slndigital.in

Filters

Channels
Topics
Other Filters

भीलवाड़ा में आज 4 घंटे बिजली बंद:सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक शहर के कई इलाकों में रहेगी कटौती

भीलवाड़ा शहर के कई इलाकों में आज गुरुवार को 4 घंटे बिजली बंद रहेगी। सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। विद्युत विभाग के अनुसार, मेंटेनेंस वर्क के चलते 33/11 केवी सांगानेर, 33/11 केवी पटेल नगर ग्रिड, 11 केवी इनकम टैक्स और 11 केवी पटेल नगर फीडर से जुड़े इलाकों में कटौती रहेगी। इनकम टैक्स फीडर से जुड़े क्षेत्र एवीएनएल के सहायक अभियंता हरीश कुमार टेलर ने बताया- पंचवटी सेक्टर, न्यू हाउसिंग बोर्ड, ओल्ड हाउसिंग बोर्ड, इनकम टैक्स ऑफिस, कावां खेड़ा, बैरवा मोहल्ला और रामदेव मंदिर के आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। सांगानेर ग्रिड से जुड़े क्षेत्र सांगानेर गांव, काली मगरी, प्रगति नगर, मोती नगर, बालाजी खेड़ा, गाडोलिया बस्ती, मेडिकल कॉलेज, कच्ची बस्ती, सुंदर नगर, कावली खेड़ा, आकोला रोड, सालरा गांव, बायपास रोड, श्रीजी सिटी, निधिवन कॉलोनी और एमपीएस स्कूल के आसपास के क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी। पटेल नगर ग्रिड से जुड़े क्षेत्र पटेल नगर सेक्टर 1 से 11, पटेल नगर विस्तार, इंदिरा विहार, अरिहंत विहार, पारस विहार, तेजा विहार, श्रीजी इनक्लेव, मयूर स्कूल के आसपास, बापू नगर जी, एच और आई सेक्टर का कुछ हिस्सा, एस टेक स्कूल के आसपास, राजस्थान पत्रिका प्रेस, कमला विहार, कमला हाइट, केसरिया पारस, केसर कुंज, पारस कुंज, आदर्श नगर, श्री गोविंदम रेजीडेंसी, स्विफ्ट कॉलेज और 11 नंबर पटेल नगर क्षेत्र प्रभावित रहेगा। 11 केवी पटेल नगर फीडर से जुड़े क्षेत्र पटेल नगर सेक्टर 1, 2, 7, 8, कर्मचारी कॉलोनी पटेल नगर, बंजारा बस्ती, अल्फा स्कूल, आईसीएसआई, स्विफ्ट कॉलेज, कोठारी स्कूल, न्यू स्कूल के पीछे बापूनगर के आसपास और ईएसआई फीडर से जुड़े क्षेत्रों में भी सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

'भास्कर समाधान' बना जनमंच:जाम नालियों की समस्या हुई दूर, पार्षद भंवरलाल बने ‘पब्लिक के स्टार

कोटा में ‘भास्कर समाधान’ पर लगातार सड़क, बिजली, कचरा प्रबंधन और पानी जैसी मूलभूत जरूरतों से जुड़ी समस्याएं लोग पोस्ट कर रहे हैं। पोस्ट पर विभागीय अधिकारी भी एक्शन ले रहे हैं। ‘भास्कर समाधान’ पर लोग बेझिझक अपनी परेशानी सीधे जिम्मेदारों तक पहुंचा पा रहे हैं। इससे आमजन और विभागों के बीच आपसी समझ भी बढ़ी है। पहले उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान अभी विभागीय प्रक्रिया में हैं… निगम आयुक्त के घर के बगल में कचरे का ढेर कोटा के खेड़ली फाटक के पास नेहरु गार्डन में महीनों से कचरे का ढेर लगा हुआ है। जबकि यह वीआईपी एरिया है और पास ही नगर निगम आयुक्त का आवास भी है। बावजूद इसके निगम के कर्मचारियों ने पार्क के रखराखाव की ओर बिल्कुल ध्यान देना बंद कर दिया है। इसका समाधान करवाएं ताकि सांप–बिच्छू का डर न रहे। सीवरेज लाइन डालकर गड्‌ढों को खुला छोड़ गए हेमराज बैरवा ने राजनगर, श्रीगणेश रजिडेंसी से टूटी सड़क और मूलभूत सुविधाओं की बदहाल स्थिति के बारे में लिखा है। उन्होंने बताया कि हमारी कॉलोनी में डिसेंट स्कूल के पास 10 महीने पहले सीवरेज लाइन डाली गई थी। लेकिन काम खत्म खत्म होने के बाद गड्ढों को वैसा ही छोड़ दिया गया है। इसका समाधान करवाएं। निगम ने डसटबिन हटाया, लोग खुले में डाल रहे कचरा 'भास्कर समाधान' पर महावीर नगर से अर्जुन कुमावत ने संतोषी नगर में सब्जी मंडी के पास डस्टबिन न होने और बेसहारा पशुओं की परेशानी लिखकर शेयर की है। उन्होंने बताया कि केशवपुरा में सब्जी मंडी के पास कचरा पॉइंट बनाया हुआ है लेकिन यहां पर निगम ने डस्टबिन की व्यवस्था नहीं की है। जबकि कुछ समय पहले तक यहां डस्टबिन हुआ करता था। इससे लोग खुले में कचरा डाल रहे हैं जो बेसहारा पशुओं के जमावड़े का कारण बन रहा है। इससे रोड पर एक्सीडेंट होने का डर भी बना रहता है। टूटी रोड पर बाइक सवार स्लिप हो रहे, सुनवाई नहीं होती गुरुमुख दास ने कृष्णा विहार से टूटी सड़क की समस्या पोस्ट कर समाधान की अपील की हे। उन्होंने बताया कि बजरंग मेन रोड, गायत्री विहार में नव दुर्गा माता मंदिर के पीछे हमारे मोहल्ले आसपास की सर्विस रोड क्षतिग्रस्त हैं। इससे आए दिन दोपहिया वाहन चालक स्लिप होकर चोटिल हो रहे हैं। इस समस्या के बारे में कई बार स्थानीय जन प्रतिनिधियों को भी अवगत करवा चुके हैं लेकिन कोई समाधान नहीं कर रहा है। अब एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत देने का काम किया है… 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट के बाद हुआ एक्शन योगेश कुमार ने रंगबाड़ी रोड, बैंक ऑफ बड़ौदा के पास जाम नालियों की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि वार्ड 95 में न तो सफाईकर्मी आते हैं न ही यहां महीनों से नालियों की सफाई ही हुई है। सभी नालियां जाम पड़ी हैं जिनमें ऊपर तक मलबा भरा हुआ है। इस समस्या के पोस्ट होने के बाद निगम के कर्मचारियों ने नालियों की सफाई कर मलबा हटा दिया। इससे गंदगी और बदबू की समस्या का समाधान हो गया है। वार्ड 24 के पार्षद भंवर लाल मीणा बने ‘पब्लिक के स्टार’ 'भास्कर समाधान' पर नोबल पब्लिक स्कूल, रंगबाड़ी से दिव्या सोलंकी ने भी नालियों के जाम होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि धन्वंतरी मेडिकल की गली, निओ लादफ अस्पताल के सामने सीवरेज व्यवस्था नहीं होने और नाली निर्माण का काम अधूरा छोड़ दिये जाने से नालियां जाम पड़ी हैं। गंदा पानी गली में भरा रहता है। इनमें मच्छर पनप रहे हैं। निकासी ठीक नहीं होने के कारण यह स्थिति है। 1 जून के बाद दोबारा सफाई नहीं हुई है। इस समस्या के पोस्ट होने के बाद वार्ड 24 के पार्षद भंवर लाल मीणा ने मौके पर जाकर जमादार सौरभ और सफाई कर्मचारियों के सहयोग से नालियों की सफाई करवाकर समस्या का समाधान करवा दिया है। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.*'भास्कर समाधान' में सुरेन्द्र बने 'पब्लिक के स्टार':* निगम को मृत गाय उठाने की फुर्सत नहीं, जाम ड्रेनेज सिस्टम से कॉलोनी परेशान 2.*'भास्कर समाधान': आपकी समस्या एक पोस्ट में हल:* कोटा में टूटी सड़क, बिजली और गड्‌ढे बड़ी समस्या, 15 दिन पुराना गड्‌ढा भरा, प्लॉट का कचरा उठा 3.*'भास्कर समाधान' पर प्रेमचंद बने 'पब्लिक के स्टार':* जिस नाले में गिरा बछड़ा, उसे अब तक नहीं ढका, पार्किंग में स्टॉल लगाई, गाड़ी भी नहीं खड़ी करने देते 4.*पार्षद तबस्सुम बनीं 'पब्लिक की स्टार':* पार्क में टूटे झूले, ग्राउंड पर कचरा, कहां खेलें नौनिहाल, 15 दिन से नहीं हटाया रास्ते पर गिरा पेड़ 5. *कोटा में रोड लाइट और नाली की समस्या का समाधान:* जर्जर मकान, कचरा और अधूरी नाली से बढ़ी परेशानी, अरुण झावा बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 6. *भास्कर समाधान: बंद स्ट्रीट लाइट का हुआ समाधान:* झूलते बिजली के तार, अधूरी सड़क-नाली जैसी समस्याओं से परेशान लोग, धर्मेंद्र कुमार बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 7. *हैल्थ इंस्पेक्टर मनोज बने 'स्टार ऑफिसर':* नयागांव में लगी रोड लाइट, बोरखेड़ा में साफ हुई नालियां; मगरमच्छ और बंद वॉटर कूलर जैसी समस्या अब भी लंबित

