज के पर्युषण पर्व के समापन के उपलक्ष्य में सलूंबर में दो दिवसीय भव्य रथयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार रात शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर माना की सेर से रजत पालकी में श्रीजी को विराजित कर रथयात्रा का शुभारंभ हुआ। रथयात्रा आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंची, जहां बीसा नागदा दिगंबर जैन समाज की ओर से श्रीजी की प्रतिमा को रजत रथ तथा जिनवाणी को काष्ठ रथ में विराजित किया गया। काष्ठ कला से निर्मित रथों को चांदी के छत्रों और आकर्षक रोशनी से सजाया गया था। रथों में विराजमान जिनेंद्र देव के दर्शन के लिए मार्ग में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। नागदा बाजार से गंगारी की बावड़ी तक शोभायात्रा रथयात्रा नागदा बाजार, बोहरवाड़ी सहित प्रमुख मार्गों से होती हुई आजाद मोहल्ले में गंगाजी की बावड़ी तक पहुंची। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने आरती उतारी, पुष्पवर्षा की और भगवान को अर्घ्य चढ़ाए। रात्रि में गंगा की बावड़ी, छोटे गणपति मंदिर के पास रथयात्रा का विश्राम हुआ। यहां भी श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। दूसरे दिन सेरिंग तालाब पर होगी पूजा-अर्चना सोमवार शाम 5 बजे से रथयात्रा पुनः शुरू होगी। माहेश्वरी भवन होते हुए रावलीपोल में महिला, पुरुष और बच्चों द्वारा डांडिया खेला जाएगा। इसके बाद रथयात्रा सेरिंग तालाब पहुंचेगी, जहां श्रीजी की पूजा-अर्चना एवं आरती की जाएगी। यहां भी श्रद्धालुओं द्वारा डांडिया कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके बाद रथयात्रा पुनः आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंचेगी। मंदिर में पुण्यार्जक परिवार की ओर से श्रीजी की भव्य आरती की जाएगी। पूजन और अर्घ्य चढ़ाए रथयात्रा के दौरान पूरे नगर में धार्मिक उल्लास देखने को मिला। समाज के महिला-पुरुष, युवा और बच्चे भक्ति गीतों पर झूमते हुए रथयात्रा में शामिल हुए। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। दो दिवसीय इस धार्मिक आयोजन में सलूंबर दिगंबर जैन समाज के बड़ी संख्या में श्रद्धालु और प्रबुद्ध नागरिक शामिल हुए।

कोटा के 40 से ज्यादा इलाकों में वाटर सप्लाई प्रभावित:आज शाम 7 बजे तक नहीं आएगा पानी, जानिए किन इलाकों में रहेगा शटडाउन

कोटा में आज सिविल लाइन्स, बोरखेड़ा, भीमगंज मंडी, कुन्हाड़ी समेत 40 से ज्यादा इलाकों में सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक पानी की सप्लाई बंद रहेगी। सकतपुरा स्थित 130 एमएलडी जल शोधन संयंत्र के इंटेक वेल पंप हाउस पर वीटी पंप की मरम्मत का काम किया जाएगा। इसके साथ ही 800 एमएम की ब्लाइंड प्लेट लगाने और 70 एमएलडी जल शोधन संयंत्र के रॉ-वाटर चैनल में लीकेज की मरम्मत का कार्य भी होगा। इन कार्यों के चलते 130/70 एमएलडी जल शोधन संयंत्र से जलापूर्ति बंद रखी जाएगी। इन इलाकों में प्रभावित रहेगी सप्लाई पीएचईडी नगर खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता श्याम माहेश्वरी के अनुसार शटडाउन के दौरान नदी पार क्षेत्र, सकतपुरा, नान्ता, बालिता, कुन्हाड़ी, बड़गांव जोन, बूंदी रोड, शम्भूपुरा जोन, नयाखेड़ा, नयापुरा, सिविल लाइन्स, लाडपुरा, खाई रोड, खंड गांवड़ी, दोस्तपुरा, आर्मी क्षेत्र, खेड़लीफाटक, मालारोड, जनकपुरी, गुरुद्वारा रोड, भीमगंज मंडी, डडवाड़ा और सम्पूर्ण स्टेशन क्षेत्र में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। इसके अलावा कैलाशपुरी, भदाना, कालातालाब, सोगरिया, आकाशवाणी कॉलोनी, सरस्वती कॉलोनी, पुलिस लाइन रोड की कॉलोनियां, आरके नगर, शिव नगर, बोरखेड़ा, बारां रोड, नया नोहरा, चंद्रेसल, रोटेदा और रायपुरा जोन में भी पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। शाम 8 बजे से शुरू होगी सप्लाई विभाग के अनुसार 28 सितंबर की शाम 8 बजे से जलापूर्ति दोबारा शुरू करने का प्रयास किया जाएगा। वहीं, 29 सितंबर की सुबह से जलापूर्ति सामान्य होने की संभावना है। पीएचईडी विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे 28 सितंबर को सुबह की सप्लाई के दौरान आवश्यक मात्रा में पानी स्टोर करने की अपील की है।

सवाईमाधोपुर SP ने पुलिसकर्मियों के लिए बनाई चटनी:पालीघाट गेट-टू-गेदर में संभाली रसोई; टूरिस्ट के लिए हेल्पलाइन शुरू

सवाई माधोपुर एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी रविवार शाम पुलिसकर्मियों के साथ गेट-टू-गेदर में अलग अंदाज में नजर आईं। पालीघाट स्थित वन विभाग के रेस्ट हाउस में हुए कार्यक्रम में एसपी ने खुद रसोई संभाली और सिलबट्टे पर धनिया, टमाटर और हरी मिर्च की चटनी बनाई। इस दौरान वे स्टाफ के साथ हंसी-मजाक करती नजर आईं। कार्यक्रम में म्यूजिकल चेयर, अंताक्षरी, जलेबी दौड़ और हाऊजी जैसी प्रतियोगिताएं भी हुईं। एसपी पुलिसकर्मियों के कल्याण के लिए पहले भी कई पहल कर चुकी हैं। कांस्टेबल से एएसआई स्तर तक के जवानों के जन्मदिन और शादी की सालगिरह पर अनिवार्य छुट्टी का प्रावधान किया गया है, वहीं आकस्मिक मौत पर आश्रितों को तत्काल 3 लाख रुपए की सहायता के लिए अक्षय फंड शुरू किया गया है। इसके अलावा सवाई माधोपुर आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों की मदद के लिए 07462-251251 टूरिस्ट हेल्पलाइन भी शुरू की गई है। बोलीं- लाल मिर्च नहीं, धनिया-हरी मिर्च और टमाटर डालो चटनी बनाते समय जब लाल मिर्च डालने की बात हुई तो एसपी ने कहा-लाल मिर्च नहीं। सिर्फ धनिया, हरी मिर्च और टमाटर। लहसुन पसंद हो तो वो भी डाल सकते हो। इस दौरान उन्होंने कहा- सिलबट्टा ऊंचा रखा है, इसलिए उनका दांव नहीं लग रहा है। पास में मोबाइल की लाइट से रोशनी कर रही क्राइम ब्रांच प्रभारी कुसुम लता मीणा ने एसपी से कहा कि आप यहां ऊंचाई पर बैठ जाइए। इसके बाद एसपी ने कहा- लो ऊंचाई पर आ गए और मुस्कुराते हुए बोलीं- देख लो भईयां, चटनियां बनेगी। चटनी बनाने को लेकर स्टाफ में हुई हंसी-ठिठोली इस दौरान सीआई कुसुमलता ने किसी से कहा- मैडम कू चटनी बांट बा लगा दी। इस पर एसपी मुस्कुराते हुए बोलीं-भईया, मेरे में तो दम नहीं है, मैं समझती हूं। इस पर सीआई ने कहा - नहीं मैडम, यह नहीं है, फिर भी आप बस…। इसी बीच एएसपी राकेश राजोरा ने कहा- नहीं-नहीं, मैंने तो यह कहा था कि तुम में से कोई करो। मैडम तो सांकेतिक बता सकती हैं। इस पर एसपी ने कहा-नहीं, मुझे लगता था कि यह आसान है। एएसपी ने जवाब दिया - मैडम, यह आसान ही है। म्यूजिकल चेयर से लेकर जलेबी दौड़ तक हुई प्रतियोगिताएं गेट-टू-गेदर में पुलिस टीम के बीच आपसी समन्वय और मनोबल बढ़ाने के लिए कई मनोरंजक प्रतियोगिताएं भी कराई गईं। इनमें म्यूजिकल चेयर रेस, अंताक्षरी, जलेबी दौड़ और हाऊजी प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण रहीं। जलेबी दौड़ और हाऊजी को लेकर स्टाफ में खासा उत्साह देखा गया। कार्यक्रम के जरिए पुलिस स्टाफ के बीच आपसी विश्वास और टीम भावना मजबूत करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में एसपी मैत्रेयी का अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों के साथ परिवार की तरह जुड़कर समय बिताने का अलग अंदाज देखने को मिला। पुलिसकर्मियों के लिए पहले भी किए हैं कई नवाचार आईपीएस ज्येष्ठा मैत्रेयी पुलिस स्टाफ के कल्याण और उनके चेहरों पर मुस्कान लाने के लिए राजस्थान पुलिस में लगातार नवाचार कर रही हैं। इसी क्रम में एसपी कार्यालय यानी एएसपी, सीईओ और एसपी कार्यालय के पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए चटनी बनाकर उनकी हौसला अफजाई करना भी उनके कामों में जुड़ गया है। एसपी ने कॉन्स्टेबल से लेकर एएसआई स्तर के जवानों के लिए जन्मदिन और शादी की सालगिरह पर 'अनिवार्य छुट्टी' लागू करने के आदेश जारी किए हैं। इसका उद्देश्य ड्यूटी के तनाव के बीच पुलिसकर्मियों को परिवार के साथ समय देने का मौका देना है। पुलिसकर्मियों की सुरक्षा के लिए जिले में अक्षय फंड योजना की शुरुआत भी की गई है। इसके तहत किसी जवान की आकस्मिक मृत्यु होने पर उसके आश्रितों को तुरंत 3 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाती है।

