slndigital.in

Filters

Channels
Topics
Other Filters

लायंस क्लब ने पढ़ाई के साथ संस्कार देने वाले शिक्षकों का किया सम्मान

भरतपुर| लायंस क्लब भरतपुर कोहिनूर की ओर से शिक्षक दिवस पर निजी स्कूल में शिक्षकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लायंस क्लब इंटरनेशनल के जोनल चेयरपर्सन लायन विजय सिंह ने कहा कि शिक्षक कुशल शिल्पकार की तरह बच्चों का भविष्य संवारते हैं और वही आगे चलकर सभ्य एवं उन्नत समाज की नींव बनते हैं। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन, विश्व शांति के लिए दो मिनट का मौन और राष्ट्रगान से हुई। क्लब अध्यक्ष लायन सत्येंद्र कुमार ने बताया कि क्लब प्रतिवर्ष शिक्षकों का सम्मान करता है। महारानी श्री जय महाविद्यालय के पांच शिक्षकों सहित व्याख्याता सूरजमल को प्रशस्ति पत्र एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। भरतपुर| भरतपुर में लायंस क्लब भरतपुर रॉयल्स की ओर से शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। क्लब सचिव अमित खंडेलवाल ने बताया कि कार्यक्रम में शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए शिक्षा क्षेत्र में उनके योगदान को सराहा गया। क्लब अध्यक्ष रमेश चंद वर्मा ने कहा कि शिक्षक दिवस समाज के लिए यह अवसर है कि वह शिक्षकों के प्रति अपनी कृतज्ञता को सार्वजनिक रूप से प्रकट करे। समारोह में क्लब की सदस्य शिक्षिकाओं ज्योति आर्य, सुनीता सिंघल, रितु बंसल, भारती सिंह और रश्मि बंसल को शॉल, फल तथा प्रमाणपत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। चार्टर प्रेसिडेंट और रीजन सेक्रेटरी मंजू गुप्ता ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और जीवन मूल्यों का मार्ग भी दिखाते हैं। कार्यक्रम में परिवार सहित सदस्य मौजूद रहे। भरतपुर| वाणी प्रदूषण मुक्ति संस्थान की ओर से शिक्षक दिवस पर पाईबाग स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक बालिका विद्यालय अनाह गेट और राजकीय प्राथमिक विद्यालय मछली मोहल्ला में 10 शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया। इस दौरान शिक्षकों को शॉल, पटका, मोती माला, तुलसी माला, पुस्तक, डायरी-पेन और चंदन तिलक देकर अभिनंदन किया गया। विद्यालय परिसर में शिक्षक-छात्रों, स्टाफ एवं अतिथियों के लिए खीर-पूड़ी की दावत भी रखी गई। मुख्य अतिथि लक्ष्मीनारायण गुप्ता ने कहा कि शिक्षक दिवस डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के रूप में मनाया जाता है तथा सनातन परंपरा में गुरु का स्थान सर्वोच्च है। अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंघल ने कहा कि शिक्षक सम्माननीय है, बशर्ते उसका आचरण आदर्श हो। संस्थापक अध्यक्ष ओमप्रकाश आजाद ने बताया कि संस्था 1990 से प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के लिए कार्य कर रही है। कार्यक्रम ने शिक्षकों के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।

371 मतदान केंद्रों के दल 8 व 10 को होंगे रवाना, पहले चरण में 251 दलों को प्रशिक्षण के बाद मिलेंगी ईवीएम

भास्कर न्यूज | भरतपुर नगरीय निकाय आम चुनाव के लिए जिले के 371 मतदान केंद्रों पर मतदान दलों की ट्रेनिंग, रवानगी और चुनाव सामग्री वितरण की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पहले चरण के 251 केंद्रों के दल 8 सितंबर और दूसरे चरण के 120 केंद्रों के दल 10 सितंबर को प्रशिक्षण के बाद मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगे। पहले चरण में नगर निगम भरतपुर के 201, रूपवास के 25 और भुसावर के 25 मतदान केंद्रों के दल 8 सितंबर को रवाना होंगे। इन निकायों में 9 सितंबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। दूसरे चरण में नदबई के 35, वैर के 25, बयाना के 35 और उच्चैन के 25 केंद्रों के दल 10 सितंबर को रवाना होंगे। यहां 11 सितंबर को मतदान होगा। तीन काउंटरों पर मिलेगी पूरी चुनाव सामग्री मतदान दलों को रवानगी स्थल पर तीन काउंटरों से चुनाव सामग्री दी जाएगी। एक काउंटर से ईवीएम और पीठासीन अधिकारी से संबंधित सामग्री, दूसरे से मतदाता सूची, रजिस्टर व विभिन्न निर्वाचन प्रपत्र और तीसरे से सील, अमिट स्याही, कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट सहित अन्य सामग्री दी जाएगी। मतदान के बाद यही सामग्री निर्धारित संग्रहण स्थलों पर जमा कराई जाएगी। अनुपस्थित कार्मिक की जगह रिजर्व दल रहेगातैयार हर रवानगी स्थल पर गठन प्रकोष्ठ रहेगा। मतदान दलों की उपस्थिति दर्ज होगी और किसी कार्मिक के अनुपस्थित रहने पर रिजर्व मतदान दल से तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। यात्रा एवं दैनिक भत्ते का भुगतान भी ऑनलाइन सीधे कार्मिकों के बैंक खातों में किया जाएगा। भरतपुर। ​बाजारों में फ्लैग मार्च करते हुए पुलिस। भरतपुर| नगर निकाय चुनाव से पहले शहर की सड़कों पर पुलिस की ताकत नजर आई। चुनाव में किसी तरह का डर, दबाव या गड़बड़ी न हो, इसके लिए पुलिस अधिकारियों और जवानों ने रविवार को मुख्य बाजार में फ्लैग मार्च निकाला। बिजलीघर चौराहे से शुरू हुआ मार्च मथुरा गेट, चौबुर्जा सर्किल, गंगा मंदिर और जामा मस्जिद होते हुए लक्ष्मण मंदिर पहुंचा। इस दौरान पुलिस ने आमजन को निर्भीक होकर मतदान करने का संदेश दिया। फ्लैग मार्च जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीना के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र कुमार यादव और सहायक पुलिस अधीक्षक आशिमा वासवानी के नेतृत्व में निकाला गया। इसमें क्यूआरटी टीम, महिला गश्ती दल सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी शामिल रहे। एसपी ने बताया कि चुनाव में मतदाताओं को किसी तरह का प्रलोभन देने या मतदान प्रक्रिया को प्रभावित करने के प्रयासों को रोकने के लिए पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है। नाकाबंदी और चेकिंग के दौरान अवैध शराब, हथियार, नकदी और अन्य प्रतिबंधित सामग्री के परिवहन पर विशेष नजर रखी जा रही है।

