slndigital.in

Filters

Channels
Topics
Other Filters

शहरी सरकार का चुनाव:रिसोर्ट में बाड़ाबंदी में मस्ती, कांग्रेस उम्मीदवारों ने क्रिकेट खेला

भाजपा-कांग्रेस ने अपने पार्षद प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी कर रखी है। बाड़ाबंदी से अलग-अलग विजुअल सामने आ रहे हैं, जिसमें प्रत्याशी मस्ती करते नजर आ रहे हैं। अलवर नगर निगम के कांग्रेस प्रत्याशी जयपुर के पास किसी रिसोर्ट में क्रिकेट खेलते नजर आए। पूरा वीडियो देखने के लिए कवर इमेज पर क्लिक करें।

शहरी सरकार का चुनाव:बाड़ेबंदी में कांग्रेस प्रत्याशियों ने की भगवान गणेश की आरती

अलवर नगर निगम के कांग्रेस के सभी 65 प्रत्याशियों को बाड़ेबंदी में जयपुर के आसपास किसी रिसोर्ट में रखा गया है। बाड़ेबंदी में कैद सभी प्रत्याशी सुबह-शाम मंदिर में भगवान की आरती कर रहे हैं। प्रत्याशियों का कहना है कि हम सब एक परिवार की तरह रह रहे हैं। पूरा वीडियो देखने के लिए कवर इमेज पर क्लिक करें।

41-साल के सेना के जवान की हार्ट अटैक से मौत:2 दिन पहले छुट्टी पर घर आए थे; 4 महीने बाद रिटायरमेंट था

बाड़मेर जिले में 41 साल के सेना के हवलदार की हार्ट अटैक से मौत हो गई। बेरीवाला सागणा निवासी हवलदार महेंद्र कुमार एक दिन पहले ही छुट्‌टी पर गांव आए थे। शनिवार देर रात करीब 9 बजे खाना खाने के कुछ देर बाद अचानक महेंद्र के सीने में दर्द होने लगा। परिजन तुरंत उनको हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत महेंद्र को मृत घोषित कर दिया। हवलदार महेंद्र कुमार जनवरी 2027 में रिटायर होने वाले थे। रविवार को पोस्टमॉर्टम के बाद पार्थिव देह परिजनों को सौंप दी गई। उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव में सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा। महेंद्र कुमार के परिवार में माता, पिता, पत्नी दिव्या, 3 बेटियां वर्षा, ललिता, पूजा और सबसे छोटा बेटा देवेन्द्र (10) है, जो छठीं क्लास में पढ़ रहा है। महेंद्र के बड़े भाई कंवराराम किसान हैं। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की बाड़मेर इकाई के कोषाध्यक्ष मेजर(रिटायर्ड) किशोर सिंह ने बताया- हवलदार महेंद्र कुमार (41) पुत्र रामाराम का जनवरी 2003 में जाट रेजिमेंट में सिलेक्शन हुआ था। वर्तमान में वे पंजाब के फाजिल्का में तैनात थे। कुछ दिनों से वे री-सेटलमेंट ट्रेनिंग के लिए जयपुर आए हुए थे। इसके बाद शुक्रवार को छुट्टी लेकर अपने माता-पिता से मिलने के लिए गांव आए थे। खाना खाने के बाद अचानक बिगड़ी तबीयत शनिवार रात करीब साढ़े 9 बजे खाना खाने के कुछ देर बाद महेंद्र कुमार की अचानक सीने में तेज दर्द होने लगा। परिवार के लोग तत्काल उन्हें बाड़मेर जिला हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पार्थिव देह को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। रविवार को परिजन और गांव के लोग हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी पहुंचे। सूचना मिलने पर जाट रेजिमेंट के जवान और अधिकारी भी हॉस्पिटल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर पोस्टमॉर्टम करवाया। इसके बाद पार्थिव देह परिजनों को सौंप दी गई। हवलदार महेंद्र कुमार की पार्थिव देह आर्मी की गाड़ी से उनके पैतृक गांव पहुंचाई गई। यहां सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। महेंद्र कुमार का जनवरी 2027 में रिटायरमेंट था।

शहरी सरकार का चुनाव:बाड़ेबंदी में व्रत और भगवान शिव-पार्वती की पूजा

बांसवाड़ा कांग्रेस ने अपने पार्षद कैंडिडेट को बाड़ेबंदी में राजसमंद के कुंभलगढ़ के एक होटल में रखा है। रविवार को होटल में ही महिला प्रत्याशियों ने हरितालिका तीज का फेस्टिवल सेलिब्रेट किया। उन्होंने व्रत रखने के साथ भगवान शिव-पार्वती की पूजा भी की। पूरा वीडियो देखने के लिए कवर इमेज पर क्लिक करें।