वार्ड 41 में नाली का चैंबर हुआ ब्लॉक, समस्या दूर:समस्याओं पर संबंधित विभागों की ओर से कार्रवाई भी जारी

सीकर शहर में आमजन अपनी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याएं लगातार दैनिक भास्कर के ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट कर रहे हैं। इनमें पानी, सड़क, नाली और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याएं शामिल हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों से लोग अपनी परेशानी सामने ला रहे हैं। इन समस्याओं पर संबंधित विभागों की ओर से कार्रवाई भी की जा रही है। कुछ समस्याओं का समाधान होने से लोगों को राहत मिली है, जबकि कई समस्याएं अभी भी समाधान का इंतजार कर रही हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... एईएन अमित शर्मा बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ तिलक नगर से रविंद्र शर्मा ने वार्ड नंबर 41 में नाली का चैंबर ब्लॉक होने की समस्या पोस्ट की थी। समस्या सामने आने के बाद एईएन अमित शर्मा ने मामले में कार्रवाई करवाते हुए चैंबर की समस्या का समाधान करवा दिया। इससे नाली की निकासी व्यवस्था सुचारु हुई और स्थानीय लोगों को राहत मिली। समस्या का समाधान करवाने के लिए एईएन अमित शर्मा को आज का ‘स्टार ऑफिसर’ चुना गया। वार्ड 41 में नाली का चैंबर हुआ ब्लॉक, समस्या दूर तिलक नगर से रविंद्र शर्मा ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि वार्ड नंबर 41 में नाली का चैंबर ब्लॉक हो गया है। चैंबर जाम होने के कारण पानी की निकासी प्रभावित हो रही थी और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए चैंबर की समस्या का समाधान करवा दिया गया। इससे क्षेत्र के लोगों को राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की जरूरत है... एक महीने से सड़क पर बह रहा पेयजल, लोग परेशान किसान कॉलोनी रोड से मंजू चौधरी ने समस्या पोस्ट कर बताया कि पिछले एक महीने से पेयजल सप्लाई का पानी सड़क पर बह रहा है। लगातार पानी बहने से सड़क पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। पानी की बर्बादी के साथ सड़क खराब होने की आशंका भी बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने पाइपलाइन की जांच करवाकर पानी का बहाव बंद करने की मांग की है। वार्ड 27 में सड़क खराब, नालियों की भी सफाई नहीं पालवास रोड, कलवारिया कुंज से एक आम नागरिक ने समस्या पोस्ट कर बताया कि वार्ड नंबर 27 में सड़क की हालत बहुत खराब है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं नालियों की नियमित सफाई भी नहीं हो रही है, जिससे गंदगी जमा रहती है। लोगों ने सड़क की मरम्मत के साथ नालियों की सफाई करवाने की मांग की है। पिपराली रोड पर तीन दिन से बंद स्ट्रीट लाइट पिपराली रोड, विकास कॉलोनी से यशवंत ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट पिछले 3 दिन से खराब पड़ी है। रात के समय लाइट बंद रहने से सड़क पर अंधेरा रहता है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है और हादसे का खतरा भी बना रहता है। स्थानीय लोगों ने जल्द स्ट्रीट लाइट ठीक करवाने की मांग की है। रानी सती सर्किल पर 20 दिन से जाम पड़ी नाली रानी सती सर्किल से संजय अग्रवाल ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में नाली पिछले 20 दिनों से जाम पड़ी हुई है। नाली जाम होने से पानी की निकासी प्रभावित हो रही है और आसपास गंदगी जमा हो रही है। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने नाली की सफाई करवाकर पानी की निकासी सुचारु करने की मांग की है। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1. जेईएन हरिराम बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’:सफाई, स्ट्रीट लाइट, सीवरेज, सड़क और पानी से जुड़ी समस्याएं शामिल 2. शिव कॉलोनी में दो महीने बाद जली स्ट्रीट लाइट:सड़क, नाली और सीवरेज से जुड़ी समस्याएं शामिल 3. जेईएन दीपिका बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':जगमालपुरा में 10 साल से नहीं बनी नालियां, समाधान की मांग 4. ‘भास्कर समाधान’ बना प्रभावी जनमंच:20 दिन से परेशान लोग, विभाग ने खोदीं सड़कें–गलियां, काम भी बंद किया, एईएन वाजिद अहमद बने ‘स्टार ऑफिसर’ 5.राम नगर में 5 महीने बाद स्ट्रीट लाइट हुई चालू:सड़क, नाली, सीवरेज और सफाई से जुड़ी समस्याएं पहुंची प्रशासन तक 6. सूरजपोल गेट पर जमा कचरा हुआ साफ:टूटी सड़क, खराब स्ट्रीट लाइट और नाली की सफाई नहीं होने की समस्याएं सामने आईं 7.जेईएन हरिराम बने आज के 'स्टार ऑफिसर':स्ट्रीट लाइट, कचरा, पाइपलाइन लीकेज और पेयजल आपूर्ति की समस्याएं सामने आईं 8.एईएन अमित स्वामी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':शहर में 'भास्कर समाधान' पर नागरिकों ने बताईं पानी, सफाई और स्ट्रीट लाइट की समस्याएं 9. गड्ढों और बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या पर एक्शन:घोराना रोड जेजेएन बाइपास और वार्ड नंबर 2 में हुआ समाधान, JEN दीपिका बनीं 'स्टार ऑफिसर' 10.एक महीने से बंद हाईमास्ट लाइट हुई ठीक:टूटे सीवरेज चैंबर, पानी जमा होने, सड़क पर गहरे गड्ढों की समस्याएं सामने आई

शिव शक्ति नगर में अधूरी सड़क का काम पूरा:वार्ड पार्षद सुमन रमेश भाटी बनीं आज की ‘पब्लिक की स्टार’

जयपुर शहर में आमजन अपनी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याएं लगातार दैनिक भास्कर के ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट कर रहे हैं। इनमें सड़क, गंदा पानी, पेयजल और पाइपलाइन से जुड़ी समस्याएं शामिल हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों से लोग अपनी परेशानी सामने ला रहे हैं। इन समस्याओं पर संबंधित विभागों की ओर से कार्रवाई भी की जा रही है। कुछ समस्याओं का समाधान होने से लोगों को राहत मिली है, जबकि कई समस्याएं अभी भी समाधान का इंतजार कर रही हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... वार्ड पार्षद सुमन रमेश भाटी बनीं आज की ‘पब्लिक की स्टार’ शेखावत नगर से हेमराज ने स्ट्रीट लाइट बंद होने की समस्या पोस्ट की थी। समस्या सामने आने के बाद वार्ड पार्षद सुमन रमेश भाटी ने मामले में कार्रवाई करवाते हुए स्ट्रीट लाइट को ठीक करवा दिया। लाइट ठीक होने से रात के समय लोगों को आने-जाने में राहत मिली। समस्या का समाधान करवाने के लिए वार्ड पार्षद सुमन रमेश भाटी को आज का ‘पब्लिक की स्टार’ चुना गया। पाइपलाइन डालने के बाद खोड़ी गई सड़क को करवाया ठीक शिव शक्ति नगर, रोड नंबर 5 से जितेंद्र सिंह ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि पेयजल पाइपलाइन डालने के बाद सड़क को खोदकर छोड़ दिया गया है। सड़क खुदी होने के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं होने से स्थानीय लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए सड़क की समस्या का समाधान करवा दिया गया। इससे क्षेत्र के लोगों को राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की जरूरत है... मिनी मार्केट रोड पर बह रहा गंदा पानी, राहगीर परेशान मिनी मार्केट रोड, गोकुलपुरा से मोहित चतुर्वेदी ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में सड़क पर गंदा पानी बह रहा है। पानी सड़क पर जमा होने और लगातार बहने के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। राहगीरों और वाहन चालकों को गंदे पानी के बीच से होकर निकलना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने पानी की निकासी करवाकर सड़क से गंदा पानी हटाने की मांग की है। एक साल से खराब सड़क, जगह-जगह बने गड्ढे मुहाना रोड से मनोहर सैनी ने समस्या पोस्ट कर बताया कि पिछले एक साल से इस सड़क की हालत बहुत खराब है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं, जिससे वाहन चालकों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। खराब सड़क के कारण दोपहिया वाहन चालकों को विशेष रूप से दिक्कत का सामना करना पड़ता है। लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क की मरम्मत करवाकर गड्ढे भरने की मांग की है। सिरसी-हटोज रोड पर 3-4 साल से नहीं आ रहा पानी सिरसी-हटोज रोड से अभिषेक ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में पिछले 3-4 साल से पेयजल की सप्लाई नहीं आ रही है। लंबे समय से पानी नहीं मिलने के कारण स्थानीय लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को पानी की व्यवस्था के लिए अन्य साधनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से पेयजल सप्लाई शुरू करवाने की मांग की है। पानी की पाइपलाइन टूटी, लगातार हो रहा रिसाव विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एरिया, रोड नंबर 14 से महेंद्र सैनी ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में पानी की पाइपलाइन टूट गई है। पाइपलाइन टूटने के कारण लगातार पानी का रिसाव हो रहा है और सड़क पर पानी फैल रहा है। इससे पानी की बर्बादी के साथ आसपास के लोगों को भी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने पाइपलाइन की मरम्मत करवाकर पानी का रिसाव बंद करने की मांग की है। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.वार्ड पार्षद सुमन रमेश भाटी बनीं ‘पब्लिक की स्टार’:समस्याओं पर संबंधित विभागों की ओर से कार्रवाई जारी 2.तीन दिन से बंद रोड लाइट हुई ठीक:सड़क, जलभराव और सफाई से जुड़ी समस्याएं शामिल 3. वार्ड पार्षद भवानी सिंह राजावत बने 'पब्लिक के स्टार':मोदीखाना में 3-4 दिन से सीवरेज चैंबर ओवरफ्लो, समाधान का इंतजार 4.'भास्कर समाधान' बना प्रभावी जनमंच:जवाहर नगर में बनी नई रोड, पेयजल समस्या भी सुलझी, खुले में कचरा, बेसहारा पशु बिगाड़ रहे शहर की छवि 5.ओम थानवी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':जयपुर में सीवर ढक्कन की समस्या का समाधान, अन्य जनसमस्याओं पर कार्रवाई जारी 6.प्रेम नगर में पानी की समस्या हुई दूर:शहर में सड़क, सीवरेज और पानी से जुड़ी समस्याएं, जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर 7.जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':कॉलोनी में सड़क नहीं और सीवर लाइन भी टूटी, समस्या का हुआ समाधान 8.XEN निधि जैन बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':सड़क, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई से जुड़ी समस्याओं पर प्रशासन अलर्ट 9. जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, रोड लाइट और पेयजल जैसी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं पर समाधान जारी 10.15 दिन से जमा कचरा हुआ साफ:सड़क, सफाई, सीवरेज और पानी की बर्बादी से जुड़ी समस्याएं आई सामनें