2-करोड़ रिश्वत केस: ASP ने सोने की घड़ी-बैंगल गायब की:आरोप- रिकॉर्ड में नहीं दिखाया, 30 सितंबर से पहले रुपए देने को कहा था

उदयपुर में दो करोड़ रिश्वत मामले में गिरफ्तार SOG के एएसपी मुकेश कुमार सोनी और उसके दलाल सज्जन सिंह जैन से जुड़े कई खुलासे हुए हैं। शिकायतकर्ता (परिवादी) निरंजन मोगरा ने बताया- एएसपी और दलाल से कार में मेरी मुलाकात हुई थी। इस दौरान जाते-जाते एएसपी सोनी ने कहा था- मैं 30 सितंबर को चार्जशीट पेश कर दूंगा। इससे पहले व्यवस्था कर देना। निरंजन मोगरा का आरोप है कि मेरे घर से सोने की घड़ी, बैंगल और डीवीआर जब्त की गई थी। एएसपी मुकेश सोनी ने इन्हें रिकॉर्ड में नहीं दर्शाया। इनकी कीमत करीब 6-7 लाख रुपए थी। जब 25 अगस्त को जमानत के बाद हम घर आए तो पता लगा कि जब्त हुई चीजें घर पर नहीं हैं। निरंजन मोगरा ने बताया- सज्जन सिंह ने मुझे 100 प्रतिशत काम होने की गारंटी दी थी। साथ ही केस को पूरी तरह हल्का बनाने की बात कही थी। बता दें, एसीबी उदयपुर ने दलाल सज्जन सिंह जैन को शनिवार को 2 करोड़ की रिश्वत लेते पकड़ा था। वहीं रविवार को एएसपी मुकेश कुमार सोनी को भी गिरफ्तार कर लिया। जब्त माल के लिए स्टाफ ने कहा था- एएसपी साहब बताएंगे निरंजन मोगरा ने बताया- एसओजी के एएसपी मुकेश सोनी ने मुझे और मेरी पत्नी रिटायर्ड अल्पसंख्यक अधिकारी हेमलता कांकरिया को 4 अगस्त 2026 को गिरफ्तार किया था। तब घर से माता-पिता, बड़े भाई की जमीन के कागजात जब्त किए थे। गिरफ्तारी के दौरान घर से 2 किलो सोने के जेवर और 11 लाख रुपए भी जब्त किए थे। निरंजन ने बताया- सोने की घड़ी-बैंगल और डीवीआर को जब्त करने के रिकॉर्ड में ही नहीं दिखाया। हमने स्टाफ से पूछा तो बोले- एएसपी साहब बता पाएंगे। इतना ही नहीं, एसओजी कार्यालय में जसवंत राव नाम के रीडर ने SBI के खाली चेक पर मेरी पत्नी के साइन करवा लिए थे। दलाल ने पहले एक करोड़ मांगे, फिर 2 करोड़ की डिमांड ​शिकायतकर्ता निरंजन ने बताया- जब्त गोल्ड को छुड़ाने के लिए मेरे पास दलाल सज्जन सिंह का फोन आया था। वह पहले से मुझसे परिचित था। वह बोला- एएसपी मेरे अच्छे जानकार हैं। वह जब्त सामान छुड़वा देगा और केस को भी हल्का करवा देगा। इसकी एवज में उसने एएसपी के नाम पर मुझसे 1 करोड़ रुपए मांगे थे। फिर कुछ दिन बाद बोला कि साहब ने 2 करोड़ का बोला है। निरंजन के अनुसार, मैंने दलाल को कहा कि मैं इतने पैसे नहीं दे पाऊंगा। एक बार साहब से मिलवा दो। इसके बाद दलाल सज्जन सिंह अपनी कार में बैठाकर मुझे फतहसागर झील किनारे रानी रोड लेकर गया। जहां कुछ देर बाद प्राइवेट कार में एएसपी सोनी वहां पहुंचा। तभी सज्जन सिंह अपनी कार से उतरकर एएसपी सोनी के साथ आगे की सीट पर बैठ गया। वहीं पीछे की सीट पर मुझे बैठाया। इसके बाद सज्जन सिंह ने डील की बात शुरू की। मैंने रिश्वत की राशि कम करने की मांग की, लेकिन एएसपी बि​ल्कुल चुप रहा और कुछ नहीं बोला। ​करीब 5 मिनट बाद एएसपी ने अपने मोबाइल स्क्रीन पर 2CR के साथ लिखा कि सज्जन सिंह बोलेगा, वही फाइनल है। शराब से जुड़े केस में एएसपी ने की थी दलाल की मदद, तब से दोस्ती जानकारी के अनुसार- दलाल सज्जन सिंह शराब व्यवसायी रहा है। शराब से जुड़े एक केस के सिलसिले में उसकी मुलाकात एडिशनल एसपी मुकेश कुमार सोनी से हुई थी। उस केस में एएसपी सोनी ने सज्जन सिंह की मदद की थी। तब से दोनों की दोस्ती हो गई और अक्सर इनका मिलना-जुलना होता रहता था। दलाल सज्जन सिंह ने परिवादी को कहा था कि साहब (एडिशनल एसपी) के बार-बार फोन आ रहे हैं। आप जल्दी करो। काम फ्री में नहीं होगा। पैसे दोगे तो तो ही काम होगा। यह है मामला दरअसल, साल 2012 में यूआईटी ने कई कॉलोनियां उदयपुर नगर निगम को ट्रांसफर की थीं। इनमें करोड़ों के प्लॉट खाली थे। आरोप है कि भू-माफियाओं और निगम अधिकारी-कर्मचारियों की मिलीभगत से खाली जमीनों के फर्जी दस्तावेज और लीज डीड तैयार करवा लिए गए। फर्जी व्यक्तियों के नाम नामांतरण खोलकर उन्हें आगे महंगे दामों पर बेच दिया था। साल 2022 में निगम 272 प्लॉट घोटाले की FIR सूरजपोल थाने में दर्ज कराई गई थी। एसओजी ने 4 अगस्त को सुखेर निवासी पूर्व जिला अल्पसंख्यक अधिकारी हेमलता कांकरिया और उनके पति निरंजन मोगरा को गिरफ्तार किया था। उनके घर से 2 किलो सोने के जेवर और 11 लाख रुपए जब्त किए थे। इसी मामले में एफआर लगाने और जब्त सामान छोड़ने के लिए रिश्वत ली गई। यह 500 करोड़ का घोटाला विधानसभा में भी उठ चुका है। इस मुद्दे को सबसे पहले साल 2022 में कांग्रेस पार्षद रहे अजय पोरवाल ने उठाया था। जांच के बाद 48 पट्टों को निगम ने निरस्त कर दिया। इस बीच पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया और वर्तमान उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन ने भी इस मुद्दे को कई बार उठाया था। ताराचंद जैन इसे विधानसभा में भी उठा चुके हैं। अप्रैल 2022 से एसओजी मामले की जांच कर रही है। … यह खबर भी पढ़ें... उदयपुर- 2 करोड़ रिश्वत मामले में ASP गिरफ्तार:ACB ने दलाल को घूस लेते पकड़ा था; 272 प्लॉट घोटाला केस में FR के लिए हुई थी डील एसीबी उदयपुर ने दो करोड़ की रिश्वत मामले में SOG के एडिशनल SP मुकेश कुमार सोनी को रविवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले शनिवार को एसीबी ने एएसपी के दलाल सज्जन सिंह जैन को 2 करोड़ की रिश्वत लेते पकड़ा था। (पूरी खबर पढ़ें)