आरोग्य सखियों को स्वास्थ्य और आयुर्वेद का प्रशिक्षण:औषधीय पौधों और रोजमर्रा की प्राकृतिक चीजों के महत्व के बारे में बताया

झालावाड़ के गादिया गांव में आरोग्य सखियों और छात्रों को स्वास्थ्य और आयुर्वेद का प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना के तहत आदर्श आयुष्मान आरोग्य मंदिर में हुआ। इसका मकसद ग्रामीण इलाकों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं और आयुर्वेद को बढ़ावा देना है। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को स्वास्थ्य सेवाओं के व्यावहारिक पहलुओं, औषधीय पौधों और रोजमर्रा की प्राकृतिक चीजों के महत्व के बारे में बताया गया। आदर्श आयुष्मान आरोग्य मंदिर, गादिया के प्रभारी डॉ. विनोद कुमार शर्मा ने आरोग्य सखियों और छात्रों को औषधालय परिसर में बने हर्बल गार्डन का दौरा कराया। उन्होंने अलग-अलग औषधीय पौधों की पहचान, उनके गुण और घर पर उनके सुरक्षित इस्तेमाल के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉ. शर्मा ने बताया कि हमारे आसपास कई ऐसे पौधे हैं जिनका आयुर्वेद में खास महत्व है। इनकी सही जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाकर आयुर्वेद के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सकती है। प्रशिक्षण के दौरान ब्लड प्रेशर मापने, शुगर की जांच करने और इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार के तरीके भी सिखाए गए। साथ ही, रसोई में आसानी से मिलने वाले हल्दी, जीरा, अजवाइन, सौंफ, अदरक और लहसुन जैसे मसालों के औषधीय गुणों और सही इस्तेमाल के बारे में भी बताया गया। डॉ. शर्मा ने जोर दिया कि आयुर्वेद हमारी पुरानी चिकित्सा परंपरा का अहम हिस्सा है। इसका मकसद सिर्फ बीमारी का इलाज करना नहीं, बल्कि लोगों को स्वस्थ जीवनशैली और बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक करना भी है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में मौजूद प्राकृतिक संसाधनों और औषधीय पौधों की जानकारी देकर आयुर्वेद को हर व्यक्ति तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि आरोग्य सखियां गांव में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने की एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं। अगर उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ आयुर्वेद, औषधीय पौधों और सुरक्षित घरेलू उपायों की जानकारी होगी, तो वे ग्रामीण परिवारों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए बेहतर तरीके से प्रेरित कर पाएंगी। इस प्रशिक्षण का मुख्य जोर आरोग्य सखियों को आयुर्वेद के प्रति जागरूक करने और इसकी जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाने पर रहा।

पुराने नोटों के महंगे दाम के लालच में गंवाए 4.08-लाख:सोशल मीडिया पर आया था विज्ञापन, साइबर ठगों ने अच्छी कीमत का दिया झांसा

सीकर में पुराने नोटों के बदले मोटी रकम मिलने का लालच एक युवक को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया के जरिए उसके संपर्क में आए साइबर ठगों ने पुराने नोटों की अच्छी कीमत मिलने का झांसा दिया। इसके बाद अलग-अलग बहानों से युवक से कुल 4.08 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए। ठगी का पता चलने के बाद पीड़ित ने साइबर पुलिस थाने में शिकायत दी, जिसके आधार पर मामले की जांच शुरू की गई है। सोशल मीडिया पर पुराने नोटों के महंगे दामों का मिला था विज्ञापन इस संबंध में सीकर निवासी गिरीश ने साइबर पुलिस थाने में शिकायत देकर बताया कि करीब एक से डेढ़ महीने पहले सोशल मीडिया पर एक विज्ञापन देखा था। जिसमें लिखा था कि पुराने 1,2 और 5 रुपए के नोटों के आपको महंगे दाम मिल सकते हैं। इस विज्ञापन पर क्लिक करने के बाद गिरीश साइबर ठगों के चक्कर में आ गया। साइबर ठगों ने गिरीश को फिर कॉल किया और कहने लगे कि 1,2 और 5 रुपए के पुराने नोटों के बदले महंगे दाम देंगे। उसके बाद गिरीश से प्रोसेसिंग फीस सहित अन्य चार्जेस के नाम पर 4 लाख 8 हजार 746 रुपए अलग-अलग नंबरों पर फोन पे करवा लिए। लेकिन गिरीश को नोटों के बदले कोई पैसा नहीं मिला। अब आरोपियों के मोबाइल भी लगातार स्विच ऑफ आ रहे हैं। जिनसे कोई भी कॉन्टेक्ट नहीं हो पा रहा है। फिलहाल गिरीश की रिपोर्ट पर साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। ------------- यह खबर भी पढ़ें… सिलाई सीखने की बात कहकर निकली युवती लापता:दो साल के बेटे को छोड़कर महिला गायब, जेवरात और नगदी भी ले गई सीकर जिले में 21 साल की युवती और 20 साल की महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती सिलाई सीखने की बात कहकर घर से निकली थी। वहीं महिला जेवरात और रुपए भी लेकर चली गई। अब पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।(पूरी खबर पढ़ें)

