slndigital.in

Filters

Channels
Topics
Other Filters

SMS हॉस्पिटल में प्राइवेट हेल्थ इंश्योरेंस से भी होगा इलाज:प्राइवेट अस्पतालों की तर्ज पर तय होंगे पैकेज, IPD टावर के शुरू होने से पहले बड़ा कदम

प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल SMS में अब प्राइवेट हेल्थ इंश्योरेंस वाले मरीज भी इलाज करा सकेंगे। महंगे प्राइवेट अस्पतालों की तर्ज पर इंश्योरेंस वाले मरीजों के इलाज के लिए पैकेज तय होंगे। इससे होने वाली कमाई से 24 मंजिला निर्माणाधीन IPD टावर में सुविधाओं के विस्तार में खर्च होगी। SMS प्रशासन के अनुसार राज्य सरकार ने निजी स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी के तहत इलाज की अनुमति दे दी है। कई बीमा कंपनियों से बातचीत शुरू कर दी है। यह मॉडल क्या है और कैसे काम करेगा? किस तरह के पैकेज होंगे? क्या IPD टावर में केवल प्राइवेट मेडिकल इंश्योरेंस वाले मरीजों को ही तवज्जो मिलेगी? मंडे स्पेशल स्टोरी में पढ़िए ऐसे सवालों के जवाब… निजी हेल्थ इंश्योरेंस को सरकार की मंजूरी SMS मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. दीपक माहेश्वरी ने बताया- अस्पताल में ऐसे मरीज भी आते हैं, जिनके पास निजी हेल्थ इंश्योरेंस है। लेकिन वे मौजूदा व्यवस्था के अनुसार सरकारी योजना के तहत मुफ्त इलाज करवा पाते हैं। इससे न तो उनकी पॉलिसी का कोई उपयोग हो पाता है और न ही अस्पताल को निजी बीमा का भुगतान मिल पाता। ऐसे मरीजों के इलाज के लिए यह नया मॉडल लाया जा रहा है। निजी बीमा वाले मरीजों के लिए आईपीडी और कार्डियक टावर जैसी सुविधाओं के अनुरूप अलग व्यवस्था विकसित की जाएगी। अब इस मॉडल से जुड़े कुछ सवालों के जवाब… सवाल : यह मॉडल क्या है और कैसे काम करेगा? जवाब : अब निजी हेल्थ इंश्योरेंस वाले मरीज भी अपनी पॉलिसी के कवरेज के अनुसार एसएमएस हॉस्पिटल में इलाज करा सकेंगे। इसके लिए बीमा कंपनियों से रेट और पैकेज तय किए जाएंगे। मरीज के भर्ती होने से डिस्चार्ज तक बीमा से जुड़े काम के लिए इंश्योरेंस हेल्प डेस्क या टीपीए डेस्क होगा। इलाज का भुगतान संबंधित बीमा कंपनी अस्पताल को करेगी। सवाल : किस तरह के पैकेज होंगे? जवाब : प्राइवेट मल्टीस्पेशलिटी अस्पतालों की तर्ज पर अलग-अलग बीमारियों और सर्जरी के पैकेज तय होंगे। इनमें डॉक्टर की फीस, जांच, सर्जरी, वार्ड, कॉटेज और डीलक्स रूम का शुल्क शामिल होगा। आईपीडी परामर्श के लिए जनरल फिजिशियन, स्पेशलिस्ट और सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की फीस भी निर्धारित की जाएगी। पैकेज की दरें सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (सीजीएचएस) की तर्ज पर तय करने और प्राइवेट हॉस्पिटल्स की तुलना में लागत कम रखने की कोशिश होगी। सवाल : क्या IPD टावर में केवल प्राइवेट मेडिकल इंश्योरेंस वाले मरीजों को ही तवज्जो मिलेगी? जवाब : ऐसा नहीं है। निजी बीमा वाले मरीजों के लिए अलग व्यवस्था विकसित की जाएगी, लेकिन इसका उद्देश्य सरकारी योजनाओं के तहत मिलने वाले मुफ्त या