CRPF जवान से मारपीट कर अश्लील वीडियो बनाया:मदद के बहाने हॉस्पिटल बुलाया,कार में 2 घंटे तक घुमाया,ब्लैकमेल कर 89 हजार लूटे

अजमेर में सीआरपीएफ जवान के साथ मारपीट कर लूटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जवान को मदद के बहाने जनाना अस्पताल बुलाकर बदमाश कार में बैठाकर ले गए थे। कार में सवार तीन-चार लोगों ने जवान को करीब 2 घंटे तक शहर में घुमाया और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके बैंक खाते से करीब 89 हजार रुपए अपने अकाउंट्स में ट्रांसफर करवा लिए। मामले में कृष्णगंज थान पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोबाइल पर मैसेज भेजकर बुलाया पीड़ित ने रविवार को मामले में रिपोर्ट दर्ज करवाई। रिपोर्ट के अनुसार 25 सितंबर की रात करीब 10 बजे वह घर पर था। इस दौरान उसके मोबाइल पर मदद के लिए एक मैसेज आया। मैसेज में मदद की जरूरत बताते हुए उसको जनाना अस्पताल बुलाया। अस्पताल पहुंचने पर उसे एक सफेद रंग की कार में एक युवक मिला। पीड़ित ने बताया कि युवक ने मरीज होने की बात कहकर उसे कार में बैठा लिया। उसके कार में बैठते ही 3 अन्य युवक भी सवार हो गए। इसके बाद युवकों ने उसके साथ मारपीट की और उसका वीडियो बना लिया। आरोपियों ने उसे वीडियो वायरल करने की धमकी दी और उसके खाते से अलग-अलग अकाउंट्स में करीब 89 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए। वीआईपी नंबर गाड़ी में ले गए थे पीड़ित के अनुसार, जिस सफेद रंग की कार में उसे ले जाया गया, उसके नंबर के अंतिम अंक वीआईपी थे। करीब 2 घंटे बाद आरोपी उसको वापस उसकी बाइक के पास छोड़ गए। जाते समय आरोपियों ने उसके मोबाइल से सिम निकाल ली और फोन उसको वापस दे दिया। घर पहुंचकर पीड़ित ने परिजन को घटना की जानकारी दी व अगले दिन थाने पहुंचकर रिपोर्ट दी। कृष्णगंज थाना पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। --- ये खबर भी पढ़ें सीकर में छुट्टी पर आए सेना के जवान का किडनैप:कोचिंग से बाइक पर घर लौट रहा था, पत्नी को कॉल कर 10 लाख रुपए फिरौती मांगी सीकर जिले के खंडेला में सोमवार रात सेना के जवान का किडनैप हो गया। जवान श्रीराम सिहाग (32) प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए छुट्टी पर घर आया हुआ था। घटना रात करीब 8 बजे केरपुरा बस स्टैंड की है। कोचिंग से घर लौटते समय 5-6 बदमाश उसे गाड़ी में डालकर अपने साथ ले गए। इसके बाद श्रीराम के फोन से उसकी पत्नी को कॉल कर 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी। (पूरी खबर पढ़ें)

भीलवाड़ा में आज 5 घंटे बिजली कटौती:सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक बंद रहेगी सप्लाई, शहर के कई इलाके प्रभावित

भीलवाड़ा शहर के कई इलाकों में आज सोमवार को 5 घंटे बिजली कटौती रहेगी। इलेक्ट्रिसिटी मेंटेनेंस वर्क के चलते बिजली सप्लाई सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक बंद रहेगी। इस दौरान काशीपुरी, वकील कॉलोनी, साबुन मार्ग, हरिजन बस्ती, सावरिया बस्ती, विट्टी स्कूल, रहमानियाँ ऐग्रो, द ग्रीन्स, ओम वाटिका, आदित्य विहार, तेरापंथ नगर, पथिक नगर, देवस्थली हॉस्पिटल, महेश हॉस्पिटल, देवरिया बालाजी, आरसी व्यास सेक्टर 9-10, कम्युनिटी हॉल, महेश भवन, बीएसएनएल कॉलोनी, रघु बापु खेत, मालू हॉस्पिटल, मोती नगर और मालियों का शिव मंदिर क्षेत्र प्रभावित रहेगा। इसके अलावा टाटा टावर, तेलीपाड़ा, टैगोर स्कूल, अग्रसेन सर्किल, प्रगति नगर, प्रगति एनक्लेव, महेश भवन, महेश भवन के पीछे की कॉलोनी, कोठारी नदी के किनारे एजी एरिया और सांगानेर रोड के आसपास के संबंधित क्षेत्रों में भी सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

जयपुर के बिजनेसमैन से 1 करोड़ मांगे:धमकाया- चार दिन जी ले, पांचवां दिन नहीं देख पाएगा; पटवारी पर लगाया आरोप

जयपुर में बिजनेसमैन को 1 करोड़ रुपए की रंगदारी और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने सामने आया है। आरोपी ने बिजनेसमैन को वॉट्सएप कॉल पर धमकाते हुए कहा - 4 दिन में 1 करोड़ रुपए मैं कहूं वहां दे देना। नहीं तो 4 दिन के अंदर जान से मार दूंगा। बच्चे अनाथ हो जाएंगे। चार दिन की जिदंगी जी ले। पांचवा दिन नहीं देख पाएगा। तुझे जान से मार दूंगा। पीड़ित ने शनिवार सुबह जवाहर सर्किल थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। रिपोर्ट में पटवारी रविन्द्र कुमार महावर पर दोस्तों के साथ मिलकर धमकाने का आरोप लगाया गया है। ASI किशन लाल ने बताया- बस्सी के रहने वाले बिजनेसमैन ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उनका ऑफिस जवाहर सर्किल के गोकुल वाटिका में है। 18 सितम्बर को दोपहर में बिजनेसमैन अपने ऑफिस में बैठे थे। करीब 1:30 बजे मोबाइल पर वॉट्सएप कॉल आया। कॉल करने वाले ने 4 दिन में 1 करोड़ नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। ट्रू कॉलर पर चेक कर किया कॉल बिजनेसमैन ने मोबाइल नंबर को ट्रू कॉलर पर डालकर चेक किया। मोबाइल नंबर रविन्द्र कुमार महावर के नाम पर आया। बिजनेसमैन ने बताया कि रविन्द्र कुमार पहले दांतली-सिरोली में पटवारी रहकर गए थे, इस कारण उसे पहले से जानते थे। बिजनेसमैन ने पटवारी से कॉन्टैक्ट किया। पटवारी ने कहा - चार दिन पहले मैंने हरियाणा के दोस्त को सिम दी थी। मैं दोस्त से बात करता हूं। पटवारी ने बात करने के बाद कहा कि अब आगे कॉल नहीं करेगा। चुनाव हारने का बदला लेने के लिए मांगी रंगदारी पुलिस ने बताया- धमकी भरे कॉल के बाद बिजनेसमैन डरा रहा। हिम्मत करके बिजनेसमैन ने जवाहर सर्किल थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। आरोपी रविंद्र ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि 17 सितम्बर को वह अपने दोस्त कपिल शर्मा, मुनीराज मीणा और रामलाल मीणा के साथ पार्टी करने विराटनगर में फार्म हाउस पर गए थे। रात को पहुंचने पर पार्टी नहीं की। 18 सितम्बर को सुबह नहाने के बाद पार्टी शुरूकी। शराब पार्टी के दौरान ही जयपुर नगर निगम के वार्ड 61 से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़े रामलाल मीणा ने कहा कि इस बार मैं चुनाव हार गया हूं। कपिल ने कहा कि आपको इस बार चुनाव में हराने का मेन कारण बिजनेसमैन रहा है। उसने पूरे वार्ड में आपको हराने के लिए पैसे बांटे हैं। इसके बाद कपिल शर्मा ने रविंद्र का फोन लेकर बिजनेसमैन को वॉट्सएप कॉल किया। अलग- अलग नाम से की फोन पर बात धमकी देने पर बिजनेसमैन ने कॉल काट दिया। बिजनेसमैन का वापस कॉल आने पर मुनीराज ने उठाया। मुनीराज ने भी उसे धमकी दी। मुनीराज ने खुद को संदीप चौधरी हरियाणा वाला बताकर बिजनेसमैन को जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद मुनीराज ने फोन रख दिया। ASI किशन लाल ने बताया- पीड़ित बिजनेसमैन की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली गई है। प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। … ये खबर भी पढ़िए … गैंगस्टर्स ने रंगदारी के लिए बिजनेसमैन को दी धमकी:बोला- 5 मिनट का मौका मिलते ही आपको मार देंगे, डेढ़ महीने पहले भी कॉल कर धमकाया था जयपुर के पुलिस स्टेशन में बिजनेसमैन से रंगदारी मांगने के मामले में धमकी का मामला सामने आया है। गैंगस्टर्स ने धमकाया- 5 मिनट का मौका मिलते ही आपको मार देंगे। बनीपार्क थाने में बिजनेसमैन की ओर से गैंगस्टर्स के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया…