खेत में काम करते करंट लगने से युवक की मौत:गांव में मातम, बाजार बंद कर व्यापारियों ने जताया शोक

चितलवाना के पास जूना गांव में रविवार को एक हादसा हो गया। खेत में काम करते समय करंट लगने से वरजांगाराम पुत्र कानाराम देवासी की मौत हो गई। करंट का झटका इतना तेज था कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही चितलवाना कस्बे में गम फैल गया। वरजांगाराम की मौत के बाद व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखीं। पूरे बाजार में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। व्यापारियों और ग्रामीणों ने मृतक के परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। जानकारी के अनुसार, वरजांगाराम अपने खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान वे बिजली के करंट की चपेट में आ गए। इस घटना से परिवार में दुख का माहौल है।

बाड़ाबंदी में प्रत्याशियों ने साथ बिताया समय:कल होगा भाग्य का फैसला, गर्ल्स कॉलेज में सुबह 8 बजे से शुरू होगी काउंटिंग

चौमूं निकाय चुनाव के परिणाम का इंतजार अब कुछ ही घंटों का रह गया है। जैसे-जैसे मतगणना का समय नजदीक आ रहा है, चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की बेचैनी बढ़ती जा रही है। नतीजों से पहले राजनीतिक दलों ने अपने-अपने प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी शुरू कर दी है। जयपुर के पास कूकस इलाके में चौमूं नगर परिषद के भाजपा पार्षद प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी की गई है। बाड़ाबंदी के दौरान प्रत्याशियों ने होटल में एक साथ समय बिताया। रात में उन्होंने स्वादिष्ट खाने का लुत्फ उठाया और मनोरंजन किया। चुनावी तनाव के बीच कुछ देर के लिए प्रत्याशियों ने जीत-हार की चिंता छोड़कर मस्ती की। सुबह 8 बजे से मतगणना होगी शुरू हालांकि, अब जैसे-जैसे मतगणना का समय करीब आ रहा है, सभी प्रत्याशियों की उत्सुकता बढ़ती जा रही है। चौमूं शहर के मोरीजा रोड स्थित सरकारी महिला कॉलेज में सोमवार 14 सितंबर को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। ईवीएम खुलने के साथ ही वार्डवार प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला सामने आने लगेगा। भगवान गणेश की पूजा कर मांग रहे जीत किस प्रत्याशी को जनता का आशीर्वाद मिला और किसे हार का सामना करना पड़ेगा, इसका फैसला मतगणना के बाद साफ हो जाएगा। वहीं सोमवार गणेश चतुर्थी का पवित्र त्योहार भी है। ऐसे में चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशी और उनके परिजन भगवान गणेश की पूजा कर रहे हैं। प्रत्याशियों के परिवारजन अपने-अपने प्रत्याशी की जीत के लिए गणेश जी से प्रार्थना कर रहे हैं। चुनाव परिणाम से पहले चौमूं में राजनीतिक सरगर्मी पूरी तरह गरमाई हुई है। प्रत्याशियों के समर्थक भी अपनी-अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं। वहीं, कांग्रेस ने अपनी बाड़ाबंदी गुप्त रखी है। चौमूं नगर परिषद और कालाडेरा के कांग्रेस पार्षद प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी जयपुर के कालवाड़ सिरसी रोड पर की गई है, लेकिन इसकी जानकारी गोपनीय रखी गई है। इसकी कोई तस्वीर भी सामने नहीं आई है।

SHO थाने में ठेकेदार से ले रहा था रिश्वत, गिरफ्तार:सड़क का काम नहीं रोकने के लिए मांगी घूस, नहीं देने पर परेशान कर रहा था

