slndigital.in

Filters

Channels
Topics
Other Filters

सोना गायब होने के 3 साल बाद फैसला:हाई कोर्ट ने कहा- बोहरा समुदाय के 257 लोगों को 32 किलो सोना वापस करें

दाऊदी बोहरा समाज के 257 लोगों के करीब 32 किलो सोने से जुड़े बहुचर्चित प्रकरण में लगभग 3 साल बाद बड़ी कानूनी राहत मिली है। राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर ने 29 सितंबर को जारी आदेश में फखरी करदन हसनन ट्रस्ट को संबंधित लोगों को उनके सोने के आभूषण सौंपने की अनुमति दे दी है। सोने पर अलग-अलग पक्षों के दावों के कारण मामला अदालत में उलझा हुआ था। पक्षकारों के बीच समझौते और संबंधित मालिकों को आभूषण सौंपने पर अनापत्ति के बाद हाईकोर्ट ने निचली अदालत के दो आदेश निरस्त कर दिए। अब ट्रस्ट संबंधित लोगों को आभूषण सौंपने के लिए स्वतंत्र है। वर्तमान में सोना ट्रस्ट के संरक्षण में है। बोहरा समाज ने सैफी मोहल्ला में फखरी करदन हसनन ट्रस्ट के माध्यम से ऐसी व्यवस्था बना रखी थी, जिसमें समाज के लोग जरूरत पड़ने पर सोने के आभूषण गिरवी रखकर बिना ब्याज ऋण लेते थे। वर्ष 2023 में 257 लोगों के गिरवी रखे करीब 32 किलो सोने के गायब होने का मामला सामने आया। बाद में इसे लेकर 2 एफआईआर दर्ज हुईं।जांच में आरोप सामने आया कि ट्रस्ट में गिरवी रखे गए आभूषणों को आगे बाजार में व्यापारियों और बैंकों के पास गिरवी रखकर रकम ली गई थी।

सरकारी धन के दुरुपयोग का खुलासा:ऑपरेशन शटर डाउन से खुले सरकारी योजनाओं में फर्जीवाड़े के रास्ते

सरकारी योजनाओं में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए अब झालावाड़ पुलिस का ‘ऑपरेशन शटर डाउन’ प्रदेश के दूसरे विभागों और योजनाओं के लिए भी कार्रवाई का आधार बनेगा। गुरुवार को शासन सचिवालय में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की मौजूदगी में हुई उच्चस्तरीय बैठक में ऑपरेशन शटर डाउन को केंद्र में रखकर सरकारी योजनाओं में साइबर फ्रॉड के तौर-तरीकों, सिस्टम की खामियों और इन्हें रोकने के उपायों पर चर्चा हुई। इस दौरान झालावाड़ एसपी अमित कुमार बुड़ानिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ऑपरेशन शटर डाउन के निष्कर्ष और जांच के दौरान सामने आए आरोपियों के तौर-तरीके बताए। साथ ही सरकारी योजनाओं में मिली सिस्टम की खामियों और संबंधित विभागों के साथ मिलकर फर्जीवाड़ा रोकने के उपायों पर भी चर्चा हुई। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने भी झालावाड़ एसपी के प्रजेंटेशन की सराहना करते हुए डीबीटी में साइबर अपराध से मुकाबले के प्रयासों को उल्लेखनीय बताया है। एसपी अमित कुमार ने बताया कि ऑपरेशन शटर डाउन की जांच में अब तक 51 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। साथ ही आरोपियों से 53 लाख रुपए नकद, 16 कारें, 17 दोपहिया वाहन, 2 ट्रैक्टर, 35 लैपटॉप/कंप्यूटर, 72 मोबाइल और 198 सिम कार्ड सहित बड़ी मात्रा में बैंक दस्तावेज व रिकॉर्ड जब्त किए गए थे। झालावाड़ पुलिस के ऑपरेशन से खुला दूसरे राज्यों तक नेटवर्क: ऑपरेशन शटर डाउन में जब झालावाड़ पुलिस ने कड़ी से कड़ी जोड़ी तो सामने आया कि इस अंतरराज्यीय गिरोह का नेटवर्क झालावाड़ के अलावा दौसा, जोधपुर, जयपुर समेत पंजाब, मध्यप्रदेश और दिल्ली तक फैला हुआ था। अलग-अलग राज्यों से आरोपियों की गिरफ्तारियां होने से गिरोह के दूसरे राज्यों में भी नेटवर्क होने के संकेत मिले। ये योजनाएं थीं ठगों के निशाने पर ऑपरेशन शटर डाउन की जांच में सामने आया कि गिरोह प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत दिव्यांग पेंशन व मुफ्त स्कूटी वितरण योजना के अलावा फसल खराबा मुआवजे की आपदा प्रबंधन सूचना प्रणाली में संगठित गिरोह के रूप में धोखाधड़ी कर सरकारी राशि का दुरुपयोग कर रहे थे। अब सरकार का मानना है कि सरकारी योजनाओं में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े का खुलासा ऑपरेशन शटर डाउन के दौरान हुआ। ऐसे में अब अन्य योजनाओं में भी इसकी उपयोगिता पर विचार किया जाए।

