slndigital.in

Filters

Channels
Topics
Other Filters

सरकार ने निकाय-पंचायत चुनाव में OBC आरक्षण को सही ठहराया:हाईकोर्ट में कहा- आयोग ने डोर-टू-डोर सर्वे किया; कम आरक्षण देने को लेकर हुआ था विवाद

सरकार ने निकाय और पंचायत चुनाव में दिए गए ओबीसी आरक्षण को सही ठहराया है। हाईकोर्ट में पेश जवाब में सरकार ने कहा कि उसने ओबीसी आयोग की रिपोर्ट के आधार पर लॉटरी के जरिए चुनाव में ओबीसी आरक्षण दिया है। सरकार का जवाब ऐसे समय में आया है, जब प्रदेश में प्रधान, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच और पंच के लिए लॉटरी निकाली जाना प्रस्तावित है। दरअसल, 13 अगस्त को जिला परिषद में जिला प्रमुख के पदों के लिए आरक्षण की लॉटरी निकाली गई थी, जिसमें 41 जिलों में से 5 पद ओबीसी के लिए आरक्षित हुए थे। उसके बाद ओबीसी आरक्षण कम दिए जाने को लेकर उठे विवाद व अन्य कारणों से सरकार ने आगे की लॉटरी को स्थगित कर दिया और 17 और 18 सितंबर को लॉटरी की तिथि तय की थी। लेकिन अब निकाय चुनावों का हवाला देते हुए इसे मंगलवार को एक बार फिर स्थगित कर दिया है। ओबीसी आयोग ने डोर-टू-डोर सर्वे किया सरकार ने अपने जवाब में कहा कि ओबीसी आयोग ने डोर-टू-डोर सर्वे करवाकर और जनाधार के उपलब्ध डेटा का एनालिसिस करके ही ओबीसी आरक्षण की सिफारिश की है। हमने सुप्रीम कोर्ट की 50 प्रतिशत की सीमा के अंदर ही एससी, एसटी और ओबीसी को आरक्षण दिया है, इसलिए ओबीसी आरक्षण किसी भी सूरत में नहीं बढ़ाया जा सकता है। दरअसल, पंचायत चुनाव में जिला प्रमुख के पदों के मुकाबले ओबीसी की सीटें नहीं बढ़ने पर हाईकोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा था। राधेराम गोदारा ने कोर्ट में याचिका लगाकर कहा था कि सरकार ने जिला पुनर्गठन और नए जिलों के गठन के बाद जिला प्रमुख के कुल पदों की संख्या 33 से बढ़ाकर 41 कर दी है। इसके बावजूद पदों के अनुपात में अन्य पिछड़ा वर्ग को नियमानुसार और आनुपातिक आरक्षण का लाभ नहीं दिया गया। जिला प्रमुख पदों पर ओबीसी आरक्षण को नहीं बढ़ाया जा सकता 13 अगस्त को जिला परिषद में जिला प्रमुख के पदों के लिए आरक्षण की लॉटरी निकाली गई थी, जिसमें 41 जिलों में से 5 पद ओबीसी के लिए आरक्षित हुए थे। जालोर, बूंदी, खैरथल-तिजारा जिला प्रमुख का पद ओबीसी के लिए आरक्षित हुआ है। वहीं, ब्यावर और सीकर के जिला प्रमुख पद महिला ओबीसी के लिए आरक्षित हुए हैं। इसके बाद हाईकोर्ट में राधेराम गोदारा ने याचिका दायर करके कहा था कि जब प्रदेश में जिला प्रमुख के कुल पद 33 थे, तब भी ओबीसी के लिए 5 सीट रिजर्व थी, लेकिन अब जब जिला प्रमुख के पद बढ़कर 41 हो गए है, तो भी ओबीसी के लिए 5 पद ही रिजर्व हुए हैं। ऐसे में समानुपात में पद बढ़ाने की मांग की गई है। प्रदेश में 8 जिला प्रमुख के पद एससी, 7 जिला प्रमुख पद एसटी और 5 पद ओबीसी के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसके हिसाब से 41 में से 20 पद आरक्षित हुए हैं, जो 48.78% है। यह सुप्रीम कोर्ट की ओर से निर्धारित 50 फीसदी आरक्षण की लिमिट के अंदर है, इसलिए किसी भी सूरत में जिला प्रमुख के पदों पर ओबीसी आरक्षण को नहीं बढ़ाया जा सकता है। ओबीसी आयोग की रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं याचिकाकर्ता के वकील आनंद शर्मा का कहना है कि अभी तक सरकार ने ओबीसी आयोग की रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार खुद सरकार ओबीसी आयोग की रिपोर्ट को पूरी तरह से सही नहीं मानती है। इसके बाद भी ओबीसी को 21 प्रतिशत की जगह मात्र 16 प्रतिशत आरक्षण ही क्यों दिया जा रहा है। जबकि साल 2020 में 18 प्रतिशत आरक्षण दिया गया था। उस हिसाब से भी जिला प्रमुख में ओबीसी की सीटों की संख्या 7 होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमने सरकार के जवाब पर रिजॉइंडर पेश कर दिया है। अब संभवत अगले सप्ताह मामले की सुनवाई हो सकती है। कांग्रेस की सरकार को घेरने की तैयारी दूसरी ओर कांग्रेस लगातार ओबीसी को कम आरक्षण देने पर सरकार पर सवाल खड़े कर रही है। इस मुद्दे पर सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस ने आरक्षण बचाओ प्रकोष्ठ का भी गठन किया है। कांग्रेस का कहना है कि पंचायतीराज और नगर निकाय चुनावों में आरक्षण के आंकड़ों के साथ मनमानी की गई और ओबीसी आरक्षण को घटाया गया है।

कांग्रेस की बाड़ाबंदी में पहुंचे 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी:होटल के कमरे खुलवाकर तलाशी ली; विधायक बोलीं- भाजपा के दबाव में पार्षदों को उठाने की कोशिश