कैशलेस इलाज को प्रभावित करना नहीं है। आईपीडी टावर में अत्याधुनिक वार्ड, आईसीयू और मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं, जिनका उपयोग मरीजों की जरूरत और निर्धारित व्यवस्था के अनुसार होगा। सवाल : मेडिकल इंश्योरेंस से होने वाली कमाई कहां खर्च होगी? जवाब : निजी बीमा कंपनियों से मिलने वाला भुगतान अस्पताल के लिए अतिरिक्त रेवेन्यू का सोर्स होगा। इसका इस्तेमाल हॉस्पिटल के रख-रखाव, चिकित्सा उपकरणों, उपचार सुविधाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने में किया जा सकेगा। आईपीडी टावर के संचालन पर हर महीने करीब 20 से 25 करोड़ रुपए की जरूरत होगी। ऐसे में यह आय अतिरिक्त आर्थिक संसाधन उपलब्ध करा सकती है। सवाल : राजस्थान में मुफ्त इलाज होने के बावजूद इस मॉडल की जरूरत क्यों पड़ी? जवाब : एसएमएस हॉस्पिटल में सरकारी योजनाओं के तहत मुफ्त या कैशलेस इलाज की सुविधा पहले से है। लेकिन निजी हेल्थ इंश्योरेंस वाले कई मरीज अपनी पॉलिसी का लाभ लेते हुए SMS के विशेषज्ञ डॉक्टरों से इलाज नहीं करा पाते थे। नई व्यवस्था से उन्हें अपने बीमा कवर के तहत एसएमएस हॉस्पिटल में इलाज का विकल्प मिलेगा। साथ ही अस्पताल को निजी बीमा कंपनियों से भुगतान मिलेगा, जिससे चिकित्सा सुविधाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त संसाधन जुटाए जा सकेंगे। सवाल : SMS अस्पताल को ही क्यों चुना गया है? जवाब : एसएमएस प्रदेश का सबसे बड़ा और प्रमुख सरकारी चिकित्सा संस्थान है, जहां गंभीर और जटिल बीमारियों के इलाज के लिए वरिष्ठ प्रोफेसर और सुपर-स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की सेवाएं उपलब्ध हैं। यहां हार्ट-किडनी ट्रांसप्लांट, कैंसर, हार्ट डिजीज जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज के साथ अत्याधुनिक तकनीक और हाईटेक इंफ्रास्ट्रक्चर भी मौजूद है। ऐसे में निजी बीमा वाले मरीजों को एक ही संस्थान में विशेषज्ञ और एडवांस इलाज का विकल्प मिल सकेगा। SMS अस्पताल मे तैयार हो रहा IPD टावर SMS अस्पताल परिसर में सबसे ऊंची बिल्डिंग IPD टावर बन रहा है। इसकी 24वीं मंजिल पर हेलीपैड भी तैयार हो गया है। यहां मरीजों को लाने ले जाने के लिए 3 हजार किलो वजनी एयर एंबुलेंस आसानी से टेकऑफ और लैंडिंग कर सकेगी। संभवत: यह देश का सबसे ऊंचा हेलीपैड है। हेलीपैड से सबसे ज्यादा राहत ऑर्गन ट्रांसप्लांट के मरीजों को मिलेगी। गंभीर हालत में मरीज को लाने में समय बचेगा। टावर का काम दिसंबर 2027 तक पूरा करने का टारगेट रखा गया है। … यह खबर भी पढ़ें… मरीज को लेकर 24वीं मंजिल पर उतरेगी एयर एंबुलेंस:आईपीडी टावर का हेलीपैड लगभग तैयार; ऑर्गन ट्रांसप्लांट के मरीजों को मिलेगी सबसे ज्यादा राहत जयपुर में एसएमएस अस्पताल परिसर में IPD टावर की 24वीं मंजिल पर हेलीपैड लगभग तैयार हो गया है। यहां मरीजों को लाने ले जाने के लिए 3 हजार किलो वजनी एयर एंबुलेंस आसानी से टेकऑफ और लैंडिंग कर सकेगी। संभवत: यह देश का सबसे ऊंचा हेलीपैड है..(CLICK कर पूरा पढ़ें)