सूरत से चली वंदे भारत पहुंची उदयपुर:सिटी स्टेशन पर दिखा उत्साह; कल से ट्रेन का होगा नियमित संचालन

उदयपुर और सूरत के बीच नई रेल कनेक्टिविटी की शुरुआत हो गई है। सूरत से रवाना हुई वंदे भारत एक्सप्रेस शुक्रवार शाम करीब 5:40 बजे उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेन के उदयपुर पहुंचते ही स्टेशन पर लोगों में उत्साह देखने को मिला। नई ट्रेन को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग प्लेटफॉर्म पर पहुंचे और इसके साथ तस्वीरें भी लीं। उदयपुर में इससे पहले सफेद-नीले रंग के कॉम्बिनेशन वाली वंदे भारत दौड़ रही थी, लेकिन सूरत से उदयपुर आई ये ट्रेन केसरिया-ग्रे का कॉम्बिनेशन में है। इससे पहले सुबह सूरत में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही सूरत से उदयपुर के बीच बहुप्रतीक्षित सीधी व तेज रेल सेवा की शुरुआत हुई। 3 अक्टूबर से इस ट्रेन का नियमित संचालन शुरू हो जाएगा। गाड़ी संख्या 26904 उदयपुर सिटी-सूरत वंदे भारत एक्सप्रेस 3 अक्टूबर से हर मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन दोपहर 15:35 बजे उदयपुर सिटी से चलकर रात 23:00 बजे सूरत पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 26903 सूरत-उदयपुर सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस 4 अक्टूबर से मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन सुबह 06:10 बजे सूरत से रवाना होकर दोपहर 13:40 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी।

दो महिलाओं ने महिला को स्प्रे कर किया बेहोश,चोरी की:सोने-चांदी की ज्वेलरी-2.27 लाख रुपए उड़ाए

जोधपुर में झंवर थाना क्षेत्र के दईपड़ा खींचियान गांव में घर में अकेली महिला को स्प्रे कर बेहोश करने के बाद चोरी का मामला सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार- दो महिलाएं घर के गेट पर पहुंचीं और बातचीत के दौरान महिला के मुंह पर स्प्रे कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। करीब एक घंटे बाद होश आने पर घर का सामान बिखरा मिला और संदूक में रखे आभूषण व नकदी गायब थी। झंवर थाने में दी रिपोर्ट में दईपड़ा खींचियान निवासी वरजू कंवर (39) पत्नी सुजान सिंह ने बताया- 29 सितंबर को सुबह करीब 11 बजे वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान दो महिलाओं ने गेट पर आवाज लगाई। वह बाहर आई तो दोनों महिलाओं ने उसके मुंह पर स्प्रे कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। महिला ने बताया- करीब एक घंटे बाद जब उसे होश आया तो घर का सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। उसने अपने देवर धनसिंह को फोन कर बुलाया। जांच करने पर घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण और नकदी गायब मिली। जेवर और नकदी चोरी रिपोर्ट के मुताबिक- चोरी गए सामान में करीब 2 तोला सोने के कानों के आभूषण, आधा तोला सोने का मांदलिया, आधा तोला सोने की अंगूठी तथा करीब 30 तोला चांदी की तीन जोड़ी पायल, छड़ें शामिल हैं। इसके अलावा लोहे के संदूक में रखे 2 लाख 27 हजार रुपए नकद चोरी होने की बात कही गई है। महिला के पति मुंबई में रहते हैं। पुलिस ने रिपोर्ट कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हाईकोर्ट ने गोचर भूमि तलाशने को सरकार को दिया समय:जोधपुर में पौधरोपण याचिका पर सुनवाई, अगली तारीख 12 अक्टूबर

जोधपुर में पौधरोपण से जुड़ी जनहित याचिका पर राजस्थान हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने राज्य सरकार को खोखरिया गांव के पास गोचर भूमि ढूंढने और उसकी जानकारी देने के लिए और समय दिया। मामले की अगली सुनवाई 12 अक्टूबर को होगी। जस्टिस विनीत कुमार माथुर और जस्टिस चंद्रशेखर शर्मा की बेंच ने ओमाराम चौधरी की याचिका सुनी। याचिकाकर्ता के वकील मुक्तेश माहेश्वरी ने 23 सितंबर के निर्देश पर शपथ पत्र दिया, जिसमें मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में 100 से ज्यादा पौधे लगाने की जानकारी दी गई। कोर्ट ने इस पर संतोष जताया। सुनवाई के दौरान- राज्य सरकार की ओर से एएजी सज्जन सिंह राठौड़ ने बताया कि जोधपुर शहर और आसपास पौधरोपण के लिए कई जगहें तय की गई हैं। सरकार ने खोखरिया के पास सबसे नजदीकी गोचर भूमि की जानकारी जुटाने के लिए अधिकारियों से तथ्य मांगे। एएजी ने जानकारी जुटाने के लिए और समय मांगा, जिसे कोर्ट ने मान लिया।