झुंझुनूं की मलसीसर नगर पालिका में चेयरमैन के चुनाव से पहले कांग्रेस पार्षदों की बाड़ाबंदी में पुलिस ने छापेमारी की। मंडावा के फतेहपुर बाइपास रोड स्थित होटल में बुधवार को दोपहर करीब 2 बजे 50 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की टीम पहुंची और होटल के एक-एक कमरे को खुलवाकर तलाशी ली। होटल में मौजूद मंडावा विधायक रीटा चौधरी ने आरोप लगाया कि भाजपा के पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार के दबाव में पुलिस ने होटल में ठहरे कांग्रेस के जीते हुए पार्षदों को उठाने की कोशिश की और इसे जनादेश को दबाने की कोशिश बताया। डीएसपी नरेंद्र सिंह ने किसी राजनीतिक दबाव से इनकार करते हुए कार्रवाई को सर्च वारंट के आधार पर की गई कानूनी कार्रवाई बताया। उन्होंने कहा- तलाशी के दौरान कोई पार्षद हिरासत में नहीं लिया गया और संतु नाई भी होटल में नहीं मिले। पार्षद को बंधक बनाने की शिकायत पर पहुंची पुलिस झुंझुनूं ग्रामीण डीएसपी नरेंद्र सिंह ने बताया- मलसीसर SDM की ओर से जारी सर्च वारंट जारी किया गया था। वार्ड नंबर 3 के पार्षद संतु नाई के परिजनों ने SDM को शिकायत दी थी कि उनके व्यक्ति को बंधक बनाकर रखा गया है। शिकायत में अलग-अलग जगहों की लोकेशन भी बताई गई थी। इसी आधार पर पुलिस ने होटल में सर्च अभियान चलाया। विधायक रीटा चौधरी ने लगाए राजनीतिक दबाव के आरोप मंडावा विधायक रीटा चौधरी ने राजनीतिक दबाव में पुलिस कार्रवाई का आरोप लगाया। उन्होंने कहा- मंडावा के एक होटल में ठहरे कांग्रेस के जीते हुए पार्षदों को पुलिस के जरिए उठवाने का प्रयास किया गया। भाजपा के पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार ने पुलिस पर कार्रवाई के लिए दबाव बनाया। पुलिस भाजपा के दबाव में काम कर रही है। विधायक ने इसे जनादेश को दबाने की कोशिश बताते हुए कहा कि मंडावा में लोकतंत्र पर हमला किया जा रहा है। जिस पार्षद की तलाश थी, वह होटल में नहीं मिला पुलिस की कार्रवाई के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि जिस पार्षद संतु नाई को बंधक बनाए जाने की शिकायत के आधार पर पुलिस होटल पहुंची थी, वो होटल में नहीं मिले। पुलिस अब शिकायत में बताई गई दूसरी लोकेशन और पूरे मामले की परिस्थितियों की जांच कर रही है। ये खबर भी पढ़ें 1. पूर्व मंत्री के भतीजे को मेयर उम्मीदवार बनाने पर बगावत:विधायक के भाई को पीटा, 4 निगमों में निर्दलीयों की मान-मनोव्वल; 6 जगह भाजपा की निर्विरोध जीत तय 2. मेयर का नाम तय करने में RSS-केंद्रीय मंत्री की चली:अलवर में तीन दावेदारों में से सुमन बनीं मेयर प्रत्याशी; जानें-अजमेर में किरण को क्यों बनाया प्रत्याशी

पोस्ट ऑफिस एजेंट झाड़ियों में जलता हुआ मिला:जोधपुर में इलाज के दौरान मौत; बोला- 3 नकाबपोश युवकों ने पेट्रोल डालकर आग लगाई

जालोर में आहोर बाइपास रोड पर झाड़ियों में पोस्ट ऑफिस एजेंट जलता हुआ मिला। लोगों ने कपड़ा डालकर आग बुझाई। युवक को जालोर जिला हॉस्पिटल ले जाया गाय, जहां से उसे जोधपुर रेफर कर दिया। जोधपुर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हॉस्पिटल में एजेंट ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 3 युवक मुंह पर रुमाल बांधकर आए थे। उन्होंने मेरे ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जांच के बाद ही घटना की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेगी। झाड़ियों में आग की लपटों में घिरा था युवक डीएसी गौतम जैन ने बताया- आहोर बाइपास रोड पर बुधवार सुबह 10.30 बजे झाड़ियों में एक युवक आग की लपटों में घिरा हुआ था। वहां से गुजर रही गाड़ियों में सवार कुछ लोगों ने उसे देखा तो मदद के लिए पहुंचे। लोगों ने कपड़ा डालकर आग बुझाई और एंबुलेंस को सूचना दी। युवक को इलाज के लिए जालोर जिला हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां से उसे जोधपुर रेफर कर दिया गया। सूचा पर ASP मोटाराम गोदारा, कोतवाली पुलिस और एमओबी टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल की जांच कर सबूत जुटाए। पोस्ट ऑफिस में प्राइवेट एजेंट था डीएसपी ने बताया- युवक की पहचान जालोर शहर के लालपोल के अंदर ठाकुरद्वारा के पास रहने वाले युनूस खान (40) पुत्र अशरफ खान के रूप में हुई। युनूस पोस्ट ऑफिस में एजेंट का काम करता था। पुलिस ने गंभीर रूप से झुलसे युनूस के बयान दर्ज किए, जिसमें उसने बताया कि नकाबपोश 3 युवकों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। लेडी पुलिसकर्मी ने मौके पर रिकॉर्ड किए बयान लोगों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो युनूस झाड़ियों के बीच तड़प रहा था। लोगों ने कपड़ा डालकर उसकी आग बुझा दी थी। इस दौरान लेडी पुलिसकर्मी गंगा कंवर ने मोबाइल का कैमरा ऑन कर उसके बयान लेने शुरू किए। पुलिसकर्मी ने पूछा- क्या हुआ आपको? किसने जलाया? युनूस बोला- 3 लोग थे। पुलिसकर्मी ने पूछा- वो 3 कौन थे? युनूस बोला- मैं नहीं जानता। इस दौरान वहां मौजूद लोग भी बीच-बीच में बोलते रहे। किसी की आवाज आई- मैडम वहां बोतल पड़ी है। दूसरी आवाज आई- 108 को फोन किया है, तब तक मर जाएगा। पुलिसकर्मी ने पूछा- आप यहां कैसे आए? युनूस बोला- वो लोग बाइक पर थे। मुझे यहां तक जबरन लेकर आए। पुलिसकर्मी ने पूछा- आपकी किसी से दुश्मनी है? इस पर युनूस कुछ नहीं बोला। भीड़ से कोई व्यक्ति बोला- एंबुलेंस आ गई मैडम। पुलिसकर्मी पूछती रही- आपको किसने जलाया? क्या उन्हें जानते हैं? किसने जलाया? युनूस पानी-पानी चिल्लाने लगा। पड़ोसी ने बताया- मोबाइल घर में मिला युनूस के पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया- युनूस लंबे समय से पोस्ट ऑफिस की वीरमदेव ब्रांच में काम करता था। उसके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। पत्नी 4-5 साल से मानसिक रूप से बीमार है, जिसका इलाज जोधपुर में चल रहा है। युनूस का मोबाइल उसी के घर में मिला। ये खबर भी पढ़ें SP ऑफिस के सामने युवक ने खुद को आग लगाई:ऑफिस से चिल्लाते हुए निकला और पेट्रोल छिड़क लिया, 80 प्रतिशत झुलसा बीकानेर SP ऑफिस के सामने युवक ने पेट्रोल छिड़क कर खुद को आग लगा ली। यह देख वहां मौजूद लोग घबरा गए। लपटों से घिरे युवक को पुलिस कर्मियों ने दौड़कर बचाया और आग बुझाकर हॉस्पिटल भिजवाया। युवक को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। (पूरी खबर पढ़ें)