राजस्थान के 7 जिलों में आज बारिश की चेतावनी:झालावाड़ में स्कूलों की छुट्‌टी; धौलपुर में 2 इंच से ज्यादा पानी बरसा

राजस्थान में तेज बारिश का दौर धीमा पड़ गया है। मौसम विभाग ने आज 7 जिलों- भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, दौसा, बारां और झालावाड़ में बारिश की संभावना जताई है। इसके बाद आगामी एक सप्ताह मानसून कमजोर रहने और मौसम ड्राई रहने की संभावना है। इधर, झालावाड़ जिले में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में सोमवार की छुट्टी कर दी गई। रविवार को भरतपुर, जयपुर और कोटा संभाग में हल्की से मध्यम बारिश हुई। धौलपुर में 2 इंच से ज्यादा पानी बरसा। बीकानेर, श्रीगंगानगर के बॉर्डर एरिया और हनुमानगढ़ के कुछ इलाकों में रविवार दोपहर तूफानी बारिश हुई। इससे इन शहरों के तापमान में 1 से 2 डिग्री तक गिरावट हुई। राजस्थान के पश्चिमी जिलों में मानसून के कमजोर रहने और लगातार मौसम ड्राई रहने से गर्मी बरकरार है। रविवार को फलोदी में अधिकतम तापमान 38.6 ​डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मानसून के बड़े अपडेट्स… धौलपुर के राजाखेड़ा में 58 MM पानी बरसा : पिछले 24 घंटे का मौसम देखें तो जयपुर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, करौली, बारां, सवाई माधोपुर, अलवर में दोपहर तक बादल छाए रहे। कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। भरतपुर के पास डीग में 45, धौलपुर के राजाखेड़ा में 58, सवाई माधोपुर के बौंली में 15, कोटा के चेचट में 18, चित्तौड़गढ़ के बड़ी सादड़ी में 46, बारां के छबड़ा व अटरू में 22-22 MM बरसात दर्ज हुई। उत्तरी जिलों में तूफानी बारिश : श्रीगंगानगर, बीकानेर, हनुमानगढ़ में रविवार दोपहर तक मौसम ड्राई रहा। हल्के बादलों के साथ गर्मी-उमस रही। दोपहर बाद घने बादल छाने के साथ तेज हवा चली और बारिश हुई। बीकानेर के लूणकरणसर, खाजूवाला, श्रीगंगानगर के पदमपुर और हनुमानगढ़ के कुछ एरिया में तूफानी बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी-उमस से राहत मिली। तापमान में भी गिरावट हुई। कल से कमजोर रहेगा मानसून : मौसम विशेषज्ञों ने बताया- मानसून ट्रफ श्रीगंगानगर, रोहतक, सतना, डालटनगंज, बांकुरा होते हुए बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है। लो-प्रेशर सिस्टम दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उससे लगते एरिया पर एक्टिव है। इसके चलते राज्य में केवल पूर्वी और उत्तरी हिस्सों में अगले दो दिन छुटपुट बारिश होने और बादल छाए रहने की संभावना है। 8-9 सितंबर से राज्य में मानसून के फिर से एक सप्ताह के लिए कमजोर होने की परिस्थिति बनेगी। पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। कहीं-कहीं छुटपुट बारिश हो सकती है। शेष राजस्थान में आसमान साफ रहने, धूप निकलने और तापमान बढ़ने की संभावना है। राजस्थान के प्रमुख शहरों में मौसम का हाल जयपुर में पिछले दो-तीन दिन से चला आ रहा लगातार बारिश का दौर रविवार को कमजोर पड़ा। जयपुर शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में छितराए बादल रहे। कहीं-कहीं हल्की धूप निकली। कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। ग्रामीण इलाके माधोराजपुर में 6 व तूंगा में 8 MM बरसात दर्ज हुई। जयपुर शहर में भी दोपहर में कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। जयपुर में अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। कोटा में रविवार देर शाम को बारिश हुई। इससे पहले सुबह से दिनभर कभी धूप, कभी बादल छाए रहे। कोटा में अधिकतम तापमान में फिर बढ़ोतरी हुई है। कोटा में अधिकतम तापमान 32 डिग्री पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री रहा। इस सीजन में अब तक सिर्फ 403.3 MM बारिश हुई है। अजमेर में रविवार को दिनभर बादल छाए रहे। हवा के बीच लोगों को गर्मी का एहसास हुआ। बारिश की संभावना बनी रही, लेकिन शहर में बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 33.2 और न्यूनतम 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जोधपुर में रविवार को मौसम गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.0 डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में बारिश की संभावना नहीं है। सीकर में रविवार शाम को अचानक मौसम बदल गया। आंधी चली। इससे पहले दिनभर हल्के बादल छाए रहे। बीच-बीच में धूप भी निकली। न्यूनतम तापमान 22.5 और अधिकतम 35 डिग्री दर्ज किया गया। उदयपुर में रविवार शाम को मौसम अचानक बदला। बादल गरजने के साथ बूंदाबांदी हुई। महज 15 मिनट बूंदाबांदी हुई। इसके बाद बादल छाए रहे। इससे पहले सुबह से तेज धूप और उमस रही। अधिकतम तापमान 32.7 और न्यूनतम 22.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। अलवर में रविवार को सुबह से मौसम में बदलाव देखने को मिला। कभी मौसम साफ तो कभी बादल छाए रहे। कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई। अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को बादल छाए रहने के साथ मौसम साफ रहने की संभावना है।