एईएन बीना बिड़ला बनी आज की 'स्टार ऑफिसर':साई बाबा मार्ग पर पेयजल की समस्या हुई दूर

अजमेर शहर के अलग-अलग इलाकों से आमजन अपनी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याएं लगातार सामने ला रहे हैं। इनमें स्ट्रीट लाइट, सफाई, सड़क, नाली और पार्कों से जुड़ी समस्याएं शामिल हैं। लोगों की ओर से बताई गई समस्याओं पर संबंधित विभागों की ओर से कार्रवाई भी की जा रही है। इसी कड़ी में कुछ समस्याओं का समाधान होने से लोगों को राहत मिली है, जबकि कुछ समस्याएं अभी भी समाधान का इंतजार कर रही हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... एईएन बीना बिड़ला बनी आज की 'स्टार ऑफिसर' साईं बाबा मार्ग से बिरमा गुर्जर ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में पीने का पानी नहीं आ रहा है। पानी की सप्लाई नहीं होने से लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या सामने आने के बाद बीना बिड़ला ने कार्रवाई करवाते हुए पेयजल समस्या का समाधान करवा दिया। इससे क्षेत्र के लोगों को राहत मिली। समस्या का समाधान करवाने के लिए बिना बिड़ला को आज का 'स्टार ऑफिसर' चुना गया। आईबीएम कॉलोनी में सड़क पर हो रहे गहरे गड्ढे हुए ठीक आदर्श नगर स्थित आईबीएम कॉलोनी से अरुण यादव ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि एसबीआई बैंक के सामने सड़क पर गहरे गड्ढे हो रहे हैं। इससे यहां से गुजरने वाले लोगों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए सड़क की समस्या का समाधान करवा दिया गया। इससे लोगों को राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की जरूरत है... माधव कॉलोनी में स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था नहीं जेपी नगर स्थित माधव कॉलोनी से आम नागरिक ने समस्या पोस्ट कर बताया कि वार्ड 55 में स्ट्रीट लाइट और सफाई की उचित व्यवस्था नहीं है। लाइट की व्यवस्था नहीं होने से रात के समय लोगों को परेशानी होती है, वहीं सफाई व्यवस्था ठीक नहीं होने से क्षेत्र में गंदगी की समस्या बनी हुई है। लोगों ने संबंधित विभाग से स्ट्रीट लाइट और नियमित सफाई की व्यवस्था करवाने की मांग की है। शंकर मंडल रोड पर सड़क धंसी, हादसे का खतरा इंद्रा कॉलोनी, शंकर मंडल रोड से महेंद्र कुमार वर्मा ने समस्या पोस्ट कर बताया कि सड़क अंदर तक पूरी तरह धंस गई है। सड़क धंसने के कारण यहां गहरा गड्ढा बन गया है, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों के साथ दुर्घटना होने का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने सड़क की मरम्मत करवाकर समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है। शक्ति नगर में नाली की व्यवस्था नहीं, लोग परेशान आम का तालाब स्थित शक्ति नगर से पंकज कुमार ने समस्या पोस्ट कर बताया कि वार्ड 54 में नाली की कोई उचित व्यवस्था नहीं है। नाली की व्यवस्था नहीं होने से गंदे पानी की निकासी में परेशानी हो रही है। लोगों ने क्षेत्र में नाली का निर्माण करवाकर जल निकासी की व्यवस्था करने की मांग की है। पार्क में टूटे झूले, बच्चों को चोट लगने का खतरा फॉयसागर रोड, दयानंद कॉलोनी से गोर्धन दास ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र के पार्क में लगे झूले टूटे हुए हैं। टूटे झूलों के कारण पार्क में खेलने वाले बच्चों को चोट लगने का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने पार्क में खराब झूलों की मरम्मत करवाने या उन्हें बदलने की मांग की है। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.जेईएन रक्षिता गौड़ बनीं आज की ‘स्टार ऑफिसर’:स्ट्रीट लाइट, सीवरेज, सड़क और सफाई से जुड़ी समस्याएं शामिल 2. जेईएन सांवरलाल जाट बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’:पुष्कर रोड, कोटड़ा में 15 दिन से बंद स्ट्रीट लाइट हुई ठीक 3.गुर्जर मोहल्ला में दो महीने बाद जली स्ट्रीट लाइट:डॉ. अमित यादव बने आज के 'स्टार ऑफिसर', समस्याओं को लेकर प्रशासन अल 4.‘भास्कर समाधान’ बना पब्लिक की आवाज:रोड लाइट, लो प्रेशर सप्लाई की समस्या सुलझी, बिजली पोल, तार और टूटे फैरो कवर पर कब होगा एक्शन? 5.जेईएन शाहीन बानो बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में सड़क, सफाई, पानी और आवारा पशुओं से जुड़ी समस्याएं सामने आईं 6.एक्सईएन किरण कंवर बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':एकता नगर और लोंगिया मोहल्ले में लंबे समय से बंद स्ट्रीट लाइट हुई चालू 7. जेईएन बीना बिड़ला बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':चार दिन से बंद थी स्ट्रीट लाइट, समस्या का हुआ समाधान 8.एईएन कन्हैयालाल जांगिड़ बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट और पेयजल जैसी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं पर प्रशासन सक्रिय 9. एईएन बीना बिड़ला बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':नाली, सफाई, स्ट्रीट लाइट और पानी की सप्लाई जैसी समस्याओं पर समाधान जारी 10.चार महीने से पाइपलाइन लीकेज की समस्या हुई हल:कचरा, गंदगी और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याएं पहुंची प्रशासन तक

'भास्कर समाधान' बना प्रभावी मंच:ओवरलोड ट्रासंफॉर्मर, लीक पाइपलाइन और नालियों की समस्या पर जिम्मेदार नहीं ले रहे एक्शन, जनता परेशान