ट्रैफिक इंचार्ज मनोज कुमार बने आज के 'स्टार ऑफिसर':नाली की सफाई, सड़क, कचरा संग्रहण और यातायात व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं आई सामनें

सीकर शहर में आमजन अपनी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं को दैनिक भास्कर के ‘भास्कर समाधान’ पर लगातार पोस्ट कर रहे हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों से लोग नाली की सफाई, सड़क, कचरा संग्रहण और यातायात व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं सामने ला रहे हैं। भास्कर समाधान पर समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभागों की ओर से कई मामलों में कार्रवाई कर लोगों को राहत भी दी जा रही है। इसी कड़ी में कुछ समस्याओं का समाधान हुआ है, जबकि कुछ समस्याएं अभी समाधान की राह देख रही हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... ट्रैफिक इंचार्ज मनोज कुमार भाटीवाड़ बने आज के 'स्टार ऑफिसर' बजाज सर्किल से गोपाल कृष्ण मिश्रा ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में बस डिपो ऑफिस के सामने वाहन सही तरीके से खड़े नहीं रहते हैं। सड़क किनारे वाहनों के व्यवस्थित तरीके से खड़े नहीं होने के कारण यहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानी होती थी। इससे यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही थी और लोगों को आवाजाही में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। समस्या भास्कर समाधान पर सामने आने के बाद ट्रैफिक इंचार्ज मनोज कुमार भाटीवाड़ ने मामले में संज्ञान लिया और आवश्यक कार्रवाई करवाकर समस्या का समाधान कराया। बस डिपो ऑफिस के सामने वाहनों की व्यवस्था में सुधार होने से लोगों को राहत मिली और यातायात सुचारु हुआ। समस्या का समाधान करवाने के लिए आज के ‘स्टार ऑफिसर’ ट्रैफिक इंचार्ज मनोज कुमार भाटीवाड़ बने। राधाकिशनपुरा रोड पर गहरे गड्ढों की समस्या हुई हल राधाकिशनपुरा रोड से ओमप्रकाश सैनी ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं। गड्ढों के कारण वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। खासकर दोपहिया वाहन चालकों को सड़क से निकलते समय संभलकर चलना पड़ रहा था। समस्या भास्कर समाधान पर सामने आने के बाद संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए सड़क पर बने गहरे गड्ढों की समस्या का समाधान करवा दिया गया। इससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में राहत मिली है। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की जरूरत है... कई दिनों से नाली की सफाई नहीं, गंदगी जमा होने से परेशानी धोबियों का मोहल्ला से सरवन कुमार ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में कई दिनों से नाली की सफाई नहीं हो रही है। नाली की नियमित सफाई नहीं होने के कारण उसमें गंदगी जमा हो रही है और जल निकासी प्रभावित हो रही है। इससे आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि नाली की समय पर सफाई नहीं होने से गंदगी बढ़ रही है। लोगों ने संबंधित विभाग से नाली की सफाई करवाकर नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि जल निकासी व्यवस्था बेहतर हो सके। किसान कॉलोनी की गली में सड़क नहीं, कचरा गाड़ी भी नहीं आ रही किसान कॉलोनी से सुरेंद्र सिंह ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र की गली में सड़क नहीं बनी हुई है। सड़क नहीं होने के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। बारिश या खराब मौसम में कच्चे रास्ते से गुजरना और भी मुश्किल हो जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि गली में कचरा उठाने वाली गाड़ी भी नहीं आ रही है। इससे घरों से निकलने वाला कचरा आसपास जमा होने की समस्या बनी हुई है। सड़क और कचरा संग्रहण दोनों की व्यवस्था नहीं होने से स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। लोगों ने संबंधित विभाग से गली में सड़क निर्माण कराने और नियमित रूप से कचरा गाड़ी भेजने की मांग की है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.‘भास्कर समाधान’ बना प्रभावी जनमंच:शिवसिंहपुरा में रोड लाइट्स, बसंत विहार में मेनहोल का टूटा ढक्कन बदला, दीपिका पारीक बनीं ‘स्टार ऑफिसर’ 2.राम नगर में 5 महीने बाद स्ट्रीट लाइट हुई चालू:सड़क, नाली, सीवरेज और सफाई से जुड़ी समस्याएं पहुंची प्रशासन तक 3. सूरजपोल गेट पर जमा कचरा हुआ साफ:टूटी सड़क, खराब स्ट्रीट लाइट और नाली की सफाई नहीं होने की समस्याएं सामने आईं 4.जेईएन हरिराम बने आज के 'स्टार ऑफिसर':स्ट्रीट लाइट, कचरा, पाइपलाइन लीकेज और पेयजल आपूर्ति की समस्याएं सामने आईं 5.एईएन अमित स्वामी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':शहर में 'भास्कर समाधान' पर नागरिकों ने बताईं पानी, सफाई और स्ट्रीट लाइट की समस्याएं 6. गड्ढों और बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या पर एक्शन:घोराना रोड जेजेएन बाइपास और वार्ड नंबर 2 में हुआ समाधान, JEN दीपिका बनीं 'स्टार ऑफिसर' 7.एक महीने से बंद हाईमास्ट लाइट हुई ठीक:टूटे सीवरेज चैंबर, पानी जमा होने, सड़क पर गहरे गड्ढों की समस्याएं सामने आई 8.शिव कॉलोनी में नालियों से जुड़ी समस्याओं का समाधान:बंद स्ट्रीट लाइट, स्पीड ब्रेकर नहीं होने और सड़क पर जगह-जगह गड्ढों जैसी समस्याएं सामने आई 9.डेढ़ महीने से बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या का समाधान:सड़क, बिजली से जुड़ी समस्याएं आई सामनें, जेईएन दीपिका बनी आज की 'स्टार ऑफिसर' 10.एईएन विकास मिश्रा बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, बिजली, जलभराव और सफाई से जुड़ी शिकायतें आई सामनें

पीएचईडी की जेईएन मनीषा आर्य बनीं ‘स्टार ऑफिसर’:जलभराव, पाइपलाइन लीकेज और सार्वजनिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं शामिल

