slndigital.in

Filters

Channels
Topics
Other Filters

आरपीएससी: एसआई भर्ती के इंटरव्यू 5 अक्टू. से होंगे

मेधावी विद्यार्थियों को इस बार सरकार लैपटॉप-टैबलेट की जगह ई-वाउचर देगी। प्रदेश के 30300 चयनित विद्यार्थियों को 20 हजार तक की आर्थिक सहायता ई-वाउचर के रूप में देंगे। 8वीं, 10वीं और 12वीं के विद्यार्थी योजना के दायरे में होंगे। नागौर| राजस्थान लोक सेवा आयोग ने एसआई/प्लाटून कमांडर भर्ती 2025 के प्रथम चरण के साक्षात्कार का कार्यक्रम जारी कर दिया है। 25 सितंबर तक डिटेल्ड फॉर्म भरे गए। 5 से 16 अक्टूबर तक साक्षात्कार होंगे। इसमें 4019 सफल अभ्यर्थी शामिल होंगे। नागौर| एनटीए ने अनुवाद से जुड़े काम के लिए एक्सपर्ट की भर्ती शुरू की है। इच्छुक उम्मीदवार एनटीए की वेबसाइट nta.ac.in पर 9 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने से पहले भर्ती की पात्रता और जरूरी शर्तों की जानकारी जरूर जांच लें।

अकीदत के साथ मनाया बड़े पीर साहब का उर्स, पूर्व महाराजा ने भी भेजी चादर

नागौर जिला मुख्यालय स्थित सैयद सैफुद्दीन जीलानी रोड पर बड़े पीर साहब की दरगाह में रविवार को बड़ा उर्स अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शाम 4 बजे नकास स्थित आजाद चौक की हाजी मस्सा पीर की दरगाह से चादर का जुलूस रवाना हुआ। दरगाह के सज्जादानशीन सैयद सदाकत अली जीलानी के सान्निध्य में निकला जुलूस पीपली गली, हाथी चौक, बर्तन बाजार, तिगरी बाजार, सदर बाजार, तहसील चौक, गांधी चौक, नाहर पोल और सैयद सैफुद्दीन जीलानी रोड होते हुए बड़े पीर साहब की दरगाह पहुंचा। यहां चादर पेश की गई। दरगाह के नायब सज्जादानशीन सैयद सैफुद्दीन जीलानी ने बताया कि उर्स के अवसर पर जोधपुर पूर्व महाराजा गजेसिंह की ओर से भी चादर पेश की गई। दरगाह में जायरीनों के लिए कबूली का लंगर तकसीम किया गया। बड़ी संख्या में जायरीन ने दरगाह पर पहुंचकर अकीदत के साथ जियारत की और दुआ मांगी। उर्स के अवसर पर गौसे आजम के मुए मुबारक की भी जायरीनों को जियारत कराई गई। नागौर. दरगाह में चादर पेश करते हुए। इस दौरान दुआएं भी मांगी गई।

कुम्हारी गांव के शहीद बालापीर के उर्स में इस बार जायरीन कम आए

गांव कुम्हारी स्थित दरगाह हसन शहीद बालापीर के उर्स में इस बार पिछले वर्षों की तुलना में श्रद्धालुओं की संख्या कम रही। स्थानीय लोगों के अनुसार दरगाह कमेटी की ओर से उर्स का पर्याप्त प्रचार-प्रसार नहीं किए जाने से कई लोगों को समय पर आयोजन की जानकारी नहीं मिल सकी। ग्रामीणों ने बताया कि पहले तीन दिवसीय उर्स होने से मुंबई सहित दूर-दराज क्षेत्रों में रहने वाले लोग करीब एक माह पहले ही छुट्टियां लेकर गांव पहुंच जाते थे। उर्स के दौरान बासनी-कुम्हारी में एक माह पहले से सोहन हलवे की दुकानें सज जाती थीं, जिससे स्थानीय दुकानदारों को अच्छा कारोबार मिलता था। मेले में झूले, खेल-खिलौने सहित अन्य दुकानें भी आकर्षण का केंद्र रहती थीं। इस बार कम भीड़ से दुकानदारों में भी निराशा रही।