जयपुर भष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने रविवार दोपहर सांभरलेक थानाधिकारी को थाने में ही 50 हजार रुपए की घूस लेते गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी के घर पर भी टीम तलाशी ली। थानाधिकारी राममिलन मीणा ने सड़क निर्माण का काम नहीं रोकने की एवज में ठेकेदार से रिश्वत मांगी थी। ठेकेदार ने एसीबी मुख्यालय पर थानाधिकारी के रिश्वत मांगने की शिकायत दी गई थी, इसके बाद एडिशनल एसपी (एसीबी) भूपेन्द्र के नेतृत्व में एसीबी टीम ने ट्रैप की कार्रवाई की। परिवादी ठेकेदार की फर्म ने हाल में ही सांभर क्षेत्र में निर्माण कार्य शुरू किया था। यह निर्माण कार्य अगले साल फरवरी तक चलना है। ACB डीजी गोविंद गुप्ता ने बताया- परिवादी (ठेकेदार) ने कहा था कि PWD से मिले वर्क ऑडर पर सांभर इलाके में सड़क निर्माण का काम मिला है। सड़क निर्माण काम में किसी प्रकार की रुकावट नहीं आने और बिना रोक-टोक के निर्माण कार्य चलते रहने की एवज में थानाधिकारी राममिलन घूस की डिमांड कर रहे हैं और रिश्वत के 50 हजार रुपए देने को लेकर लगातार दबाव बना रहे हैं। हर महीने 20 हजार की डिमांड ठेकेदार ने शिकायत में बताया- मेरे पिता के नाम की फर्म को पीडब्ल्यूडी विभाग से सड़क निर्माण काम सौंपा गया है। सांभर लेक थाना इलाके में बिना रुकावट काम चालू रखने की एवज में पुलिस निरीक्षक राममिलन मीणा हर महीने 20 हजार रुपए रिश्वत की मांग कर रहे हैं। वहीं रिश्वत राशि नहीं देने पर निर्माण साइट पर लगे वाहनों और कर्मचारियों को थाने ले जाकर परेशान किया जा रहा था। एसीबी सत्यापन के दौरान आरोपी राममिलन मीणा की ओर से हर महीने 10 हजार रुपए के हिसाब से कुल 50 हजार रुपए रिश्वत राशि की मांगने की पुष्टि हुई। एसीबी टीम ने परिवादी ठेकेदार को घूस की रकम देकर थानाधिकारी राममिलन के पास भेजा। एसीबी ने थाना परिसर में बने एसएचओ रूम में 50 हजार रुपए घूस लेते थानाधिकारी राममिलन को रंगे हाथों धर-दबोच लिया। तलाशी के दौरान क्वार्टर में मिले 50 हजार रुपए एसीबी ने सांभरलेक थाना परिसर स्थित थानाधिकारी के सरकारी क्वार्टर में भी सर्च किया। तलाशी के दौरान क्वार्टर से 50 हजार रुपए मिले। इस रकम के संबंध में एसीबी टीम थानाधिकारी राममिलन मीणा से जानकारी जुटा रही है। एसीबी टीम ने राममिलन मीणा के जयपुर के जगतपुरा स्थित मकान पर भी तलाशी ली। सर्च के दौरान टीम को दो बैंक लॉकर की जानकारी मिली है। अब सोमवार को एसीबी टीम दोनों बैंक लॉकर खुलवाकर उनकी तलाशी लेगी। ------------ ये खबर भी पढ़िए… जयपुर- RAS अफसर का पीए 1-लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार:घर से 100 ग्राम सोना और 10 लाख कैश मिला, सेना से रिटायर्ड है आरोपी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने जयपुर में एडीएम ईस्ट (RAS) नरेंद्र कुमार वर्मा के पीए मुकेश चौधरी को 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, मुकेश चौधरी ने परीक्षा संबंधी लॉजिस्टिक के बिल पास कराने की एवज में शिकायतकर्ता (परिवादी) से करीब 1.50 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। (पढ़िए पूरी खबर)

राजस्थान के 309 निकायों का रिजल्ट कल:38 हजार 889 उम्मीदवारों की हार-जीत का फैसला होगा; 10 हजार 167 पार्षद चुने जाएंगे