वाई-फाई कमजोर तो हैकर की पहुंच आसान

भास्कर न्यूज | भरतपुर भरतपुर। जिस वाई-फाई से बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं, परिवार मोबाइल चला रहा है और घर का स्मार्ट टीवी इंटरनेट से जुड़ा है, वही नेटवर्क साइबर अपराधियों के लिए भी दरवाजा बन सकता है। राउटर का डिफॉल्ट पासवर्ड, पुरानी सिक्योरिटी या खुला डब्ल्यूपीएस फीचर आपकी डिजिटल सुरक्षा को कमजोर कर सकता है। राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने ऐसे ही खतरे से बचने के लिए आमजन को सावधान करते हुए वाई-फाई सुरक्षा के जरूरी उपाय बताए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीना ने बताया कि महानिदेशक पुलिस राजस्थान राजीव कुमार शर्मा के निर्देशन में साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस साइबर क्राइम वीके सिंह ने बताया कि कमजोर वाई-फाई सुरक्षा से अनधिकृत डिवाइस नेटवर्क में प्रवेश कर सकते हैं। एसपी ने बताया कि यदि वाई-फाई से किसी अनजान डिवाइस के जुड़ने का शक है तो मोबाइल या लैपटॉप को उसी नेटवर्क से कनेक्ट कर राउटर का एडमिन पेज खोलें। राउटर के एडमिन यूजरनेम-पासवर्ड से लॉगिन करने के बाद कनेक्ट डिवाइस, डिवाइस सूची या अटैच्ड डिवाइसेज में नेटवर्क से जुड़े उपकरणों की जानकारी देखी जा सकती है। कोई अनजान डिवाइस मिले तो उसे नेटवर्क से हटाया जा सकता है। ये 6 काम तुरंत करें 1. डिफॉल्ट पासवर्ड बदलें: राउटर का कंपनी की ओर से दिया गया एडमिन पासवर्ड तुरंत बदलें। वाई-फाई पासवर्ड में बड़े-छोटे अक्षर, अंक और विशेष चिन्हों का इस्तेमाल करें। 2. डब्ल्यूपीए3 रखें एक्टिव: राउटर में डब्ल्यूपीए3 एन्क्रिप्शन का इस्तेमाल करें। यह उपलब्ध नहीं हो तो डब्ल्यूपीए2-एइएस रखें। पुराने डब्ल्यूपीई और डब्ल्यूपीए मोड से बचें। 3. डब्ल्यूपीई बंद रखें: आसान कनेक्शन के लिए दिया गया डब्ल्यूपीई फीचर बंद रखने की सलाह दी गई है। 4. रिमोट मैनेजमेंट डिसेबल करें: इससे इंटरनेट के जरिए बाहर से राउटर की सेटिंग्स तक पहुंचने की कोशिशों का खतरा कम होगा। 5. स्मार्ट डिवाइस अलग रखें: स्मार्ट टीवी और IoT उपकरणों के लिए गैस्ट नेटवर्क का इस्तेमाल करें। इससे मोबाइल और लैपटॉप जैसे जरूरी उपकरण मुख्य नेटवर्क पर सुरक्षित रहेंगे। 6. फर्मवेयर अपडेट करते रहें: राउटर का सॉफ्टवेयर नियमित रूप से अपडेट करें, ताकि नए सुरक्षा पैच मिलते रहें। जरूरत होने पर भरोसेमंद डिवाइस के एमएसी एड्रेस को व्हाइटलिस्ट भी किया जा सकता है। ठगी हो तो 1930 पर तुरंत कॉल करें राजस्थान पुलिस ने अपील की है कि वाई-फाई से छेड़छाड़, हैकिंग या साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत पुलिस या साइबर पुलिस स्टेशन को सूचना दें। साइबर अपराध की शिकायत [राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल](https://cybe rcrime.gov.in?utm_so urce=chatgpt.com) पर की जा सकती है। वित्तीय साइबर ठगी होने पर 1930 पर तत्काल संपर्क करें। राजस्थान पुलिस के साइबर हेल्पडेस्क नंबर 9256001930 और 9257510100 पर भी सूचना दी जा सकती है।