सीटेट 22वीं परीक्षा की नई तिथि जल्द जारी होगी

नागौर| राज्य सरकार की संयुक्त सहायता अनुदान योजना के तहत विशेष योग्यजन को जरूरी उपकरण दिए जाएंगे। इनमें बैटरी व्हीलचेयर, ट्राई साइकिल, कान की मशीन, कैलिपर, बैसाखी, वॉकर व अन्य उपकरण दिए जाएंगे। नागौर| केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित होने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की 22वीं परीक्षा की नई तिथि जल्द जारी की जाएगी। देश भर में इस परीक्षा का आयोजन होना था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद टेट से वंचित रहे अभ्यर्थियों को मौका दिया था। नागौर| प्रदेश की 12वीं पास युवतियों के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सत्र 2026-27 में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एएनएम) प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रशिक्षण केंद्रों की 1650 सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन 7 सितंबर 2026 तक किए जा सकेंगे।

तेजू पीर महाराज का मेला 14 व 15 को

नागौर| डेह तहसील क्षेत्र के जालनियासर गांव में तेजू पीर महाराज का जागरण और मेला 14 व 15 सितंबर को होगा। आयोजन को लेकर गांव में उत्साह है और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई जा रही है। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार जालनियासर की तपोभूमि पर सच्चे मन से मांगी गई मन्नतें पूर्ण होती हैं, इसलिए लोग यहां नियमित रूप से धार्मिक अनुष्ठान करते हैं। समिति कार्यकर्ता सुखाराम सिंवर के अनुसार हर वर्ष की तरह इस बार भी भव्य जागरण रखा गया है, जिसमें भजन कलाकार जैता गोस्वामी एंड पार्टी प्रस्तुति देगी। साथ ही तनु चौधरी, युवी प्रजापत और मीनाक्षी शर्मा की नृत्य व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। समिति और ग्रामीण व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।

चुनाव पर्यवेक्षक नवनीत कुमार आज लेंगे बैठक

जैसलमेर | राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आयुक्त उपनिवेशन बीकानेर नवनीत कुमार को नगरीय निकाय चुनाव के लिए चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर अनुपमा जोरवाल ने बताया कि चुनाव पर्यवेक्षक नवनीत कुमार की अध्यक्षता में रिटर्निग, सहायक रिटर्निंग अधिकारियों एवं चुनाव कार्य से संबंधित समस्त अधिकारियों की बैठक सोमवार को सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में रखी गई है। उन्होंने समस्त अधिकारियों को चुनाव कार्यों की अपडेट सूचना के साथ समय पर बैठक में उपस्थित हो । जिला निर्वाचन अधिकारी ने एक अन्य आदेश जारी कर बताया कि चुनाव पर्यवेक्षक के जैसलमेर प्रवास के दौरान सहायक आयुक्त उपनिवेशन मोहनगढ़ मुकेश चंद्र मीणा को लाइजन अधिकारी नियुक्त किया है। उन्होंने लाइजन अधिकारी को निर्देशित किया कि वे व्यवस्था के लिए सौंपे गए दायित्वों का जिम्मेदारी से निर्वहन करेंगे।