कोटा शहर में आमजन अपनी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याएं लगातार दैनिक भास्कर के ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट कर रहे हैं। इनमें सड़क, नाली, जलभराव, पाइपलाइन लीकेज और सार्वजनिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं शामिल हैं। लोगों की ओर से बताई गई समस्याओं पर संबंधित विभाग भी कार्रवाई कर रहे हैं। इसी कड़ी में कुछ समस्याओं का समाधान होने से लोगों को राहत मिली है, जबकि कुछ समस्याओं के समाधान का अभी इंतजार है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… अब एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत देने का काम किया है… पीएचईडी की जेईएन मनीषा आर्य बनीं ‘स्टार ऑफिसर’ सरोवर रोड, अग्रसेन बाजार, रामपुरा से नरेश जैन ने पाइपलाइन लीकेज की समस्या ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि सरोवर पार्किंग के पीछे वाली गली में पाइपलाइन फूट गई थी। इससे पानी लगातार बहकर सड़क पर जमा हो रहा था। सड़क पर पानी जमा होने के कारण राहगीरों के साथ अग्रसेन बाजार के स्थानीय व्यापारियों और दुकानदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय निगम कर्मचारियों को समस्या के बारे में बताया गया, लेकिन समाधान नहीं हो रहा था। समस्या ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट होने के बाद पीएचईडी की जेईएन मनीषा आर्य (कोटा उपखंड चतुर्थ, चौकी) ने मामले में संज्ञान लिया और मौका मुआयना करवाकर पाइपलाइन लीकेज की समस्या का समाधान करवा दिया। इससे सड़क पर पानी जमा होने की समस्या दूर हुई और स्थानीय लोगों को राहत मिली। सीसी रोड बनने के बाद जलभराव की समस्या का हुआ समाधान जुगराज राठौर ने सीसी सड़क बनने के बाद दूसरी गलियों में जलभराव की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि रंगबाड़ी स्कीम-2 में केडीए की ओर से सीसी रोड बनाई गई थी। इसके बाद आसपास की कुछ गलियों में सड़क और नाली नहीं बनने के कारण हरिओम नगर की ओर जाने वाली सड़क पर पानी जमा होने लगा था। बारिश या पानी आने के बाद लोगों को यहां से निकलने में परेशानी होती थी। समस्या भास्कर समाधान पर पोस्ट होने के बाद केडीए की ओर से कार्रवाई कर इसका समाधान करवा दिया गया। इससे स्थानीय लोगों को जलभराव की समस्या से राहत मिली है। पहले उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान अभी विभागीय प्रक्रिया में हैं… पानी की टंकी और अनुपयोगी बोरिंग से हादसे का खतरा प्रेम नगर की इंदिरा नगर कॉलोनी से रोहित प्रजापति ने क्षेत्र में हादसे का कारण बन रहे अनुपयोगी बोरिंग की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि डीसीएम इंदिरा गांधी नगर के मेन चौराहे पर चौथ माता मंदिर के पास सड़क के बीच नगर निगम का सार्वजनिक बोरिंग लगा हुआ है। यह बोरिंग पिछले कई सालों से खराब पड़ा है और अब उपयोग में नहीं आ रहा है। इसके बावजूद इसे हटाया नहीं गया है। वहीं, बोरिंग के पास ही एक अनुपयोगी पानी की टंकी भी बनी हुई है। संकरी सड़क पर बोरिंग और टंकी के कारण वाहन चालकों को निकलने में परेशानी होती है। स्थानीय लोगों ने दोनों अनुपयोगी ढांचों को हटवाने की मांग की है, ताकि सड़क पर हादसे की आशंका कम हो सके। एक साल से नाली की टूटी जाली नहीं बदली, आए दिन हादसे का खतरा रंगपुर रोड, कोटा जंक्शन क्षेत्र से खुश्बू ने नाली की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि मस्जिद वाली गली में मूलचंद किराणा स्टोर के पास सीसी रोड के बीच बनी नाली की जाली करीब एक साल से टूटी हुई है। लंबे समय से जाली नहीं बदली गई और न ही नाली की मरम्मत करवाई गई। इससे यहां से आने-जाने वाले दोपहिया वाहन चालकों और छोटे स्कूली बच्चों को परेशानी हो रही है। नाली की टूटी जाली में आए दिन वाहन के पहिए फंस जाते हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में एक व्यक्ति भी इसमें गिरकर घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने नाली की जाली जल्द बदलवाने और मौके पर मरम्मत करवाने की मांग की है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1. 'भास्कर समाधान' से बदलाव:नालियों की हुई सफाई, संदीप बने 'स्टार ऑफिसर', रोड लाइट और गंदे नाले की समस्या का निपटारा 2.*'भास्कर समाधान' में सुरेन्द्र बने 'पब्लिक के स्टार':* निगम को मृत गाय उठाने की फुर्सत नहीं, जाम ड्रेनेज सिस्टम से कॉलोनी परेशान 3.*'भास्कर समाधान': आपकी समस्या एक पोस्ट में हल:* कोटा में टूटी सड़क, बिजली और गड्‌ढे बड़ी समस्या, 15 दिन पुराना गड्‌ढा भरा, प्लॉट का कचरा उठा 4.*'भास्कर समाधान' पर प्रेमचंद बने 'पब्लिक के स्टार':* जिस नाले में गिरा बछड़ा, उसे अब तक नहीं ढका, पार्किंग में स्टॉल लगाई, गाड़ी भी नहीं खड़ी करने देते 5.*पार्षद तबस्सुम बनीं 'पब्लिक की स्टार':* पार्क में टूटे झूले, ग्राउंड पर कचरा, कहां खेलें नौनिहाल, 15 दिन से नहीं हटाया रास्ते पर गिरा पेड़ 6. *कोटा में रोड लाइट और नाली की समस्या का समाधान:* जर्जर मकान, कचरा और अधूरी नाली से बढ़ी परेशानी, अरुण झावा बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 7. *भास्कर समाधान: बंद स्ट्रीट लाइट का हुआ समाधान:* झूलते बिजली के तार, अधूरी सड़क-नाली जैसी समस्याओं से परेशान लोग, धर्मेंद्र कुमार बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 8. *हैल्थ इंस्पेक्टर मनोज बने 'स्टार ऑफिसर':* नयागांव में लगी रोड लाइट, बोरखेड़ा में साफ हुई नालियां; मगरमच्छ और बंद वॉटर कूलर जैसी समस्या अब भी लंबित

एईएन सत्यवीर सुरेला बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सफाई व्यवस्था, नाली के टूटे कवर, जलभराव से जुड़ी समस्याएं शामिल

अजमेर शहर में आमजन अपनी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याएं लगातार दैनिक भास्कर के ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट कर रहे हैं। इनमें सफाई व्यवस्था, नाली के टूटे कवर, जलभराव और पानी की सप्लाई से जुड़ी समस्याएं शामिल हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों से लोग अपने क्षेत्र की परेशानियां सामने ला रहे हैं, ताकि संबंधित विभाग तक समस्या की जानकारी पहुंच सके और उसका समाधान हो। लोगों की ओर से सामने लाई गई समस्याओं पर संबंधित विभागों की ओर से कार्रवाई भी की जा रही है। इसी कड़ी में कुछ समस्याओं का समाधान होने से लोगों को राहत मिली है, जबकि कुछ समस्याओं के समाधान का अभी इंतजार है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... एईएन सत्यवीर सुरेला बने आज के 'स्टार ऑफिसर' बिहारीगंज से राहुल ने ‘भास्कर समाधान’ पर समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में पानी की काफी कमी है। पानी कम प्रेशर से आने के कारण घरों में पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा था। इससे लोगों को रोजमर्रा के कामों के लिए जरूरी पानी जुटाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। क्षेत्रवासियों को लंबे समय से पानी की सप्लाई बेहतर होने का इंतजार था। समस्या ‘भास्कर समाधान’ पर सामने आने के बाद एईएन सत्यवीर सुरेला ने मामले में संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करवाई। इसके बाद क्षेत्र में पानी की समस्या का समाधान किया गया। पानी की व्यवस्था बेहतर होने से स्थानीय लोगों को राहत मिली और रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पर्याप्त पानी मिलने लगा। समस्या का समाधान करवाने के लिए एईएन सत्यवीर सुरेला आज के ‘स्टार ऑफिसर’ बने। पुष्कर रोड पर जलभराव की समस्या हुई हल रीजनल कॉलेज तिराहा से वीपी भट्ट ने ‘भास्कर समाधान’ पर समस्या पोस्ट कर बताया था कि पुष्कर रोड पर जलभराव की समस्या बनी हुई है। सड़क पर पानी जमा होने के कारण यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। पानी जमा होने से सड़क पर आवागमन भी प्रभावित हो रहा था। समस्या ‘भास्कर समाधान’ के माध्यम से सामने आने के बाद संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए जलभराव की समस्या का समाधान कर दिया गया। सड़क से पानी की समस्या दूर होने के बाद वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन में राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की जरूरत है... लोहागल रोड पर सफाई व्यवस्था नहीं, जगह-जगह फैल रही गंदगी लोहागल रोड से प्रजापत ने ‘भास्कर समाधान’ पर समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में सफाई की कोई उचित व्यवस्था नहीं है। नियमित रूप से सफाई नहीं होने के कारण सड़क और आसपास के इलाकों में जगह-जगह गंदगी फैली हुई है। लंबे समय से सफाई व्यवस्था नहीं होने से कचरा जमा होता जा रहा है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गंदगी के कारण आसपास का माहौल भी खराब हो रहा है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से क्षेत्र में नियमित सफाई करवाने, जगह-जगह जमा गंदगी हटाने और सफाई व्यवस्था को बेहतर करने की मांग की है। घर के सामने नाली का कवर टूटा, हादसे का खतरा जगदंबा कॉलोनी, ढोला भाटा से आम नागरिक ने ‘भास्कर समाधान’ पर समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके घर के सामने नाली का कवर टूटा हुआ है। नाली का कवर टूटने से यहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। रास्ते में नाली का हिस्सा खुला रहने के कारण पैदल राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को संभलकर निकलना पड़ रहा है। खासकर रात के समय टूटा हुआ कवर दिखाई नहीं देने से हादसे का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाली का कवर जल्द ठीक नहीं होने पर परेशानी बढ़ सकती है। लोगों ने संबंधित विभाग से टूटे हुए नाली कवर को जल्द बदलवाने और नाली को सुरक्षित करवाने की मांग की है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1. ‘भास्कर समाधान’ बना पब्लिक की आवाज:अजमेर में पानी की सप्लाई में अनियमितता बड़ा मुद्दा, रोड लाइट बंद होने से मोहल्ले अंधेरे में 2.जेईएन शाहीन बानो बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में सड़क, सफाई, पानी और आवारा पशुओं से जुड़ी समस्याएं सामने आईं 3.एक्सईएन किरण कंवर बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':एकता नगर और लोंगिया मोहल्ले में लंबे समय से बंद स्ट्रीट लाइट हुई चालू 4. जेईएन बीना बिड़ला बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':चार दिन से बंद थी स्ट्रीट लाइट, समस्या का हुआ समाधान 5.एईएन कन्हैयालाल जांगिड़ बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट और पेयजल जैसी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं पर प्रशासन सक्रिय 6. एईएन बीना बिड़ला बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':नाली, सफाई, स्ट्रीट लाइट और पानी की सप्लाई जैसी समस्याओं पर समाधान जारी 7.चार महीने से पाइपलाइन लीकेज की समस्या हुई हल:कचरा, गंदगी और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याएं पहुंची प्रशासन तक 8.मेडिकल कॉलेज के पास खराब सड़क हुई ठीक:पानी की पाइपलाइन, सफाई, स्ट्रीट लाइट और बिजली के तारों से जुड़ी समस्याएं आई सामनें 9.एक्सईएन किरण कंवर बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':अजमेर शहर में 'भास्कर समाधान' के जरिए लगातार पहुंच रही नागरिकों की समस्याएं 10.अशोक नगर में दो दिन बाद जली स्ट्रीट लाइट:झुके बिजली पोल, टूटी नालियां और तारों से खतरे की समस्याएं सामने आईं