ट्रेन के एसी कोच में 1 करोड़ की ज्वेलरी चोरी:मदुरई-बीकानेर एक्सप्रेस से लौट रही थी मां-बेटी, घर पहुंचने पर चला पता

मदुरई-बीकानेर एक्सप्रेस के एसी कोच बी-1 में सफर कर रही मां-बेटी के बैग से 1 करोड़ रुपए की ज्वेलरी और 8 लाख कैश चोरी हो गए। मां-बेटी नागपुर में परिचित के सगाई समारोह में शामिल होकर लौट रही थी। नोखा पहुंचने के बाद घर जाकर सामान की जांच करने पर चोरी का पता चला। इस मामले में 14 सितंबर को बीकानेर जीआरपी ने एफआईआर दर्ज की। घटना 12 सितंबर को हुई थी। जीआरपी थानाधिकारी नेहा राजपुरोहित ने बताया- देसलसर निवासी विक्रम राजपुरोहित ने रिपोर्ट दी थी। उनका परिवार महाराष्ट्र के वरूड़ (जिला अमरावती) में मिठाई का कारोबार करता है। उनके माता-पिता और भाई-बहन वहीं रहते हैं। 11 सितंबर को उनकी मां मांगीदेवी और बहन डिंपल राजपुरोहित नागपुर से नोखा आने के लिए ट्रेन में सवार हुईं। दोनों की सीट बी-1 कोच में 25 और 28 नंबर की थी। मां-बेटी के पास दो ट्रॉली बैग सहित 3-4 अन्य बैग थे। उन्होंने सामान को सीट के नीचे सुरक्षित रख दिया था। 12 सितंबर को ट्रेन नोखा पहुंची तो परिजन स्टेशन पहुंचे और सामान लेकर गांव आ गए। घर पहुंचकर खोला बैग तो गायब मिले जेवर-नकदी जीआरपी थानाधिकारी नेहा राजपुरोहित ने बताया- घर पहुंचने के बाद मांगीदेवी ने ट्रॉली बैग खोला तो उसमें रखे करीब 70 तोला सोने, आधा किलो चांदी की ज्वेलरी और 8 लाख रुपए कैश नहीं मिले। जीआरपी और आरपीएफ की टीमें CCTV फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। ….. ये खबर भी पढ़ें… भंवरी देवी हत्याकांड मामले में सीन रिक्रिएट:बेटियों से समझा, मौके पर क्या हुआ; गले पर चाकू से वार कर हत्या की थी फलोदी जिले के लोहावट में 27 जुलाई की रात हुई भंवरीदेवी विश्नोई की हत्या के मामले में एसआईटी ने जयपुर से आई एफएसएल टीम से सीन का रिक्रिएशन कराया। एफएसएल टीम मंगलवार को लोहावट पहुंची थी। मामले की जांच में भंवरी की दोनों बेटियों की जानकारी को अहम माना जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें…

हरिद्वार में AI से बनाया महिला का आपत्तिजनक VIDEO:राजस्थान से आई थी स्नान करने; खुद वीडियो डाला था सोशल मीडिया पर

हरिद्वार में राजस्थान की महिला ने AI की मदद से आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में पुलिस से शिकायत की है। महिला ने पुलिस से सभी प्लेटफॉर्म से उसका वीडियो डिलीट करने की मांग की है। महिला ने वीडियो जारी कर खुद इसकी जानकारी दी है। सोनम यादव राजस्थान के भिवाड़ी से परिवार के साथ स्नान करने आई थीं। पहले सोनम यादव ने अपना सही वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट पर डाला था। इसके बाद कुछ शरारती तत्वों ने महिला का वीडियो बनाया और AI की मदद से उसे आपत्तिजनक बनाकर वायरल कर दिया। महिला ने राजस्थान पुलिस से मामले में जल्द आरोपियों को पकड़ने की मांग की है। AI से बनाई गई दो तस्वीरें- सिलसिलेवार ढंग से खबर… 1. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल- हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया जिसमें एक महिला को हरिद्वार की हरकी पैड़ी में बेहद कम कपड़ों में गंगा स्नान करते दिखाया गया। इसके बाद एक दूसरा वीडियो भी सामने आया, जिसमें वही महिला पारंपरिक और शालीन सलवार-सूट में स्नान करती नजर आ रही है। दोनों वीडियो में आसपास के लोगों की गतिविधियां और घटनाक्रम बिल्कुल एक जैसा है, केवल महिला के कपड़े अलग हैं। इससे यह आशंका जताई गई कि मूल (शालीन) वीडियो को AI या डिजिटल एडिटिंग के जरिए छेड़छाड़ कर आपत्तिजनक बनाया गया। 2. पीड़िता जारी कर दी सफाई और की पुलिस शिकायत- राजस्थान के भिवाड़ी निवासी सोनम यादव ने एक वीडियो जारी कर स्पष्ट किया कि वायरल हो रहा आपत्तिजनक वीडियो फर्जी और AI जनरेटेड है। उन्होंने भिवाड़ी के साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई है और पत्र जारी कर सभी फर्जी वीडियो तुरंत डिलीट करने की मांग की है। सोनम यादव ने कहा कि बिना सच्चाई जाने जो लोग रिएक्शन वीडियो बना रहे हैं या फेक वीडियो शेयर कर रहे हैं, उन सभी के सोशल मीडिया अकाउंट्स की जानकारी पुलिस को दी जा रही है। उन्होंने अपील की कि किसी धार्मिक स्थल की मर्यादा और महिला के सम्मान से खिलवाड़ न किया जाए। 3. श्रीगंगा सभा ने भी किया विरोध- श्रीगंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम ने इस घटना पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने इसे पवित्र तीर्थ स्थल को बदनाम करने और धार्मिक भावनाओं को आहत करने की साजिश करार दिया। साथ ही, उन्होंने शासन-प्रशासन से मामले की तकनीकी जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ----------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… उत्तराखंड के इन्फ्लुएंसर बिरजू मयाल गिरफ्तार:अस्पताल में की थी डॉक्टर से बदतमीजी; VIDEO बनाकर लोगों को परेशान किया उत्तराखंड के फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बिरजू मयाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। नैनीताल पुलिस ने यह कार्रवाई उन पर अस्पताल की छवि खराब करने और सरकारी काम में बाधा डालने की शिकायत पर की है। बिरजू मयाल ने 9 सितंबर को संयुक्त चिकित्सालय में डॉक्टर के साथ बदतमीजी की थी। (पढ़ें पूरी खबर)

जोधपुर में एक बूथ में दोबारा वोटिंग, 72.39% मतदान:देर रात कांग्रेस नेता पहुंचे थाने; महिला पार्षद के ससुर का आरोप-परिवार को बंदी बनाकर रखा