भाजपा से पूर्व पार्षद के सामने हैं निर्दलीय पूर्व मेयर, कांग्रेस से इस वार्ड में प्रत्याशी नहीं

भास्कर न्यूज | भरतपुर नगर निगम के वार्ड 19 में इस बार मुकाबला पारंपरिक भाजपा-क ांग्रेस की लड़ाई से अलग है। भाजपा ने पूर्व पार्षद को मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस का कोई प्रत्याशी नहीं है। दूसरी ओर पूर्व मेयर व सभापति और एक निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में 3889 मतदाताओं वाले इस वार्ड में मुकाबला पार्टी के सिंबल से ज्यादा प्रत्याशियों की व्यक्तिगत साख और स्थानीय पकड़ का बन गया है। सबसे बड़ा सवाल यह भी है कि कांग्रेस का परंपरागत वोट आखिर किसके साथ जाएगा। दिलचस्प बात यह है कि मनोज सिंह का नाम भाजपा और कांग्रेस, दोनों की प्रत्याशी सूची में आया था। आखिर में उन्होंने भाजपा के टिकट पर नामांकन दाखिल किया और कांग्रेस ने वार्ड में किसी दूसरे उम्मीदवार को मैदान में नहीं उतारा। ओबीसी सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित इस वार्ड में नए परिसीमन के बाद सीमाएं भी बदली हैं। ऐसे में पिछले चुनाव के परिणामों के आधार पर इस बार का गणित तय करना आसान नहीं है। .एक नाम पर दो पार्टियों ने लगाया था दांव...वार्ड 19 की चुनावी कहानी की शुरुआत ही असामान्य रही है। पूर्व पार्षद मनोज सिंह का नाम भाजपा और कांग्रेस, दोनों की प्रत्याशी सूची में आया था। मनोज पहले कांग्रेस से जुड़े रहे हैं और दो बार पार्षद भी रह चुके हैं। आखिर में उन्होंने भाजपा के टिकट पर नामांकन दाखिल किया। इसके बाद कांग्रेस ने वार्ड में किसी दूसरे प्रत्याशी को मैदान में नहीं उतारा। अब चुनाव में सबसे बड़ा सवाल यह है कि मनोज सिंह की पुरानी राजनीतिक पहचान और स्थानीय नेटवर्क उन्हें कितना फायदा दिलाता है। भाजपा को उनके अनुभव और क्षेत्र में पकड़ पर भरोसा है, वहीं पार्टी बदलने के बाद उनके पुराने समर्थकों का रुख भी परिणाम में अहम रहेगा। मनोज सिंह का कहना है कि वे अपने काम के आधार पर ही जनता के बीच जाकर वोट मांग रहे हैं। . इस बार मैदान में क्या बदला? भाजपा : मनोज सिंह (पूर्व पार्षद) कांग्रेस : कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं निर्दलीय : शिव सिंह भौंट (पूर्व मेयर व सभापति), श्रीराम चंदेल सबसे बड़ा ट्विस्ट : मनोज सिंह का नाम भाजपा व कांग्रेस दोनों की सूची में बड़ा सवाल : कांग्रेस का वोट किस ओर जाएगा? .2019 का वोट गेम प्रत्याशी पार्टी वोट वीरमती भाजपा 948 योगेंद्र सिंह कांग्रेस 839 जीत का अंतर 109 वोट .वार्ड-19 का चुनावी गणित 5133 : परिसीमन के अनुसार जनसंख्या 3889 : कुल मतदाता 1978 : पुरुष मतदाता 1911 : महिला मतदाता 67 : पुरुष मतदाता अधिक आरक्षण : ओबीसी सामान्य .मुख्य क्षेत्र : अनाह गेट, हीरानगर, सीमा गेट, सरस डेयरी, एनआर स्कूल रोड व आसपास की कॉलोनियां पूर्व मेयर की एंट्री ने बढ़ाया रोमांच... मुकाबले को रोचक बनाने वाली दूसरी बड़ी वजह पूर्व मेयर और सभापति रह चुके शिव सिंह भौंट का निर्दलीय मैदान में उतरना है। शहर की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय भौंट का अपना राजनीतिक आधार रहा है। ऐसे में मुकाबला सिर्फ भाजपा बनाम निर्दलीय नहीं, बल्कि स्थानीय स्तर पर राजनीतिक अनुभव और व्यक्तिगत साख की लड़ाई भी बन गया है। दूसरे निर्दलीय प्रत्याशी श्रीराम चंदेला की मौजूदगी भी वोटों के समीकरण को प्रभावित कर सकती है। कांग्रेस के मैदान में नहीं होने से अब उसके समर्थक किस ओर जाएंगे, इस पर भी सबकी नजर रहेगी।