अजमेर में कबाड़ के गोदाम में लगी आग, उठी लपटें:शाम को मालिक के घर पहुंचने के 5 मिनट बाद ही आया फोन; 20 लाख का नुकसान

अजमेर में कबाड़ के गोदाम में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में गोदाम से ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगी और धुएं का गुबार दूर तक नजर आया। गोदाम मालिक घर पहुंचा था कि किसी ने गोदाम में आग लगने की सूचना दी। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना कृष्णगंज थाना क्षेत्र के स्टीफन चौराहे पर शुक्रवार शाम करीब 6.50 बजे की है, जहां आग से गोदाम में रखा सामान जल गया, जिससे करीब 20 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान है। दरअसल, गोदाम मालिक रवि दुकान बंद कर घर पहुंचा ही था कि करीब 5 से 7 मिनट बाद उसे गोदाम में आग लगने की सूचना मिली। वह परिवार के साथ तुरंत मौके पर पहुंचा। सूचना पर दो दमकल गाड़ियां और पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया। सबसे पहले देखें आग की तस्वीरें..... दीपावली सीजन के लिए जमा किया था माल पार्षद हामिद खान ने बताया कि गोदाम मालिक रवि ने दिवाली सीजन को देखते हुए गोदाम में बड़ी मात्रा में कबाड़ के साथ सामान स्टॉक कर रखा था। शुक्रवार शाम करीब 6:50 बजे वह गोदाम बंद कर घर के लिए निकला था। घर पहुंचने के कुछ ही मिनट बाद स्थानीय लोगों ने फोन कर आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलते ही वह वापस गोदाम पहुंचा, लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था। पुलिस-दमकल को किया सूचित स्थानीय वार्ड पार्षद हामिद खान चीता ने बताया कि उन्हें टेलीफोन के जरिए स्टीफन चौराहे स्थित रवि के कबाड़ गोदाम में आग लगने की सूचना मिली थी। उन्होंने तत्काल कृष्णगंज थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी और खुद भी मौके पर पहुंच गए। दमकल और पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया। आग लगने के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। गोदाम में प्लास्टिक और कबाड़ का सामान होने से आग तेजी से फैलती गई और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दिया। दमकल की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और इसे आसपास की दुकानों व रिहायशी क्षेत्र तक फैलने से रोक लिया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

एमआईबीएफ की जयपुर मीटिंग 4 अक्टूबर को:देश-विदेश के उद्योगपति, निवेशक और युवा उद्यमी होंगे शामिल

माहेश्वरी इंटरनेशनल बिजनेस फाउंडेशन की ओर से 4 अक्टूबर को गुलाबी नगर में "जयपुर मीटिंग" का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम खासाकोठी स्थित एक होटल में होगा। बैठक में माहेश्वरी समाज से जुड़े उद्योगपति, निवेशक, कारोबारी, प्रोफेशनल्स और युवा उद्यमी शामिल होंगे। एमआईबीएफ अध्यक्ष और डीलप्लेक्सस, जिंदगी लाइव एंजेल फंड और नंदन ग्रोथ फंड के संस्थापक सीए दीपक माहेश्वरी बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। बैठक में सामुदायिक और संगठनात्मक स्तर पर व्यावसायिक विकास तथा नए अवसरों को लेकर चर्चा होगी। सीए दीपक माहेश्वरी ने कहा- माहेश्वरी समुदाय ने ‘मेक इन इंडिया’ और ‘मेड इन इंडिया’ की अवधारणा को संकल्प के रूप में अपनाया है। उनके अनुसार- राजस्थान सहित अन्य भाजपा शासित राज्यों में व्यावसायिक क्षेत्र में माहेश्वरी समाज की भागीदारी में 7% से अधिक की वृद्धि हुई है। संगठन से 8 लाख सदस्य जुडे़ एमआईबीएफ के संस्थापक महामंत्री संतोष कुमार लाहोटी ने बताया- संगठन के व्यावसायिक मंच से 8 लाख से अधिक सदस्य जुड़े हैं। इनमें सीए, सीएस, एमबीए सहित विभिन्न क्षेत्रों के एक लाख से अधिक प्रोफेशनल्स शामिल हैं। उन्होंने कहा- संगठन का उद्देश्य माहेश्वरी समुदाय के युवाओं के लिए व्यावसायिक अवसरों का सृजन करना और उन्हें वैश्विक कारोबारी नेटवर्क से जोड़ना है। लाहोटी ने बताया- पिछले दो साल में एमआईबीएफ का विस्तार देश के बाहर भी हुआ है। संगठन की गतिविधियां यूनाइटेड किंगडम, दुबई और यूरोप के विभिन्न देशों तक पहुंची हैं। उन्होंने इसे संगठन के वैश्विक विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। कार्यक्रम में एमआईबीएफ की पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक सदस्य ममता बिनानी भी शामिल होंगी।

5वीं पास सरपंच बोलीं-चाहती हूं, बेटियां पढ़ें और आगे बढ़ें:सीएम ने वर्चुअली संवाद किया; पोषाणा पंचायत में विकास कार्यों की जानकारी ली