विवाहिता की मौत पर पीहर पक्ष ने लगाए दहेज प्रताड़ना के आरोप

रत्तीपुरा में विवाहिता की मौत के बाद उसके पीहर पक्ष ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पिता का आरोप है कि दहेज को लेकर बेटी को आए दिन परेशान किया जाता था और 19 सितंबर को उसके साथ मारपीट की गई, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने पीहर पक्ष को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया। मामले में मृतका के पिता टीकम गुर्जर की रिपोर्ट पर कुडगांव थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। बालघाट थाना क्षेत्र के कंजौली निवासी टीकम गुर्जर ने रिपोर्ट में बताया कि करीब दो साल पहले उन्होंने अपनी बेटी की शादी रत्तीपुरा निवासी संदीप गुर्जर पुत्र हुकम सिंह से की थी। शादी में अपनी हैसियत के अनुसार सामान दिया था। आरोप है कि शादी के कुछ महीने बाद ही सास बिमला, ससुर हुकम सिंह और पति संदीप बेटी को दहेज के लिए ताने देने लगे और मारपीट करने लगे। बेटी मायके आती तो परिजनों को ससुराल में होने वाली परेशानी बताती थी। इसके बाद पिता और उनकी पत्नी ने ससुराल पक्ष के लोगों से समझाइश भी की थी। पिता ने रिपोर्ट में आरोप लगाया कि 19 सितंबर को हुकम सिंह, संदीप, अमर सिंह, बिमला और शिमला ने बेटी के साथ मारपीट की। छोटी बेटी सपना ने मारपीट होते देखी। पिता का आरोप है कि इसके बाद बेटी की मौत हो गई। ससुराल वालों ने मायके पक्ष को इसकी सूचना नहीं दी और अंतिम संस्कार कर दिया। गांव के कुछ लोगों से जानकारी मिलने के बाद वे अन्य परिजनों के साथ ससुराल पहुंचे। रिपोर्ट में पिता ने आरोप लगाया कि वे अपनी छोटी बेटी सपना को साथ ले जाने लगे तो प्रेम सिंह पुत्र शौकल और अजय पुत्र धर्म सिंह ने उसे जबरन गाड़ी से उतार लिया। आरोप है कि सपना को साथ ले जाने की बात कहने पर प्रेम सिंह ने गाड़ी सहित आग लगाने की धमकी दी। पिता का यह भी आरोप है कि सपना को घटना के बारे में किसी को बताने पर जलाकर मारने की धमकी दी गई। इससे सपना डरी हुई है। पिता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और अपनी छोटी बेटी सपना को उनके साथ भेजने की मांग की है। परिजनों ने उच्चाधिकारियों से भी मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।

रोहट : ब्लॉक स्तरीय आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम हुआ

रोहट-1 आंगनवाड़ी केंद्र पर ब्लॉक स्तरीय आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम हुआ। इसमें रोहट-1 से रोहट-5 के साथ दलपतगढ़ और ढुंढली केंद्रों की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं शामिल हुईं। वरिष्ठ शिक्षक रोहित कुमार गुप्ता और सूजाराम ने कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को उनके काम के लिए सम्मानित किया। बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रशांत कच्छवाहा और महिला पर्यवेक्षक लीलावती मीणा ने आयोजन का पर्यवेक्षण किया।

उपज के आंकड़ों की शुद्धता पर विशेष ध्यान और समय पर रिपोर्ट भेजने के निर्देश, पारदर्शिता पर जोर

जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत खरीफ सीजन 2026 में फसलों की वास्तविक उपज के आकलन के लिए जिले में निर्धारित फसल कटाई प्रयोग किए जा रहे हैं। इसी क्रम में तहसील क्षेत्र चौथ का बरवाड़ा के पटवार मंडल जौंला के आदलवाड़ा खुर्द गांव में कृषक रामहेत मीणा के खेत खसरा संख्या 326 में किए जा रहे बाजरा फसल कटाई प्रयोग का संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) सवाई माधोपुर लखपत लाल मीणा ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संयुक्त निदेशक ने फसल कटाई प्रयोग की प्रक्रिया, चयनित खेत, फसल की स्थिति तथा प्रयोग से संबंधित आवश्यक अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित कार्मिकों को निर्देश दिए कि फसल कटाई प्रयोग निर्धारित प्रक्रिया एवं मापदंडों के अनुसार पारदर्शिता के साथ संपादित किए जाएं। प्राप्त आंकड़ों की शुद्धता एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। संयुक्त निदेशक ने बताया कि फसल कटाई प्रयोग प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। प्रयोगों से प्राप्त वास्तविक उपज के आंकड़ों का उपयोग संबंधित बीमा इकाई में उपज निर्धारण के लिए किया जाता है। उन्होंने बताया कि फसल कटाई प्रयोग के दौरान निर्धारित क्षेत्रफल में फसल की कटाई कर प्राप्त उपज का वैज्ञानिक तरीके से आकलन किया जाता है। इसके आधार पर संबंधित क्षेत्र की वास्तविक औसत उपज का निर्धारण किया जाता है। फसल बीमा दावे की गणना की प्रक्रिया इसी पर आधारित होती है। संयुक्त निदेशक ने कृषि विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि फसल कटाई प्रयोग समयबद्ध रूप से पूर्ण किए जाएं। आंकड़ों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार दर्ज किया जाए। उन्हें प्रेषित भी किया जाए। ताकि किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो। निरीक्षण के दौरान सहायक कृषि अधिकारी चौथ का बरवाड़ा विजय जैन, कृषि पर्यवेक्षक विक्रम सिंह गुर्जर, कृषि विभाग उपस्थित रहे। अधिकारियों ने मौके पर फसल की स्थिति का भी जायजा लिया। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार फसल कटाई प्रयोग भी संपादित करवाया।

हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद इलेक्ट्रिशियन को काम से हटाया:आर्मी स्कूल प्रिंसिपल को 5 अक्टूबर को पेश होने का आदेश

राजस्थान हाईकोर्ट ने आर्मी पब्लिक स्कूल जोधपुर की प्रिंसिपल डॉ. तबस्सुम खान को 5 अक्टूबर को कोर्ट में तलब किया है। यह मामला इलेक्ट्रिशियन महेंद्र सिंह शेखावत को अंतरिम आदेश के बावजूद सेवा में जारी नहीं रखने से जुड़ा है। जस्टिस बलजिंदर सिंह संधू की बेंच ने इस पर सख्त रुख अपनाया है। महेंद्र सिंह ने अपनी सेवा नियमित करने की मांग को लेकर याचिका दायर की थी। याचिका दायर करते समय वह स्कूल में कार्यरत थे। हाईकोर्ट ने 14 मार्च 2022 को अंतरिम आदेश दिया था, लेकिन स्कूल ने इसका पालन नहीं किया। इलेक्ट्रिशियन का काम स्थायी अवमानना याचिका की सुनवाई में स्कूल ने कहा- कोर्ट ने कर्मचारी को काम पर रखने का निर्देश नहीं दिया था, बल्कि उसकी जगह किसी और को नियुक्त न करने को कहा था। स्कूल ने माना कि महेंद्र सिंह को सेवा में नहीं रखा गया। कोर्ट ने कहा- इलेक्ट्रिशियन का काम स्थायी होता है। महेंद्र सिंह 13 जनवरी 2014 से 15 मार्च 2022 तक इस पद पर काम करते रहे थे। कोर्ट ने प्रिंसिपल को खुद आकर स्थिति साफ करने का निर्देश दिया है।