चुनावी घमासान में 'आउट ऑफ स्टेशन' वोटर्स पर नजर, ट्रेन-बस के कंफर्म टिकट का ऑफर

भास्कर न्यूज | भरतपुर नगर निगम चुनाव में अब प्रचार की लड़ाई स्थानीय गलियों से निकलकर दूसरे राज्यों तक पहुंच गई है। वार्डों में जीत-हार का अंतर कम रहने की संभावना के बीच प्रत्याशी अब शहर से बाहर नौकरी और कारोबारी प्रवासी मतदाताओं को साधने में जुट गए हैं। दिल्ली, हरियाणा, गुजरात, यूपी, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में रहने वाले भरतपुर जिले के दो हजार से अधिक मतदाताओं को फोन कर 9 सितंबर को मतदान के लिए भरतपुर आने की अपील की जा रही है। इसके लिए उन्हें ट्रेन और बस तक की टिकट उपलब्ध कराई जा रही है। भरतपुर नगर निगम के 65 वार्डों में 9 सितंबर को मतदान होना है। प्रचार के बचे सीमित समय में प्रत्याशी घर-घर जनसंपर्क के साथ प्रवासी मतदाताओं की सूची तैयार कर रहे हैं। .इसलिए अहम हैं प्रवासी वोट... कई वार्डों में जीत-हार का फैसला कुछ सौ वोटों के अंतर से हो सकता है। बड़ी संख्या में मतदाता रोजगार और कारोबार के लिए दूसरे राज्यों में रहते हैं। ऐसे में प्रवासी मतदाताओं की घर वापसी से मतदान प्रतिशत बढ़ने के साथ चुनावी समीकरण भी बदल सकते हैं। प्रत्याशी और उनके समर्थक फोन पर मतदान की तारीख और समय की जानकारी दे रहे हैं। कई जगह यह भी पूछा जा रहा है कि मतदाता कब तक भरतपुर पहुंच सकते हैं। कुछ प्रत्याशी आने-जाने की व्यवस्था में मदद या टिकट उपलब्ध कराने का भरोसा भी दे रहे हैं, ताकि मतदान के दिन अधिक से अधिक मतदाता अपने वार्ड में पहुंच सकें। .वार्ड स्तर पर सूची बना कर रहे संपर्क... प्रवासी मतदाताओं तक पहुंचने के लिए उनके घर पर रह रहे परिजनों को माध्यम बनाया जा रहा है। परिवार से कहा जा रहा है कि बाहर रहने वाले सदस्य मतदान से पहले घर लौटें और मतदान जरूर करें। वार्ड स्तर पर ऐसे परिवारों की अलग सूची बनाकर संपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

सीएम का रोड शो आज दोपहर दो बजे, 6 वार्डों को टच करेंगे

सभी उम्मीदवारों को समर्थकों के साथ पहुंचने के दिए निर्देश भरतपुर| मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का रोड शो सोमवार 7 सितंबर को होगा। वह दोपहर 2 बजे बिजली घर से लक्ष्मण मंदिर तक रोड शो करेंगे। इस दैारान सीएम करीब 6 वार्डों को टच करेंगे, जिनमें से 4 वार्डों में पार्टी प्रत्याशी त्रिकोणीय संघर्ष में माने जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि पार्टी ने 65 में से 57 वार्डों में अपने प्रत्याशी उतारे हैं। पार्टी ने नेताओं की नुक्कड़ सभाएं कराने के बजाए मेगा शो कराना तय किया है। सीएम के रोड शो के लिए पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी ने सीएम के रोड शो के बडे़-बडे़ होर्डिंग लगाए हैं। जिससे कार्यकर्ताओं और माहौल को बूस्ट अप किया जा सके।

मेयर पद महिला के लिए आरक्षित हुआ तो अब 65 में से 47 वार्डों में महिलाएं मैदान में

.ओपन सामान्य वार्डों में भाजपा-कांग्रेस के साथ निर्दलीय महिलाओं का दम... सामान्य ओपन वार्डों में उतरी 18 महिला प्रत्याशियों में भाजपा की 4, कांग्रेस की 3 और 11 निर्दलीय महिलाएं सामान्य वार्डों में चुनाव लड़ रही हैं। वार्ड 2 से अम्बिका, 21 से हेमलता गुर्जर- भाजपा, 24 से रेनू गोरावर- कांग्रेस, 26 से वीरमती निर्दलीय व मीना- निर्दलीय, 33 से मिथिलेश- निर्दलीय, 43 से भावना- निर्दलीय, 44 से जगवती व सीमा सिंह- निर्दलीय, 49 से रसना कुमारी- भाजपा, 51 से ज्योति राघव व सुमन यादव- निर्दलीय, 54 से शकुंतला- कांग्रेस, 55 से मिथिलेश- निर्दलीय, 56 से विमला देवी- कांग्रेस, 57 से रचना- निर्दलीय, 58 से निशा अग्रवाल- भाजपा, 60 से कविता गोयल- भाजपा से है। महापौर पद सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित होने से इस बार महिला पार्षदों की भूमिका और महत्वपूर्ण हो गई है। महिला आरक्षित वार्डों से जीतने वाली पार्षदों के साथ ही सामान्य ओपन वार्ड से जीतकर आने वाली महिला भी महापौर पद की दौड़ में शामिल हो सकती है। ऐसे में ओपन वार्ड से चुनाव लड़ रही महिलाओं के लिए यह चुनाव सिर्फ पार्षद बनने तक सीमित नहीं है, बल्कि आगे महापौर की कुर्सी तक पहुंचने का रास्ता भी खोल सकता है। .आरक्षण से बाहर भी 26 महिलाएं मैदान में... 154 महिला प्रत्याशियों में 26 महिलाएं ऐसे वार्डों से चुनाव लड़ रही हैं, जो महिला के लिए आरक्षित नहीं हैं। इनमें 18 सामान्य ओपन वार्डों की हैं, जबकि 8 महिलाएं एससी, ओबीसी और एसटी के गैर-महिला आरक्षित वार्डों से मैदान में हैं। यानी महिला आरक्षण के दायरे से बाहर भी महिलाओं ने राजनीतिक दावेदारी दिखाई है। यही इस चुनाव में महिला भागीदारी बढ़ने का संकेत है। आदर्श मधुकर | भरतपुर नगर निगम चुनाव में इस बार प्रत्याशियों की संख्या भले ही घट गई, लेकिन महिला भागीदारी में बड़ा उछाल आया है। वर्ष 2019 में 501 प्रत्याशियों में 124 महिलाएं थीं, जबकि इस बार 401 प्रत्याशियों में 154 महिलाएं चुनाव मैदान में हैं। यानी कुल प्रत्याशी 100 घटे, लेकिन महिला प्रत्याशी 30 बढ़ गईं। महिला हिस्सेदारी भी 24.75% से बढ़कर 38.40% हो गई। यानी निगम चुनाव में अब हर तीन प्रत्याशियों में एक से ज्यादा महिला प्रत्याशी है। इस बदलाव की बड़ी वजह महापौर पद का सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित होना माना जा रहा है। इसका असर सिर्फ महिला आरक्षित वार्डों तक सीमित नहीं रहा। सामान्य ओपन वार्डों में भी महिलाओं ने दावेदारी की है। 65 वार्डों में इस बार 21 वार्ड महिला वर्ग के लिए आरक्षित हैं, लेकिन इनके अलावा भी 26 महिलाएं गैर-महिला आरक्षित वार्डों से चुनाव लड़ रही हैं। .सामान्य महिला : 12 वार्ड, 66 प्रत्याशी .एससी महिला : 5 वार्ड, 44 प्रत्याशी .ओबीसी महिला : 4 वार्ड, 18 प्रत्याशी इन वार्डों में औसतन 6.10 महिला प्रत्याशी प्रति वार्ड मुकाबले में हैं। वार्ड 52 में 12, 15 में 11 और वार्ड 9 में 9 महिला प्रत्याशी मैदान में हैं।