विकसित भारत-जन सेवा अभियान के तहत शुक्रवार को जालोर शहर स्थित जालोर क्लब में पंचायती राज जन प्रतिनिधि संवाद कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पोषाणा ग्राम पंचायत की प्रशासक पिंटू देवी गर्ग से वर्चुअली संवाद कर ग्राम पंचायत में किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। पोषाणा गांव निवासी पिंटू देवी गर्ग ने वर्ष 2020 में पंचायत चुनाव लड़कर सरपंच पद पर जीत हासिल की थी। पांचवीं कक्षा तक शिक्षित पिंटू देवी ने बताया कि वे स्वयं आगे पढ़ाई नहीं कर सकीं, लेकिन गांव की बेटियों को शिक्षा से वंचित न रहना पड़े, इसके लिए उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में जागरूकता का कार्य शुरू किया। उन्होंने ढाणी-ढाणी और घर-घर जाकर विशेष रूप से एससी-एसटी समाज की बालिकाओं और उनके परिजनों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया। पिंटू देवी ने बताया कि बालिकाओं की पढ़ाई के लिए गांव में उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को लेकर उन्होंने जालोर विधायक एवं विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग के समक्ष छात्रावास की मांग रखी। इसके बाद बजट घोषणा में पोषाणा में जनजाति बालिका छात्रावास की घोषणा हुई। करीब 3 करोड़ की लागत से बन रहा छात्रावास पोषाणा में जनजाति बालिका छात्रावास का निर्माण करीब 3 करोड़ रुपये की लागत से कराया जा रहा है। निर्माण कार्य लगभग 50 प्रतिशत पूरा हो चुका है और जनवरी तक कार्य पूर्ण होने की उम्मीद है। छात्रावास के निर्माण से पहले ही पुराने पंचायत भवन को अस्थायी रूप से तैयार कर बालिकाओं के रहने की व्यवस्था की गई है। वर्तमान में 50 से अधिक बालिकाओं ने छात्रावास के लिए प्रवेश लिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पिंटू देवी गर्ग से ग्राम पंचायत में किए गए पौधारोपण एवं प्रकृति संरक्षण के कार्यों की भी जानकारी ली। पिंटू देवी ने बताया कि ग्राम पंचायत क्षेत्र में करीब 3 हजार पौधे लगाए गए हैं। मुख्यमंत्री ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई दी। संवाद के दौरान पिंटू देवी ने बताया कि उनके पति भी राजनीति से जुड़े हुए हैं और वे कभी-कभार उनके साथ राजनीतिक गतिविधियों में भाग लेती हैं। उन्होंने कहा कि उनके पति ने उन्हें साथ रखकर राजनीति के कामकाज को समझने और सीखने में सहयोग किया। कार्यक्रम में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा गया। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रशासकों को धन्यवाद पत्र प्रदान कर अभिनंदन किया गया।

टीवी बेचने से रोका तो पत्नी को आग लगाई:60% झुलसी; मां को लपटों में घिरा देख 15 साल की बेटी चिल्लाई तो पहुंचे पड़ोसी

डीडवाना-कुचामन जिले के मिठड़ी गांव में शुक्रवार को टीवी बेचने को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। आरोप है कि पति राजवीर सिंह ने अपनी पत्नी चांद कंवर (35) को आग लगा दी, जिससे वह करीब 60 प्रतिशत झुलस गई। कमरे में सो रही 15 साल की बेटी और महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे नावां उप जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे जयपुर रेफर कर दिया। मामला नावां थाना इलाके का है। टीवी बेचने की बात पर हुआ था विवाद ASI लालचंद ने बताया- राजवीर सिंह पिकअप चलाता है और शराब पीने का आदी है। शराब के पैसे को लेकर अक्सर पत्नी से झगड़ा करता रहता है। 1 दिन पहले ही घर आया था और शराब के लिए घर में रखा टीवी बेचने की बात कर रहा था। पत्नी चांद कंवर ने इसका विरोध किया तो दोनों के बीच झगड़ा हो गया। आरोप है कि इस दौरान राजवीर ने पत्नी के साथ मारपीट की। वह पत्नी से जेल जाने की बात भी कह रहा था। शुक्रवार को दोपहर में चांद कंवर घर में सो रही थी, तब आरोपी पति ने उसे आग लगा दी। उसी कमरे में कुछ दूरी पर सो रही 15 साल की बेटी की नींद खुल गई। मां को आग की लपटों से घिरा देखकर बच्ची चिल्लाने लगी। इस पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाकर महिला को अस्पताल पहुंचाया। रात में भी झगड़ा हुआ, बच्चों को लेकर पड़ोसी के घर चली गई ASI लालचंद ने बताया- पति-पत्नी के बीच गुरुवार रात को भी झगड़ा हुआ था। इसके बाद चांद कंवर बच्चों को लेकर पड़ोसी के घर जाकर सो गई। शुक्रवार सुबह चांद कंवर घर पहुंची। इसके बाद पति-पत्नी में फिर झगड़ा हो गया। दोपहर में पति ने चांद कंवर को आग लगा दी। पुलिस ने आरोपी पति को डिटेन कर लिया है। वहीं, पड़ोसियों का कहना है कि रात में विवाद की सूचना पुलिस को भी दी गई थी, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। चांद कंवर की राजवीर के साथ दूसरी शादी ASI लालचंद ने बताया- चांद कंवर की राजवीर सिंह के साथ दूसरी शादी हुई है। पहली शादी से उसकी 15 साल की बेटी है, जो उसके साथ ही रहती है और 10वीं क्लास में पढ़ती है। राजवीर से 5 साल का बेटा है, जो नर्सरी क्लास में पढ़ता है। इनपुट - कमलेश पारीक