जोधपुर के वार्ड 50 के एक बूथ पर बुधवार को री-पोलिंग हुई। शाम 6 बजे तक इस बूथ पर 72.39 प्रतिशत तक मतदान हुआ। इस दौरान 742 मतदाताओं ने मतदान किया। सुबह से ही बूथ पर लंबी लाइन लगी हुई रही। यहां फर्जी वोटिंग के शक में पुलिस ने पूछताछ की और डॉक्यूमेंट चेक किए। इसके बाद संदिग्ध को थाने ले गई। इधर, एक महिला पार्षद के दो दिन से गायब होने का मामला थाने पहुंचा। देर रात कांग्रेस नेता करण सिंह उचियारड़ा, राजेद्र सोलंकी और पूर्व विधायक मनीषा पंवार समेत कई कांग्रेस नेता एयरपोर्ट थाने पहुंचे। यहां उन्होंने बीजेपी नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि वार्ड 76 की पार्षद निर्मला नायक और उसके परिवार को बंदी बनाकर रखा है। इस मामले को लेकर महिला पार्षद के ससुर लक्ष्मण नायक ने थाने में शिकायत भी दी। इस मामले को लेकर थानाधिकारी भारत ने बताया कि सोहनलाल की शिकायत पर परिवाद दर्ज कर लिया है। बाकी मामले की जांच की जा रही है। वहीं वार्ड नंबर 50 के बूथ पर हुई वोटिंग के परिणाम गुरुवार को जारी किए जाएंगे। इसके बाद शहर के 100 वार्डों पर स्थिति क्लियर हो जाएगी। बता दें कि 14 सितंबर को हुई काउंटिंग में भाजपा को 44 और कांग्रेस को भी 44 वार्डों में जीत हासिल हुई थी। वहीं, 10 निर्दलीय और 1 आरएलपी प्रत्याशी ने जीत हासिल की थी। सुबह शुरू हुआ मतदान, कल आएगा रिजल्ट काउंटिंग के दौरान वार्ड 50 के 338 बूथ की ईवीएम 14 सितंबर को खराब हो गई थी। इस दौरान रिजल्ट भी काफी देर तक रोका गया। आ​खिर में यहां दोबारा मतदान कराने का निर्णय लिया गया। यहां करीब 1025 मतदाता हैं। इसके लिए राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय (सेक्टर-7) कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड (दायां भाग) में दोबारा वोटिंग हुई। वार्ड 50 के वोटों की गिनती 17 सितंबर सुबह 8 बजे की जाएगी। यहां देखें समयवार वोटिंग प्रतिशत यहां से भाजपा, कांग्रेस और आरएलपी समेत पांच प्रत्याशी मैदान में वार्ड 50 से पांच प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें भाजपा से हेमाराम, कांग्रेस से युवराज, आरएलपी से दीपक जांगिड़ समेत देशराज सिंह और रिंकू मेवाड़ा चुनावी मैदान में उतरे हैं।

पूर्व मंत्री के भतीजे को मेयर उम्मीदवार बनाने पर बगावत:विधायक के भाई को पीटा, 4 निगमों में निर्दलीयों की मान-मनोव्वल; 6 जगह भाजपा की निर्विरोध जीत तय

राजस्थान में बुधवार को 305 निकायों में मेयर, चेयरमैन और पालिकाध्यक्ष के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई। बीकानेर नगर निगम में कांग्रेस ने पूर्व मंत्री बीडी कल्ला के भतीजे अनिल कल्ला को मेयर कैंडिडेट बनाया है। इसके बाद यहां कांग्रेस में बगावत हो गई और नवरतन डागा ने निर्दलीय नामांकन भर दिया। भीलवाड़ा-उदयपुर में भाजपा की जीत तय नजर आ रही है। पाली, अलवर, अजमेर, भरतपुर में मेयर बनाने के लिए भाजपा-कांग्रेस निर्दलीयों की मान-मनोव्वल में जुटी है। वहीं 6 नगर पालिकाओं में भाजपा की निर्विरोध जीत तय हो गई। इधर, पाली में कांग्रेस विधायक भीमराज भाटी के छोटे भाई लक्ष्मी नारायण भाटी के साथ मारपीट हुई है। वे नगर निगम से मेयर प्रत्याशी सुमित्रा जैन का सिंबल जमा करवा कर लौट रहे थे। हाइब्रिड सिस्टम से 13 निकायों में प्रमुख बनने के लिए नामांकन भरे गए। अलवर में वार्ड-36 से हारी कांग्रेस प्रत्याशी रिंकल गर्ग ने नगर निगम मेयर पद के चुनाव के लिए निर्दलीय नामांकन भरा है। जैसलमेर में हारे हुए प्रत्याशी निर्मल रैयानी ने कांग्रेस से नामांकन किया है। 6 जगह भाजपा का खाता खुला, निर्विरोध जीत तय… पहले कांग्रेस से अब भाजपा से पालिकाध्यक्ष बनीं झुंझुनूं के खेतड़ी नगर पालिका में कांग्रेस से पार्षद बनीं गीता सैनी भाजपा में शामिल हो गई। इसके बाद उन्होंने पालिकाध्यक्ष के लिए नामांकन भरा। यहां सैनी के अलावा दूसरा फॉर्म नहीं भरा गया। ऐसे में वे निर्विरोध जीत गईं। खेतड़ी में 25 वार्डों में भाजपा को 8, कांग्रेस को 4 और निर्दलीयों को 13 वार्डों में जीत मिली थी। गीता सैनी पिछले कार्यकाल में कांग्रेस से पालिकाध्यक्ष थीं। महवा में भाजपा प्रत्याशी की निर्विरोध जीत तय दौसा की महवा नगर पालिका में भाजपा के विनीत बंसल की निर्विरोध जीत तय है। यहां बंसल के अलावा दूसरा फॉर्म किसी ने नहीं भरा। महवा में कुल 35 वार्डों में से 17 में बीजेपी, कांग्रेस ने 4 और 14 वार्डों में निर्दलीय जीते थे। बसेड़ी में भाजपा ने बनाया पालिकाध्यक्ष धौलपुर की बसेड़ी नगर पालिका से भाजपा के राघवेंद्र जाटव की निर्विरोध जीत तय हो गई है। यहां दूसरा कोई नामांकन नहीं आया। बसेड़ी नगरपालिका के कुल 25 वार्डों में से बीजेपी ने 8, कांग्रेस ने 8 और निर्दलीय ने 9 सीटों पर चुनाव जीता था। राघवेंद्र जाटव के पिता छीतरिया लाल जाट साल 2018 में भाजपा के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। सिंबल पहुंचा, प्रत्याशी नहीं, भाजपा की जीत तय अलवर की गोविंदगढ़ रामबास नगरपालिका में भाजपा की मधु गुप्ता का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया। यहां दोपहर तीन बजे कांग्रेस का सिंबल तो उपखंड ऑफिस पहुंच गया, लेकिन पर्चा भरने के लिए प्रत्याशी और प्रस्तावक मौके पर नहीं थे।यहां 25 वार्डों में से 12 पर भाजपा, 2 सीट पर कांग्रेस और 11 में निर्दलीयों ने जीत हासिल की थी। धोरीमन्ना में भाजपा की कीर्ति गोसाईवाल की जीत तय बालोतरा की धोरीमन्ना नगर पालिका में भाजपा की कीर्ति गोसाईवाल का निर्विरोध निर्वाचित होना तय हो गया। धोरीमन्ना में कुल 20 वार्ड है, जिसमें से बीजेपी 14, कांग्रेस 3 और निर्दलीय 3 जगह जीते हैं। नदबई में भाजपा की कमलेश कटारा ने एकमात्र फॉर्म भरा नदबई नगर पालिका में भाजपा की कमलेश कटारा का निर्विरोध पार्षद बनने के बाद पालिकाध्यक्ष भी निर्विरोध बनेंगी। कमलेश कटारा पूर्व पालिका अध्यक्ष घनश्याम कटारा की पत्नी हैं। उन्होंने मंगलवार को ही नामांकन दाखिल कर दिया था। निकाय चुनाव से जुड़ी PHOTOS… … कोटा । उदयपुर । अलवर । अजमेर । जोधपुर । जयपुर । सीकर । … निकाय चुनाव की ये खबरें भी पढ़ें… रिजल्ट में ‘काकाजी’ की एंट्री का असर:जनता ने भाजपा-कांग्रेस को डराकर जिताया; 140+ निकायों में निर्दलीय खोलेंगे सत्ता का ताला उदयपुर में पर्ची पर मांगे मेयर के नाम:अलवर में प्रत्याशी ने जीमने नहीं बुलाया तो चुनाव हरवाया, पहले दिन पालिकाध्यक्ष के लिए 29 नामांकन … पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