मतदान से पहले उपद्रवियों पर शिकंजा 300 हिस्ट्रीशीटर समेत 6 हजार पाबंद

भास्कर न्यूज |भरतपुर चुनाव में आपका वोट किसी दबंग या बदमाश के डर से प्रभावित न हो और मतदाता बिना किसी भय के बूथ तक पहुंचकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सके, इसके लिए पुलिस ने निकाय चुनाव की सुरक्षा का पूरा प्लान तैयार कर लिया है। मतदान से पहले जिले में 300 हिस्ट्रीशीटर समेत करीब 6 हजार लोगों को पाबंद किया गया है। वहीं करीब 2250 हथियार थानों में जमा कराए जा चुके हैं। संवेदनशील और अति संवेदनशील इलाकों में पुलिस की गश्त और फ्लैगमार्च लगातार जारी है। एसपी राजेश मीणा ने बताया कि बूथ स्तर से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों तक जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। प्रत्येक पोलिंग बूथ पर दो पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। वहीं पोलिंग स्टेशन पर एक-चार का पुलिस जाब्ता रहेगा। 12 बूथों पर एक मोबाइल पार्टी तैनात रहेगी। इसकी कमान उपनिरीक्षक रैंक के अधिकारी के पास होगी। प्रत्येक 10 बूथ पर एक सुपरवाइजरी टीम तैनात रहेगी। इसकी जिम्मेदारी डिप्टी एसपी रैंक के अधिकारी को दी गई है। पुलिस का फोकस- मतदाता बिना डर के डालें वोट : एसपी स्थानीय पुलिस के अलावा आरएसी और स्पेशल फोर्स की टीमों की भी जिम्मेदारी तय कर दी गई है। जरूरत के अनुसार इन टीमों को संवेदनशील क्षेत्रों में लगाया जाएगा। एएसआई और एडिशनल स्तर तक अधिकारियों को अलग-अलग टीमों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मोबाइल पार्टी की पेट्रोलिंग, सुपरवाइजरी टीम की निगरानी, थाना स्तर की टीमें, आरएसी और स्पेशल फोर्स के जरिए चुनाव में खलल डालने वालों पर नजर रखी जाएगी। - राजेश मीणा, एसपी, भरतपुर चुनाव में किसी तरह की घटना को अंजाम देने की आशंका वाले लोगों को पुलिस ने पहले ही चिह्नित कर लिया है। चुनाव को देखते हुए पुलिस ने पहले से ही करीब 6 हजार लोगों को पाबंद किया गया है। इनमें करीब 300 हिस्ट्रीशीटर भी शामिल हैं। पुलिस ऐसे लोगों की गतिविधियों पर नजर रख रही है, ताकि मतदान के दौरान किसी तरह की दबंगई, धमकी, विवाद या हिंसा की स्थिति पैदा न हो। खासकर ऐसे लोगों पर निगरानी रखी जा रही है, जिनका पूर्व में आपराधिक रिकॉर्ड रहा है या जिनसे चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। संवेदनशील बूथों पर अभी से निगरानी, मतदान से पहले होगी नाकाबंदी: पुलिस ने संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों को लेकर अभी से निगरानी बढ़ा दी है। ऐसे इलाकों में पुलिस लगातार गश्त और फ्लैगमार्च कर रही है। मतदान के दिन किसी तरह की गड़बड़ी की आशंका वाले क्षेत्रों में मतदान शुरू होने से पहले ही नाकाबंदी की जाएगी। पुलिस का फोकस ऐसे इलाकों पर भी है, जहां पूर्व में चुनाव के दौरान विवाद, मारपीट या अन्य आपराधिक घटनाएं सामने आती रही हैं। इन क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ पुलिस बल की तैनाती भी बढ़ाई जाएगी।