राजस्थान के 309 शहरी निकायों के 10 हजार 167 वार्ड के लिए दो फेज में हुए चुनावों का रिजल्ट कल आएगा। इसमें 38 हजार 889 उम्मीदवारों की हार-जीत का फैसला होगा। सोमवार सुबह 8 बजे से निकायों में वोटों की गिनती शुरू होगी। दोपहर तक सभी निकायों के नतीजे आ जाएंगे। ​309 निकायों में कहां किसका बोर्ड बनेगा इस पर तस्वीर साफ हो जाएगी। दरअसल, शहरी निकायों में 9 और 11 सितंबर को दो फेज में वोटिंग हुई थी। पहले फेज में 162 शहरी निकायों में 76.41 फीसदी और दूसरे फेज के 147 निकायों में 71.69 फीसदी मतदान हुआ था। दोनों फेज को मिलाकर कुल 74.05 फीसदी वोटिंग हुई थी। कल हारे हुए उम्मीदवार बाड़ेबंदी से फ्री वोटिंग के बाद से ही बीजेपी और कांग्रसे ने पार्षद उम्मीदवारों की अलग अलग जग​हों पर बाड़ेबंदी कर रखी है। कल नतीजे आने के बाद जो उम्मीदवार हार जाएंगे उन्हें बाड़ेबंदी से फ्री कर दिया जाएगा। कल के बाद केवल जीते हुए उम्मीदवार ही बाड़ेबंदी में रखे जाएंगे। मेयर, सभापति बनाने की होगी जोर-आजमाइश नतीजों के बाद मेयर, सभापति और चेयरमैन बनाने पर जोर आजमाइश का दौर चलेगा। जहां पूरा बहुमत नहीं आएगा, वहां जोड़-तोड़ चलेगा। 21 सितंबर को मेयर, सभापति और नगरपालिका चैयरमेन के लिए वोटिंग होगी। …. निकाय चुनाव से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… अजमेर- बीजेपी-कांग्रेस के प्रत्याशियों की पुष्कर के रिसोर्ट में बाड़ेबंदी:कांग्रेस की महिला उम्मीदवारों ने रखा व्रत, पूजा की; जयपुर में एक बूथ पर दोबारा वोटिंग राजस्थान के 309 नगरीय निकायों की मतगणना सोमवार को होगी। इससे पहले प्रदेशभर में भाजपा-कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी तेज कर दी है। पूरी खबर पढ़िए…

रामदेवरा में 642वां भादवा मेला शुरू:समाधि पर सोने का मुकुट धारण कराया, 150 पुजारी करवा रहे दर्शन, 600 सीसीटीवी से निगरानी