जोधपुर में आज 3 घंटे बिजली बंद रहेगी:मेंटेनेंस के चलते पावर कट रहेगा; जानें कौनसे इलाके होंगे प्रभावित

जोधपुर शहर में बिजली लाइनों के रख-रखाव के चलते कई कॉलोनी में कल को बिजली बंद रहेगी। कई इलाकों में तीन से चार घंटे तक बिजली नहीं आएगी। इसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। सुबह 8.15 से 11.30 तक यहां नहीं आएगी बिजली 11 केवी मानसरोवर फीडर से संबंधित क्षेत्र - मानसरोवर, रूप रजत टाउनशिप, रवि नगर, शांति विहार, शांति नगर, बालाजी नगर, अमरावती नगर, आदेश्वर नगर, गजानंद नगर, एवरग्रीन नगर, विश्‍वकर्मा नगर, मधुरम रॉयल होटल, मारुती धाम, भादू मार्केट पाल रोड्। 11 केवी मंगलदीप फीडर से संबंधित क्षेत्र - मंगलदीप एन्क्लेव, चिन्मय मिशन, सेंट जॉन्स स्कूल, गंगा विहार, थोरियो की ढाणी, सेंट जॉन्स स्कूल के पास स्थित फार्म हाउस। 11 केवी कस्तूरी फीडर से संबंधित क्षेत्र - कस्तूरी ऑर्चिड, आशापूर्णा नगर, डीपीएस स्कूल, भवानी होटल, डीपीएस स्कूल के सामने का क्षेत्र। 11 केवी जुनावां की ढाणी फीडर से संबंधित क्षेत्र - जुनावां की ढाणी, आशापूर्णा एन्क्लेव, आशापूर्णा प्लैटिनम, बेरा नगर, रॉयल एन्क्लेव, भवानी होटल, जुनावां कॉम्प्लेक्स, बायसा मंदिर, बीस दुकान, डर्बी कॉलोनी के पीछे का क्षेत्र, वीर तेजाजी कोलोनी, बाईपास रोड के आस-पास का क्षेत्र। 11 केवी रूपरजत फीडर से संबंधित क्षेत्र

सड़क पार कर रहे व्यक्ति को डंपर ने मारी टक्कर,मौत:मजदूरी करने के लिए घर से निकला था; पुलिस ने जब्त किया डंपर

जोधपुर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र में रविवार सुबह डंपर ने सड़क पार कर रहे एक मजदूर को चपेट में ले लिया। हादसे में मजदूर गोविंद (40) पुत्र नगाराम भील निवासी मामा अचलेश्वर नगर सांगरिया फांटा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी में रखवाया। पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन को शव सौंप दिया गया। बासनी थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार- कांकाणी से मुंगिया भरकर बासनी की तरफ एक डंपर आ रहा था। इसी दौरान सांगरिया फांटा के पास डिवाइडर क्रॉस कर रहे मजदूर को डंपर ने चपेट में ले लिया। हादसे में मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मृतक की बॉडी को मॉर्च्युरी में भिजवाया गया। ड्राइवर को किया डिटेन गोविंद मजदूरी करता था। वह मजदूरी करने के लिए सांगरिया फांटा के पास आया था। जहां डंपर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद पुलिस ने डंपर को जब्त किया। वहीं डंपर ड्राइवर को डिटेन कर लिया। पुलिस अब गोविंद के परिजन की ओर से दी रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

टोंक में पहली बार राज्य स्तरीय अंडर-17 हॉकी प्रतियोगिता:41 जिलों की टीमें आएगी; अंडर-17 छात्र वर्ग की होगी प्रतियोगिता