जोधपुर में ‘भास्कर समाधान’ पर लोग लगातार अपनी समस्याएं शेयर कर रहे हैं। सीधे अधिकारियों तक परेशानी पहुंचने से लोगों को समाधान भी मिल रहे हैं। इससे उनका भरोसा भी मजबूत हुआ है। सड़क, बिजली, पानी ही नहीं परिवहन एवं स्वास्थ्य जैसे मुद्दों के प्रति लापरवाही पर भी जनता पोस्ट के माध्यम से जिम्मेदारों से सवाल पूछ रही है। पहले उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान अभी विभागीय प्रक्रिया में हैं… ओवरलोड ट्रांसफॉर्मर से रहता हादसे का डर जोधपुर के बनार रोड, आदर्श नगर, नांदड़ी से हिम्मत विश्नोई ने दैनिक भास्कर एप के 'भास्कर समाधान' पर बिजली विभाग से जुड़ी समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि बनार रोड पर एक ट्रांसफॉर्मर गली के बीच में बिल्कुल जमीन को छूते हुए रखा हुआ है। इसमें कैपेसिटी से ज्यादा लोड आने पर कई बार आग लग जाती है। आस पास के घरों के लोग इसे लेकर बहुत डरे रहते हैं। लीकेज पाइपलाइन से गली में पानी जमा, कीचड़ बना सूर सागर से हिमांशु शर्मा ने पानी की लीकेज की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि दधीमति माता मंदिर के पास हमारी गली में रोज सप्लाई के वक्त लीकेज पाइपलाइन का पानी गली में भरता है। इससे पूरी गली में पानी भरने से कीचड़ होता है। संबंधित विभाग से अपील है कि इस समस्या का स्थायी समाधान निकालें ताकि लोगों की परेशानी दूर हो सके। ओवरफ्लो नालियां पूरे वार्ड की समस्या, समाधान नहीं जोधपुर शहर के वार्ड नंबर 70, रामद्वारा के पास मोती चौक से ऋषभ ने ओवरफ्लो हो रही नालियों की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि हमारे यहां हर दो–तीन दिन में नालियां ओवरफ्लो हो जाती हैं। इससे पूरे मोहल्ले में बदबू और मच्छरों की समस्या हो गई है। सफाईकमीर् नियमित रूप से नहीं आ रहे हैं न ही साफ–सफाई ही हो रही है। पूरे वार्ड में गंदगी और ओवरफ्लो नालियों की समस्या बनी हुई है लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे। पुरानी सीवरेज लाइन चोक, गंदगी से परेशान मोहल्ले वाले बेरा चैनपुरा, चतुरावता, मण्डोर से हर्ष गहलोत ने चोक सीवरेज चैम्बर की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि वार्ड 99 के चतुरावता में सालों पुरानी सीवरेज लाइन चोक पड़ी हैं। नियमित साफ–सफाई न होने और मरम्मत एवं रख–रखाव के अभाव में ये सीवरेज लाइन आए दिन जाम होती रहती हैं। इससे पूरे मोहल्ले में गंदगी और बदबू की वजह से लोगों को बहुत असुविधा हो रही है। संबंधित विभागों से अपील है कि इस समस्या का समाधान करवाएं। अब एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत दी… 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट के बाद नियमित हुई सप्लाई 'भास्कर समाधान' पर वार्ड 11, स्वामी सत्यानंद गिरी मार्ग से रानू ने सप्लाई का पानी न आने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि हमारे वार्ड में कई दिनों से अनियमित रूप से सप्लाई आ रही है। इतना ही नहीं जिस दिन पानी आता है उस दिन बिजली काट ली जाती है। इससे वार्ड के लोगों को पीने का पानी भी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। हमारा वार्ड भी शहर से बाहर मारवाड़ मथानिया, वार्ड 11 में आता है। समस्या पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने इस समस्या का समाधान करवा दिया है। रानू ने भी समाधान की जानकारी शेयर की है। सफाई प्रभारी अर्जुन बारासा बने ‘पब्लिक के स्टार’ 'भास्कर समाधान' पर चौपासनी रोड सर्किल, रोड नंबर 5, सरदारपुरा से लक्ष्मी जोशी और प्रिया बिश्नोई ने सीवरेज लाइन के लीक होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि हमारी गली में कई दिनों से ओवरफ्लो चैम्बर से गंदा पानी बहकर गली में जमा हो रहा है। पोस्ट होने के बाद इस समस्या पर वार्ड 32 के सफाई प्रभारी अर्जुन बारासा ने ओवरफ्लो चैम्बर की समस्या का समाधान करवा मोहल्ले वासियों को राहत दी। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। 'भास्कर समाधान' से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… 1.'भास्कर समाधान' पर जोधपुर का भरोसा कायम:जोधपुर में एक ही दिन में सफाई और पॉवर कट की पांच समस्याओं का हुआ समाधान, डिस्कॉम के सौरभ बने 'पब्लिक के स्टार' 2.'भास्कर समाधान': एक पोस्ट में समस्या का हल:जोधपुर में सीवरेज, लो पॉवर और कचरा उठाने की समस्या हुईं हल, डिस्कॉम के महिपाल सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’ 3.भास्कर समाधान: लो वोल्टेज की समस्या का हुआ समाधान:सीवर ओवरफ्लो, झुके ट्रांसफॉर्मर, गंदगी से भरी नहर और जर्जर सड़कों की समस्याएं आई सामने 4.नांदड़ा कलां में तीन साल पुरानी बिजली समस्या का समाधान:जर्जर सड़क, क्षतिग्रस्त सीवरेज लाइन और कचरे के ढेर से लोग परेशान 5.भास्कर समाधान : सीवरेज पाइपलाइन की रुकावट हुई दूर:गंदगी और जलभराव से राहत की उम्मीद, भास्कर समाधान पर उठी जनता की आवाज 6.जोधपुर में बिजली विभाग और डिस्कॉम का एक्शन:दो बड़ी समस्याओं का हुआ स्थाई समाधान, एग्जीक्यूटिव कुंदन बने 'पब्लिक के स्टार 7.जोधपुर के लक्ष्मण नगर में सीवर ब्लॉकेज खुला:जुनावो की ढाणी को मिली बिजली-पानी के संकट से मुक्ति, डिस्कॉम के सूर्यभान बने ‘पब्लिक के स्टार’ 8.भास्कर समाधान: कचरा हटा, रोड लाइट चालू; लोगों को राहत:गंदे पानी, जाम सीवर और खुले चैंबर की समस्या, दिव्या दैया बनी आज की ‘स्टार ऑफिसर’ 9.'भास्कर समाधान' पर एक पोस्ट से हल:3 साल से 500 घर जी रहे अंधेरे में, सरकारी पाइपलाइन पर लगाए अवैध वॉल्व, सप्लाई में आ रहा गंदा पानी 10.भास्कर समाधान, कई दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाईट चालू:अजमेर में कहीं गंदा पानी, कही पेयजल संकट, सड़क और सीवरेज समस्याओं से जूझ रहे लोग

‘भास्कर समाधान’ बना जनमंच:गली में कीचड़, खुले में कचरा और रिहायशी इलाके में भारी वाहनों की आवाजाही बनीं बड़ी समस्या