प्रदेशाध्यक्ष ने पार्षद प्रत्याशियों व वार्ड प्रभारियों से लिया फीडबैक, बूथ मजबूत करने का आह्वान किया

भास्कर न्यूज| जैसलमेर नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने चुनावी बिसात बिछा दी है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने जिला कार्यालय में पार्षद प्रत्याशियों और वार्ड प्रभारियों की अहम बैठक लेकर चुनावी तैयारियों, प्रबंधन और वार्डवार जीत के समीकरणों का विस्तृत फीडबैक लिया। राठौड़ ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की असली पूंजी हैं और निकाय चुनाव पूरी तरह कार्यकर्ताओं का चुनाव है। राठौड़ ने बताया कि पार्टी ने निकाय चुनाव का संकल्प पत्र जारी किया है। इसमें आगामी पांच वर्षों में चरणबद्ध विकास का खाका खींचा गया है। साथ ही उन्होंने वन स्टेट-वन इलेक्शन को विकास कार्यों की निरंतरता के लिए जरूरी बताया।

राम बारात 10 अक्टूबर को निकलेगी, जनक बनेंगे अनुराग गर्ग, माता सुनयना बनेंगी ऋतु

भास्कर न्यूज | भरतपुर श्री चिंताहरण हनुमान सेवा समिति की आमसभा की बैठक शुक्रवार को ओम कॉम्पलेक्स में हुई। बैठक में 9 और 10 अक्टूबर को आयोजित श्री जानकी महोत्सव एवं राम बारात की तैयारियों पर चर्चा की गई। समिति इस बार भी भव्य जनकपुरी सजाकर राम बारात का स्वागत-सत्कार करेगी। समिति अध्यक्ष राकेश मित्तल की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि 9 अक्टूबर को दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक महिला संगीत कार्यक्रम ओम कॉम्पलेक्स में होगा। इसी दिन शाम 7.30 बजे गोवर्धन गेट स्थित राम वाटिका मैरिज में धनुष भंग लीला का आयोजन किया जाएगा। 10 अक्टूबर को शाम 8 बजे राम वाटिका में जनकपुरी सजाकर श्रीराम बारात की अगवानी की जाएगी। इस बार भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय मंत्री अनुराग गर्ग राजा जनक बनेंगे, जबकि ऋतु गर्ग माता सुनयना का किरदार निभाएंगी। राम बारात के स्वागत के दौरान समिति के सदस्यों की ओर से माल्यार्पण एवं पुष्पवर्षा की जाएगी। बैठक में समिति के संस्थापक अध्यक्ष राधाकृष्ण अग्रवाल ने पूरे कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।

साइकिल क्लब ने मतदान का संदेश दिया

भरतपुर| भरतपुर साइकिल क्लब द्वारा रविवार को मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान आमजन को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक किया तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदान के महत्व का संदेश दिया। रैली की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष दिलीप संगतानी ने की। इस अवसर पर क्लब के सचिव मनीष भारद्वाज ने बताया कि रैली के माध्यम से नागरिकों को मतदान के महत्व से अवगत कराने, मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा अधिक से अधिक लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया गया। साथ ही, साइकिल चलाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया गया। रैली के दौरान साइकिल सवारों ने मतदान जागरूकता से संबंधित स्लोगनों के माध्यम से आमजन को मतदान के लिए प्रेरित किया। क्लब की यह पहल सामाजिक जागरूकता के साथ-साथ स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी का संदेश भी देती है। क्लब के कोषाध्यक्ष निकेश सिंघल ने आभार जताया।