टोंक शहर पहली बार राज्य स्तरीय विद्यालयी हॉकी प्रतियोगिता की मेजबानी करने जा रहा है। 1 से 7 अक्टूबर तक मदरलैंड चिल्ड्रन एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के संयोजन में 70वीं राज्य स्तरीय माध्यमिक/उच्च माध्यमिक विद्यालयी क्रीड़ा प्रतियोगिता के छात्र वर्ग अंडर-17 हॉकी का आयोजन होगा। प्रतियोगिता को लेकर शहर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मदरलैंड चिल्ड्रन एकेडमी के निदेशक कमलेश सिंगोदिया ने बताया कि राष्ट्रीय खेल हॉकी की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का टोंक शहर में पहली बार आयोजन होने जा रहा है। प्रतियोगिता में प्रदेश के 41 जिलों की टीमें हिस्सा लेंगी। इसमें करीब 656 खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। ऐसे में सात दिन तक टोंक के मैदानों पर प्रदेशभर के युवा हॉकी खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। प्रतियोगिता के लिए विभागीय समिति गठित जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक शिक्षा राजेश कुमार शर्मा ने बताया- प्रतियोगिता के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन के लिए विभागीय समिति का गठन किया गया है। समिति में रमेश चंद विजय को संयोजक तथा किशन लाल कुम्हार को सह संयोजक बनाया गया है। वहीं दशरथलाल कुमावत प्राचार्य, हिमांशु सोगाणी वरिष्ठ व्याख्याता, प्रहलाददास मधुकर, राजीव वर्मा उप प्राचार्य, सुधीर सक्सेना व्याख्याता, श्योजीलाल बैरवा व्याख्याता शारीरिक शिक्षा एवं सुरेश बुन्देल वरिष्ठ अध्यापक को सदस्य बनाया गया है। दो मैदानों को तैयार कर रहे 32 शारीरिक शिक्षक प्रतियोगिता के लिए सैयद शाहीन अफरोज प्राचार्य को मैदान प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। उनके मार्गदर्शन में जिले के 32 शारीरिक शिक्षक कोठी नातमाम एवं सआदत पैवेलियन ग्राउंड को प्रतियोगिता के अनुरूप तैयार करने में जुटे हैं। मैदानी तैयारियों में राउमावि के शारीरिक शिक्षक रतन लाल जाट की मेहनत भी चर्चा में है। वे मैदान को बेहतर बनाने के लिए स्वयं ट्रैक्टर चलाकर उसे समतल करने में जुटे हुए हैं। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों के पहुंचने को देखते हुए मैदान, खेल सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने का काम तेजी से किया जा रहा है। राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के आयोजन से टोंक के खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों को प्रदेशभर की युवा हॉकी प्रतिभाओं को करीब से देखने का अवसर मिलेगा।

जयपुर में स्टूडेंट ने 12वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड किया:पिता का आरोप -3 दोस्तों ने उधार लिए रुपए नहीं लौटाए, धमकी दे रहे थे