उदयपुर में ‘भास्कर समाधान’ पर लोग लगातार अपनी समस्याएं शेयर कर रहे हैं। सीधे अधिकारियों तक परेशानी पहुंचने से लोगों को समाधान भी मिल रहे हैं। इससे उनका भरोसा भी मजबूत हुआ है। सड़क, बिजली, पानी ही नहीं परिवहन एवं स्वास्थ्य जैसे मुद्दों के प्रति लापरवाही पर भी जनता पोस्ट के माध्यम से जिम्मेदारों से सवाल पूछ रही है। पहले एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान पर काम जारी है… गली में जमा कीचड़, लोग फिसलकर हो रहे चोटिल उदयपुर शहर की मीरा नगर कॉलोनी, भुवाणा की अल्फा क्लासेज ट्यूशन वाली गली से एक जागरूक नागरिक ने गली में जमा पानी और कीचड़ की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि प्रशसन को पांच बार इस संबंध में सूचित कर चुके हैं लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। पूरी गली में मिट्‌टी और कीचड़ की वजह से पैदल चलना भी मुश्किल है। रोज कोई न कोई चोटिल हो रहा है। खुले में पड़ा कचरा, बेसहारा पशुओं का लगता जमावड़ा खेड़ा के सेक्टर 13 से अजय बजाज ने पूरे वार्ड में जगह–जगह फैली गंदगी और खुले में पड़े कचरे की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि सेक्टर 14 के ए सर्किल और इसके आसपास लोगों ने डस्टबिन न होने के कारण खुले में कचरा डाला हुआ है। इससे बेसहारा गाय, सांड और कुत्ते दिनभर यहां जमावड़ा लगाए रहते हैं। निगम से अपील है कि वो इन पॉइंट्स पर डस्टबिन रखवाकर कचरा उठाने की नियमित व्यवस्था करवाए। ढलान वाली सड़क पर बाइक सवारों को रहता हादसे का डर सुकेर के अनंतस्नेह अपार्टमेंट से सुनीता ने ढलान वाली सड़क की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि भुवाणा बाइपास के पास स्थित होटल राजकमल के सामने से जा रही ढलान वाली सड़क का अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल सका है। हमेशा क्षतिग्रस्त रहने वाली इस सड़क से वाहन चालकों खासकर बाइक सवार लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है और अक्सर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। आवासीय क्षेत्र होने के बावजूद यहां 5–6 बड़े गोदाम हैं जिनकी वजह से भारी लोडिंग ट्रकों और क्रेनों की आवाजाही भी रहती है। इसकी वजह से सड़क की मरम्मत होने के कुछ दिनों में यह फिर से टूटकर धंस जाती है। प्रशासन से अनुरोध है कि इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए आवासीय क्षेत्र से कॉमर्शियल गतिविधियों को स्थायी रूप से बंद करें। खम्भे लगाए नहीं, पेड़ों से बांधे बिजली के तार प्रताप नगर रोड, सुंदरवास, गणेशपुरा से विवेक ने बिजली के खम्भों के न होने से हो रही परेशानी शेयर की है। उन्होंने बताया कि हमारे क्षेत्र में बिजली के खम्भे ही नहीं लगाए हुए हैं। पूरी गली में तीन ही खम्भे हैं। बिजली के तारों को पेड़ों से बांधा हुआ है। इस समस्या का संबंधित विभाग कोई समाधान करवाए। अब एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली… 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट के बाद सुलझी समस्या शहर के मनोहरपुरा रोड, अरोड़ा नगर, फतेहपुरा से अजीम अत्तारी ने कॉलोनी में सालों से नालियां की सफाई न होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि हमारी कॉलोनी हीतावालों की बाड़ी, गली नंबर एच, वार्ड 69 की खारोल कॉलोनी में कई सालों से न तो नई नालियां बनी है न पुरानी की मरम्मत हुई है। अज़ीम अत्तारी ने बताया कि कई बार शिकायत कर चुके है लेकिन समाधान नहीं हुआ। इस समस्या के पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने टीम भेजकर समाधान करवा दिया है। वार्ड नंबर 44 के पार्षद आशीष कोठारी बने 'पब्लिक के स्टार' शहर के हिरण मगरी, सेक्टर 07 इलाके में गीतांजलि बायपास रोड के बीच आ रहे बिजली के पोल को हटाने के लिए गुप्तेश्वर नगर से दिग्विजय सिंह भाटी ने अपील की थी। उन्होंने बताया कि रोड के बीच आ रहे इस पोल की वजह से दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है। 'भास्कर समाधान' पर इस समस्या के पोस्ट होने के बाद वार्ड नंबर 44 के पार्षद आशीष कोठारी ने समाधान करवा दिया। एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.कृष्णा कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति हुई सुचारु:पानी, सफाई और कचरे की समस्याएं आई सामने, एईएन पूजा मौर्य आज बनी ‘स्टार ऑफिसर’ 2.केसरगंज में पेयजल आपुर्ति की समस्या का हुआ समाधान:सड़क पर जलभराव, जर्जर भवन, बिजली की तारों से टकराते पेड़ और खुले सीवरेज चैंबर की समस्याएं आई सामने 3. पंचशील नगर में सीवर टैंक की समस्या का हुआ समाधान:सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, सफाई और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी परेशानी आई सामने 4.अजमेर में पृथ्वीराज पुरी से हाथीभाटा तक समस्याओं की तस्वीर:बिजली कनेक्शन में देरी से रुका निर्माण कार्य, कार्रवाई के बाद बदली कई इलाकों की स्थिति 5.एक्सईएन राकेश गहलोत बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में एक साल से खुले चैम्बर की समस्या हुई हल, आना सागर की रोड लाइट भी सुधरीं, चूहों और बिजली के तारों की समस्या 6.चीफ हैल्थ इंस्पेक्टर रमेश बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में 20 साल पुरानी पेयजल समस्या का समाधान, महीनों बाद सफाई होने से लोग खुश 7.‘भास्कर समाधान’: अधिकारियों तक सीधे पहुंच रही समस्या:नलों से आ रहा बदबूदार पानी, सीवर ओवरफ्लो, आश्रम क्षेत्र में बच्चों को काट रहे बेसहारा कुत्ते 8.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 9.‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप 10.कब होगी पानी की सप्लाई, मोबाइल पर मिलेगा अपडेट:‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट में समस्या सामने आने के बाद SE ने दिए निर्देश

पंजाब के 'पायलट' से मिले 'परमानेंट इंचार्ज':राजस्थान के सांसदजी को दिल्ली पुलिस ने 'घसीटा'; रविंद्र भाटी को 'दादागिरी' नापसंद

नमस्कार, जयपुर में पंजाब इंचार्ज और 'परमानेंट इंचार्ज' की मुलाकात चर्चा में है। नागौर में माइक बंद होने पर विधायकजी ने चेतावनी दे दी। दिल्ली पुलिस ने बाड़मेर सांसदजी को घसीट दिया और जयपुर में लोग त्योहार की दुहाई दे रहे हैं। राजनीति और ब्यूरोक्रेसी की ऐसी ही खरी-खरी बातें पढ़िए, आज के इस एपिसोड में… 1. पंजाब इंचार्ज और 'परमानेंट इंचार्ज' एक वक्त था जब सत्ता के लिए खींचतान चली थी। दिग्गजों को समझ आ गया कि सत्ता वह किनारा है जिसे एकता के जहाज पर चढ़कर ही पाया जा सकता है। आपस में लड़कर जहाजी अपना ही बेड़ा खुद डुबो बैठते हैं। जिन दिग्गजों के संदर्भ में यह बात अक्सर कही जाती रही, अब उनका मिलना मिसाल बन रहा है। पंचायत चुनाव को लेकर राजधानी में कांग्रेस की बड़ी मीटिंग हुई। इसमें पंजाब के प्रभारी सचिन पायलट, राजस्थान स्टेट प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और पूर्व सीएम अशोक गहलोत समेत कई नेता जुटे थे। पायलट और रंधावा कमरे में बैठे चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान पूर्व सीएम की एंट्री हुई। उन्होंने पायलट को देखा। मुस्कुराए और बोले- पंजाब इंचार्ज। फिर उसी मुस्कान के साथ बोले- क्या संयोग है बताइए, पहले आपके इंचार्ज ये (रंधावा) थे, अब आप इनके इंचार्ज हो। रंधावा जी ने जवाब दिया- अब तो आप ही एक-दूसरे के इंचार्ज हो। इस पर पायलट ने पूर्व सीएम से कहा- हम सबके इंचार्ज आप ही हो। राजस्थान-पंजाब से क्या फर्क पड़ता है। इस पर पूर्व सीएम ने ठहाका लगाते हुए कहा- हम तो परमानेंट इंचार्ज हैं। एकजुटता की यह तस्वीर कांग्रेस के लिए सुखद है। फिर भी हर किसी के समर्थकों की मनोकामनाएं अलग-अलग हैं। पायलट के समर्थक चाहते हैं कि अगली बार कुर्सी पर वे बैठें। जबकि सिग्नल पर गहलोत की गाड़ी रुकने पर प्रशंसक कहता है- चौथी बार आप ही गद्दी पर बैठना। 2. रविंद्र सिंह भाटी को दादागिरी नापसंद हनुमान बेनीवाल, नरेश मीणा, राजेंद्र गुढ़ा और रविंद्र सिंह भाटी… इन सब नेताओं में एक बात कॉमन यह है कि ये ‘वन मैन आर्मी’ की तरह हैं। युवाओं में इनकी फैन फॉलोइंग तगड़ी है। ये हवा का रुख अपने दम पर बना-बिगाड़ सकते हैं। हनुमान बेनीवाल ने अपनी पार्टी बना रखी है। नरेश मीणा भी BSS नाम के संगठन के प्रमुख हैं। राजेंद्र गुढ़ा और रविंद्र सिंह भाटी फिलहाल अपने स्तर पर विभिन्न मुद्दों पर संघर्ष करते दिखते हैं। EWS सरलीकरण की मांग को लेकर बाड़मेर के शिव से निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी प्रदेश में यात्रा निकाल रहे हैं। उन्हें भरपूर जन समर्थन मिल रहा है। जगह-जगह जेसीबी से फूल बरसाए जा रहे हैं। हाथी पर बैठाया जा रहा है। भव्य मंच सज रहे हैं। युवा उनकी सभा में बड़ी तादाद में जुट रहे हैं। ऐसे में भाटीजी का हौसला सातवें आसमान पर है। नागौर में उनका माइक बंद कर दिया गया। इस पर वे प्रशासन पर खूब भड़के। प्रशासन को चेतावनी देते हुए बोले- माइक में गरीब जनता की आवाज है। जिसे दबा नहीं सकते। यह दादागिरी अपनी जेब में रखो। नहीं सुधरे तो इलाज कर दिया जाएगा। 3. सांसद उम्मेदाराम को घसीटा उनका नाम उम्मेदाराम बेनीवाल है। वे बाड़मेर-जैसलमेर से सांसद हैं। उम्मेदाराम अपने सौम्य व्यवहार के कारण जाने जाते हैं। लोगों के बीच उनकी पैठ भी है। सांसद वाले तेवर उनमें नहीं हैं, न ही कहीं बड़प्पन झाड़ते हैं। अपने एरिया में चरवाहों की झोंपड़ी में घुस जाते हैं। बकरी के दूध की चाय से ही सब्र कर लेते हैं। आम लोगों के हाल-चाल पूछते हैं। उनके सुख-दुख में तन्मयता से शामिल होते हैं। दिग्गजों की कतार लगे तो उम्मेदाराम लुके-छुपे नजर आएंगे। लेकिन इस बार गजब हो गया। दिल्ली में राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रहे प्रोटेस्ट में वे फ्रंट लाइन में नजर आए। दिल्ली पुलिस भी कम नहीं। आंदोलन करते सांसद महोदय को हाथ-पैरों से पकड़कर घसीट लाई। सांसद महोदय ‘छोड़ो-छोड़ो’ चिल्लाते रहे, लेकिन दिल्ली पुलिस किसकी सुनती है? उन्हें पुलिस वाहन के पास लाकर एक बार सड़क पर पटक दिया गया। फिर दोबारा उठाकर गाड़ी के अंदर डाल दिया गया। शुक्र है इस दौरान सांसद महोदय ने हाथ-पैर नहीं मारे। वाहन के दरवाजे का साइज देख सीधे-सट्‌ट हो गए ताकि खुद को नुकसान पहुंचाए बिना हिरासत में जा सकें। इस कार्रवाई के बाद जरूर उम्मेदाराम आलाकमान की नजर में आ जाएंगे। राजनीति में काम कितना ही बेहतर कर लीजिए, पहचान तो ऐसे ही पैंतरों से मिलती है। 4. चलते-चलते.. दीपावली बड़ा त्योहार है। कई काम-धंधे ऐसे हैं कि इसी सीजन में व्यापारी की आमद चमकती है। जयपुर शहर में नवरात्र से ही बाजारों में चहल-पहल हो जाती है। इस बीच अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई भी चल रही है। सड़क पर थड़ी-ठेला लगाकर लोग किसी तरह आजीविका चलाते हैं। महंगाई के दौर में परिवार को पालना किसी जंग लड़ने से कम नहीं। इस बीच न्यू सांगानेर रोड पर अतिक्रमण को चिह्नित कर दुकानें, सीढ़ियां, टिन-टप्पर की छतें तोड़ी जा रही हैं। लोग रो रहे हैं। विरोध कर रहे हैं। हाईकोर्ट ने भी 15 दिन के लिए सुनवाई टाल दी। यानी कार्रवाई जारी रह सकती है। अतिक्रमण है तो तोड़ा जाएगा ही। लेकिन जिनकी दुकानें टूट रही हैं, थड़ियां उठाई जा रही हैं, वे भी नागरिक हैं। अपराधी नहीं हैं। सामने दीपावली का सीजन है। सालभर काम-धंधा इन्हीं चंद दिनों में होता है। ऐसे में कार्रवाई के दौरान सिर्फ एक दुकान नहीं टूटती बल्कि एक परिवार की उम्मीदें भी टूट जाती हैं। रोजगार का साधन टूट जाता है। हौसला टूट जाता है। चुनाव के लिए कई बार इस तरह की कार्रवाई को टाल दिया जाता है। अतिक्रमण की जद में आई दुकान टूटने के बाद एक बुजुर्ग महिला ने रोते हुए कहा- रोएं नहीं तो क्या करें, दीपावली का त्योहार तो देखते। थोड़ा सा वक्त तो दे देते। सब कुछ चौपट हो गया। इनपुट सहयोग- स्मित पालीवाल, ऋषभ सैनी (जयपुर), विजय कुमार (बाड़मेर)। वीडियो देखने के लिए सबसे ऊपर फोटो पर क्लिक करें। अब कल सुबह 7 बजे मुलाकात होगी।