ओम थानवी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':गोविंद नगर वार्ड-20 में जाम नालियों से सड़क पर आ रहा गंदा पानी हुआ दूर

जयपुर शहर में आमजन अपनी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याएं लगातार दैनिक भास्कर के ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट कर रहे हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों से सड़क, सफाई, नाली, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट और आवारा पशुओं से जुड़ी समस्याएं सामने आ रही हैं। नागरिक अपने क्षेत्र की समस्याओं को ‘भास्कर समाधान’ के माध्यम से संबंधित विभागों तक पहुंचा रहे हैं। इन समस्याओं पर संबंधित विभागों की ओर से कार्रवाई भी की जा रही है। इसी कड़ी में कुछ समस्याओं का समाधान होने से लोगों को राहत मिली है, जबकि कई इलाकों में लोग अब भी अपनी समस्याओं के समाधान का इंतजार कर रहे हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... नगर निगम हेल्थ सेक्शन के ओम थानवी बने आज के 'स्टार ऑफिसर' गिरधारीपुरा से अली अकबर ने ‘भास्कर समाधान’ पर समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में सीवरेज का पानी ओवरफ्लो हो रहा है। सीवरेज ओवरफ्लो होने के कारण गंदा पानी बाहर आकर आसपास फैल रहा था। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। वहीं गंदा पानी जमा रहने के कारण क्षेत्र में भी परेशानी बनी हुई थी। स्थानीय लोगों को लंबे समय से सीवरेज की इस समस्या के समाधान का इंतजार था।समस्या ‘भास्कर समाधान’ पर सामने आने के बाद नगर निगम हेल्थ सेक्शन के ओम थानवी ने मामले में संज्ञान लिया और संबंधित टीम के माध्यम से कार्रवाई करवाते हुए सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या का समाधान करवाया। सीवरेज की समस्या दूर होने के बाद गंदे पानी का ओवरफ्लो रुक गया और लोगों को राहत मिली। नागरिकों की समस्या पर कार्रवाई करवाकर समाधान कराने के लिए नगर निगम हेल्थ सेक्शन के ओम थानवी को आज का ‘स्टार ऑफिसर’ चुना गया है। गोविंद नगर वार्ड-20 में जाम नालियों से सड़क पर आ रहा गंदा पानी हुआ दूर गोविंद नगर वार्ड-20 से आशीष सैनी ने ‘भास्कर समाधान’ पर समस्या पोस्ट कर बताया था कि क्षेत्र की सभी नालियां बंद पड़ी हैं। नालियां जाम होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही थी और गंदा पानी निकलकर सड़क पर आ रहा था। सड़क पर गंदा पानी जमा रहने से स्थानीय लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए क्षेत्र की नालियों की सफाई करवाई गई। नालियों से जमा गंदगी हटने के बाद पानी की निकासी सुचारू हुई और सड़क पर आ रहा गंदा पानी भी दूर हुआ। नालियों की सफाई होने से क्षेत्रवासियों को राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की जरूरत है... ऋषि भारद्वाज मार्ग पर बढ़ी बेसहारा पशुओं की समस्या, लोगों को परेशानी ऋषि भारद्वाज मार्ग से राहुल ने ‘भास्कर समाधान’ पर समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में काफी संख्या में बेसहारा पशु हो गए हैं। सड़क और आसपास आवारा पशुओं के घूमने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के आने-जाने के दौरान सड़क पर पशुओं की मौजूदगी के कारण परेशानी बढ़ रही है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि सड़क पर लगातार आवारा पशु रहने से रोजाना आवागमन प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से क्षेत्र में घूम रहे बेसहारा पशुओं को हटवाने के लिए कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि लोगों को आने-जाने में परेशानी नहीं हो। भांकरोटा कृष्णा एवेन्यू में दो महीने से बंद स्ट्रीट लाइट, रात में अंधेरा भांकरोटा कृष्णा एवेन्यू से नितेश जांगिड़ ने ‘भास्कर समाधान’ पर समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में करीब दो महीने से स्ट्रीट लाइट नहीं जल रही है। लंबे समय से स्ट्रीट लाइट बंद होने के कारण रात के समय सड़क पर अंधेरा रहता है। इससे स्थानीय लोगों को रात में आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्ट्रीट लाइट बंद होने के कारण सड़क पर रोशनी की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि रात के समय अंधेरा रहने से आने-जाने वाले लोगों को परेशानी होती है। क्षेत्रवासियों ने संबंधित विभाग से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट की जांच करवाकर जल्द ठीक कराने और दोबारा चालू करने की मांग की है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.'भास्कर समाधान' बना प्रभावी जनमंच:कालवाड़ रोड पर नई सीसी रोड का निर्माण हुआ, लेकिन जवाहर नगर में टूटी सड़क पर नियंत्रण खो रहे वाहन 2.ओम थानवी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':जयपुर में सीवर ढक्कन की समस्या का समाधान, अन्य जनसमस्याओं पर कार्रवाई जारी 3.प्रेम नगर में पानी की समस्या हुई दूर:शहर में सड़क, सीवरेज और पानी से जुड़ी समस्याएं, जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर 4.जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':कॉलोनी में सड़क नहीं और सीवर लाइन भी टूटी, समस्या का हुआ समाधान 5.XEN निधि जैन बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':सड़क, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई से जुड़ी समस्याओं पर प्रशासन अलर्ट 6. जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, रोड लाइट और पेयजल जैसी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं पर समाधान जारी 7.15 दिन से जमा कचरा हुआ साफ:सड़क, सफाई, सीवरेज और पानी की बर्बादी से जुड़ी समस्याएं आई सामनें 8.भास्कर समाधान का असर:सीवरेज और कचरे की समस्या हुई हल, सड़क, स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याएं आई सामनें 9.ओम थानवी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':जलभराव, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट और गंदगी जैसी समस्याएं आई सामनें 10.जयपुर शहर में कचरे के ढेर, चोक सीवर और जलभराव:'भास्कर समाधान' की पहल से जागा प्रशासन, दशरथ सिंह बने 'पब्लिक के स्टार'

भास्कर समाधान का असर::पटेल बस्ती में स्ट्रीट लाइट की समस्या का हुआ समाधान, लोगों को राहत