दोस्ती से इनकार किया तो चाची-भतीजी पर चाकू से हमला

भास्कर न्यूज | भरतपुर पुलिस लाइन में होमगार्ड का प्रशिक्षण ले रही महिला पर एक मनचले ने रविवार शाम को चाकू से हमला कर घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि सीकर निवासी युवक महिला पर दोस्ती करने का दबाव बना रहा था। मना करने पर उसने घटना को अंजाम दिया है। महिला अपनी भतीजी के साथ सारस चौराहे के पास िकराए के मकान में रहती हैं। शोर मचाने पर वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया है। मौके पर पहुंची पलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं पुलिस ने मामले में सीकर निवासी आरोपी राजेंद्र को हिरासत में लिया है। पीड़िता महिला का आरोप है कि आरोपी राजेंद्र उस पर दोस्ती करने का दबाव बना रहा था। महिला ने दोस्ती से इनकार कर दिया था। इसी बात से नाराज होकर आरोपी उसके किराए के कमरे पर पहुंचा और चाकू से हमला कर दिया। बीच-बचाव के दौरान उसकी भतीजी भी चाकू लगने से घायल हो गई। दोनों की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी और मकान मालिक मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया और हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

बैरिकेडिंग तोड़ भाग​ रहे तस्कर घेराबंदी करपकड़े, जयपुर ले जा रहे थे 3 लाख का गांजा

एक कार में 20, दूसरी से 31 किलो गांजा बरामद किया पुलिस ने दोनों वाहनों की तलाशी ली तो एक कार से 20 किलो और दूसरीसे करीब 31 किलो गांजा बरामद हुआ। कार्रवाई में कुल 51.120 किलोअवैध गांजा जब्त किया गया। पुलिस ने जीतेंद्र सिंह (30) पुत्र उमेश सिंहजाट निवासी रामपुरा थोक बहज, थाना डीग, शीशपाल (35) पुत्रकुंवरपाल जाट निवासी राजीव कॉलोनी, थाना सेक्टर-58, बल्लभगढ़हरियाणा और नरेश (30) पुत्र महावीर बैरागी निवासी राजीव कॉलोनी,थाना सेक्टर-58, बल्लभगढ़ हरियाणा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों केपास गांजे के परिवहन से संबंधित कोई लाइसेंस या अनुमति पत्र नहीं मिला। डीएसटी और डीग कोतवाली पुलिस ने दो कारों में गांजा सप्लाई होने की सूचना पर की संयुक्त कार्रवाई नाकाबंदी देख घबराए बदमाश, भागने के चक्कर में की बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश यूपी के गोवर्धन से डीग के रास्ते जयपुरजा रही गांजे की 3 लाख रुपए से ज्यादाकीमत की खेप पुलिस के हत्थे चढ़ गई।तस्कर दो कारों में 51.120 किलो गांजालेकर आ रहे थे। बहज चौकी पर पुलिसने रोकने की कोशिश की तो बैरिकेडिंगतोड़कर भाग निकले, लेकिन मालीपुरामोड़ पर पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों कोदबोच लिया। तस्करी में इस्तेमाल स्विफ्टडिजायर व बलेनो कार भी जब्त की हैं।पूछताछ में गांजे की खेप का रूट आंध्रप्रदेश से मध्यप्रदेश होते हुए यूपी केअलीगढ़ और फिर डीग होकर जयपुर तकसामने आया है। एक किलो गांजे कीकीमत करीब 6 हजार रुपए के हिसाब सेजब्त खेप की कीमत करीब 3.07 लाखरुपए है। कार्रवाई डीएसटी और कोतवालीडीग पुलिस ने संयुक्त रूप से की। एसपीशरण गोपीनाथ कांबले ने बताया किरविवार तड़के डीएसटी प्रभारी उपनिरीक्षकअमर सिंह को मुखबिर से सूचना मिली थीकि उत्तर प्रदेश के गोवर्धन की ओर से दोकारों में गांजा भरकर तस्कर बहज होते हुएडीग की तरफ आ रहे हैं। आंध्र प्रदेश से अलीगढ़,फिर डीग होकर जयपुरपहुंचानी थी खेप... पुलिसकी प्रारंभिक पूछताछ में गांजेकी खेप के रूट और नेटवर्कको लेकर जानकारी सामनेआई है। आरोपियों केअनुसार गांजे की बड़ी खेपआंध्र प्रदेश से मध्यप्रदेशहोते हुए यूपी के अलीगढ़पहुंचती है। यहां से गिरोह केमुख्य सरगना जितेंद्र सिंहउर्फ जीतू के नेतृत्व में खेपराजस्थान लाई जाती थी।आरोपी इसी नेटवर्क के तहतगांजे की खेप डीग के रास्तेजयपुर ले जा रहे थे।कोतवाली थाना प्रभारी हीरालाल के अनुसार पुलिस अबपूछताछ के आधार परनेटवर्क की कड़ियां जोड़ रहीहै। गांजा किससे खरीदा गयाथा और जयपुर में किसेडिलीवरी दी जानी थी। }यूपी सीमा से मादकपदार्थों की तस्करी परनजर... उत्तर प्रदेश की सीमा सेसटा होने के कारण डीग क्षेत्रमादक पदार्थों की आवाजाहीको लेकर संवेदनशील मानाजाता है। भरतपुर क्षेत्र मेंएएनटीएफ की लगातार कार्रवाईके बाद तस्करों द्वारा नए रूटतलाशने की आशंका भी सामनेआ रही है।