राजस्थान में 11 अक्टूबर से बारिश की संभावना:उदयपुर, सिरोही, भीलवाड़ा और नागौर में रात में ठंडक; जयपुर में जैसलमेर से ज्यादा गर्मी

राजस्थान में बुधवार को तापमान में गिरावट होने से गर्मी से राहत रही। पिलानी (झुंझुनूं), जैसलमेर, चूरू, श्रीगंगानगर समेत कई शहरों में तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरा। राज्य के सभी शहरों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। रात में भी तापमान कम होने से ठंडक रही। उदयपुर, भीलवाड़ा, सिरोही और नागौर में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। यहां गुलाबी सर्दी रही। वहीं, जैसलमेर (37°C) से ज्यादा गर्म जयपुर (37.2°C) रहा। मौसम विभाग ने 11 अक्टूबर से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से बीकानेर और जयपुर संभाग के जिलों में मौसम बदलने और कहीं-कहीं बादल छाने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर 11 और 12 अक्टूबर को बीकानेर, जयपुर संभाग के 6-7 जिलों में देखने को मिल सकता है। इसमें बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, अलवर का एरिया भी प्रभावित हो सकता है, जहां आसमान में हल्के बादल छा सकते हैं। पारा 40 डिग्री से नीचे आया, गर्मी से मामूली राहत राज्य में बुधवार को सभी शहरों का मौसम ड्राई रहा। दिन में धूप रही और हल्की हवा चली। दिन में सबसे ज्यादा गर्मी पिलानी में रही, जहां अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। चूरू में 38.7, फलोदी व टोंक में 38.6, बाड़मेर में 38.1, जोधपुर में 37.5, बीकानेर में 37.4, श्रीगंगानगर में 37.6, अलवर में 37.2 और भीलवाड़ा व जैसलमेर में 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। माउंट आबू में रात का पारा 14 डिग्री सेल्सियस सबसे ज्यादा ठंडक हिल स्टेशन माउंट आबू में रही, जहां न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। भीलवाड़ा में न्यूनतम तापमान 19.8, उदयपुर में 18.2, नागौर में 19.5, सिरोही में 16.2, फतेहपुर में 19.4 और पाली में 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। फलोदी को छोड़कर बाकी सभी शहरों का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। जयपुर में दिन में गर्मी बरकरार जयपुर में दिन का तापमान बुधवार को 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो जैसलमेर से थोड़ा ज्यादा रहा। यहां दिनभर धूप रही और दोपहर में शहरी इलाकों में गर्मी रही। शाम होने के साथ तापमान में गिरावट हुई और गर्मी से राहत रही। यहां न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अब आगे क्या? मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने आज से अगले 2 दिन राज्य में मौसम ड्राई रहने और धूप रहने की संभावना जताई है। हालांकि तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। दिन में अधिकांश शहरों का तापमान 30 से 40 डिग्री जबकि न्यूनतम 18 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज होने की संभावना है। 10 अक्टूबर से एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हो रहा है। इससे राज्य के मौसम में बदलाव हो सकता है।

सर्वाधिक पशुधन वाले बॉर्डर के सुंदरा गांव से ग्राउंड रिपोर्ट:सुंदरा के धोरों में दूर-दूर तक न घास, न पानी, रेवड़ के लिए भटक रहे पशुपालक

बाड़मेर जिले के भारत-पाक बॉर्डर का अंतिम गांव सुंदरा, जो आबादी की दृष्टि से भी इस इलाके का सबसे बड़ा गांव है। यहां करीब 2500 लोगों की आबादी है। यह पशुधन की सर्वाधिक संख्या वाला गांव है। सुंदरा में 25 हजार से ज्यादा गोवंश है। 50 हजार से ज्यादा भेड़-बकरियां हैं। हर घर में 8-10 गाय हैं। 200 से 1000 तक भेड़-बकरियां हैं। सदियों से यहां के लोग पशुपालन पर ही अपनी जिंदगी का गुजारा करते हैं। इस बार कुदरत ने ऐसा कहर बरपाया कि बारिश ही नहीं हुई। पूरा बॉर्डर इलाका सूखे की चपेट में है। किसानों के लिए खाने को अनाज नहीं मिला है। चारे-पानी की समस्या विकराल रूप ले चुकी है। इतने भारी-भरकम पशुधन वाले गांव में अब पशुपालकों की चीख सरकार भी नहीं सुन रही है। किसानों की एक ही मांग है कि सरकार पशुओं के चारा डिपो और टैंकरों से जलापूर्ति करवाएं। 25 हजार गोवंश, 50 हजार भेड़ -बकरियां, चारा डिपो की मांग सुंदरा के रेतीले धोरों पर जहां कभी घास के तिनके लहराते थे, आज वहां सिर्फ तपती धूल और सूखी जमीन है। इस सूखे ने सिर्फ फसलें ही नहीं इंसानों की थाली से निवाला भी छीन लिया। पशुओं के मुंह से चारा भी छीन लिया है। हर घर में बंधे मवेशियों की पसलियां अब चमड़ी से बाहर झांकने लगी हैं। पानी के पारंपरिक टांके और कुएं जवाब दे चुके हैं। लोगों के लिए मवेशी कोई व्यापार नहीं, बल्कि संपूर्ण जमापूंजी हैं। पशुपालक अपनी आंखों के सामने अपनी जिंदगी भर की पूंजी को तड़पते देखने को मजबूर हैं। जहां कहीं तालाब, वहां छोड़ रहे पशु, ताकि मरे नहीं, जिंदा रहें भारतमाला हाईवे के रोहिड़ी से आगे एक ट्यूबवैल है। यह रेगिस्तान में पानी की एकमात्र उम्मीद बना हुआ है। मरते-तड़पते पशुओं को देखकर किसान 20-30 पशुओं को इकट्ठा करते हैं। वे हर रोज इन्हें इसी ट्यूबवैल पर छोड़ रहे हैं। यहां एक कुंड बनाया हुआ है। इसे ट्यूबवैल से रोज भरा जाता है। यह ट्यूबवैल पशुओं के जिंदा रहने की उम्मीद है। इस ट्यूबवैल के आसपास करीब 5 हजार से ज्यादा गोवंश का जमावड़ा है। आसपास एक मठ भी है। वहां के मठाधीश भी पशुओं को मौत के मुहाने से बचाने में मदद कर रहे हैं। पशुपालकों की दर्द भरी पुकार: सरकार के सामने तीन बड़ी मांगें चारा डिपो खुलें: गांव में पशुधन की विशाल संख्या को देखते हुए तत्काल सरकारी अनुदानित चारा डिपो शुरू किए जाएं, ताकि हर परिवार को नियमित सूखा चारा मिल सके। टैंकरों से जलापूर्ति: गांव के सार्वजनिक जीएलआर और पशु खेळियों को भरने के लिए रोजाना सरकारी टैंकरों की व्यवस्था की जाए। घर-घर पानी पहुंचाया जाए। पशु चिकित्सा शिविर: भूख और प्यास से कमजोर हो रहे गोवंश और रेवड़ में महामारियां न फैलें। इसके लिए पशु चिकित्सा दल भेजें। किसान बोले- चारा डिपो खुलें, टैंकरों से जलापूर्ति हो, तब जिंदा बच पाएंगे गोवंश, पानी खरीद रहे रोहिड़ी के कमलसिंह का कहना है कि निजी टैंकरों से पानी मंगवाना किसानों की पहुंच से बाहर हो चुका है। दूर-दराज के कस्बों से महंगा चारा खरीदना भी संभव नहीं रहा। एक तरफ अपने पेट की चिंता है। दूसरी तरफ अपने बेजुबानों के तिल-तिल कर दम तोड़ने का खौफ है। इसी तरह भोमसिंह सुंदरा का कहना है कि रोहिड़ी और सुंदरा में भीषण अकाल की वजह से पशुपालकों के हालात खराब है।