RLP के 20 नेताओं और कार्यकर्ताओं पर FIR:हनुमान बेनीवाल के साथ श्रीगंगानगर में महियावाली टोल पर 4 घंटे हाईवे जाम किया था

श्रीगंगानगर में सांसद हनुमान बेनीवाल के नेशनल हाईवे जाम करने के मामले में पुलिस ने RLP के 20 से ज्यादा नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हनुमान बेनीवाल ने 30 सितंबर को रात में समर्थकों के साथ महियावाली टोल प्लाजा के पास 4 घंटे तक सूरतगढ़-श्रीगंगानगर नेशनल हाईवे जाम किया था। मामले में हनुमान बेनीवाल ने भी सोशल मीडिया एक्स पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा- जब आंदोलन के संबंध में प्रशासन के साथ सहमति बन चुकी थी, तब उसके बाद मुकदमे दर्ज करवाना लोकतांत्रिक विरोध की आवाज को दबाने का प्रयास है। एसपी हरीशंकर ने बताया- नेशनल हाईवे जाम करने के मामले में चूनावढ़ थाने में RLP जिला प्रभारी सुशील सिहाग, नगर निकाय चुनाव प्रभारी विजयपाल बेनीवाल, राकेश ज्याणी, अजय, सुभाष रीवाड़, संदीप भांभू, विनोद भांभू, पंकज खोथ, फकीरचंद, अंतराम भांभू, पप्पूराम बुरड़क, सत्येंद्र चौधरी, नरेन्द्र मांझूवास, मुन्ना ज्याणी, नत्थूराम चौधरी, अंकित अरोड़ा, सुरेंद्र भाठ, आत्माराम सिहाग और भूपेंद्र बेनीवाल सहित अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पहले देखिए- प्रदर्शन की फोटोज महापंचायत के बाद कलेक्ट्रेट कूच किया था दरअसल, नरसिंहपुरा-मांझूवास-बारानी में प्रस्तावित कचरा प्लांट के विरोध में ग्रामीण करीब पांच महीने से आंदोलन कर रहे थे। बुधवार को गोविंद गोधाम गौशाला परिसर में इसी मुद्दे को लेकर महापंचायत हुई थी। इसमें नागौर सांसद और आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल भी पहुंचे थे। महापंचायत में ग्रामीणों ने प्रस्तावित प्लांट को दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग रखी। बेनीवाल ने भी प्रशासन से इस मामले में तत्काल निर्णय लेने की मांग की। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कई दौर की बातचीत के बाद भी सहमति नहीं बनने पर बेनीवाल समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट की ओर कूच करने निकले। करीब 100 गाड़ियों का काफिला श्रीगंगानगर की ओर बढ़ा। पुलिस ने महियावाली टोल प्लाजा के पास काफिले को रोक दिया। इसके बाद बेनीवाल और उनके समर्थक टोल पर ही धरने पर बैठ गए, जिससे करीब 4 घंटे तक हाईवे पर गाड़ियों की आवाजाही जाम रही। रात करीब 2 बजे श्रीगंगानगर एसडीएम नयन गौतम मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। प्रशासन की ओर से ग्रामीणों की मांगों को जयपुर भेजने और कचरा प्लांट के संबंध में गठित कमेटी द्वारा मामले पर दोबारा विचार करने की बात कही गई। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने धरना समाप्त किया और हाईवे पर ट्रैफिक बहाल हुआ था। अब पढ़िए- ग्रामीणों के प्रदर्शन से हाईवे जाम करने तक की टाइमलाइन इनपुट: अरुण चावला, चूनावढ़ ये खबर भी पढ़िए… हनुमान-बेनीवाल ने समर्थकों के साथ 4-घंटे तक किया हाईवे जाम:सांसद के कलेक्ट्रेट कूच को रोकने पर नाराजगी; श्रीगंगानगर में कचरा प्लांट को लेकर प्रदर्शन श्रीगंगानगर के नरसिंहपुरा-मांझूवास-बारानी क्षेत्र में प्रस्तावित ठोस कचरा प्रबंधन प्लांट को लेकर हनुमान बेनीवाल और प्रशासन के बीच सहमति बन गई है। श्रीगंगानगर उपखंड अधिकारी नयन गौतम रात करीब 2 बजे नेशनल हाईवे (NH-62) पर प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्लांट को लेकर कमेटी फिर से विचार करेगी। पूरी खबर पढ़िए