जयपुर में कॉलेज स्टूडेंट ने 12वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया। युवक ने दोस्तों को रुपए उधार दिए थे, वे रुपए नहीं लौटा रहे थे, जिससे वह परेशान था। युवक के छलांग लगाने के बाद धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। देखा तो युवक खून से लथपथ पड़ा था। लोग युवक को तुरंत हॉस्पिटल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में भिजवाया। शनिवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। घटना शिवदासपुरा थाना क्षेत्र के विधाणी स्थित एक अपार्टमेंट की 25 सितंबर की रात करीब 12:30 बजे की है। युवक ध्रुव भूतडा (19) नागौर के मेड़ता का रहने वाला था। बीकॉम फर्स्ट ईयर में पढ़ता था। SHO राजेश गौतम ने बताया- ध्रुव के पिता ने शनिवार को तीनों दोस्तों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया है। पिता का आरोप- धमकी दे रहे थे तीन युवक राजेश गौतम ने बताया- ध्रुव के पिता विनय कुमार विधाणी स्थित एक अपार्टमेंट में परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार रात करीब 12:30 बजे ध्रुव अपार्टमेंट की 12वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया। विनय ने ध्रुव के तीन दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। रिपोर्ट में बताया कि मेरे बेटे ध्रुव के सुसाइड में उसके तीन दोस्तों का हाथ है। तीनों युवकों ने ध्रुव से रुपए उधार ले रखे थे। रुपए लौटने की जगह 10-15 दिन से डरा-धमका रहे थे। रुपए देने में आनाकानी कर रहे थे। पुलिस ने पिता की शिकायत पर FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह खबर भी पढ़ें... जयपुर में होटल में स्टूडेंट ने किया सुसाइड:इंस्टाग्राम पर लिखा-अब मेरा लास्ट समय आ गया, मां-बाप की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया जयपुर के एक होटल में स्टूडेंट ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मरने से पहले इंस्टाग्राम पर स्टेटस लगाया, जिसमें लिखा- अब मेरा लास्ट समय आ गया है। मैं अपने मां-बाप की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया। अब मैं और नहीं जीना चाहता। होटल का नाम-एड्रेस लिखकर सुसाइड करने की बात लिखी। सूचना पर परिजन होटल पहुंचे तो स्टूडेंट फंदे से लटका मिला। (पूरी खबर पढ़ें) जयपुर में मॉल की 7वीं मंजिल से कूदा स्कूल मालिक:बिना बताए घर से बाइक लेकर निकले; पत्नी से झगड़े के कारण तनाव में थे जयपुर में बनीपार्क स्थित एक प्राइवेट स्कूल के मालिक ने सुसाइड कर लिया। स्कूल मालिक ने एक मॉल की 7वीं मंजिल से छलांग लगाकर जान दी। प्रारंभिक जांच में मृतक का पत्नी से मनमुटाव के चलते तनाव में होना सामने आया है। (पूरी खबर पढ़ें)

सीकर में दो साल से टूटी सड़क नई बनेगी:दीपावली तक काम पूरा करने का टारगेट, 35 लाख रुपए की आएगी लागत

सीकर की दो साल से टूटी हुई धोद रोड का जल्द ही कायाकल्प होने वाला है। 35 लाख रुपए की लागत से रोड को फिर से नए सिरे से बनाया जाएगा। जिसका दीपावली तक का पूरा होगा। रविवार को सीकर नगर परिषद सभापति खतीजा बानो ने इसका शिलान्यास किया। इस दौरान पूर्व सभापति जीवण खां सहित कई पार्षद मौजूद रहे। होम्योपैथिक क्लीनिक से इंडस प्लाईवुड तक टूटी थी सड़क सभापति प्रतिनिधि जीवण खां ने बताया कि धोद रोड पर होम्योपैथिक क्लीनिक से लेकर इंडस प्लाईवुड तक की सड़क पिछले करीब 2 साल से टूटी हुई थी। नगर परिषद में सभापति की जगह प्रशासक लगने के बाद इस पर कोई भी ध्यान नहीं दिया गया। ऐसे में आमजन को काफी ज्यादा परेशानी हो रही थी। यह सड़क सीकर को लोसल कस्बे से जोड़ने वाली सीधी सड़क है। इस पर वार्ड 28, 29,30 और 36 का हिस्सा भी आता है। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके लिए आज इस सड़क का शिलान्यास कर दिया गया है। दीपावली तक काम पूरा करने का टारगेट करीब 35 लाख रुपए की लागत से यह सड़क बनेगी। कोशिश है कि इसका काम दीपावली तक पूरा हो जाए। इसके अलावा आज शहर में भाटी मेंशन के पास वाली गली में भी सड़क का काम शुरू कर दिया गया है। दीपावली से पहले टारगेट है कि ज्यादातर टूटी हुई सड़कों को ठीक कर दिया जाए।