500 एमवीए का दूसरा पावर ट्रांसफॉर्मर पहुंचा:रिफाइनरी में ओवरलोडिंग हमेशा के लिए होगी दूर, 15-20 अक्टूबर तक चार्ज होगा सिस्टम

पचपदरा रिफाइनरी (एचआरआरएल) और इस पूरे औद्योगिक बेल्ट को अब बिजली कटौती या ट्रिपिंग का सामना नहीं करना पड़ेगा। रिफाइनरी के लगातार बढ़ते लोड और भविष्य की विशाल ऊर्जा जरूरतों को देखते हुए राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड ने यहां बिजली का अभेद्य तंत्र खड़ा कर दिया है। करीब 260 करोड़ रुपए की लागत से 400 केवी जीएसएस पचपदरा का निर्माण पूरा होने के बाद, अब इसे फुलप्रूफ बनाने के लिए 500 एमवीए क्षमता का एक अतिरिक्त पावर ट्रांसफॉर्मर साइट पर पहुंच चुका है। इसे 15 से 20 अक्टूबर के बीच पूरी तरह चार्ज कर दिया जाएगा। इस मेगा प्रोजेक्ट के धरातल पर उतरने से न सिर्फ रिफाइनरी को निर्बाध बिजली मिलेगी, बल्कि पूरे क्षेत्र में औद्योगिक विकास को नई रफ्तार मिलेगी। रिकॉर्ड समय में यूं चार्ज हुआ पूरा प्रोजेक्ट 10 दिसंबर 2024: 400 केवी जीएसएस पचपदरा और संबद्ध 400 केवी लाइनें चार्ज की गई। 31 जनवरी 2025: 220 केवी पचपदरा–एचआरआरएल सर्किट-1 एवं सर्किट-2 चार्ज। 13 फरवरी 2025: 220 केवी बालोतरा–बोरानाडा लाइन चार्ज। 12 मार्च 2025: सिस्टम की पूर्ण सुरक्षा के लिए 125 एमवीएआर रिएक्टर को चार्ज किया गया। 16 जून 2025 से 20 जुलाई 2026 बालोतरा–एचआरआरएल लीलो लाइन को एंटी-थैफ्ट मोड से गुजारते हुए सफलतापूर्वक लोड पर जोड़ा गया। डिमांड से पहले ही तैयारी रिफाइनरी के लिए भविष्य में कुल 1000 एमवीए क्षमता की जरूरत तय की गई थी। इसे पूरा करने के लिए डिपोजिट वर्क के तहत पहले ही 500 एमवीए का ट्रांसफॉर्मर स्थापित किया जा चुका है। अब दूसरा 500 एमवीए का पावर ट्रांसफॉर्मर लगाया जा रहा है। अत्याधुनिक लाइनों का बिछा हाई-वोल्टेज जाल रिफाइनरी और आसपास के इलाके में हाई-वोल्टेज और उच्च गुणवत्ता वाली बिजली आपूर्ति 24 घंटे करने के लिए कई उच्च क्षमता वाली ट्रांसमिशन लाइनें बिछाई गई हैं राजवेस्ट–ककानी लाइन: 36.11 किमी लंबी 400 केवी डबल सर्किट लीलो लाइन का कार्य 21 फरवरी 2022 को शुरू हुआ था। इससे 400 केवी जीएसएस पचपदरा को पचपदरा–राजवेस्ट और ककानी के रूप में दो मजबूत 400 केवी रूट मिल चुके हैं। पचपदरा–एचआरआरएल लाइन (सर्किट-1 व 2): रिफाइनरी के लिए 220 केवी की दो अलग-अलग लाइनें (पहली 14.29 किमी और दूसरी 15.51 किमी) खींची हैं। बालोतरा–बोरानाडा लाइन: 8.947 किमी लंबी 220 केवी डी/सी लीलो लाइन को रिफाइनरी के लिए जोड़ा गया है। बालोतरा–एचआरआरएल लाइन: 5.20 किमी लंबी 220 केवी डी/सी लीलो लाइन भी सफलतापूर्वक स्थापित की गई है। पचपदरा–बालोतरा बेल्ट में बिजली तंत्र मजबूत होगा पचपदरा रिफाइनरी की भविष्य की ऊर्जा आवश्यकताओं और क्षेत्र के औद्योगिक विस्तार को ध्यान में रखते हुए प्रसारण निगम ने इस ट्रांसमिशन तंत्र को अत्याधुनिक और बेजोड़ बनाया है। 260 करोड़ की लागत से तैयार 400 केवी जीएसएस और संबद्ध लाइनों के बाद, अब स्थापित होने वाला 500 एमवीए का अतिरिक्त पावर ट्रांसफॉर्मर इस व्यवस्था को पूरी तरह सुदृढ़ बना देगा। अक्टूबर के मध्य तक इसे चार्ज कर दिया जाएगा। - सवाईसिंह खत्री, एईएन, आरवीपीएनएल बाड़मेर।

रेगुलेशन के बाद से ही जैसलमेर की जलापूर्ति प्रभावित:2-2 दिन डिले जारी हुआ 12 नहरों का संशोधित रेगुलेशन जैसलमेर को 8.5 रोजा बारी पानी

इन्दिरा गांधी नहर परियोजना के पानी के वितरण को लेकर दैनिक भास्कर की खबर पर आखिरकार मुहर लग गई है। जैसलमेर सिंचाई के पानी की पूर्ति को लेकर भास्कर ने जो आशंकाएं जताई थीं और समाधान सुझाए थे ठीक वैसा ही कदम उठाते हुए प्रशासन ने बुधवार को संशोधित रेगुलेशन जारी कर दिया है। इसके तहत अब 12 प्रमुख नहरों को दो-दो दिन डिले (स्थगित) करके करीब 3000 क्यूसेक पानी का इंतजाम किया गया है। सीएडी आयुक्त की ओर से जारी संशोधित चक्रीय कार्यक्रम के अनुसार वर्तमान रेगुलेशन अवधि में मांग की तुलना में पानी कम प्राप्त हो रहा था। जिससे जैसलमेर संभाग की जलापूर्ति प्रभावित हो रही थी। स्थिति से निपटने के लिए मुख्य अभियंता (जल संसाधन उत्तर) हनुमानगढ़ और मुख्य अभियंता इंगानप बीकानेर की अनुशंसा पर यह बदलाव किया गया है। योजना के तहत 12 चुनिंदा नहरों और वितरिकाओं को दो दिन के लिए आगे खिसकाकर (डिले करके) जैसलमेर क्षेत्र को पानी उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि किसानों की साढ़े आठ रोजा बारी में लगातार पानी की उपलब्धता बनी रहे। दरअसल जब से रेगुलेशन कार्यक्रम जारी हुआ तब से जैसलमेर को अपनी बारी पर पानी नहीं मिल पाया। हनुमानगढ़ जोन की मांग ही पूर्ति करते-करते अभियंता पस्त हो जा रहे हैं। बीकानेर और जैसलमेर के किसानों को अपनी लड़ाई लड़नी नहीं आती क्योंकि जो पानी जैसलमेर में कम हुआ अगर वही पानी हनुमानगढ़ में कम होता तो किसान प्रशासन की ईट से ईट बजा देते हैं मगर यहां के किसान धैर्य दिखाते हैं। इन 12 नहरों और वितरिकाओं को किया गया है दो दिन स्थगित ये रहेगा वितरण का तरीका : इन 12 नहरों को निरंतर संचालित करते हुए 19 अक्टूबर की सुबह 6 बजे तक पानी दिया जाएगा। शेष नहरों (ग्रुप अ एवं स) को 17 अक्टूबर को ही बंद किया जाना है। इसके बाद 19 अक्टूबर से पूर्व की तरह सभी तीनों ग्रुप (क, ख और ग) नियमित रूप से 29 जनवरी 2027 तक संचालित होते रहेंगे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पानी के सुचारू वितरण और मॉनिटरिंग के लिए जिला कलेक्टर और संबंधित अधिशाषी अभियंता लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहेंगे ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। 1. बुर्जी 243 से 415 तक के सीधे मोघे एवं वितरिकाएं (295 क्यूसेक) 2. बुर्जी 415 से 507 तक के सीधे मोघे एवं वितरिकाएं (302 क्यूसेक) 3. बुर्जी 507 से 620 तक के सीधे मोघे एवं वितरिकाएं (130 क्यूसेक) 4. छोटी नहरें एवं सीधे मोघे बुर्जी 620 से 750 (193 क्यूसेक) 5. छोटी नहरें एवं सीधे मोघे बुर्जी 860 से 961 तक (गोगड़िया वाले माइनर को छोड़कर - 138 क्यूसेक) 6. छोटी नहरें एवं सीधे मोघे बुर्जी 961 से 1254 तक (बीकमपुर और भरमसर माइनर को छोड़कर - 150 क्यूसेक) 7. नाचना मुख्य नहर एवं बीकमपुर व भरमसर माइनर (215 क्यूसेक) 8. फलौदी लिफ्ट (188 क्यूसेक) 9. कंवरसेन लिफ्ट नहर (350 क्यूसेक) 10. पूगल ब्रांच (719 क्यूसेक) 11. रोजड़ी वितरिका (261 क्यूसेक) 12. पोकरण लिफ्ट (50 क्यूसेक)