नरेश मीणा आमरण अनशन पर बैठे:खाद संकट पर कलेक्ट्रेट का घेराव; पंचायत चुनाव में तीसरे मोर्चे से उतारेंगे उम्मीदवार

बारां में डीएपी और यूरिया खाद की कमी व कालाबाजारी के खिलाफ शुक्रवार को नरेश मीणा आमरण अनशन पर बैठ गए। उन्होंने कहा- जब तक किसानों की खाद की मांग पूरी नहीं होगी, तब तक आमरण अनशन जारी रहेगा। उन्होंने पंचायत चुनावों में थर्ड फ्रंट के तहत उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया। नरेश मीणा ने खाद संकट के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और अंता विधायक प्रमोद जैन भाया को जिम्मेदार ठहराया। इससे पहले नरेश मीणा झालावाड़ के कामखेड़ा बालाजी धाम से हजारों समर्थकों के साथ बाइक रैली के रूप में बारां पहुंचे। रैली में युवाओं के हाथ में झाड़ू थी। वे नारेबाजी कर रहे थे। आरोप है कि सरकारी समितियों पर खाद नहीं मिल रहा है, जबकि खुले बाजार में महंगे दामों पर इसकी कालाबाजारी हो रही है। इससे रबी की फसल बुवाई के समय किसान परेशान है। जरूरत 25 कट्‌टों की, मिल रहे 5 कट्‌टे नरेश मीणा ने कहा- कोई किसान 50 बीघा का जागीदार है और उसको 25 कट्‌टे खाद की आवश्यकता है तो 5 कट्‌टे में कैसे काम चलेगा। अगर कहीं से कट्‌टे मिलने की सूचना आती है तो सबसे पहले कट्‌टा लेने जाना, यहां अनशन में रहना जरूरी नहीं है। किसानों की एक-एक समस्या का समाधान होने तक जारी रहेगा अनशन नरेश मीणा ने कहा- यह अनशन तब तक जारी रहेगा, जब तक बारां के किसानों की एक-एक समस्या का समाधान नहीं हो जाए। एक बार मैंने जयपुर में छात्रों के लिए 9 दिन का आमरण अनशन किया था। उसके बाद पिपलोदी के बच्चों के लिए 15 दिन का अनशन किया था। अब किसानों के लिए अनशन पर बैठा हूं। अटरू प्रधान वंदना नागर और उनके पति रामेश्वर नागर ने नरेश मीणा को समर्थन दिया। धरने में पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा भी शामिल हुए। इधर, जिला प्रशासन ने खाद उपलब्ध कराने का भरोसा दिया है। गुढ़ा बोले- एसपी और कलेक्टर जनता के नौकर पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने कहा- एसपी और कलेक्टर जनता के नौकर हैं, ये राजा न बनें। आने वाले समय में इनको अपनी औकात दिखाएंगे। हमारे टैक्स से इनकी तनख्वाह आती है और ये अपने आप को राजा समझते हैं। उन्होंने पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया पर भी हमला बोला, कहा- जनता ने जिसको राजा बनाया वे व्यापारी बन गया।