श्रीगंगानगर में बारिश के साथ ओले गिरे:सीकर के श्रीमाधोपुर में 1 घंटे तक बरसा पानी; सीवरेज का गड्ढा धंसने से कार-पिकअप फंसी

राजस्थान में मानसून अंतिम चरण में है। इस बीच बुधवार को सीकर, श्रीगंगानगर, राजसमंद, पाली, करौली, जोधपुर और बीकानेर समेत कई ​इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। श्रीगंगानगर में तूफानी बारिश के साथ ओले गिरे। सीकर के श्रीमाधोपुर में दोपहर करीब 1.30 बजे करीब 1 घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई। देखते ही देखते शहर की सड़कें और गली-मोहल्लों में जगह-जगह पानी भर गया। पुराने बस स्टैंड पर श्रीगोपीनाथ मंदिर के नीचे बनी दुकानों में पानी भर गया। बाजार में पानी की पाइप लाइन डालने के बाद गड्ढे को ठीक से नहीं भरा गया था। बारिश के दौरान यह गड्ढा और गहरा हो गया। इसी जगह सीवरेज का एक गड्ढा धंस गया, जिसमें एक कार और पिकअप गाड़ी फंस गई। इसके कारण लोगों को परेशानी हुई। इधर, बीकानेर, चूरू, गंगानगर में मौसम बदलाव से पहले तेज गर्मी रही, यहां बुधवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विज्ञान कंद्र जयपुर ने 19 सितंबर से मानसून की विदाई शुरू होने की संभावना जताई है। लेकिन इससे पहले 17, 18 सितंबर को राज्य के कुछ एरिया में हल्की से मध्यम बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में बारिश की स्थिति राजस्थान में मौसम की तस्वीर… मानसून के बड़े अपडेट्स श्रीगंगानगर में ओले गिरे: पिछले 24 घंटे का मौसम देखें तो जयपुर, कोटा, उदयपुर, जोधपुर और बीकानेर संभाग के एरिया में कहीं-कहीं हल्के बादल छाए और हल्की बारिश हुई। जबकि कई जगह मौसम साफ रहने से हल्की धूप रही। राजसमंद, सीकर, ब्यावर, करौली, कोटा, जोधपुर, श्रीगंगानगर, बीकानेर और पाली जिले में हल्की बारिश हुई। श्रीगंगानगर में कुछ जगहों पर ओले गिरे। बीकानेर संभाग में तेज गर्मी: बीकानेर संभाग के जिलों में बुधवार को तेज गर्मी रही। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री, चूरू में 39.8 डिग्री, बीकानेर में 39.4 डिग्री, झुंझुनूं-फलोदी में 38.4 डिग्री, फतेहपुर में 38 डिग्री, नागौर में 37.5 डिग्री, सीकर में 36.5 डिग्री, जैसलमेर में 36.4 डिग्री, जोधपुर में 34.5 डिग्री, करौली में 34.6 डिग्री दर्ज हुआ। दिन में सबसे ज्यादा गर्मी पिलानी में रही, जहां का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री दर्ज हुआ। आगे कैसा रहेगा मौसम राजस्थान के प्रमुख जिलों में मौसम का हाल जयपुर: मंगलवार दिनभर मौसम साफ रहा। हालांकि बीच-बीच में कुछ समय छितराए बादल छाए रहे। हल्की हवा चलने से जयपुर में तापमान कंट्रोल रहा और लोगों को गर्मी-उमस से राहत रही। जयपुर में अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उदयपुर: मंगलवार को दिनभर रुक रुककर बारिश हुई। लगातार बरसात के कारण तेज गर्मी-उमस से राहत रही। मौसम सुहावना से शहर के प्रमुख पर्यटक स्पॉट पर दिनभर भीड़भाड़ नजर आई। दिन के तापमान में 2.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। पारा 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा। कोटा: दिन में हल्की धूप खिली। शाम को हल्के बादल छाए, लेकिन बारिश नहीं हुई। मौसम में बदलाव से पारा 2 डिग्री बढ़ गया। अधिकतम तापमान 33.1 और न्यूनतम 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बरसात नहीं होने से लोग गर्मी व उमस से परेशान रहे। मौसम विभाग ने बुधवार को कोटा संभाग में बारिश का अलर्ट जारी किया है। सीकर: मंगलवार को सुबह से बादल छाए रहे। बीच-बीच में धूप निकली, लेकिन हवा चली और फिर बादल छा गए। सीकर में अभी तेज बारिश का अलर्ट नहीं है। मौसम विभाग ने 16 सितंबर तक हल्की बारिश का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री, न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री दर्ज किया गया। अजमेर: मानसून की विदाई होने लगी है। सोमवार की बारिश के बाद मंगलवार को भी मौसम बदला रहा। दिनभर बादल छाए रहे और कई इलाकों में बारिश हुई। मौसम में ठंडक बनी हुई है। मंगलवार शाम तक 17.7 MM बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री और न्यूनतम 23.0 डिग्री दर्ज किया गया। अलवर: मंगलवार को सुबह मौसम सामान्य रहा। सुबह के समय आसमान में बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक अलवर में बादल छाए रहने के साथ बारिश हो सकती है। जोधपुर: मंगलवार को धूप खिली रही। इससे उमस बढ़ गई। अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जो सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने आगामी तीन-चार दिन तक बारिश का अनुमान जताया है।