जिले में दिनभर में कई जगह हल्की से तेज बारिश का दौर

बारां| जिले में पिछले 2 दिनों से लगातार बारिश का दौर जारी है। इसके कारण तापमान में कमी के साथ उमस से भी लजोगो को राहत मिल रही है। रविवार को भी जिलेभर में बारिश का दौर जारी रहा। इस दौरान कई जगहों पर हल्की से तेज बारिश हुई। बारां शहर में सुबह से ही बादल छाए रहे, दोपहर में करीब 1 घंटे तक हल्की से मध्यम बारिश हुई। शाम को एकदम से आसमान में काले बादल छाए और हल्की बारिश का दौर शुरू हो गया। अब जिले में सोमवार से बारिश की गतिविधियों में कमी होने के आसार है। हालांकि इस दौरान कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम केंद्र जयपुर निदेशक डॉ. राधेश्याम शर्मा ने बताया कि रविवार को वेल मार्क लो प्रेशर एरिया कमजोर होकर कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित हो चुका है तथा वर्तमान में दक्षिण पश्चिम यूपी के ऊपर बना हुआ है। पिछले 24 घंटों में बारां समेत पूर्वी राजस्थान कहीं-कहीं में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई है। अब सोमवार से राज्य के अधिकांश भागों में बारिश की गतिविधियों में कमी होने की संभावना है। हालांकि, बारां समेत कोटा संभाग में कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके बाद मंगलवार से राज्य अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह कमजोर मानसून परिस्थितियां दर्ज होने तथा 12-13 सितंबर से वापस पूर्वी व दक्षिणी भागों में बारिश का एक नया दौर शुरू होने की संभावना है।

केलखेड़ी में भागवत कथा का हुआ समापन

छीपाबड़ौद | कस्बे के समीप केलखेड़ी में आयोजित 7 दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का विधिवत समापन किया गया। कथा के समापन पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण किया। इसके बाद श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों के लिए प्रसाद वितरण किया गया। आयोजकों की ओर से श्रीराम भंडारा यादव मोहल्ला, कामखेड़ा भंडारा बायपास रोड एवं भजन गायन मंडली हरनावदा के सदस्यों को सम्मानित किया गया।

छीपाबड़ौद : डिग्गी कल्याण यात्रा रवाना

छीपाबड़ौद| क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना के साथ फूल माली समाज की ओर से कल्याण राय मंदिर से डिग्गी कल्याण यात्रा रवाना की गई। इसके पहले कल्याण राय मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। मुख्य अतिथि विधायक प्रताप सिंह सिंघवी ने ध्वज थमाकर वाहन रैली को रवाना किया। सिंघवी और पूर्व सरपंच अर्जुन सोनी ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। मंदिर परिसर से निकलकर यात्रा शांतिकुंज पहुंची। वहां पूर्व सरपंच गजेंद्र जैन के नेतृत्व में स्थानीय नागरिकों ने श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष हितेश वैष्णव, अशोक पारीक सहित कई नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। यात्रा पर जाने वालों में नंदकिशोर सुमन, बृजमोहन सुमन, भंवरलाल सुमन, घनश्याम सुमन, मोहनलाल सुमन, लोकेश सुमन, शंकरलाल सुमन, सत्यनारायण सुमन, मुरारीलाल सुमन, हेमराज सुमन, हंसराज सुमन, पेंटर कृष्णमुरारी सुमन, पुरुषोत्तम सेन, राजेंद्र सुमन, रिंकू सुमन, पंडित मुरली मनोहर सहित कई श्रद्धालु दंपती शामिल थे।