टोंक में मनाया 20वां अंतरराष्ट्रीय कला पर्व:272 बाल चित्रकारों ने बनाए चित्र, 3 अक्टूबर को बाल कलाकारों का सम्मान

टोंक में अंतरंग कला एवं एजूकेशन वेलफेयर सोसायटी के जरिए 20वें अंतरराष्ट्रीय कला पर्व क्रेयान्स 2026 का आयोजित हुआ। जिसके तहत जिला स्तरीय बाल कला उत्सव चित्रकला प्रतियोगिता अभिज्ञान महाविद्यालय टोंक में हुई। इसमें जिले के कक्षा 6 से कक्षा 12 तक के 272 बाल चित्रकारों ने भाग लेकर कागज पर चित्र उकेरें और अपनी भावनाओं को चित्रों के माध्यम से व्यक्त किया। बाल कला उत्सव के संयोजक पुरूषोत्तम सोनी ने बताया है कि यह चित्रकला प्रतियोगिता दोपहर 12.30 बजे से 2.30 बजे तक हुई। सचिव पुष्पेन्द्र जैन ने बताया की प्रथम श्रेणी में कक्षा 6 से 8 तक और द्वितीय श्रेणी में कक्षा 9 से 12 तक 272 बच्चों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। सभी बच्चों को 3 अक्टूबर 2026 को प्रमाण पत्र और मेडल दिया जाएगा। साथ ही प्रथम , द्वितीय, तृतीय स्थान करने वाले बाल कलाकारों को स्मृति चिन्ह प्रमाण पत्र, मेडल देखकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में चित्रकार शाहिद नकवी, पुरूषोत्तम सोनी, पुष्पेन्द्र जैन, अनिल शर्मा,नरेन्द्र साहू, उमेश साहू, शिप्रा सक्सेना, पूनम डिग्रवाल,शाईस्ता खान,मोनू बंजारा, प्रदीप जोनवाल, जितेन्द्र रघुवंशी, महेश जांगिड़, महेन्द्र वर्मा परसराम मीणा, ऋषिकेश मीणा, अशोक जाट, भागचंद जाट, शैलेन्द्र शर्मा ,विनोद चौधरी,मनीष चौधरी, दिनेश धाकड़ ,चित्रकार महेश गुर्जर आदि उपस्थित रहे।

जयपुर में मंदिर में घुसकर पुजारी को पीटा:जमीन पर गिराकर लात-घूंसे बरसाए, तेज आवाज में भजन बजाने पर हुआ विवाद