25 साल का गढ़ टूटा, रमीज राजा ने रचा इतिहास, प्रतिद्वंद्वी की जमानत भी जब्त

25 साल का गढ़ टूटा, रमीज राजा ने रचा इतिहास, प्रतिद्वंद्वी की जमानत भी जब्त सागवाड़ा। डूंगरपुर जिले की सागवाड़ा नगर पालिका चुनाव 2026 में वार्ड नंबर 24 का परिणाम सबसे अधिक चर्चा का विषय बन गया है। वर्षों से कांग्रेस का मजबूत गढ़ माने जाने वाले इस वार्ड में भारतीय जनता पार्टी के युवा और पहली बार चुनाव मैदान में उतरे रमीज राजा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर राजनीति के जानकारों को भी चौंका दिया। करीब 25 वर्षों से कांग्रेस के प्रभाव वाले इस वार्ड में भाजपा प्रत्याशी रमीज राजा ने न केवल जीत हासिल की, बल्कि अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी होजैफा की जमानत भी जब्त करवा दी। रमीज राजा को कुल 333 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी को मात्र 38 वोट प्राप्त हुए। यह अंतर वार्ड की जनता के स्पष्ट जनादेश को दर्शाता है। रमीज राजा की जीत केवल एक चुनावी सफलता नहीं, बल्कि वार्ड नंबर 24 की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत मानी जा रही है। चुनाव प्रचार के दौरान उनका सरल, मिलनसार और जनसंपर्क आधारित व्यक्तित्व लोगों को काफी पसंद आया। वे लगातार आमजन के बीच रहे और हर वर्ग के लोगों से सीधे संवाद स्थापित किया। यही कारण रहा कि पहली बार चुनाव लड़ने के बावजूद उन्हें जनता का भरपूर समर्थन मिला। चुनाव से पहले हुई बातचीत में रमीज राजा ने कहा था कि वे राजनीति में नए जरूर हैं, लेकिन वार्ड के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने हर जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचने और विकास कार्यों में कोई कमी नहीं छोड़ने का भरोसा दिलाया था। जनता ने उनके इन वादों और सकारात्मक सोच पर विश्वास जताते हुए उन्हें भारी मतों से विजयी बनाया। रमीज राजा की इस जीत के बाद वार्ड नंबर 24 में उत्साह का माहौल देखने को मिला। समर्थकों और स्थानीय नागरिकों ने ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और मिठाई वितरण के साथ जीत का जश्न मनाया। लोगों का कहना है कि उन्होंने बदलाव और विकास की उम्मीद के साथ रमीज राजा को अपना प्रतिनिधि चुना है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, वार्ड नंबर 24 में रमीज राजा की यह जीत केवल एक सीट की जीत नहीं, बल्कि सागवाड़ा की स्थानीय राजनीति में बदलते जनविश्वास और नई नेतृत्व क्षमता की मजबूत पहचान है। पहली ही चुनावी पारी में 25 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ना और प्रतिद्वंद्वी की जमानत जब्त करवाना रमीज राजा को नगर पालिका चुनाव 2026 के सबसे चर्चित विजेताओं में शामिल कर चुका है।

राजस्थान के 5 नगर-निगमों में बोर्ड बनाने के लिए जोड़-तोड़:दोनों पार्टियां निर्दलीयों को साधने में लगी; जयपुर, जोधपुर, कोटा में मेयर-डिप्टी मेयर के चुनाव स्थगित

राजस्थान में नगर निकाय चुनावों के नतीजों के बाद भी कई निकायों की स्थिति साफ नहीं हो पाई है। जोधपुर, अजमेर, भरतपुर, अलवर और पाली नगर निगम में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। ऐसे में अब दोनों ही पार्टियां इन निगमों में बोर्ड बनाने के लिए जोड़तोड़ की गणित में लगी हैं। जयपुर, उदयपुर, भीलवाड़ा और कोटा में बीजेपी मेयर बनाएगी। बीकानेर में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला है। पाली और अजमेर में कांग्रेस और अलवर में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनी हैं। जोधपुर में कांग्रेस-भाजपा में कांटे की टक्कर है। भरतपुर में निर्दलीय आगे रहे। इसी तरह प्रदेश की 47 नगर परिषद में से 28 परिषदों में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला। यहां निर्दलीय किंगमेकर होंगे। 12 नगर परिषद में भाजपा, 6 में कांग्रेस और 1 में आम आदमी पार्टी (आप) को बहुमत मिला है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ में कांग्रेस ने जीत हासिल की है। यहां 45 वार्डों में से 29 में कांग्रेस जीती है। 13 में बीजेपी, 2 में निर्दलीय और 1 में आप जीती है। बारां में आप ने 60 में से 31 वार्ड जीतकर बहुमत हासिल कर लिया। जयपुर, जोधपुर, कोटा में मेयर-डिप्टी मेयर के चुनाव स्थगित राज्य निर्वाचन आयोग ने चार नगरीय निकायों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के चुनाव स्थगित कर दिए हैं। इनमें 21 सितंबर को निकाय प्रमुखों के लिए वोटिंग नहीं होगी। जयपुर, जोधपुर व कोटा नगर निगम के मेयर, डिप्टी मेयर और सुकेत नगरपालिका के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव स्थगित किया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग अब नए सिरे से चुनाव कार्यक्रम की घोषणाा करेगा। राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी बयान के मुताबिक मतगणना के दौरान इन चारों निकायों के कुछ बूथों के रिजल्ट EVM में तकनीकी खराबी के कारण जारी नहीं हो पाए हैं। ऐसे में इन नगरीय निकायों के चुनाव परिणाम पूरी तरह से घोषित नहीं हो पाए हैं। आयोग के मुताबिक परिणाम घोषित नहीं होने की स्थिति में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के चुनाव निर्धारित तिथियों पर करवाया जाना संभव नहीं है। इसलिए आयोग के निर्देशानुसार नगर निगम जोधपुर, कोटा, जयपुर और नगरपालिका सुकेत के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पदों के चुनाव आगामी आदेश तक स्थगित किए गए हैं। 10 बूथों पर 16 को रिपोलिंग, 17 को वोटों की गिनती राज्य निर्वाचन आयोग ने इन चारों निकायों के कुल 10 बूथों पर 16 सितंबर को रिपोलिंग कराने के आदेश दिए हैं। सोमवार को काउंटिंग के दौरान EVM में तकनीकी खराबी के कारण इन 10 बूथों पर रिजल्ट अटक गए थे। इन बूथों पर 16 सितंबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक रिपोलिंग होगी। 17 सितंबर को सुबह 8 बजे से वो​टों की गिनती होगी। जोधपुर नगर निगम के वार्ड-50 के बूथ संख्या 338 और सुकेत नगरपालिका के वार्ड-4 के बूथ संख्या 5 पर रिपोलिंग होगी। … ये खबरें भी पढ़ें… रिजल्ट में ‘काकाजी’ की एंट्री का असर:जनता ने भाजपा-कांग्रेस को डराकर जिताया; 140+ निकायों में निर्दलीय खोलेंगे सत्ता का ताला जयपुर, जोधपुर, कोटा में मेयर-डिप्टी मेयर के चुनाव स्थगित:राज्य निर्वाचन आयोग नए सिरे से जारी करेगा कार्यक्रम, EVM खराबी से रिजल्ट अटका जयपुर समेत 4 निगमों में भाजपा बनाएगी मेयर:बीकानेर में कांग्रेस को बहुमत, पाली-अजमेर के रिजल्ट ने चौंकाया; 4 निगमों में निर्दलीय किंगमेकर 47 नगर परिषदों में से 28 में निर्दलीय किंगमेकर:बारां में पहली बार 'आप' का बोर्ड; सीकर में प्रत्याशियों के समर्थकों में पथराव पूर्व सीएम गहलोत और केंद्रीय मंत्री शेखावत अपने वार्ड हारे:पायलट के क्षेत्र में जीती कांग्रेस; राजस्थान निकाय चुनाव में पहली बार ‘आप’ का बोर्ड जयपुर में सुनील-पुनीत-विमल मेयर की रेस में:उदयपुर में कटारिया के रिश्तेदार, कोटा में स्पीकर की पसंद पर लग सकती है मुहर, जानिए निगमों में मेयर के प्रमुख दावेदार भाजपा–कांग्रेस से टिकट लाए, परिवार के वोट भी नहीं मिले:कांग्रेस में पिता–पुत्र और पति–पत्नी की जोड़ी दहाई भी नहीं छू पाई, भाजपा प्रत्याशी को मिला महज एक वोट BJP-कांग्रेस के वोट शेयर में 1% से कम अंतर:आरएलपी-आप सहित 5 पार्टियों को नोटा से कम वोट, भाजपा ने कांग्रेस से 566 वार्ड ज्यादा जीते