बिजनेसमैन बनने के लिए 100 करोड़ ठगे:ठगी की रकम से खरीदी मर्सिडीज-बाइक जब्त, 1 करोड़ की एफडी फ्रीज; 2 आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान में प्रॉपर्टी और क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर 100 करोड़ रुपए ठगने वाले दोनों आरोपी लग्जरी लाइफ जी रहे थे। पुलिस ने दोनों को गुरुवार को गिरफ्तार किया। सोडाला थाना पुलिस ने आरोपियों से ठगी की रकम से खरीदी गई करीब 1.25 करोड़ रुपए कीमत की मर्सिडीज कार और महंगी बाइक जब्त की। इसके अलावा 1 करोड़ की एफडी को फ्रीज करवाया है। डीसीपी (साउथ) राजर्षि राज ने बताया- 100 करोड़ की ठगी में वांटेड बदमाश मोहित कालोया (27) निवासी बिहारीपुरा कालाडेरा को गुरुग्राम से को पकड़ा। उससे पूछताछ के बाद दूसरे आरोपी घनश्याम कांदेल (35) निवासी चितवाड़ी बुनकर मोहल्ला सामोद को उसके घर से पकड़ा। वांटेड बदमाशों पर 2-2 हजार रुपए का इनाम था। पुलिस ने आरोपी मोहित कालोया के कब्जे से कम्प्यूटर, लैपटॉप और मोबाइल भी जब्त किए हैं। इसके अलावा गिरोह के फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। वेबसाइट बनाकर प्रॉफिट का देते थे लालच पूछताछ में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपियों ने साजिश कर बड़ा बिजनेसमैन बनने की नीयत से लोगों को झांसा देकर मोटी रकम हड़पी। प्रॉपर्टी में निवेश और क्रिप्टो करेंसी की फेक वेबसाइट Flinty-io, Flinty-live के नाम से डिजिटल कॉइन वेबसाइट बनाकर लोगों से फेक वेबसाइटों में इन्वेस्टमेंट करवाकर बड़ा लाभ दिलवाने के नाम पर करोड़ों रुपए हड़प लिए। सोडाला थाने के SHO मनोज बेरवाल ने बताया- जनवरी 2025 में आरोपियों ने वैशाली नगर में ऑफिस खोला था l इसके बाद उन्होंने एक साल तक बड़ी संख्या में लोगों से ठगी की। मुनाफे का लालच देकर लोगों से लिए रुपए लेकर आरोपी ऑफिस बंद कर जनवरी 2026 में भाग गए थे। पीड़ित ने साढे़ 5 करोड़ ठगी का कराया था मामला दर्ज सोडाला थाने में जनवरी 2026 को पीड़ित ऋषि मेहता ने शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें बताया था कि Easy Way Homes नामक कंपनी के माध्यम से निवेश पर कुछ ही महीनों में बड़ा प्रॉफिट होने का विश्वास दिलाया गया। इस पर मुझसे 1.55 करोड़ रुपए चेक के जरिए और करीब 4 करोड़ रुपए कैश लिए गए। जनवरी 2026 को मैंने रुपए वापस लेने के लिए कंपनी में संपर्क किया तो पता चला कि आरोपी कंपनी बंद कर भाग गए। ……………………………………… यह खबर भी पढ़ें... 2676-करोड़ के नेक्सा एवरग्रीन ठगी मामले में 4 आरोपी बरी:कोर्ट ने कहा- चार्जशीट पेश करने वाले अधिकारी ने जांच तथ्यों का सही इस्तेमाल नहीं किया राजस्थान के बहुचर्चित नेक्सा एवरग्रीन ठगी के एक मामले में 4 आरोपी बरी हो गए हैं। 6.50 लाख रुपए ठगने के मामले में सीकर की ADJ-1 कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है। कुल 2676 करोड़ की इस ठगी के मामले में राजस्थान में करीब 200 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हुए थे। (पूरी खबर पढ़ें)

उदयपुर-मैच में चीटिंग से हारी 25 साल की चैम्पियन टीम:महिला खिलाड़ियों ने फाउल और आउट के फैसलों पर उठाए सवाल, आरोप-रेफरी ने गलत फैसले दिए

चित्तौड़गढ़ जिले में आयोजित अंतर महाविद्यालय खो-खो प्रतियोगिता को लेकर छात्राओं ने शिकायत की है। छात्राओं ने रेफरी के फैसलों पर आपत्ति जताई है। उन्होंने प्रतियोगिता में अनियमितताओं के आरोप लगाकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। मीरा गर्ल्स कॉलेज उदयपुर की खिलाड़ियों ने चित्तौड़गढ़ के राशमी में हुई अंतर महाविद्यालय खो-खो (महिला) प्रतियोगिता के दौरान सुखाड़िया विश्वविद्यालय जाकर कुलगुरु को भी ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि खो-खो में मीरा गर्ल्स कॉलेज की टीम 25 साल से चैम्पियन रही है। फरवरी में कॉलेज में सिल्वर जुबली मनाई थी। छात्राओं का आरोप है कि प्रतियोगिता में हमारी टीम को योजना बनाकर रेफरी के गलत फैसलों से हराया गया। छात्राओं ने शिकायत में आरोप लगाया कि मुकाबले के दौरान उनकी टीम के साथ कई मौकों पर नियमों का समान रूप से पालन नहीं किया गया। छात्राओं ने कहा कि खो देने के दौरान बिना फाउल के भी उनकी टीम के खिलाफ फाउल दिए गए, जबकि सामने वाली टीम के कथित फाउल पर कार्रवाई नहीं की गई। छात्राओं ने बताया कि उस समय टीम के मैनेजर वहां नहीं थे। छात्राओं के अनुसार, 27 सितंबर 2026 को राशमी में आयोजित प्रतियोगिता में उनकी टीम का मुकाबला आर.एन.टी. कॉलेज, कपासन से हुआ था। दोनों टीमों के लिए नियम समान लागू नहीं किए छात्राओं ने बताया कि मुकाबले के दौरान आउट और फाउल के नियमों को दोनों टीमों के लिए समान रूप से लागू नहीं किया गया। उनका कहना है कि विपक्षी टीम की कुछ खिलाड़ियों के आउट होने के बावजूद रेफरी ने उन्हें आउट नहीं दिया उस दौरान विपक्षी टीम के स्टाफ की ओर से मैदान में कथित शोर-शराबे और खिलाड़ियों पर मानसिक दबाव बनाए जाने का भी आरोप लगाया गया है। छात्राओं के अनुसार, उन्होंने मैच के दौरान रेफरी के निर्णयों पर आपत्ति दर्ज कराई, लेकिन उनकी शिकायतों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। साथ ही उन्होंने कहा कि इसकी पूरी जांच करते हुए ये मुकाबला दुबारा आयोजित किया जाए। शिकायत पर आयोजकों ने नहीं की सुनवाई इधर, साथ ​गए टीम मैनेजर डा. नागेंद्र श्रीमाली ने बताया कि हमने वहां आयोजकों को लिखित में शिकायत दी लेकिन सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि दसवीं की अंकतालिका के आधार पर आवेदनों की जांच हो गई लेकिन एमजी कॉलेज की टीम की इन छात्राओं के आवेदन बार बार चेक किए गए और सरकारी नियमों को उल्लघंन करते हुए बेवजह परेशान किया। उन्होंने बताया कि करीब 20 वर्षों से चैम्पियन रही टीम इस बार कथित चीटिंग के कारण हार गई, जिससे सभी खिलाड़ियों का मनोबल टूट गया और वे निराश हैं।