जैसलमेर के रामदेवरा में रविवार को (भादवा शुक्ल पक्ष की दूज पर) 642वें भादवा मेले का विधिवत शुभारंभ हुआ। सुबह 3 बजे ब्रह्ममुहूर्त में बाबा रामदेव की समाधि पर मंगला आरती हुई। सुबह 8 बजे स्वर्ण मुकुट धारण कराने के साथ मेले की शुरुआत की गई। 26 सितंबर तक चलने वाले मेले में करीब 50 लाख लोगों के आने की उम्मीद है। मेले में राजस्थान के साथ गुजरात, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, असम, बंगाल समेत अन्य राज्यों से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। समाधि परिसर में आयोजित अभिषेक और पूजा-अर्चना में रामदेवरा गादीपति राव भोमसिंह तंवर, जैसलमेर कलेक्टर अनुपमा जोरवाल, जैसलमेर एसपी अभिषेक शिवहरे, मेलाधिकारी और एसडीएम हीरसिंह चारण, रामदेवरा प्रशासक समंदर सिंह, पोकरण तहसीलदार प्रीतम सिंह मौजूद थे भादवा मेले की प्रशासनिक तैयारियां 15 दिन पहले 29 अगस्त से चल रही थी, लेकिन धार्मिक दृष्टि से इसकी शुरुआत दूज से मानी जाती है। सबसे पहले देखिए मेले से जुड़े PHOTOS…. 3 शिफ्ट में 150 पुजारी करवा रहे श्रद्धालुओं को दर्शन समिति के व्यवस्थापक कमल छंगाणी ने बताया- मंदिर में 150 पुजारी 3 शिफ्ट में श्रद्धालुओं को दर्शन करवा रहे हैं। वर्तमान में बाबा रामदेव समाधि पर सुबह 3 बजे अभिषेक आरती, छोटी आरती सुबह 6 बजे, भोग आरती 8 बजे, शाम 7.30 बजे बड़ी आरती और रात 9 बजे मंगल आरती की जाती है। आज 5 लाख लोगों के दर्शन करने का अनुमान है। भादवा महीने में अब तक 30 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर लिए हैं। श्रद्धालुओं की कतार को व्यवस्थित किया गया है। मंदिर के कपाट 24 घंटे खुले रखने का इंतजाम किया गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालु बाबा की समाधि के दर्शन कर सकें। 1800 पुलिसकर्मी, 350 होमगार्ड, 620 सीसीटीवी से निगरानी एसपी अभिषेक शिवहरे- मेले में सुरक्षा के लिए समाधि समिति ने अपने स्तर पर भी व्यवस्था की है। समिति की ओर से मंदिर परिसर में 220 सीसीटीवी कैमरे लगाए है। साथ ही प्रशासन की ओर से 400 सीसीटीवी लगाए गए है। 200 होमगार्ड और 1800 पुलिसकर्मी लगाए है। इसके अलावा मंदिर समिति की तरफ से 150 निजी सुरक्षाकर्मी और 150 अतिरिक्त होमगार्ड मंदिर समिति की ओर से लगाए गए हैं। सादा वर्दी में भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिस की ओर से कतार व्यवस्था और भीड़ की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। जिला कलेक्टर अनुपमा जोरवाल ने बताया- मेले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। चिकित्सा, पेयजल, बिजली, सफाई, यातायात और पार्किंग सहित सभी व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है। मेला क्षेत्र की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी के लिए दो कंट्रोल रूम बनाए कैमरे रामदेवरा की सभी मुख्य सड़कों, चौराहों, लाइनों के पास लगाए गए है। इसके लिए वीआईपी रोड पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। जहां से पुलिस और प्रशासन मॉनिटरिंग कर रहे हैं। वहीं मंदिर में लगे सीसीटीवी का कंट्रोल रूम मंदिर परिसर में ही बना हुआ है। पोकरण एसडीएम हीरसिंह चारण को मेलाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। रामसरोवर तालाब पर मोटर बाइक के साथ एसडीआरएफ की टीम तैनात की गई है। 7 सूचना केंद्रों पर 50 टीचर ड्यूटी दे रहे है। जो मेले में भटकने वाले लोगों को परिवार से मिलाने का काम कर रहे हैं। 9 जगह पार्किंग की व्यवस्था रामदेवरा मेले को लेकर पार्किंग का 72 लाख 75 हजार रुपए का टेंडर हुआ है। ये टेंडर बाड़मेर निवासी सुनील चौधरी के नाम पर हुआ है। पार्किंग के लिए रामदेवरा में 9 पॉइंट बनाए गए हैं। पार्किंग शुल्क के तौर पर बाइक, स्कूटी और थ्री व्हीलर टैक्सी से 30 रुपए, जीप, कार, ट्रैक्टर से 120 रुपए, मिनी बस और 21 सीट से बड़े वाहनों से 130 रुपए, ट्रक और बड़ी बसों से 200 रुपए पार्किंग शुल्क लिया जा रहा है।

पति-पत्नी ने किया सुसाइड, फंदे से लटकी मिली महिला:कमरे में फर्श पर पड़ा था युवक का शव, कटी हुई थीं हाथ की नसें