अपना घर में मना नंदोत्सव, दही हांडी फोड़ी

भास्कर न्यूज | भरतपुर अपना घर सेवा समिति ने प्रभु प्रकल्प स्थित थियेटर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की खुशी में नंदोत्सव मनाया । कार्यक्रम के दौरान पूरा वातावरण भक्ति एवं कृष्णमय रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न मनमोहक झांकियों एवं भजन-कीर्तन के साथ हुआ। कान्हा एवं ग्वाल-बालों के स्वरूप में सजे प्रभुजनों ने माखन-मिश्री के भोग का आनंद लिया। राधा-कृष्ण की विभिन्न झांकियों का गीत, संगीत एवं नृत्य के माध्यम से सजीव चित्रण प्रस्तुत किया गया, जिसे देखकर उपस्थित सभी लोग भावविभोर हो गए। इस अवसर पर एक सुंदर नाटक के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से लेकर उनके गोकुल पहुंचने तक की लीला का सचित्र एवं भावपूर्ण वर्णन किया गया। नाटक में श्रीकृष्ण वासुदेव जी द्वारा उन्हें गोकुल पहुंचाए जाने की लीला का प्रभावी मंचन किया गया। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने उपस्थितजनों का मन मोह लिया तथा पूरे थियेटर परिसर में भक्तिमय वातावरण बन गया। कार्यक्रम के दौरान अपनाघर स्कूल के बच्चों द्वारा कैफेटेरिया में दही-हांडी फोड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। बच्चों ने पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया। दही-हांडी फोड़ते समय बच्चों एवं उपस्थितजनों ने जय श्रीकृष्ण के जयघोष किए। नंदोत्सव के अवसर पर भजन एवं कीर्तन की विभिन्न प्रस्तुतियां भी दी गईं। भजनों की मधुर धुनों पर सभी ने आनंदपूर्वक नृत्य किया और भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अपनी श्रद्धा एवं भक्ति व्यक्त की। यशोदा की भूमिका में अपनाघर की संस्थापिका डॉ. माधुरी भारद्वाजने निभाई। कार्यक्रम के समापन पर कुसुमलता अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया। समापन जय श्रीकृष्ण के जयघोष के साथ हुआ।

श्रीमद्भागवत से मोक्ष की प्राप्ति : रुद्रगिरी महाराज

भरतपुर| भुसावर उपखंड के पथैना गांव स्थित बिहारीजी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीमद्भागवत सप्ताह में रविवार को कथा वाचक रुद्र गिरी महाराज ने भगवान की भक्ति और भागवत कथा के महत्त्व पर प्रवचन दिया। कथा सुनने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में महिला-पुरुष पहुंच रहे हैं। महाराज ने कहा कि संसार में रहते हुए भगवान के प्रति अनन्य भक्ति और परमात्मा की प्राप्ति ही मानव जीवन का परम धर्म और उद्देश्य है। श्रीमद्भागवत वेदों, उपनिषदों और ब्रह्मसूत्रों का सार है। इसका श्रवण मनुष्य को भक्ति की ओर प्रेरित करता है और परिवार व सांसारिक कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए मन को भगवान से जोड़ने की सीख देता है। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण ही परम सत्य और समस्त ऊर्जाओं के स्रोत हैं। जीव उन्हीं का अंश है, लेकिन माया के प्रभाव में अपने वास्तविक स्वरूप को भूल जाता है। भागवत कथा के श्रवण से मन निर्मल होता है, विवेक जागृत होता है और अंततः मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने कहा कि मानव शरीर बड़े सौभाग्य से मिलता है। इसका सदुपयोग अच्छे कर्मों और भगवत्स्मरण में करना चाहिए। श्रीमद्भागवत महापुराण शुकदेवजी और राजा परीक्षित के बीच हुआ वह संवाद है, जो जीवन के अंतिम समय में भी भयमुक्त होकर परमात्मा में लीन होने का संदेश देता है। कथा के दौरान कृष्ण जन्म, गोवर्धन लीला, ध्रुव-प्रह्लाद चरित्र और उखल संवाद सहित विभिन्न प्रसंगों का वर्णन किया गया। महाराज ने भागवत महापुराण को सर्व वेदांत का सार बताते हुए इसके आध्यात्मिक महत्त्व पर प्रकाश डाला। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।