जयपुर में मंदिर में घुसकर पुजारी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। मंदिर में पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान चल रहा था। तेज आवाज में भजन बजाने पर पड़ोसी युवक पहुंचा। आवाज कम करने को लेकर पुजारी से विवाद हो गया। इस पर युवक ने पुजारी रामकृष्ण को जमीन पर गिराकर लात-घूंसे मारे। मारपीट के दौरान पुजारी के कपड़े फट गए। बाद में लोगों ने बीच-बचाव कर पुजारी को छुड़ाया। पूरी घटना मंदिर में लगे CCTV में कैद हो गई। मामला शुक्रवार शाम करीब 7:45 बजे निवारू रोड के गणेश नगर मेन के शिव मंदिर का है। करधनी थाने के SHO सवाई सिंह ने बताया- गणेश नगर मेन निवासी पंडित रामकृष्ण की रिपोर्ट पर आरोपी हरिश और देवांश को शांतिभंग के आरोप में अरेस्ट किया गया है। वहीं स्थानीय लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर रविवार को करधनी थाने के बाहर प्रदर्शन किया। पहले देखें घटना की 3 PHOTOS दोनों ने एक-दूसरे पर FIR दर्ज कराई SHO सवाई सिंह ने बताया- पंडित रामकृष्ण ने शनिवार को मामला दर्ज करवाया। जिसमें उन्होंने बताया कि गणेश नगर मेन में वे शिव मंदिर के पुजारी हैं। म्यूजिक की आवाज को लेकर पड़ोसी परिवार के हरिश चतुर्वेदी, देवांश और रितु ने झगड़ा किया। भक्तों की मौजूदगी में आरोपी ने मुझे पीटा। वहीं थाने में आरोपी परिवार की ओर से भी क्रॉस FIR दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने आरोपी हरिश और देवांश को शांतिभंग के आरोप में अरेस्ट कर लिया है। पुजारी से मारपीट के बाद लोगों ने थानाधिकारी को दिया ज्ञापन मंदिर पुजारी से मारपीट की घटना को लेकर स्थानीय लोगों और परिजनों में आक्रोश है। परिजन और स्थानीय लोग रविवार दोपहर 1 बजे करधनी थाने पहुंचे। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग को लेकर पुलिस को ज्ञापन सौंपा। पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच करने के साथ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। ………………………………… यह खबर भी पढ़ें... जयपुर में थार सवारों ने कार ड्राइवर पर पिस्टल तानी,VIDEO:साइड नहीं देने से नाराज बदमाशों ने हॉकी-डंडों से पीटा, गाड़ी में तोड़फोड़ की जयपुर में थार सवार युवकों ने टैक्सी कार के ड्राइवर और उसके साथियों पर पिस्टल तान दी। कार में तोड़फोड़ कर मारपीट की। पीड़ितों का आरोप है कि सभी युवक नशे मे थे। करीब आधे घंटे तक हंगामा करने के बाद आरोपी फरार हो गए। (पूरी खबर पढ़ें)

स्टूडेंट्स को सही करियर सलेक्ट करने में मदद करेंगे टीचर्स:ऑनलाइन होगी ट्रेनिंग, 10 घंटे का मॉड्यूल 4 दिसंबर तक पूरा करना होगा

राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् (RSCERT) ने विद्यार्थियों को करियर के बेहतर विकल्पों की जानकारी देने के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षित करने की तैयारी शुरू कर दी है। DIKSHA पोर्टल पर 10 घंटे का करियर मार्गदर्शक शिक्षक प्रशिक्षण मॉड्यूल उपलब्ध कराया गया है, जिसे शिक्षकों को 4 दिसंबर 2026 तक पूरा करना होगा। ऑनलाइन होने वाले इस प्रशिक्षण में शिक्षक अपनी सुविधा के अनुसार मॉड्यूल पूरा कर सकेंगे। प्रशिक्षण के जरिए शिक्षकों को विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, रोजगार और अलग-अलग करियर विकल्पों के बारे में मार्गदर्शन देने के लिए तैयार किया जाएगा। जिला स्तर पर होगी प्रशिक्षण की समीक्षा प्रशिक्षण की प्रगति की जिला स्तर पर नियमित रूप से समीक्षा की जाएगी। प्रशिक्षण पूरा करने वाले शिक्षकों की संख्या और प्रगति से जुड़ी जानकारी का जिला-वार संकलन कर रिकॉर्ड रखा जाएगा। विद्यार्थियों को करियर संबंधी मार्गदर्शन देने के लिए शिक्षकों को तैयार करने की दिशा में इस प्रशिक्षण को महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है। ये रहेगा प्रशिक्षण का कार्यक्रम बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों को करियर गाइडेंस देने पर जोर शिक्षक संघ रेसटा, राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष मोहर सिंह सलावद ने बताया कि बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों को करियर संबंधी मार्गदर्शन देने के लिए शिक्षकों को निर्धारित प्रशिक्षण पूरा करना होगा। शिक्षकों के लिए 10 घंटे का करियर मार्गदर्शक प्रशिक्षण अनिवार्य किया गया है, जिसे 4 दिसंबर तक पूरा करना होगा। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के माध्यम से शिक्षकों को विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, रोजगार और विभिन्न करियर विकल्पों की जानकारी देने के लिए तैयार किया जाएगा।