मुझे दास बनाकर रख लेना भगवान तुम अपने चरणों में....मानस मंडल के हुए 800 पाठ

  सागवाड़ा- मानस मंडल सेवा संस्थान की ओर से प्रति शनिवार को आयोजित होने वाला 800 वा संगीतमय सुंदरकांड पाठ व भजन संध्या का भव्य आयोजन नगर के गणपति मंदिर पुनर्वास कॉलोनी में हुआ। यजमान गणपति मंदिर के ट्रस्टियों द्वारा गणपति पूजन करने के पश्चात सरस्वती वंदना के बाद रामजी ओर हनुमानजी की तस्वीर पर तिलक व माल्यार्पण द्वारा पूजा अर्चना की। खेमराज भाटिया,भरत भट्ट ने हनुमान जी का आव्हान किया गया। मंडल की ओर से जितेन्द्र सुथार व जितेन्द्र भट्ट ने ट्रस्ट मंडल के सदस्यों का शब्द सुमन द्वारा अभिनंदन किया। राष्ट्र भक्ति को सर्वोच्च मानते हुए उपस्थित श्रद्धालुओ ने राष्ट्रगान करने के पश्चात सुंदरकांड पाठ की चौपाइयों का संगीतमय भजनों के स्वर पर जितेन्द्र कलाल व राहुल भगत ने गायन किया गया।कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष किशोर भावसार ने ये चमक दमक फुलवन मा महक सब कुछ सरकार तुम्ही से.....जुगल किशोर सोनी ने वो लाल लंगोट वाला माता अंजनी का लाला.... चेतन गोगरोत ने कैलाश के निवासी नमो बार बार हु....प्रीतम पंचाल ने मुझे दास बनाकर रख लेना भगवान तुम अपने चरणों में.... सुरेश चंद्र भट्ट ने बाबा भोलेनाथ मेरी नैया को उबारो....नकुल गोगरोत ने घमर घमर घुमे घुमाई दे मारा बालाजी.... राहुल भगत ने दुनिया में देव हजारों है बजरंगबली का क्या कहना...सहित एक से बढ़कर एक भजन व देश भक्ति गीत प्रस्तुत करने के साथ ही डैनी के द्वारा ऑर्गन की मधुर धुन ओर नकुल गोगरोत के द्वारा ढोलक की थाप से भक्तिरस एवं महिलाओं द्वारा गरबा रास किया।विभिन्न वाद्ययंत्रों पर प्रांशु भट्ट,नीलकंठ गोगरोत, भगू दर्जी,मनोज शर्मा,सौरभ भट्ट,जगदीश सुथार, भूमित सुथार,कर्मवीरसिंह राठौड़ ललित मिस्त्री सहित मंडल के सदस्यों ने संगत दी। अंत में हनुमान चालीसा का पाठ नरेश भट्ट शिवलहरी व धार्मिक पंचाल द्वारा करने के बाद यजमान परिवार द्वारा आरती उतार कर प्रसाद वितरित किया गया।गणपति मंडल के किशोर कुमार भट्ट ने आभार मानते हुए कहा कि मानस मंडल का 800 वा सुंदरकांड पाठ का आयोजन भव्य ही नहीं अपितु दिव्य हुआ मंडल द्वारा क्षेत्र में ही नहीं अपितु अन्य राज्यों में भी धर्म की अलख जगाने पर बधाई देते हुए इस कार्य को आगे भी अनवरत चलता रहे उसके लिए मंगल कामना की। इस अवसर पर उत्तम पंचाल, प्रकाश व्यास, राकेश चौबीसा,वीरेंद्र सिंह राव,महेश सोनी, मोहनलाल,चंदुलाल दर्जी,पीयूष शुक्ला,कमल जांगिड़,मुकेश पटेल, घनश्याम, भरत जोशी, हरेंद्रसिंह राठौड़ सहित आसपास के गांवों से कई धर्मप्रेमी मौजूद थे।

विवाह का झांसा देकर 1.91 लाख रुपए ऐंठने का मामला, लुटेरी दुल्हन समेत 3 गिरफ्तार

 विवाह का झांसा देकर 1.91 लाख रुपए ऐंठने का मामला, लुटेरी दुल्हन समेत 3 गिरफ्तार डूंगरपुर। शादी करवाने के नाम पर गुजरात के एक युवक से रुपए ऐंठने और फिर रास्ते में डराकर युवती को ले जाने के मामले में डूंगरपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लुटेरी दुल्हन समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार गुजरात के गांधीनगर जिले के डभोडा थाना क्षेत्र निवासी पिजेश पटेल (36) की शादी की बातचीत कमलेश नामक व्यक्ति के माध्यम से शुरू हुई थी। कमलेश ने युवक को एक युवती का फोटो दिखाया और शादी करवाने का भरोसा दिलाकर उसे डूंगरपुर बुलाया। 26 अगस्त को पिजेश अपने परिवार के साथ डूंगरपुर पहुंचा, जहां मोतली मोड़ से कमलेश और अमित उन्हें टाड़ी ओबरी गांव स्थित फूला नामक व्यक्ति के घर ले गए। यहां पीनल, उसकी बहन यमुना, मां, भाई अमित, पिता और दलाल कमलेश की मौजूदगी में शादी को लेकर बातचीत हुई। आरोप है कि शादी के लिए 2 लाख रुपए की मांग की गई। बातचीत के बाद 1 लाख 71 हजार रुपए में सौदा तय हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक 31 अगस्त को पिजेश ने पीनल, उसके भाई अमित और दलाल कमलेश को 1 लाख 71 हजार रुपए नकद दिए, जबकि कमलेश ने अलग से 5 हजार रुपए लिए। इसके बाद पीनल और उसकी बहन यमुना को पिजेश की गाड़ी में बैठाकर डूंगरपुर कोर्ट ले जाने की बात कही गई। आरोप है कि रास्ते में करीब दो किलोमीटर आगे बिना नंबर की बोलेरो में सवार एक व्यक्ति लट्ठ लेकर उतरा और पिजेश को डराया-धमकाया। इसके बाद पीनल और यमुना खुद बोलेरो में बैठ गईं और बोलेरो वहां से रवाना हो गई। पिजेश ने कमलेश से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन बाद में उसका मोबाइल बंद मिला। पीड़ित ने आरोप लगाया कि कमलेश, पीनल, यमुना, उसके पिता लालशंकर, अमित और अन्य लोगों ने साजिश के तहत शादी का झांसा देकर उससे कुल करीब 1 लाख 91 हजार रुपए हड़प लिए। पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार मामले की गंभीरता को देखते हुए डूंगरपुर पुलिस ने प्रकरण संख्या 160/2026 धारा 318(4), 316(2), 61(2) बीएनएस 2023 के तहत मामला दर्ज किया। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई और तकनीकी सहायता एवं मुखबिर तंत्र की मदद से टाड़ी ओबरी, बोलादरा, पालदेवल, बारों का शेर, पालवड़ा, टेंकरवाड़ा तलैया और बिछीवाड़ा सहित कई स्थानों पर तलाश की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अमित (25) निवासी बारों का शेर, लालशंकर (52) निवासी पालवड़ा फला जोहियाला और दुल्हन बनी पीनल (23) निवासी टेंकरवाड़ा को डिटेन किया। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान तीनों ने अपराध करना स्वीकार किया, जिसके बाद उन्हें नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।