मौसम का मिजाज; अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 18.2 डिग्री:दिन में चुभती धूप, रात में हल्की ठंडक, पारे में दोगुना फासला कर रहा बीमार

अक्टूबर की शुरुआत के साथ ही मौसम के दोहरे मिजाज देखने को मिल रहे हैं। बुधवार को बीते 24 घंटे में रात और दिन के तापमान में दोगुना अंतर दर्ज किया गया है। दोपहर में 36 डिग्री की तेज धूप ने परेशान किया। वहीं रात का पारा 18.2 रहने से हल्की ठंडक महसूस हुई। पारे का यही फासला लोगों को सर्दी-जुकाम, खांसी का शिकार बना रहा है। एमबी अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों पहुंचे रहे मरीजों में 60 प्रतिशत लोग इन्हीं मौसमी बीमारियों से ग्रसित हैं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 12 अक्टूबर के बाद से रात में ठंडक बढ़ने लगेगी। 11-12 अक्टूबर को वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से राज्य के उत्तर-पश्चिमी जिलों में बादल छाने के साथ कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। इस सिस्टम के जाने के बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट हो सकती है।

4 मीटर खोदी सड़क, 2 माह बाद भी नहीं बनाई:भांकरोटा से हीरापुरा तक 8 मीटर चौड़ी सर्विस लेन में सिर्फ कुछ हिस्सा चलने लायक

जयपुर-अजमेर हाईवे पर वाहन जहां सरपट दौड़ रहे हैं, वहीं इससे सटी सर्विस लेन पर लोकल ट्रैफिक हिचकोले खाते हुए रेंगने को मजबूर है। भांकरोटा से हीरापुरा पावर हाउस तक करीब 2.5 किमी में 8 मीटर चौड़ी सर्विस लेन का लगभग 4 मीटर हिस्सा पूरी तरह उखड़ा पड़ा है। वजह यह है कि जेडीए ने ड्रेनेज लाइन डालने के लिए सड़क खोदी, लेकिन काम पूरा होने के करीब दो महीने बाद भी डामरीकरण नहीं कराया। इस हिस्से में जगह-जगह करीब आधा फीट गहरे गड्ढे हो गए हैं। दुपहिया वाहन चालकों के लिए यह ज्यादा जोखिम भरा है। सड़क का आधा हिस्सा खराब होने से वाहन एक ही हिस्से में सिमट जाते हैं और पीक आवर्स में जाम की स्थिति बनती है। भांकरोटा, कमला नेहरू नगर, गोपालपुरा बाईपास और 200 फीट बाईपास की ओर आने-जाने वाले स्थानीय ट्रैफिक को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। इस सर्विस लेन से रोज बड़ी संख्या में चौपहिया और दुपहिया वाहन गुजरते हैं। 16 करोड़ की ड्रेनेज लाइन, सड़क ग्रेवल डालकर छोड़ दी अजमेर रोड पर जलभराव की समस्या दूर करने के लिए जेडीए ने करीब ₹16 करोड़ की लागत से ड्रेनेज लाइन बिछाई थी। जून-जुलाई में हीरापुरा पावर हाउस से भांकरोटा तक करीब 2.5 किमी लंबाई में सर्विस लेन खोदकर यह काम पूरा किया गया। इसके बाद सड़क को दोबारा बनाने के बजाय जेडीए ने खोदे गए हिस्से में ग्रेवल डालकर छोड़ दिया। मानसून के दौरान डामरीकरण नहीं होने और लगातार ट्रैफिक के दबाव से अब ग्रेवल भी उखड़ चुकी है। नतीजा यह है कि सड़क पर गहरे गड्ढे बन गए हैं और सर्विस लेन का आधा हिस्सा वाहन चलाने लायक नहीं बचा है। अब दावा- 10 दिन में करेंगे डामरीकरण जेडीए जोन के एक्सईएन नागरमल का कहना है कि ड्रेनेज का काम पूरा होने के बाद मानसून शुरू हो गया था, इसलिए डामरीकरण नहीं कराया जा सका। अब सड़क की सफाई का काम शुरू कर दिया गया है। अगले 10 दिन में डामरीकरण करा दिया जाएगा।

भुवाणा में बेशकीमती भूमि पर नजर, 3 पर केस:यूडीए की जमीन हड़पने को बनाए फर्जी पट्‌टे, स्टे मांगा

सुखेर थाना क्षेत्र के भुवाणा में उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) की 26 हजार 900 वर्गफीट कीमती जमीन को हड़पने की बड़ी साजिश का पर्दाफाश हुआ है। तीन जालसाजों ने फर्जी पंचायती पट्टे तैयार कर अदालत में यूडीए के खिलाफ ही स्थायी निषेधाज्ञा (स्टे) का वाद दायर कर दिया। मामला पकड़ में आने पर यूडीए के भू-अभिलेख निरीक्षक राजेश मेहता की रिपोर्ट पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दरअसल, भुवाणा में 26 हजार 900 वर्गफीट की इस जमीन को तत्कालीन यूआईटी (अब यूडीए) ने निजी खातेदारों से अवाप्त किया था। संस्था ने खातेदारों को मुआवजा चुकाकर जमीन का भौतिक आधिपत्य लिया और नीलामी के जरिए भूखंड बेचे थे। लिहाजा यह जमीन ग्राम पंचायत भुवाणा की संपत्ति रही ही नहीं। आरोपी दुर्गाशंकर, मोहन सिंह और भैरू सिंह ने जमीन पर अवैध कब्जे के लिए भुवाणा पंचायत के नाम से फर्जी पट्टे तैयार करवा लिए। इसके बाद यूडीए को अपने ही स्वामित्व वाली जमीन से रोकने के लिए अदालत में स्टे याचिका दाखिल कर दी। 2002 की कम्प्यूटर नोटशीट समेत 4 गड़बड़ियों से खुली पोल, पंचायत में तब कम्प्यूटर नहीं था 1. निरस्त हो चुके कानून का हवाला : आरोपियों ने पट्टों में राजस्थान ग्राम पंचायत नियम 1963 का उल्लेख किया, जबकि यह नियम 30 दिसंबर, 1996 को ही निरस्त हो चुका था और 1996 का नया पंचायती राज नियम लागू था। 2. 2002 की टाइप नोटशीट, जबकि कम्प्यूटर था ही नहीं : कोर्ट में पेश पत्रावली की नोटशीट कंप्यूटर से टाइप की हुई है, जबकि साल 2002 में ग्राम पंचायत भुवाणा में कंप्यूटर की कोई सुविधा ही उपलब्ध नहीं थी। 3. रिकॉर्ड से पूरी तरह गायब : पंचायत समिति बड़गांव की साल 2002 की पट्टा बुक, पंचायत भुवाणा की पट्टा बही या रिकॉर्ड में इन पट्टों की कोई प्रति या इंद्राज मौजूद ही नहीं है। 4. फर्जी दस्तखत : पंचायत सचिव ने यूडीए को लिखित में दिया कि आराजी नंबर 3055 पंचायत की संपत्ति नहीं है और न ही इसकी कोई फाइल पंचायत में है। पट्टों पर सरपंच और सचिव के हस्ताक्षर भी फर्जी पाए गए।