बीजेपी के नए चेहरों ने कांग्रेस के धुरंधरों को हराया:सूरत और अहमदाबाद से आए प्रवासियों ने पलटा जैसलमेर का चुनावी खेल

जैसलमेर नगर परिषद चुनाव में भाजपा ने 45 में से 25 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया, लेकिन शहर की दो हॉट सीटों वार्ड 32 और 33 के नतीजों ने सबसे ज्यादा चौंकाया। सूरत और अहमदाबाद से आए प्रवासी मतदाताओं ने भी चुनावी खेल पलटने में अहम भूमिका निभाई। वार्ड 32 और 33 में कांग्रेस के पूर्व पार्षद और सभापति पद के प्रबल दावेदार प्रवीण सुदा व निर्मल पुरोहित (रैयानी) को भाजपा के पहली बार चुनाव लड़ रहे विजय डांगरा और मुकेश नागौरी ने हरा दिया। वार्ड 32 में दोनों प्रत्याशियों के समर्थन में सूरत, अहमदाबाद और चेन्नई से करीब 200 प्रवासी वोट डालने जैसलमेर पहुंचे थे। इन नतीजों से कांग्रेस के सभापति चुनाव के समीकरण बिगड़ गए हैं, जबकि भाजपा के बहुमत के बीच अब 21 सितंबर को होने वाले सभापति चुनाव पर नजरें टिक गई हैं। वार्ड 32: 200 से ज्यादा प्रवासी मतदाता वोट डालने पहुंचे वार्ड 32 में कांग्रेस के पूर्व पार्षद प्रवीण सुदा और भाजपा के विजय डांगरा आमने-सामने थे। माहेश्वरी समाज के इन दोनों प्रत्याशियों के समर्थन में सूरत, अहमदाबाद और चेन्नई जैसे बड़े शहरों से करीब 200 लोग हवाई जहाज, ट्रेन और बसों से विशेष रूप से जैसलमेर वोट डालने पहुंचे थे। इस वजह से शहरभर की निगाहें इस सीट पर टिकी थीं। प्रवीण सुदा को सभापति पद का शीर्ष दावेदार माना जा रहा था। हालांकि, जैसलमेर विधायक छोटू सिंह भाटी की गहरी रुचि और उनके प्रमोट किए जा रहे प्रत्याशी विजय डांगरा ने मुकाबले का रुख बदल दिया। विजय डांगरा ने 200 से अधिक मतों के भारी अंतर से जीत दर्ज की। इस जीत को वार्ड 32 के हाई-प्रोफाइल मुकाबले में निर्णायक माना जा रहा है। वार्ड 33: अनुभवी पूर्व पार्षद को पहली बार मैदान में उतरे मुकेश नागौरी ने हराया वार्ड 33 में कांग्रेस के पुराने धुरंधर और पूर्व पार्षद निर्मल पुरोहित (रैयानी) का मुकाबला भाजपा के मुकेश नागौरी से था। मुकेश नागौरी पहली बार चुनावी मैदान में उतरे थे। कांग्रेस के स्थापित और अनुभवी नेता निर्मल पुरोहित को हराकर उन्होंने भाजपा के लिए बड़ी जीत दर्ज की। निर्मल पुरोहित भी कांग्रेस की ओर से सभापति पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे। वार्ड 32 और 33 दोनों वीवीआईपी सीटों पर कांग्रेस की हार से पार्टी के सभापति चुनाव के समीकरण पूरी तरह बदल गए हैं। अब वार्ड 20 से चुनाव जीतने वाले कांग्रेस के पूर्व सभापति अशोक तंवर सभापति पद की रेस में आगे आ सकते हैं। चारों प्रमुख प्रत्याशी करोड़पति जैसलमेर नगर परिषद चुनाव के इन प्रमुख मुकाबलों में प्रत्याशियों की आर्थिक स्थिति भी चर्चा का विषय रही। वार्ड 32 और 33 के भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशी आर्थिक रूप से संपन्न हैं और चारों करोड़पति श्रेणी से ताल्लुक रखते हैं। नामांकन पत्रों और हलफनामों में दर्ज जानकारी के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति करोड़ों रुपए में है। इस वजह से इन दोनों वार्डों के मुकाबले हाई-प्रोफाइल और सबसे अमीर प्रत्याशियों के बीच की टक्कर के रूप में भी चर्चा में रहे। 45 वार्डों में भाजपा को पूर्ण बहुमत जैसलमेर नगर परिषद के सभी 45 वार्डों के नतीजों में भाजपा ने 25 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल किया है। कांग्रेस को 16 वार्डों में जीत मिली, जबकि 4 वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहे। बहुमत मिलने के बाद भाजपा खेमे में उत्साह है और कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। अब राजनीतिक सरगर्मी 21 सितंबर को होने वाले सभापति चुनाव पर टिकी है, जहां भाजपा अपने बहुमत को सत्ता में बदलने की तैयारी में है।