जीत के बाद विजय जुलूस पर निर्वाचन आयोग ने लगाई रोक

भरतपुर | राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के नतीजे आने के बाद जीत का जश्न विजय जुलूस निकालकर नहीं मनाया जा सकेगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निकाय आम चुनाव-2026 के दौरान विजय जुलूस पर पूरी तरह रोक लगा दी है। आयोग की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार चुनाव प्रक्रिया के दौरान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू रहेगी। इसके तहत निर्वाचित सदस्य, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष विजय जुलूस नहीं निकाल सकेंगे। राज्य में 309 नगरीय निकायों के आम चुनाव की घोषणा 19 अगस्त को की गई थी। इसके साथ ही संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू है। आयोग ने चुनाव प्रक्रिया के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विजय जुलूस पर प्रतिबंध के निर्देश जारी किए हैं। दो चरणों में होगा मतदान... नगर निकायों में सदस्य पद के लिए पहले चरण का मतदान 9 सितंबर और दूसरे चरण का मतदान 11 सितंबर को होगा। मतगणना 14 सितंबर को कराई जाएगी। इसके बाद अध्यक्ष पद का निर्वाचन 21 सितंबर और उपाध्यक्ष पद का निर्वाचन 22 सितंबर को होगा। निर्वाचन आयोग के निर्देशों के मुताबिक सदस्य पद पर जीत हासिल करने वाले प्रत्याशी हों या बाद में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्वाचित होने वाले सदस्य, किसी को भी विजय जुलूस निकालने की अनुमति नहीं होगी।

22 साल से फरार 15 हजारका इनामी गोतस्करगिरफ्तार, कट्टा बरामद

अवैध हथियारों की रोकथामऔर वांछित अपराधियों कीधरपकड़ के लिए चलाए जा रहेविशेष अभियान के तहत पुलिस और डीएसटी टीम नेकार्रवाई करते हुए 22 साल सेफरार चल रहे 15 हजार रुपए केइनामी वांछित गोतस्कर कोगिरफ्तार किया है। आरोपी उस्मानपुत्र अरजन उर्फ अर्जुन निवासीघाटमीका के कब्जे से पुलिस नेएक अवैध देशी कट्टा 315 बोरऔर दो जिंदा कारतूस बरामद किएहैं।ईंट भट्‌टे के पास घेराबंदी कर दबोचाअतिरिक्त पुलिस अधीक्षककामां दिनेश यादव औरवृत्ताधिकारी अमर सिंहमीना के निर्देशन में शनिवार शामडीएसटी की सूचना पर पुलिसटीम ने गांव नांदखेड़ा स्थित ईंटभट्‌टे के पास घेराबंदी की। यहांआरोपी उस्मान को पकड़ लियागया। उसके कब्जे से हथियारऔर कारतूस बरामद होने परआर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्जकिया गया है।गिरफ्तार आरोपी थानेका टॉप-10 अपराधी और 15हजार रुपए का इनामी है। पुलिसके अनुसार उसके खिलाफगोतस्करी, जानलेवा फायरिंगऔर पुलिस पार्टी पर हमलेसहित कुल 12 मामले दर्ज हैं।आरोपी लंबे समय से फरार चलरहा था। पुलिस ने उसे रिमांडपर लिया है और अवैध हथियारकी खरीद-फरोख्त के संबंध मेंपूछताछ की जा रही है।

राशन की दुकान पर उपभोक्ता को दिया खराब गेहूं, शिकायत पर बदला

भास्कर न्यूज। भरतपुर राशन की दुकान से गेहूं लेकर घर पहुंचे उपभोक्ता ने जैसे ही बोरी खोली तो उसमें भूसी के साथ घुन, कीड़े और कचरा देखकर हैरान रह गया। मामला वार्ड-26 के अनाह गेट स्थित पत्थर की टाल क्षेत्र का है। यहां राशन डीलर अहिल्या देवी के नाम से संचालित दुकान से उपभोक्ताओं को घटिया गेहूं दिए जाने का आरोप है। उपभोक्ता कलुआ राम ने बताया कि गेहूं की हालत देखकर उन्होंने डीलर से शिकायत की और अनाज बदलने को कहा, लेकिन डीलर ने पहले गेहूं बदलने से इनकार कर दिया और कलेक्ट्रेट में शिकायत करने की बात कही। मामला रसद विभाग के संज्ञान में आने के बाद विभाग ने तत्काल कार्रवाई की। प्रवर्तन अधिकारी प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि उपभोक्ता को खराब गेहूं दिए जाने की जानकारी मिलते ही संबंधित डीलर से खराब गेहूं वापस लेकर उसे बदलवाया गया और उपभोक्ता को सही गेहूं उपलब्ध करा दिया गया।