बूंदी शहर में पति-पत्नी ने सुसाइड कर लिया। घर के कमरे में पति-पत्नी के शव मिले। पत्नी फंदे से लटकी हुई थी। वहीं पति का शव फर्श पर पड़ा था। उसके दोनों हाथ की नसें कटी हुई थीं। घटना कोतवाली थाना इलाके के ब्रह्मपुरी में रविवार सुबह करीब 7:15 बजे की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। कमरा अंदर से बंद था। पुलिस गेट तोड़कर अंदर घुसी। दोनों शव जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाए। घटनास्थल से सबूत जुटाए। डीएसपी अनिल जोशी ने बताया- हनीफ (37) और उसकी पत्नी रोशन (34) के शव मिले हैं। शुरुआती जांच में घटनास्थल की परिस्थितियां सुसाइड की ओर संकेत कर रही हैं। शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। इसलिए पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। घर में 2 कमरे हैं। पति-पत्नी फर्स्ट फ्लोर के कमरे में रहते थे। उनकी 9 महीने की बेटी ग्राउंड फ्लोर के कमरे में दादी के पास सो रही थी। हनीफ ने करीब 2 साल पहले कैथून निवासी रोशन से नाता प्रथा से शादी की थी। पहले देखिए, घटना की PHOTOS… पड़ोसी बुलाने गया तो अंदर से बंद था कमरा बच्ची सुबह करीब 7:15 बजे भूख के कारण नीचे वाले कमरे में रो रही थी। इस पर हनीफ की मां ने पड़ोसी को बुलाकर ऊपर के कमरे में भेजा। पड़ोसी ऊपर पहुंचा तो गेट बंद मिला। उसने कमरे का गेट बजाया। उसने खिड़की से झांका तो एक को फंदे पर लटका हुआ देखकर चिल्लाया। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग इकठ्ठा हो गए। इसके बाद करीब 7:30 बजे पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस करीब 8 बजे मौके पर पहुंची और कमरे का गेट तोड़कर दोनों शवों को बाहर निकाला। पत्नी की मानसिक हालत नहीं थी ठीक हनीफ के भतीजे अकील अंसारी ने बताया कि रोशन की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। उसका इलाज चल रहा था। एक दिन पहले ही उसे हॉस्पिटल दिखाने गए थे। पड़ोसियों और परिजनों ने बताया कि पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता रहता था। परिवार को आशंका है कि महिला ने पति पर हमला किया होगा। हनीफ 4 भाइयों और 3 बहनों में सबसे छोटा था। वह सिलाई का काम करता था। पुलिस यह पता कर रही है कि घटना से पहले घर में क्या हालात थे। पति-पत्नी के बीच कोई झगड़ा हुआ था या नहीं। पुलिस परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस हर एंगल से कर रही जांच कोतवाली थाना प्रभारी रमेश आर्य ने बताया- पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जुटाए गए सबूतों के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ये खबर भी पढ़ें इंस्टाग्राम चैट देखकर पत्नी पर चाकू से किया हमला:मंदिर के दर्शन कराने के बहाने ले गया पति, 5 किलोमीटर दूर जाकर ट्रेन के आगे कूदा; मौत इंस्टाग्राम पर चैट करने को लेकर नाराज पति ने पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। शोर सुनकर लोग मौके पर जमा हो गए तो पति मौके से भाग गया। 5 किलोमीटर दूर जाकर उसने ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया। घटना भरतपुर जिले के बयाना थाना क्षेत्र के कैला देवी झील का बाड़ा की है। (पूरी खबर पढ़ें)

कांग्रेस प्रत्याशियों ने बाड़ेबंदी में खेला क्रिकेट, आरती भी की:महिला उम्मीदवारों ने रखा व्रत, पूजा की; जयपुर में एक बूथ पर दोबारा वोटिंग

राजस्थान के 309 नगरीय निकायों की मतगणना सोमवार को होगी। इससे पहले प्रदेशभर में भाजपा-कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी कर दी है। दोनों ही पार्टियों का न केवल अपने उम्मीदवारों बल्कि जीतने की संभावना वाले निर्दलीय प्रत्याशियों पर भी फोकस है। 14 सितंबर को नतीजों के बाद बाडे़बंदी से केवल वे ही प्रत्याशी लौटेंगे जो चुनाव हार जाएंगे। जीतने वाले कैंडिडेट्स सीधे मेयर के मतदान में ही शामिल होने के लिए आएंगे। अलवर नगर निगम के कांग्रेस प्रत्याशी जयपुर के पास रिसोर्ट में बाड़ेबंदी में क्रिकेट खेलते नजर आए। मंदिर में भगवान गणेश की आरती भी की। अजमेर में भाजपा और कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की पुष्कर के रिसोर्ट में बाड़ेबंदी की है। बांसवाड़ा में कांग्रेस की महिला प्रत्याशियों ने कुंभलगढ़ (राजसमंद) में बाड़ेबंदी में हरितालिका तीज पर व्रत रखा है। उन्होंने वहीं पर पूजन किया। जयपुर नगर निगम के वार्ड-62 के एक बूथ पर आज दोबारा मतदान हुआ। सांगानेर के टीला वाला स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल के कमरा नंबर-4 में सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हुई थी। प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी की PHOTOS… … खबर के पल-पल के अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए….

भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर 30 करोड़ की हेरोइन बरामद:तस्करों ने ड्रोन से पांच किलो के 11 पैकेट गिराए, आधा किलो अफीम भी मिली