बजरी उड़ेलते हुए हाईवे पर दौड़ाया डंपर:पुलिस से बचने के लिए भागा ड्राइवर, पीछा कर दबोचा; ट्रैक्टर-ट्रॉलियां भी जब्त

खींवसर थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस को देखकर डंपर ड्राइवर ने वाहन तेज गति से भगाने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा किया तो ड्राइवर ने प्रेमनगर के पास हाईवे पर चलते डंपर से बजरी खाली कर दी। इसके बाद भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर डंपर को पकड़ लिया। पुलिस ने डंपर सहित मौके पर बजरी भर रहे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को भी जब्त कर लिया। पुलिस को देखकर डंपर की रफ्तार बढ़ाई थानाधिकारी सुरेश कुमार बिजारणियां ने बताया - सोमवार दोपहर पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान बजरी से भरा डंपर नजर आया। पुलिस को देखकर चालक ने डंपर की रफ्तार बढ़ा दी। पुलिस टीम ने पदमसर चौराहे की ओर डंपर का पीछा किया। प्रेमनगर के पास हाईवे पर बजरी खाली कर भागने की कोशिश पुलिस को पीछे आता देखकर ड्राइवर ने प्रेमनगर के पास हाईवे पर ही डंपर में भरी बजरी खाली कर दी। इसके बाद ड्राइवर ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने पीछा जारी रखा और डंपर को पकड़कर जब्त कर लिया। कार्रवाई के बाद पुलिस डंपर को वापस घटनास्थल पर लेकर पहुंची। बजरी भर रहे ट्रैक्टर-ट्रॉलियां भी जब्त पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने के दौरान हाईवे पर डंपर से खाली की गई बजरी को कुछ ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरा जा रहा था। पुलिस ने मौके पर बजरी भर रहे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को भी जब्त कर लिया। कार्रवाई के बाद अवैध बजरी परिवहन करने वालों में हड़कंप मच गया। सड़क पर बजरी खाली करने से हादसे का खतरा अवैध बजरी परिवहन करने वाले कई बार पुलिस से बचने के लिए चलते वाहन से सड़क पर ही बजरी खाली कर फरार होने की कोशिश करते हैं। इससे हाईवे पर हादसे का खतरा बना रहता है। बजरी खाली करते समय डंपर के पलटने की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। करीब दो महीने पहले खींवसर के पदमसर चौराहे पर बजरी खाली करते समय एक डंपर कार पर पलट गया था। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई थी। ऐसे में सड़क पर बजरी खाली करने की घटनाएं वाहन चालकों के लिए भी खतरा बन रही हैं।

उदयपुर- महाराणा प्रताप की वंशज विजयराज कुमारी का निधन:83 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, लंबे समय से बीमार थीं

मेवाड़ पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की माता विजयराज कुमारी मेवाड का सोमवार देर रात निधन हो गया। वे स्वर्गीय अरविंद सिंह मेवाड़ की धर्मपत्नी थीं। लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं। अंतिम यात्रा मंगलवार को सुबह 8 बजे राजमहल, उदयपुर से महासतियाजी के लिए रवाना होगी। उनका जन्म 21 दिसंबर 1942 हो हुआ था और 14 सितंबर 2026 को उन्होंने 83 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।राजमाता विजयाराज कुमारी कच्छ के राजपरिवार से थीं। वे महाराज फतह सिंह कच्छ की छोटी पुत्री और कच्छ के महाराव की पौत्री थी। उनकी शिक्षा उटी के फ्रांसिस्कन कॉन्वेंट में हुई। विजयाराज कुमारी का उदयपुर में शिक्षा और परोपकारी गतिविधियों में विशेष जुड़ाव रहा है। 1980 के दशक में महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल के विकास और उसे व्यवस्थित एवं आधुनिक शैक्षणिक स्वरूप देने में उन्होंने महत्वपूर्ण ​भूमिका निभाई। शोक बैठक 16 से 23 तक होगी विजयाराज को श्रद्धांजलि देने के लिए शंभु निवासी पैलेस, राजमहल में 16 से 23 सितंबर तक दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक शोक बैठक रखी जाएगी। अंतिम यात्रा मंगलवार सुबह 8 बजे राजमहल से महासतियाजी के लिए रवाना होगी।

दोस्त को गोली मारी, पसलियों में लगी:हायर ट्रीटमेंट के लिए रेफर, मोहर्रम पर कहासुनी के बाद फिर हुआ विवाद

भीलवाड़ा शहर के कावाखेड़ा में सोमवार को दोस्तों के बीच हुए विवाद में युवक को गोली मार दी। गोली पसलियों में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। घायल को महात्मा गांधी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां हालत बिगड़ने पर हायर ट्रीटमेंट के लिए रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि मोहर्रम के दौरान दोनों में बातचीत के बाद के बाद विवाद हुआ था। मोहर्रम के दौरान विवाद के बाद फिर झगड़ा शहर कोतवाल हनुमान सिंह ने बताया- कावाखेड़ा में रहने वाले चीकू के साथ सोमवार को सद्दाम और कुछ लोगों ने मोहर्रम पर हुए विवाद को लेकर झगड़ा किया। विवाद बढ़ने पर सद्दाम ने चीकू को गोली मार दी। गोली पसलियों में लगने से चीकू गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोग घायल चीकू को इलाज के लिए महात्मा गांधी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। फिलहाल मौके पर मौजूद लोगों से घटना की जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही, फरार हमलावर की तलाश जारी है। देखें … घटना जुड़ीं PHOTOS

कोटा नगर निगम में 13 करोड़पति चुनाव जीते:11 भाजपा और 2 कांग्रेस, दोनों दलों से 11 साक्षर बने विजेता बनें, जानें पार्षदों की पूरी प्रोफाइल

कोटा नगर निगम चुनाव में 100 वार्डों मेंसे 97 वार्डों की काउंटिंग पूरी होने के बाद तस्वीर साफ हो गई है। भाजपा को 55, कांग्रेस को 38 व 4 सीटें निर्दलीयों को मिली है। दोनों प्रमुख दलों से 13 करोड़पति चुनाव जीते हैं। जिनमें भाजपा के 11 और कांग्रेस से 2 करोड़पति है। जबकि 11 साक्षर भी चुनाव जीतकर पार्षद बने हैं। इनमें 8 भाजपा, 3 कांग्रेस के हैं। अब देखें आपके वार्ड से कौन पार्षद बना