प्रशासन ने मांगी रिपोर्ट, नर्सिंग अधीक्षक को महिला वार्डों में फीमेल स्टाफ लगाने के निर्देश

भरतपुर। आरबीएम अस्पताल के फीमेल मेडिकल और सर्जिकल वार्डों में पुरुष नर्सिंग कर्मियों की तैनाती का मामला दैनिक भास्कर ने उठाया तो अस्पताल प्रशासन ने संज्ञान लिया है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नगेंद्र सिंह भदौरिया ने नर्सिंग अधीक्षक से तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगने के साथ महिला वार्डों में महिला नर्सिंग स्टाफ लगाने के निर्देश दिए हैं। नर्सिंग अधीक्षक ने रिपोर्ट में महिला स्टाफ की कमी के कारण पुरुष नर्सिंग कर्मियों की ड्यूटी लगाने की वजह बताई है। उल्लेखनीय है कि 5 सितंबर को भास्कर ने ‘महिला वार्ड में पुरुष नर्सिंग कर्मियों की ड्यूटी, ईसीजी से कैथेटर तक लगा रहे मेल नर्स, जबकि ओपीडी में 38 महिला नर्सिंग कर्मी’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। साथ ही बताया था कि नाइट ड्यूटी से बचने के लिए महिला स्टाफ ने ओपीडी में ड्यूटी लगवाने का रास्ता अपना रखा है और फीमेल वार्ड पुरुषों के हवाले है। इसमें फीमेल मेडिकल वार्ड ए यूनिट में एक भी महिला नर्सिंग कर्मी नहीं होने और ओपीडी में 38 महिला नर्सिंग कर्मियों की तैनाती का मामला सामने आया था। चिकित्सा अधीक्षक की ओर से रिपोर्ट मांगे जाने पर नर्सिंग अधीक्षक ने बताया कि महिला नर्सिंग स्टाफ आवश्यकता के अनुसार उपलब्ध नहीं है। इस कारण सभी महिला वार्डों में पूरी तरह महिला स्टाफ लगाना संभव नहीं हो पा रहा है। उपलब्ध महिला स्टाफ में से कुछ की ड्यूटी वार्डों और कुछ की ओपीडी में लगाई गई है। नर्सिंग अधीक्षक ने रिपोर्ट में कहा है कि 2-3 दिन में जिन फीमेल वार्डों में महिला स्टाफ की कमी है, वहां ओपीडी से महिला नर्सों को हटाकर लगाया जाएगा। इससे महिला वार्डों में स्टाफ की कमी दूर करने की कवायद शुरू हो गई है।

निकाय चुनाव में वोट देकर लोकतंत्र को मजबूत बनाएं

भास्कर न्यूज़ | भरतपुर भरतपुर यूथ फेडरेशन ने नगर निगम के निकाय चुनाव को लेकर मतदाताओं से अपील की है कि वे वार्ड हित को प्राथमिकता देने वाले उम्मीदवार को ही मतदान करें। इस संबंधमें फेडरेशन की बैठक हुई। जिसमें संस्थापक अध्यक्ष प्रभात धनकर ने कहा कि चुनाव के दौरान धन, शराब, उपहार या अन्य प्रलोभनों से प्रभावित होकर वोट देने से वार्ड का भला नहीं होगा और आगे चलकर पछतावा हो सकता है। उन्होंने जोर दिया कि मतदान से पहले उम्मीदवार की पूरी जानकारी परखनी चाहिए, जिसमें उसकी स्वच्छ छवि, शिक्षा, ईमानदारी, कर्मठता और वार्ड की समस्याओं पर पकड़ शामिल हो। धनकर के अनुसार, ऐसा उम्मीदवार जो प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से समन्वय कर वार्ड के काम कराने में सक्षम हो, वही वार्ड को आगे बढ़ा सकता है।