हम तो आए शरण में तुम्हारी लाज रखना गजानन हमारी

सागवाड़ा- मानस मंडल सेवा संस्थान की ओर से प्रति शनिवार को आयोजित होने वाला 803 वा संगीतमय सुंदरकांड पाठ व भजन संध्या का भव्य आयोजन कराड़ा गांव में हुआ। यजमान गोविंद कुमार भादु ने गणपति पूजन करने के पश्चात सरस्वती वंदना भरत भट्ट द्वारा करने के बाद यजमान ने रामजी ओर हनुमानजी की तस्वीर पर तिलक व माल्यार्पण द्वारा पूजा अर्चना की। सौरभ भट्ट ने हनुमान जी का आव्हान किया गया। सर्व प्रथम राष्ट्र भक्ति को सर्वोच्च मानते हुए उपस्थित श्रद्धालुओ ने राष्ट्रगान करने के पश्चात सुंदरकांड पाठ की चौपाइयों का संगीतमय भजनों के स्वर पर जितेन्द्र भट्ट व राहुल भगत ने गायन किया गया।कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष किशोर भावसार ने हम तो आए शरण में तुम्हारी लाज रखना गजानन हमारी... जुगल किशोर सोनी ने है दुःख भंजन केसरी नंदन सुन लो मेरी पुकार.... चेतन गोगरोत ने वीर हनुमाना अति बलवाना राम राम रटीयो....राहुल भगत ने मेरा नाथ तू मेरे साथ तू है नहीं में अकेला....प्रीतम पंचाल ने दुनिया में देव हजारों है बजरंगबली का क्या कहना...सहित एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत करने के साथ ही डैनी के द्वारा ऑर्गन की मधुर धुन ओर चेतन गोगारोत के द्वारा ढोलक की थाप से भक्तिरस से सभी उपस्थित श्रद्धालु झूम उठे।विभिन्न वाद्ययंत्रों पर कर्मवीरसिंह राठौड़, जगदीश सुथार, खेमराज भाटिया,कमलेश रावल उत्तम पंचाल, नीलकंठ गोगारोत, उत्सव सुथार ने संगत दी। अंत में हनुमान चालीसा का पाठ नरेश भट्ट शिवलहरी व धार्मिक पंचाल द्वारा करने के बाद यजमान परिवार व उपस्थित श्रद्धालुओं द्वारा आरती उतार कर प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर वमासा गौ शाला के प्रमुख वीरेंद्रसिंह राव,गोपाल फैलोत, धर्मेंद्रसिंह,ओमप्रकाश स्वर्णकार,प्रकाश चंद्र पंड्या,सुरेन्द्रसिंह,युवराजसिंह,जितेन्द्र पाटीदार, अशोक बिश्नोई,नेमाराम चौधरी,ललित मिस्त्री, मोहनराम,नारायणलाल पंचाल,भगवानलाल पाटीदार, राव अजीतसिंह, कमलेश सुथार सहित आसपास के गांवों से कई धर्मप्रेमी मौजूद थे।

जोधपुर फैक्ट्री अग्निकांड: फायर फाइटर प्रीतेश की मौत, सागवाड़ा फायर ब्रिगेड ने दी श्रद्धांजलि

जोधपुर फैक्ट्री अग्निकांड: फायर फाइटर प्रीतेश की मौत, सागवाड़ा फायर ब्रिगेड ने दी श्रद्धांजलि जोधपुर। बासनी स्थित एसआर हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में आग बुझाने के दौरान केमिकल से भरे ड्रमों में हुए धमाकों में फायर ब्रिगेड के 14 कर्मचारी झुलस गए थे। हादसे में गंभीर रूप से झुलसे फायर फाइटर प्रीतेश की शनिवार सुबह मौत हो गई। प्रीतेश करीब 90 प्रतिशत झुलस गए थे और पिछले दो दिनों से वेंटिलेटर पर उपचाराधीन थे। प्रीतेश के निधन की सूचना के बाद सागवाड़ा फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान नरेश, भारत, चिराग, मुकेश और जिगर सहित अन्य लोग मौजूद रहे। साथियों ने प्रीतेश के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। हादसे में झुलसे अन्य फायरकर्मियों के उपचार की स्थिति पर भी नजर बनी हुई है।