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पुलिस और BSF ने ड्रोन से भेजी गई करीब 30 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामद की है। श्रीगंगानगर के रावला थाना क्षेत्र के 14 केएनडी गांव में खेत से 11 पैकेट में 5 किलो 615 ग्राम हेरोइन और अलग पैकेट में 508 ग्राम अफीम मिली। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मादक पदार्थ पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए सीमा पार गिराए गए थे। कार्रवाई 12 सितंबर की रात में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई। संतराम के खेत में मिला बड़ा पैकेट बीएसएफ से मिली सूचना के आधार, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने भारत-पाकिस्तान सीमा क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। बीएसएफ बीकानेर रेंज की टीम के निर्देशन में कार्रवाई की गई। बाद में श्रीगंगानगर पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद रावला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इस ऑपरेशन में CID और BSF की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार रावला थाना क्षेत्र के 14 केएनडी गांव निवासी संतराम बिश्नोई के खेत में सर्च अभियान चलाया गया। तलाशी के दौरान खेत में एक बड़ा संदिग्ध पैकेट मिला। पैकेट खोलने पर उसमें 11 छोटे पैकेट मिले। इनमें कुल 5 किलो 615 ग्राम हेरोइन थी। इसके अलावा अलग पैकेट में 508 ग्राम अफीम भी बरामद हुई। हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 30 करोड़ रुपए बताई जा रही है। ड्रोन से पाकिस्तान की ओर से खेप गिराने की आशंका प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बरामद मादक पदार्थ पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए सीमा पार गिराए गए थे। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि खेप को खेत में किस जगह और कब गिराया गया था। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इसकी डिलीवरी लेने के लिए कौन आने वाला था। डिलीवरी लेने वालों की तलाश, ग्रामीण भी सर्च में शामिल बरामदगी के बाद BSF और पुलिस की संयुक्त टीमों ने बॉर्डर क्षेत्र में सर्च अभियान तेज कर दिया है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां कंसाइनमेंट की डिलीवरी लेने आने वाले लोगों की तलाश कर रही हैं। आसपास के इलाकों और संभावित ठिकानों पर भी तलाशी ली जा रही है। सर्च अभियान में स्थानीय ग्रामीणों का भी सहयोग लिया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियां सीमा क्षेत्र के साथ आसपास के संभावित ठिकानों पर निगरानी रख रही हैं। मामले में आगे की जांच जारी है। --- तस्करी की ये खबर भी पढ़ें… नीलगाय से भिड़ी स्कूटी ने खोला ड्रग-तस्करी का नया पैटर्न:बाइक-स्कूटी पर 120 करोड़ की हेरोइन सेफ हाउस जा रही; कैटर्स-बेरोजगार बन रहे डिलीवरी बॉय पाकिस्तान से ड्रग्स का सप्लाई पैटर्न बदल गया है। ड्रोन से ड्रग गिराने के बाद खेतों से होते हुए इसे स्कूटी और बाइक के जरिए सेफ हाउस पहुंचाया जा रहा है। पूरी खबर पढ़िए पिता बोले- मेरा बेटा मेरे लिए मर चुका है:पाकिस्तान से 70 करोड़ की हेरोइन मंगानेवाले पेडलर का सच, 3 देशों में नेटवर्क पाकिस्तान से बीकानेर के रास्ते सप्लाई हुई 70 करोड़ की हेरोइन मामले ने राजस्थान पुलिस की नींद उड़ा दी है। पूरी खबर पढ़िए

रानीवाड़ा में कार पलटने से दो बच्चियों की मौत:अहमदाबाद से सुंधा माता जा रहा था परिवार, 5 लोग घायल

जालोर के रानीवाड़ा में कागमाला मोड पर इनोवा कार पलटने से दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई, वहीं पांच लोग घायल हो गए। हादसा कागमाला-बिलड रोड पर रविवार सुबह करीब 4 बजे हुआ। कार सवार लोग एक ही परिवार से है। सभी अहमदाबाद से सुंधा माता दर्शन करने के लिए जा रहे थे, लेकिन मंदिर से 7 किलोमीटर पहले ये हादसा हो गया। एक ही परिवार के लोग थे सभी सुंधा माता चौकी प्रभारी महिपाल सिंह ने बताया-हादसे में अहमदाबाद के कर्णावती के घटीवालावास निवासी श्रेपा (10) पुत्री अल्पेश भाई ठाकुर और परडोल, अहमदाबाद निवासी सिया (7) पुत्री तरुण भाई ठाकुर की मौत हुई है। वहीं श्रेपा के पिता अल्पेश भाई (31) पुत्र जगदीश भाई ठाकुर, मां गीताबेन , गांधीनगर निवासी चाचा फिजेश, दादी पारुल बेन और भाई रियान (9) घायल हुए हैं। वहीं सिया अल्पेश के साले की बेटी है। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए घायलों को गुजरात भेजा गया। झाड़ियों में चली गई कार महिपाल सिंह ने बताया-हादसे की सूचना के बाद वे टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। कार झाड़ियों के बीच पड़ी थी। घटनास्थल का जायजा लिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।