जोधपुर शहर में आमजन अपनी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं को लगातार दैनिक भास्कर के ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट कर रहे हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों से सीवरेज, सड़क, सफाई, कचरा और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याएं सामने आ रही हैं। नागरिक अपने क्षेत्र की परेशानियों को ‘भास्कर समाधान’ के माध्यम से संबंधित विभागों तक पहुंचा रहे हैं। वहीं, पोस्ट की गई समस्याओं पर संबंधित विभागों की ओर से कार्रवाई भी की जा रही है। कुछ मामलों में समस्या का समाधान होने से लोगों को राहत मिली है, जबकि कई इलाकों में लोग अब भी अपनी समस्या के समाधान का इंतजार कर रहे हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... डिस्कॉम एग्जिक्यूटिव काजल शर्मा बनीं ‘पब्लिक की स्टार’ खेमा का कुंआ, पटेल बस्ती से राजेन्द्र कुमार ने ‘भास्कर समाधान’ पर स्ट्रीट लाइट खराब होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि प्रेम नगर के रोड नंबर-3 पर लगे पोल की स्ट्रीट लाइट कई दिनों से बंद पड़ी है। लाइट बंद होने के कारण रात के समय सड़क पर अंधेरा रहता था। इससे यहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्ट्रीट लाइट बंद होने की समस्या को ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट किए जाने के बाद जोधपुर डिस्कॉम कॉल सेंटर की एग्जिक्यूटिव काजल शर्मा ने इस पर कार्रवाई की। उन्होंने टीम की मदद से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट को ठीक करवाया। लाइट ठीक होने के बाद रोड नंबर-3 पर दोबारा रोशनी हो गई और रात के समय आने-जाने वाले लोगों को राहत मिली। समस्या पर कार्रवाई कर स्ट्रीट लाइट चालू करवाने के लिए डिस्कॉम एग्जिक्यूटिव काजल शर्मा को ‘पब्लिक की स्टार’ चुना गया। ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट, सफाई हुई और कचरा भी उठाया रसाला ओवरब्रिज, ईन्दरोका कॉलोनी से जितेन्द्र संचेती ने ‘भास्कर समाधान’ पर कचरा नहीं उठाए जाने और सफाई व्यवस्था से जुड़ी समस्या पोस्ट कर समाधान की अपील की थी। उन्होंने बताया था कि निगम के वार्ड 47 में सफाई कर्मचारी और कचरा लेने वाली गाड़ी दोनों ही काफी समय से नहीं आ रहे थे। सफाई कर्मचारी नहीं आने और कचरा संग्रहण की व्यवस्था नियमित नहीं होने से क्षेत्र में जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए थे। वार्ड 83 के सफाई प्रभारी विजय कुमार ने कार्रवाई करवाते हुए क्षेत्र में सफाई कराई और जगह-जगह जमा कचरा उठवाया। कचरा हटने के बाद क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बेहतर हुई और लंबे समय से जमा गंदगी से लोगों को राहत मिली। स्थानीय लोगों ने समस्या के समाधान पर राहत जताई। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की जरूरत है... वार्ड 74 में 15 दिन से सीवरेज की समस्या, सड़क पर एक फीट तक भरा गंदा पानी राय का बाग से बन्ना राम बिश्नोई ने ‘भास्कर समाधान’ पर समस्या पोस्ट कर बताया कि वार्ड 74 में पिछले 15 दिनों से सीवरेज की समस्या बनी हुई है। सीवरेज की समस्या के कारण गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। उन्होंने बताया कि सड़क पर करीब एक फीट तक गंदा पानी भर गया है। लगातार गंदा पानी जमा रहने से लोगों के लिए सड़क से निकलना मुश्किल हो रहा है। क्षेत्रवासियों ने संबंधित विभाग से सीवरेज लाइन की जांच करवाने, लाइन में बनी समस्या को ठीक कराने और सड़क पर जमा गंदे पानी की निकासी करवाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि जल्द समाधान होने से आवागमन में हो रही परेशानी दूर हो सकेगी। कुड़ी भगतासनी में कई साल से नहीं बनी सड़क, आने-जाने वाले वाहन परेशान कुड़ी भगतासनी से राहुल ने ‘भास्कर समाधान’ पर समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में कई साल से सड़क नहीं बनी है। सड़क का निर्माण नहीं होने के कारण क्षेत्र में आने-जाने वाले वाहनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से सड़क नहीं बनने के कारण स्थानीय लोगों के लिए रोजाना आवागमन मुश्किल बना हुआ है। क्षेत्रवासियों ने संबंधित विभाग से मौके का निरीक्षण करवाकर सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू करने और लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान करवाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि सड़क बनने से क्षेत्र के लोगों के साथ-साथ यहां से आने-जाने वाले वाहन चालकों को भी राहत मिलेगी। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। 'भास्कर समाधान' से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… 1.'भास्कर समाधान' ला रहा बदलाव:खुले में पड़ा कचरा शहर की सबसे बड़ी समस्या, पानी की लीकेज और खराब सड़क भी दे रही परेशानी 2.'भास्कर समाधान' पर जोधपुर का भरोसा कायम:जोधपुर में एक ही दिन में सफाई और पॉवर कट की पांच समस्याओं का हुआ समाधान, डिस्कॉम के सौरभ बने 'पब्लिक के स्टार' 3.'भास्कर समाधान': एक पोस्ट में समस्या का हल:जोधपुर में सीवरेज, लो पॉवर और कचरा उठाने की समस्या हुईं हल, डिस्कॉम के महिपाल सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’ 4.भास्कर समाधान: लो वोल्टेज की समस्या का हुआ समाधान:सीवर ओवरफ्लो, झुके ट्रांसफॉर्मर, गंदगी से भरी नहर और जर्जर सड़कों की समस्याएं आई सामने 5.नांदड़ा कलां में तीन साल पुरानी बिजली समस्या का समाधान:जर्जर सड़क, क्षतिग्रस्त सीवरेज लाइन और कचरे के ढेर से लोग परेशान 6.भास्कर समाधान : सीवरेज पाइपलाइन की रुकावट हुई दूर:गंदगी और जलभराव से राहत की उम्मीद, भास्कर समाधान पर उठी जनता की आवाज 7.जोधपुर में बिजली विभाग और डिस्कॉम का एक्शन:दो बड़ी समस्याओं का हुआ स्थाई समाधान, एग्जीक्यूटिव कुंदन बने 'पब्लिक के स्टार 8.जोधपुर के लक्ष्मण नगर में सीवर ब्लॉकेज खुला:जुनावो की ढाणी को मिली बिजली-पानी के संकट से मुक्ति, डिस्कॉम के सूर्यभान बने ‘पब्लिक के स्टार’ 9.भास्कर समाधान: कचरा हटा, रोड लाइट चालू; लोगों को राहत:गंदे पानी, जाम सीवर और खुले चैंबर की समस्या, दिव्या दैया बनी आज की ‘स्टार ऑफिसर’ 10.'भास्कर समाधान' पर एक पोस्ट से हल:3 साल से 500 घर जी रहे अंधेरे में, सरकारी पाइपलाइन पर लगाए अवैध वॉल्व, सप्लाई में आ रहा गंदा पानी

नगर निगम जमादार नरेश कुमार पंवार बने 'पब्लिक के स्टार':ग्लास फैक्ट्री रोड पर बंद रोड लाइट हुई ठीक, लोगों को राहत

उदयपुर शहर में आमजन अपनी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याएं लगातार दैनिक भास्कर के ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट कर रहे हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों से सड़क, गड्ढे, रोड लाइट और सफाई व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं सामने आ रही हैं। नागरिक अपनी परेशानियां ‘भास्कर समाधान’ के माध्यम से संबंधित विभागों तक पहुंचा रहे हैं, जिन पर विभागों की ओर से कार्रवाई भी की जा रही है। इसी कड़ी में कुछ समस्याओं का समाधान होने से लोगों को राहत मिली है, जबकि कुछ इलाकों में लोग अब भी समस्या के समाधान का इंतजार कर रहे हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... नगर निगम जमादार नरेश कुमार पंवार बने 'पब्लिक के स्टार' हिरणमगरी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी लोकेश ने ‘भास्कर समाधान’ पर समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में लंबे समय से नालियों की सफाई नहीं हुई है। नालियों में गंदगी जमा होने के कारण पानी की निकासी प्रभावित हो रही थी और आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सफाई नहीं होने से क्षेत्र में गंदगी का माहौल बना हुआ था। समस्या सामने आने के बाद नगर निगम के जमादार नरेश कुमार पंवार ने मामले में कार्रवाई करते हुए नालियों की सफाई करवा दी। नालियों से जमा गंदगी हटने के बाद पानी की निकासी बेहतर हुई और क्षेत्र में सफाई हुई। इससे स्थानीय लोगों को राहत मिली। समस्या का समाधान करवाने के लिए नगर निगम जमादार नरेश कुमार पंवार को ‘पब्लिक के स्टार’ चुना गया। ग्लास फैक्ट्री रोड पर बंद रोड लाइट हुई ठीक, लोगों को राहत ग्लास फैक्ट्री रोड से ललित कुमार ने ‘भास्कर समाधान’ पर समस्या पोस्ट कर बताया था कि सुंदरवास में रोड लाइट बंद पड़ी हुई है। लाइट बंद होने के कारण रात के समय सड़क पर अंधेरा रहता था और यहां से आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय लोगों को रात में इस रास्ते से गुजरते समय परेशानी होती थी। समस्या पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए बंद पड़ी रोड लाइट को ठीक करवा दिया गया। लाइट चालू होने के बाद सड़क पर रोशनी हुई और रात के समय आवागमन करने वाले लोगों को राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की जरूरत है... तिरुपति विहार कॉलोनी में सड़क पूरी तरह टूटी, आवागमन में परेशानी राजा कॉलोनी सेक्टर-12 से कार्तिक मीणा ने ‘भास्कर समाधान’ पर समस्या पोस्ट कर बताया कि तिरुपति विहार कॉलोनी में सड़क पूरी तरह टूटी हुई है। सड़क की हालत खराब होने के कारण यहां से आने-जाने वाले लोगों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह खराब हिस्सा होने से वाहनों को निकालने में दिक्कत होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की स्थिति लंबे समय से खराब है और इसकी मरम्मत की जरूरत है। लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क का निरीक्षण करवाकर मरम्मत कराने और आवागमन के लिए सड़क को दुरुस्त करवाने की मांग की है। एयरपोर्ट रोड पर जगह-जगह गड्ढे, कच्ची सड़क से वाहन चालक परेशान एयरपोर्ट रोड से हेमराज नागदा ने ‘भास्कर समाधान’ पर समस्या पोस्ट कर बताया कि सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। इसके साथ ही सड़क का हिस्सा कच्चा होने के कारण भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढों वाली सड़क पर वाहन चलाने में वाहन चालकों को परेशानी होती है और उन्हें संभलकर निकलना पड़ता है। कच्ची सड़क और जगह-जगह बने गड्ढों के कारण क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों को रोजाना परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क की मरम्मत करवाने, गड्ढे भरवाने और कच्चे हिस्से को दुरुस्त करवाने की मांग की है, ताकि लोगों का आवागमन सुचारू हो सके। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1. ‘भास्कर समाधान’ बना प्रभावी जनमंच:अजय कल्याण बने 'पब्लिक के स्टार', हिरण मगरी में खुले गड्‌ढे, देवाली में सीवर समस्या का निपटारा 2.कृष्णा कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति हुई सुचारु:पानी, सफाई और कचरे की समस्याएं आई सामने, एईएन पूजा मौर्य आज बनी ‘स्टार ऑफिसर’ 3.केसरगंज में पेयजल आपुर्ति की समस्या का हुआ समाधान:सड़क पर जलभराव, जर्जर भवन, बिजली की तारों से टकराते पेड़ और खुले सीवरेज चैंबर की समस्याएं आई सामने 4. पंचशील नगर में सीवर टैंक की समस्या का हुआ समाधान:सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, सफाई और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी परेशानी आई सामने 5.अजमेर में पृथ्वीराज पुरी से हाथीभाटा तक समस्याओं की तस्वीर:बिजली कनेक्शन में देरी से रुका निर्माण कार्य, कार्रवाई के बाद बदली कई इलाकों की स्थिति 6.एक्सईएन राकेश गहलोत बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में एक साल से खुले चैम्बर की समस्या हुई हल, आना सागर की रोड लाइट भी सुधरीं, चूहों और बिजली के तारों की समस्या 7.चीफ हैल्थ इंस्पेक्टर रमेश बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में 20 साल पुरानी पेयजल समस्या का समाधान, महीनों बाद सफाई होने से लोग खुश 8.‘भास्कर समाधान’: अधिकारियों तक सीधे पहुंच रही समस्या:नलों से आ रहा बदबूदार पानी, सीवर ओवरफ्लो, आश्रम क्षेत्र में बच्चों को काट रहे बेसहारा कुत्ते 9.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 10.‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप

कौन हैं राजस्थान के 15 RAS अफसर जो बनेंगे IAS?:मंत्री से लेकर नेता प्रतिपक्ष के साथ कर चुके काम, सरकार ने केंद्र को भेजे नाम

राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के 15 अफसरों का IAS कैडर में प्रमोट होना तय है। इनमें ज्यादातर अफसर कैबिनेट मंत्री और पूर्व मंत्रियों के विशिष्ट सहायक रहे हैं। कई अफसरों की मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनाती रही है। शासन सचिवालय में 23 सितंबर को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) बोर्ड बैठक हुई थी। इसमें 54 में से 15 आरएएस अफसरों के प्रमोशन पर मुहर लगा दी गई। अब सरकार ने ये नाम केंद्र को भी भेज दिए हैं। मंडे स्पेशल स्टोरी में पढ़िए- 15 अफसरों की कहानी जो IAS बनेंगे। IAS बनने वाले 15 अधिकारी कौन? 1. उम्मेद सिंह 1998 बैच के आरएएस हैं। वर्तमान पोस्टिंग : उद्योग एवं वाणिज्य, युवा मामले और खेल विभाग के कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के विशिष्ट सहायक (SA) हैं। एसडीओ चूरू, बूंदी, महवा, सपोटरा और केशोरायपाटन में एसडीएम के तौर पर सेवाएं दी है। 2. अंजू राजपाल 1998 बैच की आरएएस हैं। वर्तमान पोस्टिंग : मुख्यमंत्री की संयुक्त सचिव हैं। एसडीओ पीपलू, संयुक्त सचिव कार्मिक विभाग और ओएसडी लोकायुक्त जैसे पदों पर तैनाती रही है। 3. विवेक कुमार 1998 बैच के आरएएस अफसर हैं। वर्तमान पोस्टिंग : अतिरिक्त महानिरीक्षक (प्रशासन), पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग कार्यालय, जयपुर 4. मुकेश कुमार शर्मा 1998 बैच के आरएएस अफसर हैं। वर्तमान पोस्टिंग : सचिव, राज्य सूचना आयोग जयपुर। 5. महेंद्र कुमार शर्मा 1998 बैच के आरएएस अफसर हैं। वर्तमान पोस्टिंग : संयुक्त सचिव, तकनीकी शिक्षा विभाग जयपुर। 6. डॉ. भागचंद बघाल 1999 बैच के आरएएस हैं। वर्तमान पोस्टिंग : अतिरिक्त आयुक्त, जयपुर विकास प्राधिकरण। 7. असलम शेरखान 1999 बैच के आरएएस हैं। वर्तमान पोस्टिंग : संयुक्त सचिव, अल्पसंख्यक मामलात एवं वक्फ विभाग, जयपुर। 8. नरेंद्र कुमार बंसल 1999 बैच के आरएएस हैं। वर्तमान पोस्टिंग : जयपुर नगर निगम में अतिरिक्त आयुक्त। 9. महावीर खराड़ी 1998 बैच के आरएएस हैं। वर्तमान पोस्टिंग : अतिरिक्त आयुक्त (द्वितीय), जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग, उदयपुर। 10. मेघना चौधरी 1998 बैच की आरएएस हैं। वर्तमान पोस्टिंग : अतिरिक्त महानिरीक्षक, पंजीयन एवं मुद्रांक (प्रशासन), अजमेर 11. ओमप्रकाश जैन 1998 बैच के आरएएस हैं। वर्तमान पोस्टिंग : निदेशक, माणिक्य लाल वर्मा आदिम जाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान, उदयपुर। गंगापुर, नादौती, ओसियां, घाटोल, पाली और जालोर में एसडीओ के तौर पर सेवाएं दी हैं। 12. राजेश सिंह 1998 बैच के आरएएस हैं। वर्तमान पोस्टिंग : सदस्य, राजस्व बोर्ड, अजमेर। एसडीओ के रूप में जयपुर प्रथम, दूदू और सांगानेर में सेवाएं दी हैं। 13. मदन लाल नेहरा 1998 बैच के आरएएस हैं। वर्तमान पोस्टिंग : सदस्य, राजस्व बोर्ड अजमेर 14. दिनेश कुमार जांगिड़ 1998 बैच के आरएएस हैं। वर्तमान पोस्टिंग : संयुक्त सचिव, पशुपालन विभाग जयपुर। एसडीओ श्रीडूंगरगढ़, कोटपूतली, रतनगढ़, फतेहपुर, दौसा और वैर में सेवाएं दी। 15. पूनम प्रसाद सागर 1998 बैच के आरएएस हैं। वर्तमान पोस्टिंग : अतिरिक्त आयुक्त, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, जयपुर। एसडीओ गिर्वा (उदयपुर) और संयुक्त सचिव उद्योग एवं वाणिज्यक विभाग में रही पोस्टिंग। 15 नाम फाइनल, 3 सीटें रखीं रिजर्व 23 सितंबर को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की चयन समिति की बैठक नई दिल्ली के बजाय जयपुर स्थित राजस्थान सचिवालय में आयोजित हुई थी। इसमें 18 रिक्त पदों के लिए 15 आरएएस अधिकारियों को आईएएस में पदोन्नति के लिए अंतिम रूप दिया गया। यूपीएससी की बोर्ड बैठक में 54 में से 15 नाम लिफाफे में बंद कर दिल्ली भेजने का फैसला हुआ। चयनित नामों में 1998 बैच के 12 और 1999 बैच के 3 आरएएस शामिल हैं। इससे पहले 22 जून, 2017 को जयपुर में यूपीएससी की बोर्ड बैठक हुई थी। तीन सीटें रिजर्व रखी गई हैं। चयन समिति की बैठक के जरिए होता है प्रमोशन राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में पदोन्नति का कोटा सामान्यतः कुल स्वीकृत IAS कैडर पदों का 33% तक होता है, जिसे राज्य सिविल सेवा कोटे के रूप में जाना जाता है। RAS से IAS बनने के लिए राज्य सरकार पात्र अधिकारियों की पात्रता सूची और डोजियर संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) को भेजती है, जिसके बाद यूपीएससी की चयन समिति की बैठक में नाम तय होते हैं। दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद डीपीसी यानी विभागीय पदोन्नति की बैठक बुलाई जाती है। वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (ACR) अधिकारी के पिछले वर्षों के काम का रिकॉर्ड और एसीआर देखी जाती है। मुख्य सचिव बैठक की अध्यक्षता करते हैं। बता दें, समय-समय पर राज्य में IAS पदों की संख्या और प्रमोशन के रिक्त पदों को भरने के लिए कैडर रिव्यू व UPSC बोर्ड की बैठकें होती हैं, जिससे हर साल दर्जनों RAS अधिकारी IAS के रूप में प्रमोट होते हैं।